१४- सुप्तिङन्तं पदम्।14. suptiṅantaṁ padam.सुप् च तिङ् च तयोरितरेतरयोगद्वन्द्वः सुप्तिङौ, तौ अन्तौ यस्य (शब्द स्वरूपस्य) तत् सुप्तिङन्तम्(बहुब्रीहिः)।sup and tiṅ — of these two the itaretara-yoga dvandva yields suptiṅau; that (verbal form) at whose end these two stand is suptiṅanta (a bahuvrīhi).सुप्तिङन्तं प्रथमान्तं, पदं प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।suptiṅantam is in the nominative (prathamā), padam is in the nominative; this sūtra has two words.
सुबन्त और तिङन्त पदसंज्ञक होते हैं।A subanta and a tiṅanta take the name pada (pada-saṁjñā).
सुप् प्रत्यय आगे अजन्तपुँल्लिङ्गप्रकरण में तथा तिङ् प्रत्यय भ्वादिप्रकरण में बताये जायेंगे।The sup affixes will be explained further on, in the section on ac-ending masculine (ajanta-puṁlliṅga) words, and the tiṅ affixes in the bhvādi section.सु, औ, जस् आदि सु से सुप् तक के प्रत्यय जिन शब्दों में लगे हुये हैं, उन शब्दों को सुबन्त और तिप्, तस्, झि आदि से वहि, महिङ् तक के प्रत्यय जिन शब्दों के अन्त में लगे हों उन्हें तिङन्त कहते हैं।The words to which are attached the affixes from su onward up to sup — su, au, jas, and so on — are called subanta, and the words at whose end are attached the affixes from tip, tas, jhi, and so on up to vahi and mahiṅ are called tiṅanta.ऐसे सुबन्त और तिङन्त शब्दों की पदसंज्ञा इस सूत्र से की जाती है।The pada-saṁjñā of such subanta and tiṅanta words is made by this sūtra.पदसंज्ञा करने के बाद ही वह पद कहलाता है।Only after the pada-saṁjñā is made is it called a pada.पद होने के बाद ही उसका व्यवहार लोक में होता है।Only after becoming a pada does it come into use among people (loka).अपदं न प्रयुञ्जीत अर्थात् जो पद नहीं है, वह लोक में व्यवहार के योग्य नहीं होता।apadaṁ na prayuñjīta — that is, what is not a pada is not fit for use among people.
एक बात और जानना जरूरी है कि क्ष, त्र, ज्ञ ये अक्षर स्वतन्त्र नहीं हैं अपितु दो-दो अक्षरों के संयोग से बने हैं।One further point is necessary to know: the letters kṣa, tra, jña are not independent but are formed from the conjunction of two letters each.जैसे- क्+ष्=क्ष, त्+र्=त्र, ज्+ञ्=ज्ञ।For example, k + ṣ = kṣa, t + r = tra, j + ñ = jña.इस प्रकार से क्ष का कण्ठ और मूर्धास्थान, त्र का दन्त और मूर्धा स्थान तथा ज्ञ का तालु और नासिका स्थान है।In this way the place of articulation of kṣa is the throat (kaṇṭha) and the cerebrum (mūrdhā), of tra the teeth (danta) and the cerebrum, and of jña the palate (tālu) and the nose (nāsikā).
