Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 15
यण्सन्धिविधायकं विधिसूत्रम्
इको यणचि
Aṣṭādhyāyī 6.1.77
Vṛtti Varadarājācārya

इकः स्थाने यण् स्यादचि संहितायां विषये।

सुधी+उपास्य इति स्थिते।

श्रीधरमुखोल्लासिनी

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
अब अच्सन्धिप्रकरण प्रारम्भ होता है।Now the ac-sandhi section (prakaraṇa) begins.अच् एक प्रत्याहार है, जिसके अन्तर्गत अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ ये वर्ण आते हैं जो ह्रस्व, दीर्घ, प्लुत, उदात्त, अनुदात्त, स्वरित, अनुनासिक, अननुनासिक इन सभी भेदों के साथ यहाँ पर ग्रहण किये जाते हैं।ac is a pratyāhāra, under which come the varṇas a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, which are grasped here together with all these distinctions — hrasva (short), dīrgha (long), pluta (prolated), udātta, anudātta, svarita, anunāsika (nasal), and ananunāsika (non-nasal).ऐसे अच् अर्थात् स्वरों की सन्धि।The sandhi of such ac, that is, of the vowels.सन्धि का अर्थ है- जोड़।The meaning of sandhi is ‘joining’.दो अचों का जोड़।The joining of two ac (vowels).पूर्व शब्द के अन्त में अच् और पर शब्द के आदि में अच् हो और उनकी जो सन्धि हो, उसे अच्सन्धि कहते हैं।When there is an ac at the end of the prior (pūrva) word and an ac at the beginning of the following (para) word, and their sandhi takes place, that is called ac-sandhi.पूर्व और पर का व्यवहार वहीं होता है, जहाँ दो हों।The usage of ‘prior’ and ‘following’ applies only where there are two.शब्द के सम्बन्ध में पहला शब्द पूर्व कहलायेगा और दूसरा शब्द पर कहलायेगा।In relation to words, the first word will be called pūrva and the second word will be called para.यदि केवल दो ही स्वर हों, दो ही अच् हों तो पूर्व और पर के अक्षर ही लिए जाते हैं।If there are only two vowels, only two ac, then only the letters that are pūrva and para are taken up.अच्सन्धि में पूर्व और पर में केवल अचों की ही सन्धि होगी किन्तु हल्सन्धि में पूर्व में हल् ही हो किन्तु पर में प्रायः हल् हो और कहीं-कहीं पर में अच् हो तो भी सन्धि हो जाती है।In ac-sandhi the sandhi will be only of acs in both the prior and the following position, but in hal-sandhi there is a hal in the prior position, while in the following position there is generally a hal, and in some places even when there is an ac in the following position the sandhi still takes place.विसर्ग को लेकर होने वाली सन्धि को विसर्गसन्धि कहते हैं।The sandhi that takes place involving the visarga is called visarga-sandhi.इसी प्रकार हलों को लेकर होने वाली सन्धि को हल्सन्धि कहते हैं और अचों की सन्धि को अच्सन्धि कहते हैं।In the same way, the sandhi that takes place involving hals is called hal-sandhi, and the sandhi of acs is called ac-sandhi.सन्धि हो जाने के बाद दो शब्दों को प्रायः एक ही स्थान पर लिखा जाता है।After the sandhi has taken place, the two words are generally written together in one place.
आपके हाथों में दो रस्सियाँ हैं और आप उन्हें गाँठ लगाकर जोड़ना चाहते हैं तो आप दोनों रस्सियों को दो हाथों में लेंगे।Suppose there are two ropes in your hands and you wish to join them by tying a knot; then you will take the two ropes in your two hands.बायें हाथ की रस्सी के अन्तिम भाग और दायें हाथ की रस्सी के शुरुवाती भाग को लेकर गाँठ लगाते हैं।One ties the knot by taking the final part of the rope in the left hand and the beginning part of the rope in the right hand.अर्थात् जब दो भागों को जोड़ना हो तो पूर्व का अन्त भाग और पर का आदि भाग ही काम में लिया जाता है।That is, when two parts are to be joined, only the final part of the prior and the initial part of the following are put to use.
सन्धि हो जाय, ऐसा विधान सूत्र करते हैं।The sūtras make the ordinance that sandhi should take place.सूत्र और वार्तिक ही व्याकरण में शास्त्र हैं और जो भी काम यहाँ होगा, वह सूत्रों के आदेश से ही होगा।In grammar it is the sūtras and vārttikas alone that are the authoritative teaching (śāstra), and whatever operation takes place here will take place only by the command of the sūtras.अब आइये, सब से पहले अचों की सन्धि को समझते हैं।Now come, let us first of all understand the sandhi of the acs.लघुसिद्धान्तकौमुदी के अच्सन्धिप्रकरण में यण्सन्धि, अयादिसन्धि, गुणसन्धि, वृद्धिसन्धि, पररूपसन्धि, सवर्णदीर्घसन्धि, पूर्वरूपसन्धि और प्रकृतिभाव ये सन्धियाँ बताई गई हैं।In the ac-sandhi section of the Laghu-siddhānta-kaumudī these sandhis are set forth: yaṇ-sandhi, ayādi-sandhi, guṇa-sandhi, vṛddhi-sandhi, para-rūpa-sandhi, savarṇa-dīrgha-sandhi, pūrva-rūpa-sandhi, and prakṛti-bhāva.
