Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 1
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 11
'अ'आदिसंज्ञाविधायकं संज्ञासूत्रम्
अणुदित् सवर्णस्य चाप्रत्ययः
Aṣṭādhyāyī 1.1.69
Vṛtti Varadarājācārya

प्रतीयते विधीयत इति प्रत्ययः।

अविधीयमानोऽणुदिच्च सवर्णस्य संज्ञा स्यात्।

अत्रैवाण् परेण णकारेण।

कु-चु-टु-तु-पु एते उदितः।

तदेवम्- अ इत्यष्टादशानां संज्ञा। तथेकारोकारौ।

ऋकारस्त्रिंशतः। एवं लृकारोऽपि। एचो द्वादशानाम्।

अनुनासिकाननुनासिकभेदेन यवला द्विधा; तेनाननुनासिकास्ते द्वयोर्द्वयोः संज्ञाः।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
११- अणुदित्सवर्णस्य चाप्रत्ययः।11. aṇudit savarṇasya cāpratyayaḥ.अण् प्रथमान्तम्, उदित् प्रथमान्तं, सवर्णस्य षष्ठ्यन्तं, च अव्ययपदम्, अप्रत्ययः प्रथमान्तम्, अनेकपदमिदं सूत्रम्।aṇ is in the nominative (prathamā); udit is in the nominative; savarṇasya is in the genitive (ṣaṣṭhī); ca is an indeclinable word; apratyayaḥ is in the nominative; this sūtra has several words.इस सूत्र में प्रत्यय शब्द यौगिक अर्थ में लिया जाता है, न कि व्याकरणशास्त्र में संज्ञा से बोध्य सुप्-तिङ् आदि प्रत्यय।In this sūtra the word pratyaya is taken in its etymological (yaugika) sense, and not as the pratyaya such as sup, tiṅ, and the like that is denoted by the saṁjñā in the science of grammar.इसीलिए जिसका विधान किया जाता है, उसे प्रत्यय कहते हैं, अर्थात् जो विधेय हो उसे प्रत्यय कहते है और जो विधेय नहीं है, वह अप्रत्यय है।For this very reason, that which is prescribed (vidhāna) is called pratyaya — that is, what is to be prescribed (vidheya) is called pratyaya, and what is not to be prescribed is apratyaya.
अप्रत्यय अण् और उदित् ये सवर्ण के बोधक अर्थात् ग्राहक होते हैं।The apratyaya aṇ and the udit are the indicators — that is, the grasping-agents (grāhaka) — of the savarṇa.
कु, चु, टु, तु, पु ये ही उदित् हैं, क्योंकि इन पाँचों की ही प्राचीन आचार्यों ने उदित् संज्ञा की है।ku, cu, ṭu, tu, pu — these alone are the udit, for it is of these five that the ancient ācāryas made the udit-saṁjñā.
जिस सूत्र में अण् विधीयमान अर्थात् विधेय नहीं है, वहाँ एक अण् प्रत्याहार के वर्ण से उसके अन्य सवर्णों वर्णों का ग्रहण किया जाता है।In whatever sūtra the aṇ is not being prescribed (vidhīyamāna) — that is, is not vidheya — there, by a single letter of the aṇ pratyāhāra its other savarṇa letters are grasped.जैसे इको यणचि में में इक् प्रत्याहार से केवल इ, उ, ऋ और लृ ही नहीं लिए जाते अपितु ई, ऊ, ऋ आदि दीर्घ, प्लुत, उदात्त, अनुदात्त, स्वरित, अनुनासिक, अननुनासिक आदि सभी अठारह भेदों का ग्रहण किया जाता है।For example, in iko yaṇaci, by the ik pratyāhāra not only i, u, ṛ, and ḷ are taken, but rather all the eighteen varieties are grasped — the dīrgha, pluta, udātta, anudātta, svarita, anunāsika, ananunāsika, and so forth, such as ī, ū, ṛ, and the rest.तात्पर्य यह है कि जिन-जिन वर्णों की आपस में तुल्यास्यप्रयत्न सवर्णम् से सवर्णसंज्ञा हुई है।The purport is this: those letters that have received the savarṇa-saṁjñā among themselves by tulyāsyaprayatnaṁ savarṇam —वे यदि अण् प्रत्याहार में आते हैं तो वे अपने सवर्णियों के ग्राहक अर्थात् बोधक होते हैं।if they come within the aṇ pratyāhāra, then they are the grasping-agents — that is, the indicators — of their own savarṇas.एक के ग्रहण से दूसरे का ग्रहण हो जाता है।By the grasping of one, the grasping of the other takes place.यह नियम अण्This rule — for the aṇ