इस तरह लघुसिद्धान्तकौमुदी के सञ्ज्ञाप्रकरण में चौदह ही सूत्र बताये गये हैं।In this way, in the saṁjñā-prakaraṇa of the Laghu-siddhānta-kaumudī only fourteen sūtras have been given.अष्टाध्यायी के प्रथम अध्याय में संज्ञाविधायक अनेक सूत्र हैं।In the first chapter of the Aṣṭādhyāyī there are many sūtras that prescribe technical names (saṁjñā).उनमें केवल तेरह संज्ञासूत्र और एक तस्य लोपः विधिसूत्र को मिलाकर के इन चौदह सूत्रों को लेकर बनाये गये प्रकरण को संज्ञाप्रकरण कहना कितना उचित है? क्या इसके बाद संज्ञाविधायक सूत्र नहीं आते? इस पर यह कहा जाता है कि सन्धि आदि के लिए सामान्यतः उपयोगी सूत्रों को ही इस प्रकरण में लिया गया है।Taking from among them only thirteen saṁjñā-sūtras together with one vidhi-sūtra, ‘tasya lopaḥ’, how proper is it to call the section built from these fourteen sūtras the saṁjñā-prakaraṇa — do no name-prescribing sūtras come after this? — to which it is replied that only the sūtras generally useful for sandhi and the like have been taken into this section.तत्तत् कार्यविशेष के लिए यथास्थान उन-उन संज्ञाओं का कथन वहीं पर किया जाता है।For each particular operation, the statement of those respective saṁjñās is made right there in its own place.जैसे अच्छान्धि में टिसंज्ञा, हल्लान्धि में आम्रेडितसंज्ञा, षड्लिङ्गों में प्रातिपदिकसंज्ञा आदि आदि।For example, the ṭi-saṁjñā in the ac-sandhi, the āmreḍita-saṁjñā in the hal-sandhi, the prātipadika-saṁjñā in the six liṅgas (ṣaṭ-liṅga), and so on and so forth.यह सन्ध्युपयोगी संज्ञाओं का प्रकरण है।This is the section of the saṁjñās useful for sandhi.
व्याकरण के सूत्रों की ६ श्रेणियाँ हैं अर्थात् ६ प्रकार के सूत्र होते हैं।The sūtras of grammar (vyākaraṇa) have six categories, that is, there are six kinds of sūtra.
संज्ञा च परिभाषा च विधिनियम एव च।saṁjñā ca paribhāṣā ca vidhir niyama eva ca.
अतिदेशोऽधिकारश्च षड्विधं सूत्रलक्षणम्॥atideśo'dhikāraś ca ṣaḍvidhaṁ sūtra-lakṣaṇam.
१- संज्ञासूत्र, २- परिभाषासूत्र, ३- विधिसूत्र, ४- नियमसूत्र, ५- अतिदेशसूत्र और ६- अधिकारसूत्र।1. saṁjñā-sūtra, 2. paribhāṣā-sūtra, 3. vidhi-sūtra, 4. niyama-sūtra, 5. atideśa-sūtra, and 6. adhikāra-sūtra.
१- संज्ञासूत्र।1. saṁjñā-sūtra.जो सूत्र संज्ञाओं का विधान करते हैं, ऐसे सूत्र संज्ञासूत्र या संज्ञाविधायक सूत्र कहलाते हैं।The sūtras that prescribe technical names (saṁjñā) are called saṁjñā-sūtras or name-prescribing sūtras.जैसे- हलन्त्यम्, अदर्शनं लोपः, तुल्यास्यप्रयत्नं सवर्णम् आदि।For example, halantyam, adarśanaṁ lopaḥ, tulyāsya-prayatnaṁ savarṇam, and so on.
२- परिभाषासूत्र।2. paribhāṣā-sūtra.जो अनियम होने पर नियम करते हैं, ऐसे सूत्र परिभाषासूत्र कहलाते हैं।The sūtras that establish a rule where there is no rule are called paribhāṣā-sūtras.जैसे- स्थानेऽन्तरतरमः, यथासङ्ख्यमनुदेशः समानाम्, अनेकालशित् सर्वस्य आदि।For example, sthāne'ntaratamaḥ, yathāsaṅkhyam anudeśaḥ samānām, anekāl śit sarvasya, and so on.
३- विधिसूत्र।3. vidhi-sūtra.जो सूत्र यण्, गुण, वृद्धि, दीर्घ, प्रत्यय, आदेश आदि का विधान करते हैं, ऐसेThe sūtras that prescribe yaṇ, guṇa, vṛddhi, dīrgha, pratyaya, ādeśa, and the like — such
सूत्र विधिसूत्र कहलाते हैं।sūtras are called vidhi-sūtras.जैसे- इको यणचि, एचोऽयवायावः, आद्गुणः, वृद्धिरेचि, अकः सवर्णे दीर्घः आदि।For example, iko yaṇaci, eco'yavāyāvaḥ, ādguṇaḥ, vṛddhir eci, akaḥ savarṇe dīrghaḥ, and so on.
