८- समाहारः स्वरितः।8. samāhāraḥ svaritaḥ.समाहारः प्रथमान्तं, स्वरितः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।samāhāraḥ is in the nominative (prathamā) case, svaritaḥ is in the nominative case; this sūtra has two words.इस सूत्र में ऊकालोऽङ्गस्वदीर्घप्लुतः से अच् की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra the word ac is carried over (anuvṛtti) from ‘ūkālo’ṅgasvadīrghaplutaḥ’.
जहाँ उदात्त और अनुदात्त दोनों एकत्र बराबर हों, ऐसे अच् की स्वरितसंज्ञा होती है।Where both udātta and anudātta are present together in equal measure, such an ac takes the name svarita (svarita-saṁjñā).
उदात्त, अनुदात्त और स्वरित स्वरों की सूक्ष्मता एवं उनका ज्ञान- जिस अच् के उच्चारण में स्थानों के ऊर्ध्वभाग का प्रयोग हो उस अच् की उदात्तसंज्ञा, जिस अच् के उच्चारण में स्थानों के निम्न भाग का प्रयोग हो उस अच् की अनुदात्तसंज्ञा और जिस अच् के उच्चारण में उदात्त और अनुदात्त का समान उपयोग किया गया हो तो उस अच् की स्वरितसंज्ञा का विधान इन तीन सूत्रों से हुआ।The subtlety of the udātta, anudātta and svarita vowels and the knowledge of them: the ac in whose utterance the upper part of the places (of articulation) is employed takes the udātta-saṁjñā, the ac in whose utterance the lower part of the places is employed takes the anudātta-saṁjñā, and the ac in whose utterance udātta and anudātta are employed equally takes the svarita-saṁjñā — this prescription came about through these three sūtras.यद्यपि लौकिक हिन्दी आदि भाषाओं में उदात्त, अनुदात्त और स्वरित की सूक्ष्मता पकड़ में नहीं आती किन्तु संस्कृत-भाषा में इनका महत्त्व अधिक है और खास करके वैदिक शब्दों के उच्चारण में।Although in worldly languages such as Hindi the subtlety of udātta, anudātta and svarita is not grasped, in the Sanskrit language their importance is greater, and especially in the pronunciation of Vedic words.जिस प्रकार से ह्रस्व, दीर्घ के विपरीत होने पर बहुधा अर्थ भी भिन्न हो जाता है, उसी प्रकार उदात्त, अनुदात्त और स्वरित के विपरीत उच्चारण होने पर अर्थ का अनर्थ भी हो जायेगा।Just as, when hrasva and dīrgha are reversed, the meaning too often becomes different, so too, when udātta, anudātta and svarita are pronounced the wrong way, the meaning will turn into a disaster (anartha).इस लिए वैदिक शब्दों के उच्चारण में इन स्वरों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।For this reason, in the pronunciation of Vedic words special attention is given to these accents.स्वरों के द्वारा समास आदि का भी निर्णय होता है।By means of the accents, matters such as samāsa are also determined.स्वरप्रकरण में प्रकृति, प्रत्यय, धातु, आदेश, आगम आदि में होने वाले स्वरों के विषय में विस्तृत चर्चा है।In the section on accents (svara-prakaraṇa) there is an extensive discussion about the accents that occur in prakṛti, pratyaya, dhātu, ādeśa, āgama and the like.ये उदात्तादि स्वर अत्यन्त सूक्ष्म हैं।These accents beginning with udātta are extremely subtle.जो बहुत ही अनुभवी विद्वान् हैं, वे इनके भेद को आसानी से पकड़ लेते हैं किन्तु सामान्यज्ञानी लोगों को इन स्वरों का पता कठिनता से ही लग पाता है।Those who are very experienced scholars grasp their distinctions easily, but ordinary knowers can detect these accents only with difficulty.
उच्चैरुदात्तः और नीचैरनुदात्तः इन सूत्रों में उच्चैः का अर्थ ऊँचे स्वर में और नीचैःIn the sūtras uccairudāttaḥ and nīcairanudāttaḥ, the meaning of uccaiḥ ‘in a high tone’ and of nīcaiḥ
का अर्थ नीचे स्वर में बोलना ऐसा नहीं है, अन्यथा सूक्ष्म उच्चारण में उदात्त स्वर नहीं बन पायेगा।‘to speak in a low tone’ — it is not so; otherwise in subtle pronunciation the udātta accent could not be formed.
जैसे ह्रस्व, दीर्घ एवं प्लुत को समझने के लिये मात्राएँ लगी हुई होती हैं, उसी प्रकार उदात्त, अनुदात्त और स्वरित को समझने के लिये वैदिक-ग्रन्थों में विशेष चिह्नों का प्रयोग किया गया है।Just as mātrās are attached to help understand hrasva, dīrgha and pluta, in the same way special marks are used in Vedic texts to help understand udātta, anudātta and svarita.अनुदात्त अक्षर के नीचे तिरछी लाईन, स्वरित के ऊपर खड़ी लाईन होती है और उदात्त के लिये कोई चिह्न नहीं होता है।Below an anudātta syllable there is a slanting line, above a svarita there is an upright line, and for udātta there is no mark at all.
स नवविधोऽपि- वह नौ प्रकार का अच् अनुनासिक और अननुनासिक के भेद से दो-दो प्रकार का होता है।sa navavidho’pi — that ninefold ac becomes twofold each through the distinction of anunāsika (nasal) and ananunāsika (non-nasal).
जैसे एक इ यह वर्ण ह्रस्व, दीर्घ और प्लुत के भेद से तीन-तीन प्रकार हुआ है।For example, the single varṇa i has become threefold through the distinction of hrasva, dīrgha and pluta.पुनः ह्रस्व भी उदात्त, अनुदात्त और स्वरित के भेद से तीन प्रकार का, इसी प्रकार से दीर्घ भी तीन प्रकार का और प्लुत भी तीन प्रकार का, इस तरह कुल मिलाकर नौ प्रकार का हुआ।Again, the hrasva too becomes threefold through the distinction of udātta, anudātta and svarita, in the same way the dīrgha too becomes threefold and the pluta too threefold, and thus altogether it becomes ninefold.वह नौ प्रकार का अच् पुनः अनुनासिक और अननुनासिक के भेद से दो दो प्रकार का हो जाता है।That ninefold ac again becomes twofold each through the distinction of anunāsika and ananunāsika.नौ अनुनासिक और नौ अननुनासिक करके कुल अठारह प्रकार का हो जाता है।Nine anunāsika and nine ananunāsika, making eighteen kinds in all.यही प्रक्रिया सभी अचों के सम्बन्ध में समझना चाहिए।This same process should be understood in relation to all the acs.
स नवविधोऽपि का अर्थ यह समझना चाहिए- वह नौ या छः प्रकार का अच्।The meaning of sa navavidho’pi should be understood thus: that ac which is ninefold or sixfold.ऐसा मानने का प्रयोजन आगे स्पष्ट होगा।The purpose of holding this will become clear further on.