के लिए है।— is what it is meant for.शेष वर्णों में उदित होना जरूरी है, तभी सवर्ण का ग्रहण किया जायेगा।Among the remaining letters, being udit is necessary; only then will the savarṇa be grasped.जैसे- कुहोश्चुः, चोः कु आदि सूत्रों में उकारयुक्त कु, चु आदि पढ़े गये हैं।For example, in sūtras such as kuhoścuḥ and coḥ ku, ku, cu, and the like — joined with the u-kāra — have been recited.ऐसे स्थलों पर सवर्ण का ग्रहण होगा, अन्यत्र क्, च् से अपने सवर्णियों का बोध नहीं होगा।In such places the savarṇa will be grasped; elsewhere, by k and c their own savarṇas will not be indicated.
अत्रैवाण् परेण णकारेण।atraivāṇ pareṇa ṇakāreṇa.इस सूत्र में अण् प्रत्याहार को पर णकार अर्थात् लण् के णकार को लेकर माना गया है, अन्यत्र सर्वत्र अइउण् वाले णकार को लेकर ही अण् प्रत्याहार माना जाता है।In this sūtra the aṇ pratyāhāra is taken with the latter (para) ṇa-kāra — that is, with the ṇa-kāra of laṇ; everywhere else the aṇ pratyāhāra is taken only with the ṇa-kāra of aiuṇ.तात्पर्य यह है कि इस सूत्र में कथित अण् से अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ, ह, य, व, र, ल का बोध होता है और अन्यत्र अण् से अ, इ, उ का मात्र बोध होता है।The purport is that the aṇ stated in this sūtra indicates a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, ha, ya, va, ra, la, whereas elsewhere aṇ indicates only a, i, u.
तदेवम्- अ इत्यष्टादशानां संज्ञा।tadevam — a ityaṣṭādaśānāṁ saṁjñā.तथेकारोकारौ।tathekārokārau.इस प्रकार से अ से अठारह प्रकार के अकार का बोध अथवा ग्रहण किया जाता है।In this way, by a, eighteen kinds of the a-kāra are indicated or grasped.इसी प्रकार इकार और उकार से भी अठारह-अठारह प्रकार के इकार और उकार का ही बोध अर्थात् ग्रहण किया जाता है।Likewise, by the i-kāra and the u-kāra too, eighteen kinds each of the i-kāra and the u-kāra alone are indicated — that is, grasped.
ऋकारस्त्रिंशतः।ṛkārastriṁśataḥ.एवं लृकारोऽपि।evaṁ lṛkāro'pi.ऋकार से तीस प्रकार के ऋकार (अठारह प्रकार के ऋकार तथा बारह प्रकार के लृकार) का बोध अर्थात् ग्रहण किया जाता है।By the ṛ-kāra, thirty kinds of ṛ-kāra (eighteen kinds of ṛ-kāra together with twelve kinds of ḷ-kāra) are indicated — that is, grasped.इसी तरह लृकार से भी तीस ही प्रकार का बोध होता है, क्योंकि ऋकार और लृकार की सवर्णसंज्ञा होती है।In the same way, by the ḷ-kāra too exactly thirty kinds are indicated, because the ṛ-kāra and the ḷ-kāra receive the savarṇa-saṁjñā.अतः ये दोनों वर्ण आपस में सवर्णी हैं।Therefore these two letters are savarṇas of each other.जहाँ ये विधीयमान नहीं हैं, वहाँ पर ऋकार से ऋकार के अठारह भेद और लृकार के बारह भेद इसी प्रकार लृकार से भी ऋकार और लृकार के सभी भेद वाले ग्रहण किये जाते हैं।Where they are not being prescribed (vidhīyamāna), there by the ṛ-kāra the eighteen varieties of ṛ-kāra and the twelve varieties of ḷ-kāra, and likewise by the ḷ-kāra too, all the varieties of both ṛ-kāra and ḷ-kāra are grasped.इसका फल आगे स्पष्ट किया जायेगा।Its fruit will be made clear further on.