४- नियमसूत्र।4. niyama-sūtra.किसी सूत्र के द्वारा कार्य सिद्ध होते हुए उसी कार्य के लिए यदि किसी अन्य सूत्र को पढ़ा गया हो तो वह सूत्र नियमसूत्र कहलाता है।When an operation is already accomplished by some sūtra, if another sūtra is nonetheless recited for that same operation, that sūtra is called a niyama-sūtra.सिद्धे सत्यारम्भमाणो विधिर्नियमाय भवति अर्थात् सिद्ध होने पर भी पुनः विधान करने से एक विशेष नियम का संकेत उससे प्राप्त होता है।siddhe saty ārabhamāṇo vidhir niyamāya bhavati — that is, even when the operation is already established, prescribing it again yields from it the indication of a particular restriction (niyama).जैसे- रात्सस्य, पतिः समास एव, एच इग्घ्रस्वादेशे।For example, rātsasya, patiḥ samāsa eva, eca ig ghrasvādeśe.
५- अतिदेशसूत्र।5. atideśa-sūtra.जो वैसा नहीं है, उसे वैसा मानना अतिदेश है।To regard as such what is not such is atideśa (extended application).जैसे कि शिष्य जो गुरु नहीं है, अब उसे गुरु के तुल्य माना जाय।For instance, a disciple (śiṣya), who is not a guru, is now to be regarded as equal to a guru.सूत्र भी बहुत स्थानों पर ऐसा कार्य करते हैं।Sūtras too, in many places, perform such an operation.ऐसे सूत्रों को अतिदेशसूत्र कहा गया है।Such sūtras have been called atideśa-sūtras.जैसे- अन्तादिवच्च, स्थानिवदादेशोऽनल्विधौ, तृन्वल्लोष्टुः इत्यादि।For example, antādivac ca, sthānivad ādeśo'nalvidhau, tṛnval loṣṭuḥ, and the like.
६- अधिकारसूत्र।6. adhikāra-sūtra.कुछ सूत्र ऐसे होते हैं जो अपने क्षेत्र में कोई कार्य नहीं करते किन्तु अन्य सूत्रों के क्षेत्र में अपना अधिकार रखते हैं, उसके सहायक बनते हैं।Some sūtras are such that they perform no operation in their own domain but hold their authority (adhikāra) in the domain of other sūtras and become their auxiliaries.ऐसे सूत्र अधिकारसूत्र हैं।Such sūtras are adhikāra-sūtras.प्रत्ययः, परश्च, ड्याप्प्रातिपदिकात्, धातोः आदि।pratyayaḥ, paraś ca, ṅyāpprātipadikāt, dhātoḥ, and so on.
सूत्रों में अनुवृत्ति की भी प्रक्रिया है जो हलन्त्यम् सूत्र की व्याख्या में बता चुके हैं।In the sūtras there is also the process of anuvṛtti, which we have already explained in the commentary on the sūtra halantyam.अनुवृत्ति और अधिकार में कुछ साम्य है, अन्तर यह है कि अधिकारसूत्र अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं करता किन्तु उत्तरसूत्र में उसकी सहायता के लिए उपस्थित होता है और अनुवृत्ति में वह शब्द अपने क्षेत्र में काम करते हुए उत्तरसूत्र के सहायतार्थ उपस्थित होता है।There is some similarity between anuvṛtti and adhikāra; the difference is that an adhikāra-sūtra does no work in its own domain but is present to assist in the following sūtra (uttara-sūtra), whereas in anuvṛtti that word, while doing its work in its own domain, is present for the sake of assisting the following sūtra.
