Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 1
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 9
अनुनासिकसंज्ञाविधायकं संज्ञासूत्रम्
मुखनासिकावचनोऽनुनासिकः
Aṣṭādhyāyī 1.1.8
Vṛtti Varadarājācārya

मुखसहितनासिकयोच्चार्यमाणो वर्णोऽनुनासिकसंज्ञः स्यात्।

तदित्थम्- अ-इ-उ-ऋ एषां वर्णानां प्रत्येकमष्टादश भेदाः।

लृवर्णस्य द्वादश, तस्य दीर्घाभावात्।

एचामपि द्वादश, तेषां ह्रस्वाभावात्।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१- मुखनासिकावचनोऽनुनासिकः।4. mukhanāsikāvacano'nunāsikaḥ.उच्यते इति वचनः।vacana means ‘that which is uttered’ (ucyate iti vacanaḥ).मुखसहिता नासिका मुखनासिका (मध्यमपदलोपिसमासः), तथा वचनः(उच्चारितो वर्णः) स मुखनासिकावचनः (तृतीयातत्पुरुषः)।The nose together with the mouth is mukhanāsikā (a madhyamapadalopi-samāsa, a compound with elision of the middle word), and vacana is the uttered letter; that which is uttered by the mukhanāsikā is mukhanāsikāvacana (a tṛtīyā-tatpuruṣa).मुखनासिकावचनः प्रथमान्तम्, अनुनासिकः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।mukhanāsikāvacanaḥ is in the nominative (prathamā) case, anunāsikaḥ is in the nominative case; this sūtra has two words.
मुख और नासिका से एक साथ उच्चारित होने वाले वर्ण अनुनासिकसंज्ञक होते हैं।A letter uttered simultaneously through the mouth and the nose takes the name anunāsika (anunāsika-saṁjñā).
वास्तव में वर्णों का उच्चारण तो मुख से ही होता है किन्तु ङ्, ञ्, ण्, न्, म्, आदि वर्ण और अनुनासिक (अँ, इँ, उँ आदि) तथा अनुस्वार (अं, इं, उं आदि) के उच्चारण में नासिका(नाक) की भी सहायता चाहिए।In fact the pronunciation of letters occurs through the mouth alone, but in uttering letters such as ṅ, ñ, ṇ, n, m and the like, and the anunāsika (a̐, i̐, u̐, etc.) as well as the anusvāra (aṁ, iṁ, uṁ, etc.), the help of the nose (nāsikā) is also required.नाक की सहायता से मुख से उच्चारित होने वाले ऐसे वर्ण अनुनासिक कहलाते हैं।Such letters, uttered from the mouth with the help of the nose, are called anunāsika.जो अनुनासिक नहीं हैं, वे अननुनासिक या निरनुनासिक कहलाते हैं।Those that are not anunāsika are called an-anunāsika or niranunāsika.हम बतला चुके हैं कि ह्रस्व, दीर्घ, प्लुत, उदात्त, अनुदात्त, स्वरित, अनुनासिक ये अचों में रहने वाले धर्म हैं।We have already stated that hrasva, dīrgha, pluta, udātta, anudātta, svarita, and anunāsika are properties residing in the ac (vowels).अपवाद के रूप में ङ्, ञ्, ण्, न्, म् ये व्यंजन होते हुए भी इन्हें अनुनासिक कहा जाता है।By way of exception, ṅ, ñ, ṇ, n, m — although these are consonants — are nevertheless called anunāsika.इसी प्रकार यँ, वँ, लँ भीIn the same way ya̐, va̐, la̐ too
अनुनासिक माने जाते हैं और य्, व्, ल् के रूप में निरनुनासिक भी हैं।are regarded as anunāsika, and in the form y, v, l they are niranunāsika as well.जहाँ पर अनुनासिक का व्यवहार होगा वहाँ पर अनुनासिक अच् और ङ्, ञ्, ण्, न्, म् ये समझे जाते हैं।Wherever the term anunāsika is employed, there the anunāsika ac and ṅ, ñ, ṇ, n, m are to be understood.इस सम्बन्ध में आगे यरोऽनुनासिकेऽनुनासिको वा आदि सूत्रों का प्रसंग देखना चाहिए।In this connection one should look ahead to the context of sūtras such as ‘yaro'nunāsike'nunāsiko vā’.