१५- इको यणचि।15. iko yaṇaci.इकः षष्ठ्यन्तं, यण् प्रथमान्तम्, अचि सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।ikaḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī) case, yaṇ is in the nominative (prathamā) case, aci is in the locative (saptamī) case; this sūtra has three words.
इक् के स्थान पर यण् होता है, अच् परे होने पर, संहिता के विषय में।In place of ik there is yaṇ, when an ac follows, in the domain of saṁhitā.
यह सूत्र यणसन्धि अर्थात् यण् आदेश का विधान करता है।This sūtra prescribes yaṇ-sandhi, that is, the yaṇ substitute (ādeśa).अतः यह यण् आदेश-विधायक विधिसूत्र है।Therefore it is an operative rule (vidhi-sūtra) that prescribes the yaṇ ādeśa.सारे सूत्र सभी जगहों पर नहीं लगते।All the sūtras do not apply in all places.उनकी कुछ शर्तें होती हैं।They have certain conditions.जो उनकी शर्तों को पूरा करता है, वहीं पर सूत्र प्रवृत्त होते हैं अर्थात् सूत्र लगते हैं।The sūtras operate — that is, apply — only there where their conditions are fulfilled.जैसे यण् आदेश करने के लिए इको यणचि इस सूत्र ने शर्त रखी कि जहाँ पूर्व में इक् प्रत्याहार का वर्ण हो और पर में अच् प्रत्याहार का वर्ण हो, वहाँ इक् प्रत्याहार वाले वर्णों के स्थान पर मैं यण् आदेश करूँगा।For example, to effect the yaṇ ādeśa, the sūtra iko yaṇaci laid down the condition that wherever there is a varṇa of the ik pratyāhāra in the prior position and a varṇa of the ac pratyāhāra in the following position, there I shall make the yaṇ substitute in place of the varṇas belonging to the ik pratyāhāra.इक् प्रत्याहार में इ, उ, ऋ, लृ ये वर्ण आते हैं और अच् प्रत्याहार में अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ ये वर्ण आते हैं।In the ik pratyāhāra come the varṇas i, u, ṛ, ḷ, and in the ac pratyāhāra come the varṇas a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au.जिस जगह पूर्व में इक् प्रत्याहार के इ, उ, ऋ, लृ में से कोई भी एक वर्ण हो और पर में अच् प्रत्याहार के अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ में से कोई भी एक वर्ण हो तो इक् के स्थान पर यण् अर्थात् य्, व्, र्, ल् ये वर्ण आदेश के रूप में प्राप्त हो जाते हैं।At whatever place there is any one varṇa from among the i, u, ṛ, ḷ of the ik pratyāhāra in the prior position and any one varṇa from among the a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au of the ac pratyāhāra in the following position, then in place of ik the yaṇ — that is, the varṇas y, v, r, l — is obtained as the substitute.जैसे- सुधी+उपास्यः में धी का ईकार इक् है और उपास्यः वाला उकार अच् है और वह पर में विद्यमान है।For example, in sudhī + upāsyaḥ the ī-kāra of dhī is an ik, and the u-kāra of upāsyaḥ is an ac, and it is present in the following position.अतः धी के ईकार के स्थान पर य्, व्, र्, ल् ये चारों यण् आदेश के रूप में प्राप्त हुए।Therefore, in place of the ī-kāra of dhī, these four — y, v, r, l — are obtained as the yaṇ substitute.
जो भी आदेश होता है, वह किसी वर्ण के स्थान पर ही होता है अर्थात् उसे हटाकर ही होता है।Whatever ādeśa (substitute) takes place, it takes place only in the place of some varṇa — that is, only by removing it.यहाँ ई के स्थान पर यण् आदेश के रूप में ई को हटाकर बैठना चाहते हैं।Here, in the place of the ī, the yaṇ substitute wishes to take its seat by removing the ī.यहाँ पर संहिता का विषय भी है, क्योंकि सुधी+उपास्यः में परः सन्निकर्षः संहिता से संहितासंज्ञा हो चुकी है।Here too there is the domain of saṁhitā, because in sudhī + upāsyaḥ the saṁhitā-saṁjñā has already been effected by the sūtra ‘paraḥ sannikarṣaḥ saṁhitā’.धी के ई और उपास्यः के उ की अत्यन्त समीपता अर्थात् अत्यन्त सन्निधि है।There is extreme proximity — that is, extreme closeness (sannidhi) — of the ī of dhī and the u of upāsyaḥ.अतः यह संहिता है।Therefore this is saṁhitā.