४- आदिरन्त्येन सहेता।4. ādir antyena sahetā.अन्ते भवः अन्त्यः।ante bhavaḥ antyaḥ — antya is that which occurs at the end.आदिः प्रथमान्तम्, अन्त्येन तृतीयान्तं, सह अव्ययपदम्, इता तृतीयान्तम्, अनेकपदमिदं सूत्रम्।ādiḥ is in the nominative case (prathamānta), antyena in the instrumental (tṛtīyānta), saha is an indeclinable word (avyaya-pada), itā in the instrumental (tṛtīyānta); this sūtra has several words (aneka-pada).इस सूत्र में किसी पद की अनुवृत्ति आती नहीं है।In this sūtra no word is carried over by anuvṛtti.
..........
अन्त्य इत्संज्ञक वर्ण के साथ उच्चारित आदि वर्ण मध्य के वर्णों का और अपना भी संज्ञा=बोधक होता है।The initial (ādi) varṇa uttered together with the final it-marked (it-saṁjñaka) varṇa becomes the designator (saṁjñā) of the intervening varṇas and of itself as well.
आदिरन्त्येन सहेता यह सूत्र प्रत्याहार संज्ञा करता है।The sūtra ādir antyena sahetā effects the pratyāhāra-saṁjñā.जैसे अण् प्रत्याहार, अक् प्रत्याहार, अच् प्रत्याहार, अल् प्रत्याहार, हल् प्रत्याहार आदि।For example, the aṇ pratyāhāra, the ak pratyāhāra, the ac pratyāhāra, the al pratyāhāra, the hal pratyāhāra, and so on.एक उदाहरण देखते हैं- जैसे आंग्लभाषा में Doctor का अर्थ होता है रोगों का चिकित्सक।Let us look at an example: in the English language, Doctor means a physician of diseases.ये अपने नाम के आगे Dr. लिखते हैं।Such persons write Dr. before their name.जैसे- Dr. Jeevan Sharma. में लिखते तो हैं Dr. किन्तु हम समझते हैं Doctor. अर्थात् लिखते दो अक्षर हैं और समझते हैं छ अक्षरों का अर्थ।For instance, in Dr. Jeevan Sharma one does write Dr., but we understand Doctor; that is, one writes two letters yet understands the sense of six letters.इसी प्रकार Pandit को Pt. लिखते हैं।In the same way, Pandit is written as Pt.ठीक इसी तरह पाणिनीय-व्याकरण में भी बहुत को संक्षिप्त में लिखने का नियम है।Exactly in this manner, in the Pāṇinian grammar too there is a rule for writing much in an abbreviated form.इसी को प्रत्याहार कहा जाता है।This very thing is called a pratyāhāra.
सूत्रार्थ विचार- अन्त्येन इता सहित आदिः= अन्त्य इत्संज्ञक वर्ण के साथ उच्चारित आदि वर्ण, जैसे अइउण् इस सूत्र में ण् की हलन्त्यम् इस सूत्र से इत्संज्ञा की गई थी।Consideration of the sūtra's meaning: antyena itā sahita ādiḥ — the initial varṇa uttered together with the final it-marked varṇa; for example, in the sūtra aiuṇ the it-saṁjñā of ṇ had been made by the sūtra halantyam.उसके साथ पढ़े गये वर्ण हैं अ, इ, उ, किन्तु इनमें आदि वर्ण है अ, वह आदि वर्ण, मध्यगानां स्वस्य च संज्ञा स्यात्= मध्य के इ, उ वर्णों का बोध कराता हुआ= जानकारी देता हुआ अर्थात् ग्रहण कराता हुआ स्वयं अपना अर्थात् अ का भी बोधक होता है।The varṇas recited along with it are a, i, u, but among them the initial varṇa is a; that initial varṇa, madhyagānāṁ svasya ca saṁjñā syāt — while conveying, that is, informing, that is, causing the grasping of, the intervening varṇas i and u, itself also becomes the designator of itself, that is, of a.इस तरह अण् कहने से अ, इ, उ इन तीन वर्णों का बोध हुआ।Thus, by saying aṇ, these three varṇas a, i, u are conveyed.अब जहाँ भी अण् कहा जायेगा उससे अ, इ, उ इन तीन वर्णों का ग्रहण हुआ करेगा।Now, wherever aṇ is stated, by it these three varṇas a, i, u will be grasped.यहाँ एक प्रश्न यह होता है कि अइउण् में ण् भी है तो प्रत्याहार में उसका बोध या ग्रहण क्यों नहीं होता? आपको याद दिला दूँ कि ण् इस अन्त्य हल् वर्ण की हलन्त्यम् इस सूत्र से इत्संज्ञा और उसका तस्य लोपः इस सूत्र से लोप हो गया है, अर्थात् अदर्शन हो गया है।Here a question arises: since aiuṇ contains ṇ as well, why is it not conveyed or grasped in the pratyāhāra? Let me remind you that of ṇ, this final hal varṇa, the it-saṁjñā was made by the sūtra halantyam and its elision (lopa) was effected by the sūtra tasya lopaḥ — that is, it has become invisible (adarśana).तात्पर्य यह है कि न सुनाई पड़े और उसका ग्रहण न हो सके, ऐसा हो गया है।The purport is that it has become such that it is neither heard nor able to be grasped.इसीलिए अण् के ग्रहण में ण् का ग्रहण नहीं होता।That is why, in the grasping of aṇ, ṇ is not grasped.
