Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 1
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 5
ह्रस्व-दीर्घ-प्लुत-संज्ञाविधायकं संज्ञासूत्रम्
ऊकालोऽज्झ्रस्वदीर्घप्लुतः
Aṣṭādhyāyī 1.2.27
Vṛtti Varadarājācārya

उश्च ऊश्च उ३श्च वः, वां काल इव कालो यस्य सोऽच् क्रमाद्

ह्रस्व-दीर्घ-प्लुतसंज्ञः स्यात्। स प्रत्येकमुदात्तादिभेदेन त्रिधा।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
५- ऊकालोऽङ्गस्वदीर्घप्लुतः।5. ūkālo'ṅgasvadīrghaplutaḥ.उश्च ऊश्च, ऊ३श्च वः ( इतरेतरयोगद्वन्द्वः ), वां काल ऊकालः, ऊकाल इव कालो यस्येति ऊकालः ( बहुव्रीहिः ) ह्रस्वश्च, दीर्घश्च, प्लुतश्च, तेषां समाहारद्वन्द्वः, ह्रस्वदीर्घप्लुतः।uś ca ūś ca, ū3ś ca vaḥ (itaretarayoga-dvandvaḥ), vāṁ kāla ūkālaḥ, ūkāla iva kālo yasyeti ūkālaḥ (bahuvrīhiḥ) hrasvaś ca, dīrghaś ca, plutaś ca, teṣāṁ samāhāra-dvandvaḥ, hrasva-dīrgha-plutaḥ.सौत्रं पुंस्त्वम्।sautraṁ puṁstvam — the masculine gender here is one peculiar to the sūtra.समाहार द्वन्द्व होने के बाद नपुंसकलिङ्ग ही होना चाहिए, किन्तु सूत्र में पाणिनि ने कहीं-कहीं ऐसा नहीं किया है, अतः सूत्रत्वात् पुँल्लिङ्ग मान लिया जाता है।After a samāhāra-dvandva has been formed the gender ought to be neuter alone, but in the sūtras Pāṇini has here and there not done so, and therefore, on account of its being a feature of the sūtra (sūtratvāt), the masculine gender is accepted.सूत्रों से अन्यत्र ऐसी जगहों पर पुँल्लिङ्ग नहीं हो सकता, नपुंसकलिङ्ग ही होता है।Elsewhere than in the sūtras the masculine cannot occur in such places; the neuter alone occurs there.ऊकालः प्रथमान्तम्, अच् प्रथमान्तं, ह्रस्वदीर्घप्लुतः प्रथमान्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।ūkālaḥ ends in the nominative (prathamā), ac ends in the nominative, hrasva-dīrgha-plutaḥ ends in the nominative; this sūtra has three words (tripada).
एक मात्रिक उकार, द्विमात्रिक ऊकार और त्रिमात्रिक उ३कार के उच्चारण काल के समान उच्चारण काल वाले अचों की क्रमशः ह्रस्वसंज्ञा, दीर्घसंज्ञा और प्लुतसंज्ञा होती है।The acs whose duration of utterance is equal to the duration of utterance of the one-mātrā u-kāra, the two-mātrā ū-kāra, and the three-mātrā u3-kāra receive, respectively, the names hrasva, dīrgha, and pluta.