एचो द्वादशानाम्।eco dvādaśānām.एच् के प्रत्येक ए, ओ, ऐ, औ वर्णों से बारह-बारह प्रकार के भेदों सहित एचों का ग्रहण किया जाता है।By each of the letters e, o, ai, au of ec, the ec letters are grasped together with twelve kinds of varieties each.
अनुनासिकाननुनासिकभेदेन यवला द्विधा; तेनानुनासिकास्ते द्वयोर्द्वयोः संज्ञा।anunāsikānanunāsikabhedena yavalā dvidhā; tenānunāsikāste dvayor dvayoḥ saṁjñā.य, व, ल ये वर्ण यँ, वँ, लँ के रूप में अनुनासिक और य, व, ल के रूप में अननुनासिक(निरनुनासिक) हैं।The letters ya, va, la are anunāsika in the forms yaṁ, vaṁ, laṁ, and ananunāsika (niranunāsika) in the forms ya, va, la.अतः य, व ल से अनुनासिक और अननुनासिक दोनों प्रकार के यकार, वकार, लकार का बोध होता है।Therefore, by ya, va, la both kinds — anunāsika and ananunāsika — of the ya-kāra, va-kāra, and la-kāra are indicated.
इस तरह से पहले अइउण् आदि सूत्रों का पठन, उसके बाद अन्त्य वर्ण की हलन्त्यम् से इत्संज्ञा और उसका तस्य लोपः से लोप करके आदिरन्त्येन सहेता से प्रत्याहार बनाने के बाद उन अचों की ह्रस्व, दीर्घ, प्लुतसंज्ञा, उसके बाद उदात्त-अनुदात्त-स्वरितसंज्ञा, उसके बाद अनुनासिक और अननुनासिकसंज्ञा करके वर्णों के स्थान एवं प्रयत्न को जानने के बाद जिनका आपस में स्थान और प्रयत्न मिलते हैं, उनकी सवर्णसंज्ञा करके उन सवर्णियों का अणुदित्सवर्णस्य चाप्रत्ययः से ग्रहण किये जाने के वर्णाश्रित-प्रक्रिया को आप अच्छी तरह से समझ गये होंगे।In this way — first the recitation of the sūtras beginning with aiuṇ; then the it-saṁjñā of the final letter by halantyam and its elision (lopa) by tasya lopaḥ; then, after forming the pratyāhāra by ādir antyena sahetā, the hrasva, dīrgha, and pluta-saṁjñā of those acs; then the udātta-anudātta-svarita-saṁjñā; then the anunāsika and ananunāsika-saṁjñā; then, after knowing the place (sthāna) and effort (prayatna) of the letters, making the savarṇa-saṁjñā of those whose place and effort agree with one another; and then the grasping of those savarṇas by aṇudit savarṇasya cāpratyayaḥ — this letter-based procedure (varṇāśrita-prakriyā) you will by now have understood well.अब इन्हीं प्रत्याहार, स्थान, प्रयत्न, सवर्णसंज्ञा और सवर्णियों का ग्रहण आदि करके सूत्रों से अनेक कार्य किये जाते हैं।Now, by making use of these very things — pratyāhāra, sthāna, prayatna, savarṇa-saṁjñā, and the grasping of savarṇas — many operations are accomplished through the sūtras.अच्छान्धि से लेकर स्त्रीप्रत्यय तक प्रत्याहार, स्थान, प्रयत्न एवं सवर्णसंज्ञा की नितान्त आवश्यकता होती है।From acchāndhi right up to strīpratyaya, the pratyāhāra, sthāna, prayatna, and savarṇa-saṁjñā are utterly indispensable.