अभ्यासः-abhyāsaḥ (exercises) —
अब आपका संज्ञाप्रकरण पूर्ण हुआ।Now your saṁjñā-prakaraṇa is complete.संज्ञाप्रकरण पूर्ण रूपेण शब्दतः और अर्थतः कण्ठस्थ हो जाय तभी आगे के प्रकरण पढ़ने के अधिकारी हो सकते हैं।Only when the saṁjñā-prakaraṇa has been fully committed to memory, both in word (śabdataḥ) and in meaning (arthataḥ), can you become entitled to study the sections that lie ahead.अन्यथा आगे पढ़ना कठिन हो जायेगा।Otherwise, studying further will become difficult.जैसे मकान बनाने वाले से कह दिया जाय कि जमीन से ऊपर एक हाथ छोड़कर तब ईंट लगाओ तो खाली जगह छोड़कर एक हाथ ऊपर कैसे ईंटें लग सकती हैं? ठीक इसी प्रकार व्याकरण रूपी मकान खड़ा करने के लिये सारे सूत्र, अर्थ, साधनी, स्थान, प्रयत्न, प्रत्याहार, संज्ञा, आदेश, आगम रूपी ईंटें तैयार हों और उन्हें क्रमशः बुद्धि एवं मस्तिष्क रूपी भूखण्ड के ऊपर बैठाते जाना होगा।Just as, if a house-builder were told to leave one cubit above the ground and only then lay the bricks, how could bricks be laid one cubit up while leaving an empty gap? — in exactly the same way, to raise the house that is grammar (vyākaraṇa), the bricks that are all the sūtras, meanings, means (sādhanī), places of articulation (sthāna), efforts (prayatna), pratyāhāras, saṁjñās, ādeśas, and āgamas must be made ready, and one must go on setting them, one after another, upon the plot of land that is the intellect (buddhi) and the mind (mastiṣka).
एक बात और भी ध्यान में रखें कि पाणिनि जी के लगभग ४००० सूत्रों एवं कात्यायन जी के वार्तिकों से ही कौमुदी आदि ग्रन्थ बनाये गये हैं।Keep one further point in mind as well: it is from the roughly 4000 sūtras of Pāṇini and the vārttikas of Kātyāyana that works such as the Kaumudī have been composed.यदि आप अष्टाध्यायी के सभी सूत्रों को कण्ठस्थ कर लेते हैं तो व्याकरण का सम्पूर्ण ज्ञान करने में बड़ी सुविधा होगी।If you commit all the sūtras of the Aṣṭādhyāyī to memory, there will be great convenience in gaining complete knowledge of grammar.उन्हें कण्ठस्थ करने का सरल उपाय है प्रतिदिन अष्टाध्यायी का पारायण अर्थात् पाठ करना।The simple means of memorizing them is the daily pārāyaṇa of the Aṣṭādhyāyī, that is, reciting it.जिस तरह से हम प्रतिदिन अपने नित्यकर्म में अपने आराध्यदेव की स्तुति का नित्य पाठ करते हैं उसी तरह जब तक कण्ठस्थ न हो जाय तब तक अष्टाध्यायी के एक अध्याय के हिसाब से प्रतिदिन पारायण करें।Just as we daily recite, in our regular observances (nitya-karma), the praise of our chosen deity (ārādhya-deva), in the same way, until it is memorized, do the pārāyaṇa daily at the rate of one chapter of the Aṣṭādhyāyī.पहले माह में प्रथम अध्याय, दूसरे माह में दूसरा अध्याय, इसी क्रम से आठ माहों में आठों अध्यायों का पारायण हो जायेगा।In the first month the first chapter, in the second month the second chapter, and in this order the pārāyaṇa of all eight chapters will be completed in eight months.मेधावी छात्र को इस तरह से आठ माह में पूरी अष्टाध्यायी कण्ठस्थ हो जायेगी और जिनको देर से कण्ठस्थ होता है, उन्हें अगली आवृत्ति अर्थात् सोलह माहों में कण्ठस्थ हो जायेगी।An intelligent student will thus have the whole Aṣṭādhyāyī memorized in eight months, and those who memorize slowly will have it memorized in the next round (āvṛtti), that is, in sixteen months.अतः अब अष्टाध्यायी का पारायण इस परीक्षा के बाद अनिवार्यतया प्रारम्भ कर दें।Therefore, after this examination, begin the pārāyaṇa of the Aṣṭādhyāyī without fail.