अण् आदि प्रत्याहारों को साधने की प्रक्रियाः- अण् प्रत्याहार साधना है, इसकी स्थिति है अइउण्।The procedure for establishing the pratyāhāras such as aṇ: the aṇ pratyāhāra is to be established, and its state is aiuṇ.इस स्थिति में सूत्र लगा- हलन्त्यम्।In this state the sūtra halantyam applies.उपदेश अवस्था में अन्त्य हल् वर्ण की इत्संज्ञा होती है।In the state of upadeśa, the it-saṁjñā of the final hal varṇa takes place.उपदेश अवस्था है- अइउण् और अन्त्य हल्वर्ण है- अइउण् का ण्।The state of upadeśa is aiuṇ, and the final hal varṇa is the ṇ of aiuṇ.उसकी इत्संज्ञा हो गई अर्थात् उसका नाम इत् पड़ गया।Its it-saṁjñā was made, that is, its name became it.इत्संज्ञा का फल है लोप।The fruit of the it-saṁjñā is elision (lopa).इत्संज्ञा के बाद लोप करने के लिये सूत्र आया तस्य लोपः।After the it-saṁjñā, in order to effect the elision, the sūtra tasya lopaḥ comes.उस इत्संज्ञक वर्ण का लोप होता है।The elision of that it-marked varṇa takes place.इत्संज्ञक वर्ण है अइउण् वाला ण्।The it-marked varṇa is the ṇ of aiuṇ.उसका लोप अर्थात् अदर्शन हो जाय।Let its elision, that is, its disappearance, take place.इस तरह इस इत्संज्ञक वर्ण का अदर्शन अर्थात् लोप प्राप्त हुआ, परन्तु पहले लोप नहीं होता क्योंकि उच्चारण करके लोप ही करना था तो पहले उच्चारण ही क्यों किया गया? अतः उच्चारणसामर्थ्यात् अन्य कोई प्रयोजन भी इसका होना चाहिए और वह है प्रत्याहारसिद्धि।In this way the disappearance, that is, the elision, of this it-marked varṇa is obtained; but the elision does not take place first, for if the elision alone was to be done after uttering it, then why was it uttered at all in the first place? Therefore, by the force of its utterance (uccāraṇa-sāmarthya), it must have some other purpose as well, and that is the establishing of the pratyāhāra (pratyāhāra-siddhi).अतः प्रत्याहार सिद्ध करने के लिए सूत्र लगा- आदिरन्त्येन सहेता।Therefore, in order to establish the pratyāhāra, the sūtra ādir antyena sahetā applies.अन्त्य इत्संज्ञक वर्ण है- अइउण् वाला ण्, उसके सहित उच्चारित आदि वर्ण है अ।The final it-marked varṇa is the ṇ of aiuṇ, and the initial varṇa uttered together with it is a.वह अर्थात् अन्त्य सहित आदि अण् यह समुदाय, मध्यवर्ती इ, उ वर्ण और आदि वर्ण अ का भी बोधक(संज्ञा) होता है।That, namely the group aṇ consisting of the initial together with the final, becomes the designator (saṁjñā) of the intervening varṇas i and u and of the initial varṇa a as well.इस तरह से यह सूत्र अण् इस शब्द से आदि वर्ण अ और मध्यवर्ती वर्ण इ, उ का बोध करायेगा।In this way, this sūtra will cause the word aṇ to convey the initial varṇa a and the intervening varṇas i and u.इस प्रकार से अण् से अइउ, इन तीन वर्णों का ही बोध या ग्रहण अथवा श्रवण हो जाता है।Thus, by aṇ, only these three varṇas a, i, u come to be conveyed, or grasped, or heard.प्रत्याहारसिद्धि के बाद ण् आदि इत्संज्ञक वर्णों का तस्य लोपः से लोप हो जाता है।After the establishing of the pratyāhāra, the it-marked varṇas such as ṇ are elided by tasya lopaḥ.इसी लिए उस अन्त्य इत्संज्ञक वर्ण का प्रत्याहारों में ग्रहण नहीं होता।That is why that final it-marked varṇa is not grasped in the pratyāhāras.इस प्रकार अण् प्रत्याहार की साधना हो गई और अण् रे या अण् प्रत्याहार से अ-इ-उ इन तीन वर्णों का बोध हुआ।In this way the aṇ pratyāhāra was established, and by aṇ or the aṇ pratyāhāra these three varṇas a-i-u were conveyed.इसी तरह से अन्य प्रत्याहारों की सिद्धि करनी चाहिए।In the same way one should carry out the establishing of the other pratyāhāras.