तदित्थम्- अ-इ-उ-ऋ एषां वर्णानां प्रत्येकमष्टादश भेदाः।tad ittham — a-i-u-ṛ eṣāṁ varṇānāṁ pratyekam aṣṭādaśa bhedāḥ.इस प्रकार से अ, इ, उ और ऋ इन चार वर्णों के अठारह-अठारह भेद हुए।Thus these four letters a, i, u, and ṛ each have eighteen varieties.
लृवर्णस्य द्वादश, तस्य दीर्घाभावात्।ḷvarṇasya dvādaśa, tasya dīrghābhāvāt.लृ के दीर्घ न होने से बारह भेद होते हैं।Since ḷ has no long (dīrgha) form, it has twelve varieties.
एचामपि द्वादश, तेषां ह्रस्वाभावात्।ecām api dvādaśa, teṣāṁ hrasvābhāvāt.एचों का ह्रस्व नहीं होता है, इसलिए बारह ही भेद होते हैं।The ec letters have no short (hrasva) form, therefore they too have only twelve varieties.
पहले अच् अर्थात् अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ ये वर्ण ह्रस्व, दीर्घ और प्लुत के कारण प्रत्येक तीन-तीन भेद वाले हो गये किन्तु लृ की दीर्घ मात्रा नहीं है, इसलिए लृ के ह्रस्व और प्लुत दो ही भेद हुए।First, the ac — that is, the letters a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au — became of three kinds each owing to hrasva, dīrgha, and pluta; but ḷ has no long (dīrgha) measure, so ḷ has only two varieties, hrasva and pluta.इसी प्रकार एच् अर्थात् ए, ओ, ऐ, औ का ह्रस्व नहीं होता, अतः एच् के दीर्घ और प्लुत ही दो-दो भेद हो गये।In the same way ec — that is, e, o, ai, au — has no short (hrasva) form, so ec came to have only two varieties each, dīrgha and pluta.शेष अ, इ, उ, ऋ ये चारों वर्ण ह्रस्व भी हैं, दीर्घ भी होते हैं और प्लुत भी होते हैं, इसलिए ये तीन-तीन भेद वाले माने जाते हैं।The remaining letters a, i, u, ṛ — these four are short, are also long, and are also pluta, therefore they are held to have three varieties each.
इस प्रकार से दो एवं तीन भेद वाले प्रत्येक अच् वर्ण उदात्त, अनुदात्त और स्वरित के भेद से पुनः तीन-तीन प्रकार के हो जाते हैं।In this way each ac letter, whether of two or of three varieties, again becomes of three kinds through the distinction of udātta, anudātta, and svarita.जैसे प्रत्येक ह्रस्व अच् वर्ण उदात्त, अनुदात्त और स्वरित के भेद से तीन प्रकार का, दीर्घ अच् वर्ण भी उदात्त, अनुदात्त और स्वरित के भेद से तीन प्रकार का और प्लुत अच् वर्ण भी उदात्त, अनुदात्त और स्वरित के भेद से तीन प्रकार के हो जाने से कुछ अच् वर्ण छः प्रकार के और कुछ नौ प्रकार के हो गये।For example, since each short (hrasva) ac letter becomes threefold through the distinction of udātta, anudātta, and svarita, the long (dīrgha) ac letter too threefold through the distinction of udātta, anudātta, and svarita, and the pluta ac letter too threefold through the distinction of udātta, anudātta, and svarita, some ac letters became of six kinds and some of nine kinds.छः प्रकार के इसलिये कि जिन वर्णों के ह्रस्व या दीर्घ नहीं थे वे दो-दो प्रकार के थे, सो अब उदात्तादि स्वरों के कारण छः छः प्रकार के हो गए।They are of six kinds because those letters that had no short or long form were of only two kinds, and so now, owing to the accents udātta and the rest, they became of six kinds each.जिन अच् वर्णों के ह्रस्व, दीर्घ और प्लुत तीनों हैं वे उदात्तादि स्वरों के कारण नौ नौ प्रकार के हो गए।Those ac letters that have all three — hrasva, dīrgha, and pluta — became of nine kinds each owing to the accents udātta and the rest.इस प्रकार से अभी तक अचों के छः या नौ प्रकार के भेद सिद्ध हुए।In this way, up to now, six or nine kinds of varieties of the ac (vowels) have been established.