निम्नलिखित प्रश्नावली छात्र अपनी लेखनपुस्तिका में उतारें, अच्छी तरह से मिला लें और दो दिन के लिये पुस्तक को कपड़े बाँधकर रखें और उनकी पूजा करें।Students should copy the following questionnaire into their notebook, check it over well, tie the book up in cloth and set it aside for two days, and worship it.इन प्रश्नों का उत्तर लिखने का समय पाँच घण्टे से ज्यादा नहीं होना चाहिये।The time for writing the answers to these questions should not exceed five hours.दो सत्र में पूरा करें और एक ही दिन में ही करें।Complete it in two sessions, and do it all within a single day.दूसरे दिन सभी छात्र बैठ कर ३-३ घण्टे आपस में संवाद करें।On the second day, all the students should sit and converse among themselves for three hours each.जो आपको आता है, वो तो ठीक है, और जो आपको नहीं आता, उसे गुरु जी से पूछने में संकोच न करें।What you already know is well and good, and what you do not know — do not hesitate to ask your guru about it.कमजोर साथी को सीखाकर अपने साथ चलने में सहयोग दें।Help a weaker companion keep pace with you by teaching him.ध्यान रहे कि दूसरों को देने पर ही विद्या बढ़ती है।Bear in mind that knowledge (vidyā) increases only by being given to others.एक तो आपका ज्ञान बढ़ता है और दूसरा दूसरों का उपकार होता है।For one thing your own knowledge increases, and for another others are benefited.कभी अपने ज्ञान पर घमण्ड न करें।Never take pride in your knowledge.पढ़े हुये विषय को विस्मृत होने (भूलने) से बचने के लिये प्रतिदिन एक घण्टा आवृत्ति अवश्य करें (दुहरायें)।To keep what you have studied from being forgotten, be sure to do one hour of revision (āvṛtti) daily — that is, repeat it.अपने गुरु जी का सम्मान करें, उन्हें प्रणाम करें।Honor your guru and offer him prostration (praṇāma).ध्यान रखें कि प्रणाम का फल आशीर्वाद ही है और गुरु के विना पूर्ण ज्ञान नहीं होता।Bear in mind that the fruit of praṇāma is nothing but blessing, and that without a guru there is no complete knowledge.पुस्तक तो सहयोगी मात्र है।A book is merely an aid.
अब आपके अभ्यास के लिये पचास प्रश्न रखे गये हैं।Now fifty questions have been set for your practice.प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिये एक अंक मिलेंगे।For the correct answer to each question you will receive one mark.आपको तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने के लिये ३५ से ४० अंक, द्वितीय श्रेणी के लिये ४० से ४५ अंक और प्रथम श्रेणी के लिये ४५ से ५० अंक प्राप्त करने होंगे।To pass in the third division you must obtain 35 to 40 marks, for the second division 40 to 45 marks, and for the first division 45 to 50 marks.
परीक्षार्थ प्रश्नावलीExamination questionnaire.
माहेश्वरसूत्रों की संख्या कितनी हैं?How many Māheśvara-sūtras are there?
माहेश्वरसूत्रों में अचों को कितने सूत्रों से और हलों को कितने सूत्रों से दर्शाया गया है?In the Māheśvara-sūtras, by how many sūtras are the acs shown, and by how many the hals?
हयवर आदि का अकार हल् प्रत्याहार में क्यों नहीं आता?Why does the akāra of hayavara and the like not come into the hal pratyāhāra?
चतुर्दशसूत्रों का क्या प्रयोजन है?What is the purpose of the fourteen sūtras (caturdaśa-sūtra)?