उश्च ऊश्च उश्च वः।uś ca ūś ca uś ca vaḥ.एकमात्रिक उ और द्विमात्रिक ऊ एवं तीनमात्रिक उ३ का चार्थे द्वन्द्वः से इतरेतरयोगद्वन्द्व समास करके प्रातिपदिकसंज्ञा, विभक्तिलोप, परस्पर में सवर्णदीर्घ करने पर ऊ रूप बनता है।Forming an itaretarayoga-dvandva compound of the one-mātrā u, the two-mātrā ū, and the three-mātrā u3 by ‘cārthe dvandvaḥ’, and then applying the prātipadika-saṁjñā, the elision of the case-ending (vibhakti-lopa), and savarṇa-dīrgha among them, the form ū is produced.उससे जस् प्रत्यय लाकर ऊ को यण् करके वः यह रूप सिद्ध होता है।From that, by bringing on the jas affix and making ū into yaṇ, the form vaḥ is established.वः का ही षष्ठ्यन्त रूप वाम् है।The genitive-ending (ṣaṣṭhyanta) form of vaḥ itself is vām.ऊकालः यह पद अच् का विशेषण है।The word ūkālaḥ is a qualifier (viśeṣaṇa) of ac.उसीको बताने के लिए मूल में वां काल इव कालो यस्य ऐसा कहा गया।It was to indicate just this that in the original the phrase ‘vāṁ kāla iva kālo yasya’ was stated.पर वह भी ऊकालः इस समस्त(समास किये हुए) पद का विग्रह नहीं है, अपितु फलितार्थकथन मात्र है।But that too is not the analysis (vigraha) of the compounded word ūkālaḥ, but merely a statement of its resultant meaning.अतः वां काल ऊकालः, ऊकाल इव कालो यस्य ऐसा विग्रह करना चाहिए।Therefore the analysis should be made thus: vāṁ kāla ūkālaḥ, ūkāla iva kālo yasya.यहाँ पर काल शब्द लक्षणावृत्ति से मात्रावाची है।Here the word kāla, by the function of secondary indication (lakṣaṇā-vṛtti), denotes the mātrā (measure of duration).अतः ऊकालः=तीनों उकारों का जो उच्चारण काल वाली मात्राएँ (ऊकाल इव कालो यस्य) ऐसी ही मात्राएँ हैं जिस अच् की, वह अच् क्रमशः ह्रस्व, दीर्घ और प्लुत संज्ञा वाला होता है।Therefore ūkālaḥ means: that ac whose mātrās are just such mātrās as constitute the duration of utterance of the three u-sounds (ūkāla iva kālo yasya) becomes, respectively, one bearing the name hrasva, dīrgha, or pluta.
प्रकृत सूत्र अच् अर्थात् स्वर वर्णों को मात्रा के आधार पर ह्रस्व, दीर्घ, प्लुत संज्ञा करता है।The present sūtra assigns to ac — that is, to the vowel letters — the names hrasva, dīrgha, and pluta on the basis of their mātrā.अचों(स्वरों) में एक, दो, एवं तीन मात्राएँ होती हैं।In the acs (vowels) there are one, two, and three mātrās.अ, इ, उ, ऋ, लृ की मात्राएँ जिन्हें हिन्दी में छोटी मात्राएँ कहते हैं उनकी ह्रस्वसंज्ञा और आ, ई, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ की मात्राएँ जिन्हें हिन्दी में बड़ी मात्रा कहते हैं, इनकी दीर्घसंज्ञा होती है।The mātrās of a, i, u, ṛ, ḷ, which in Hindi are called the short mātrās, receive the name hrasva; and the mātrās of ā, ī, ū, ṛ, e, ai, o, au, which in Hindi are called the long mātrā, receive the name dīrgha.तीन मात्रा की प्लुतसंज्ञा होती है।That of three mātrās receives the name pluta.लोक में एकमात्रिक एवं द्विमात्रिक का ही प्रयोग होता है, तीन मात्रा वाला वर्ण हिन्दी में कम प्रयुक्त होता है।In ordinary usage only the one-mātrā and the two-mātrā are employed; the three-mātrā letter is little used in Hindi.केवल संस्कृत में सम्बोधन, प्रकृतिभाव आदि में तीनमात्रिक वर्ण का उच्चारण होता है तथा तीनमात्रिक को दिखाने के लिये वर्ण के बाद ३ का अंक लिखा जाता है।Only in Sanskrit, in the vocative (sambodhana), in prakṛti-bhāva, and the like, is the three-mātrā letter pronounced; and to indicate the three-mātrā the numeral 3 is written after the letter.जैसे इ३। इस तीन मात्रा वाले वर्ण की प्लुतसंज्ञा होती है।For example i3; this three-mātrā letter receives the name pluta.