ये ही वर्ण पुनः अनुनासिक और अननुनासिक के भेद से दो-दो प्रकार के हो जाते हैं, जिसके फलस्वरूप ये बारह और अठारह प्रकार के भेद वाले हो जाते हैं।These very letters again become of two kinds each through the distinction of anunāsika and an-anunāsika, as a result of which they come to have twelve and eighteen kinds of varieties.इसके पहले जो छः प्रकार के थे, वे बारह प्रकार के एवं जो नौ प्रकार के थे, वे अठारह प्रकार के हो जाते हैं।Those that were before of six kinds become of twelve kinds, and those that were of nine kinds become of eighteen kinds.
अनुनासिक पक्ष के छः और नौ भेद तथा अननुनासिक पक्ष के भी छः और नौ भेद होते हैं।There are six and nine varieties on the anunāsika side, and six and nine varieties on the an-anunāsika side as well.इस प्रकार से अ, इ, उ, ऋ के अठारह-अठारह भेद तथा लृ, ए, ऐ, ओ, औ के बारह-बारह भेद सिद्ध हुए।In this way the eighteen varieties each of a, i, u, ṛ and the twelve varieties each of ḷ, e, ai, o, au have been established.य्-व्-ल् ये वर्ण अनुनासिक और अननुनासिक के भेद से दो-दो प्रकार के हैं।The letters y, v, l are each of two kinds through the distinction of anunāsika and an-anunāsika.
इस विषय को तालिका के माध्यम से समझते हैं-Let us understand this topic by means of a table:
अ,इ,उ,ऋ,लृa, i, u, ṛ, ḷ
आ,ई,ऊ,ॠ,ए,ओ,ऐ,औā, ī, ū, ṝ, e, o, ai, au
प्लुत- अ,इ,उ,ॠ,ए,ओ,ऐ,औpluta — a, i, u, ṝ, e, o, ai, au
१.ह्रस्व उदात्त अनुनासिक1. hrasva udātta anunāsika
७. दीर्घ उदात्त अनुनासिक7. dīrgha udātta anunāsika
१३.प्लुत उदात्त अनुनासिक13. pluta udātta anunāsika
२.ह्रस्व उदात्त अननुनासिक2. hrasva udātta an-anunāsika
८. दीर्घ उदात्त अननुनासिक8. dīrgha udātta an-anunāsika
१४.प्लुत उदात्त अननुनासिक14. pluta udātta an-anunāsika
३.ह्रस्व अनुदात्त अनुनासिक3. hrasva anudātta anunāsika
९. दीर्घ अनुदात्त अनुनासिक9. dīrgha anudātta anunāsika
१५.प्लुत अनुदात्त अनुनासिक15. pluta anudātta anunāsika
४.ह्रस्व अनुदात्त अननुनासिक4. hrasva anudātta an-anunāsika
१०.दीर्घअनुदात्त अननुनासिक10. dīrgha anudātta an-anunāsika
१६.प्लुत अनुदात्त अननुनासिक16. pluta anudātta an-anunāsika
५.ह्रस्व स्वरित अनुनासिक5. hrasva svarita anunāsika
११.दीर्घ स्वरित अनुनासिक11. dīrgha svarita anunāsika
१७.प्लुत स्वरित अनुनासिक17. pluta svarita anunāsika
६.ह्रस्व स्वरित अननुनासिक6. hrasva svarita an-anunāsika
१२.दीर्घ स्वरित अननुनासिक12. dīrgha svarita an-anunāsika
१८.प्लुत स्वरित अननुनासिक18. pluta svarita an-anunāsika