इत्संज्ञा का क्या फल है?What is the result of the it-saṁjñā?
हलन्त्यम् सूत्र क्या काम करता है?What does the sūtra halantyam do?
अदर्शन का क्या अर्थ है?What is the meaning of adarśana?
अण्, अच्, हल् आदि प्रत्याहार संज्ञा करने वाला सूत्र कौन है?Which sūtra makes the pratyāhāra names such as aṇ, ac, hal?
व्याकरण में कितने प्रत्याहारों का व्यवहार किया गया है?How many pratyāhāras are used in grammar?
किन्हीं दश प्रत्याहारों के वर्णों को प्रत्याहार के क्रम से लिखिये?Write out the letters of any ten pratyāhāras in the order of the pratyāhāra.
दीर्घसंज्ञा का विधान करने वाला सूत्र बताइये?State the sūtra that prescribes the dīrgha-saṁjñā.
हल् वर्णों की ह्रस्व, दीर्घ एवं प्लुत संज्ञायें क्यों नहीं होती है?Why do the hal letters not take the saṁjñās of hrasva, dīrgha, and pluta?
समाहार किसे कहते हैं?What is called samāhāra?
किन-किन अचों के बारह भेद और किन-किन अचों के अठारह भेद होते हैं?Which acs have twelve varieties and which acs have eighteen varieties?
एचों के बारह भेद ही क्यों हैं?Why do the ecs have only twelve varieties?
किस अच् का दीर्घ नहीं होता और किस अच् का ह्रस्व नहीं होता?Which ac has no dīrgha (long) form and which ac has no hrasva (short) form?
अननुनासिक किसे कहते हैं?What is called ananunāsika (non-nasal)?
स्थान और प्रयत्न क्या हैं?What are sthāna (place of articulation) and prayatna (effort)?
ब्, ह्, य्, ठ्, घ्, अ, ऋ, श्, भ्, ञ्, ग्, औ, ऐ इनका स्थान बताइये?State the place of articulation of these: b, h, y, ṭh, gh, a, ṛ, ś, bh, ñ, g, au, ai.
ब् और ग् की सवर्णसंज्ञा क्यों नहीं होती?Why do b and g not take the savarṇa-saṁjñā?
सवर्णसंज्ञा करने वाला सूत्र बताइये?State the sūtra that makes the savarṇa-saṁjñā.
२२. ऋलृवर्णयोर्मिथः सावर्ण्यं वाच्यम् वार्तिक की क्यों आवश्यकता पड़ी?22. Why did the vārttika ‘ṛḷvarṇayor mithaḥ sāvarṇyaṁ vācyam’ become necessary?
२३. यदि आदिरन्त्येन सहेता यह सूत्र न हो तो क्या हानि है?23. If the sūtra ‘ādir antyena sahetā’ did not exist, what would be the loss?
२४. पाणिनि जी ने कौन सा ग्रन्थ बनाया?24. Which work did Pāṇini compose?
२५. व्याकरण-महाभाष्य नामक ग्रन्थ किसने बनाया है?25. Who composed the work named the Vyākaraṇa-mahābhāṣya?
२६. उपदेश किसे कहते हैं?26. What is called upadeśa?
२७. आभ्यन्तर और बाह्य प्रयत्नों के भेद बताइये?27. State the varieties of the internal (ābhyantara) and external (bāhya) efforts (prayatna).
२८. संज्ञाप्रकरण के सूत्र अष्टाध्यायी के किस अध्याय के हैं?28. To which chapter of the Aṣṭādhyāyī do the sūtras of the saṁjñā-prakaraṇa belong?
२९. वर्ग के सभी पाँचवें अक्षर लिखिए।29. Write all the fifth letters of the classes (varga).
३०. सूत्र कितने प्रकार के होते हैं, उदाहरण सहित बताइये।30. How many kinds of sūtra are there — state with examples.