एकमात्रिक, द्विमात्रिक और त्रिमात्रिक वर्णों का उच्चारण काल- प्रश्न यह आता है कि एक मात्रा, दो मात्राएँ और तीन मात्राएँ, इनका उच्चारण के समय एवं अनुपात क्या होना चाहिए? इतना तो स्पष्ट है ही कि एकमात्रिक के उच्चारण में जितना समय लगता है, उसका दुगुना समय द्विमात्रिक के उच्चारण में लगेगा और तिगुना समय तीन मात्रा वाले अच् में लगेगा।The duration of utterance of one-mātrā, two-mātrā, and three-mātrā letters — the question arises, what ought to be the time and the proportion in uttering one mātrā, two mātrās, and three mātrās? This much is indeed clear, that whatever time is taken in uttering the one-mātrā, twice that time will be taken in uttering the two-mātrā, and thrice that time in the three-mātrā ac.फिर भी एक प्रश्न उपस्थित होता है कि एक मात्रा वाले अच् में कितना समय लगाया जाय? इस पर प्राचीन विद्वानों के कई मत हैं।Even so a question presents itself, namely, how much time should be spent on the one-mātrā ac? On this the ancient scholars hold several opinions.जैसे पलकें झपकना, बिजली चमकना, नीलकण्ठ पक्षी की बोली आदि को एकमात्रा उच्चारण काल माना है किन्तु मेरा मत यह है कि वर्णों के उच्चारण तीन प्रकार से होते हैं- द्रुत, मध्यम और विलम्बित।For instance, the blinking of the eyelids, the flash of lightning, the call of the blue-jay (nīlakaṇṭha) bird, and the like have been held to be the duration of one mātrā; but my own view is that the utterance of letters is of three kinds — druta, madhyama, and vilambita.द्रुत अर्थात् अत्यन्त शीघ्रता के साथ उच्चारण, मध्यम उच्चारण एवं विलम्बित उच्चारण।druta means utterance with the utmost rapidity, madhyama means medium utterance, and vilambita means slow utterance.आप किस प्रकार से उच्चारण कर रहे हैं? अत्यन्त शीघ्रता के साथ उच्चारण, मध्यम उच्चारण या विलम्बित उच्चारण! उसके अनुसार एकमात्रा के उच्चारण में जितना समय लगता है, उसका दुगुना समय दो-मात्रा के उच्चारण में लगायें और तिगुना समय तीन मात्रा वाले अच् में लगायें।In which manner are you uttering — with the utmost rapidity, at a medium pace, or slowly! According to that, whatever time is taken in uttering one mātrā, spend twice that time in uttering the two-mātrā and thrice that time in the three-mātrā ac.अथवा यूँ कहा जाय कि ह्रस्व के उच्चारण में एक सेकेण्ड का समय तो दीर्घ के उच्चारण में दो सेकेण्ड का समय और प्लुत के उच्चारण में तीन सेकेण्ड का समय लगाया जाय।Or it may be put thus, that one second be taken in uttering the hrasva, two seconds in uttering the dīrgha, and three seconds in uttering the pluta.उच्चारण के इस अनुपात का बहुत ध्यान रखना चाहिए।One should pay great attention to this proportion of utterance.
इस सूत्र के द्वारा प्रत्येक अच् की ह्रस्व, दीर्घ एवं प्लुत संज्ञा करके अचों (स्वरों) के तीन तीन भेद किए गए।By this sūtra, having assigned to each ac the names hrasva, dīrgha, and pluta, threefold divisions of the acs (vowels) have been made.इस प्रकार से अच् प्रत्याहार के प्रत्येक वर्ण तीन-तीन प्रकार के हुए- ह्रस्व अच्, दीर्घ अच्, एवं प्लुत अच्।In this way each letter of the ac pratyāhāra came to be of three kinds — hrasva ac, dīrgha ac, and pluta ac.