३१. लघुसिद्धान्तकौमुदी, मध्यसिद्धान्तकौमुदी और वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी के रचयिता कौन हैं?31. Who is the author of the Laghu-siddhānta-kaumudī, the Madhya-siddhānta-kaumudī, and the Vaiyākaraṇa-siddhānta-kaumudī?
३२. व्याकरण के त्रिमुनि कौन-कौन हैं?32. Who are the three sages (trimuni) of grammar?
३३. स्पर्शसंज्ञक वर्णों को क्रमशः लिखिये।33. Write out, in order, the letters named sparśa (the stops).
३४. पाणिनीयाष्टाध्यायी में लगभग कितने सूत्र हैं?34. About how many sūtras are there in the Pāṇinīya Aṣṭādhyāyī?
३५. संयोगसंज्ञा क्या है, सूत्र सहित लिखिये।35. What is the saṁyoga-saṁjñā — write it together with the sūtra.
३६. सुबन्त और तिडन्त किसे कहते हैं?36. What are called subanta and tiṅanta?
३७. सन्धि करने के पहले कौन सी संज्ञा होती है?37. Which saṁjñā occurs before performing sandhi?
३८. व् किस वर्ग में आता है?38. In which class (varga) does v fall?
३९. ऊष्मसंज्ञा किन वर्णों की होती है?39. Of which letters is the ūṣma-saṁjñā made?
४०. उपदेशेऽजनुनासिक इत् यह सूत्र किन किन वर्णों की इत्संज्ञा करता है?40. Of which letters does the sūtra ‘upadeśe'janunāsika it’ make the it-saṁjñā?
४१. शिवसूत्रों में कौन कौन से वर्ण दो दो बार आये हैं?41. Which letters occur twice each in the Śiva-sūtras?
४२. लघुसिद्धान्तकौमुदी के संज्ञाप्रकरण में कितने सूत्र और वार्तिक हैं?42. How many sūtras and vārttikas are there in the saṁjñā-prakaraṇa of the Laghu-siddhānta-kaumudī?
४३. अणुदित्सवर्णस्य चाप्रत्ययः इस सूत्र की आवश्यकता संक्षेप में समझाइये।43. Explain briefly the necessity of the sūtra ‘aṇudit savarṇasya cāpratyayaḥ’.
४४. विसर्ग कितने होते हैं? विवरण सहित बताइये।44. How many visargas are there — state with an explanation.
४५. मंगलपद्य का समास-विग्रह बताइये।45. State the samāsa-vigraha of the maṅgala verse (maṅgala-padya).
४६. गु इस वर्णसमुदाय में हल् क्या है और अच् क्या?46. In the letter-group gu, what is the hal and what is the ac?
४७. सूत्र के साथ लिखे गये तीन प्रकार के अंक क्या बताते हैं?47. What do the three kinds of numbers written with a sūtra indicate?
४८. य्, व्, ल् इनके कितने कितने भेद हैं?48. How many varieties each do y, v, and l have?
४९. संयोगसंज्ञा के लिये हलों में किन अक्षरों का व्यवधान नहीं होना चाहिये?49. For the saṁyoga-saṁjñā, the intervention of which letters must not occur among the hals?
५०. तुल्यास्यप्रयत्नं सवर्णम् इस सूत्र का हिन्दी में अर्थ बताइये।50. Give, in Hindi, the meaning of the sūtra ‘tulyāsya-prayatnaṁ savarṇam’.
श्री वरदराजाचार्य के द्वारा रचित लघुसिद्धान्तकौमुदी मेंIn the Laghu-siddhānta-kaumudī composed by Śrī Varadarājācārya,
गोविन्दाचार्य की कृति श्रीधरमुखोल्लासिनी हिन्दी व्याख्या काof the Śrīdhara-mukhollāsinī Hindi commentary, the work of Govindācārya,
संज्ञाप्रकरण पूर्ण हुआ।the saṁjñā-prakaraṇa is complete.
अथाच्सन्धिःathācsandhiḥ (now begins the ac-sandhi).