यथाऽणिति अइउवर्णानां संज्ञा।yathā 'aṇ' iti aiu-varṇānāṁ saṁjñā.एवमच्हल्अलित्यादयः।evam ac-hal-al ity-ādayaḥ.जिस प्रकार से अण् से अ, इ, उ इन वर्णों का बोध हुआ, उसी प्रकार से अच्, हल्, अल् आदि प्रत्याहारों के द्वारा मध्यवर्ती वर्ण तथा आदि वर्ण का बोध होता है, ऐसा समझना चाहिए।Just as by aṇ the varṇas a, i, u are conveyed, so too by the pratyāhāras such as ac, hal, and al the intervening varṇas and the initial varṇa are conveyed — thus it should be understood.
अच् प्रत्याहार की सिद्धिः- अच् प्रत्याहार की साधना करनी है तो इसकी स्थिति है- अइउण्, ऋलृक्, एओङ्, ऐऔच्।The establishing of the ac pratyāhāra: if the ac pratyāhāra is to be established, its state is aiuṇ, ṛḷk, eoṅ, aiauc.ऐसी स्थिति में सूत्र लगा- हलन्त्यम्।In such a state the sūtra halantyam applies.उपदेश अवस्था में अन्त्य हल् वर्ण की इत्संज्ञा होती है।In the state of upadeśa, the it-saṁjñā of the final hal varṇa takes place.उपदेश अवस्था है- अइउण्, ऋलृक्, एओङ्, ऐऔच्।The state of upadeśa is aiuṇ, ṛḷk, eoṅ, aiauc.अन्त्य हल् वर्ण है- अइउण् का ण्, ऋलृक् का क्, एओङ् का ङ्, और ऐऔच् का च्।The final hal varṇas are the ṇ of aiuṇ, the k of ṛḷk, the ṅ of eoṅ, and the c of aiauc.इन चारों हल् वर्णों की इत्संज्ञा इस सूत्र से हो गई अर्थात् उनका नाम इत् पड़ गया।The it-saṁjñā of these four hal varṇas was made by this sūtra, that is, their name became it.इत्संज्ञा का फल प्रत्याहारसिद्धि है।The fruit of the it-saṁjñā is the establishing of the pratyāhāra.अतः तस्य लोपः से पहले ही लोप हो जाय तो प्रत्याहार सिद्ध नहीं होंगे।Therefore, if the elision were to take place even before tasya lopaḥ, the pratyāhāras would not be established.इसलिए इसको बाधकर सूत्र लगा- आदिरन्त्येन सहेता।Hence, setting this aside, the sūtra ādir antyena sahetā applies.इस सूत्र के बल से आदि वर्ण सहित बीच के अइउ, ऋलृ, एओ, ऐऔ इन नौ वर्णों का ही बोध या ग्रहण या श्रवण हो जाता है।By the force of this sūtra, only these nine varṇas — the intervening ones a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au together with the initial varṇa — come to be conveyed, or grasped, or heard.इस प्रकार अच् प्रत्याहार की साधनी हो गई और अच् से या अच् प्रत्याहार से अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ इन नौ वर्णों का बोध हुआ।In this way the ac pratyāhāra was established, and by ac or the ac pratyāhāra these nine varṇas a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au were conveyed.इसी प्रकार ४३ प्रत्याहारों की सिद्धि करना जानें।In the same way, learn to establish the 43 pratyāhāras.चौदह सूत्रों से प्रत्याहार तो सैकड़ों बन सकते हैं किन्तु पाणिनीय व्याकरण में केवल ४३ प्रत्याहारों का व्यवहार हुआ है, इसलिये ४३ प्रत्याहारों की ही सिद्धि करनी है।From the fourteen sūtras hundreds of pratyāhāras could be formed, but in the Pāṇinian grammar only 43 pratyāhāras are employed, so only the 43 pratyāhāras are to be established.कुछ वैयाकरणों का मत है कि प्रत्याहार केवल ४२ ही होते हैं।Some grammarians (vaiyākaraṇas) hold the view that there are only 42 pratyāhāras.
प्रत्याहारसूत्रों के विषय में स्मरणीय कुछ बातें-Some points worth remembering concerning the pratyāhāra-sūtras:
अच् प्रत्याहार में समस्त स्वर वर्ण आते हैं।In the ac pratyāhāra all the vowel (svara) varṇas are included.ये चार सूत्रों से कहे गये हैं।These are stated in four sūtras.हल् प्रत्याहार में समस्त व्यञ्जन वर्ण आते हैं।In the hal pratyāhāra all the consonant (vyañjana) varṇas are included.ये दस सूत्रों से कहे गये हैं।These are stated in ten sūtras.वर्णों के सभी पाँचवें वर्ण जमङणनम् एक ही सूत्र और जम् प्रत्याहार में आते हैं।All the fifth varṇas of the classes — jamaṅaṇanam, ja, ma, ṅa, ṇa, na — come in a single sūtra and in the jam pratyāhāra.वर्णों के चौथे वर्ण दो सूत्रों झभञ्, घढधष् में तथा झष् प्रत्याहार में आते हैं।The fourth varṇas of the classes come in the two sūtras jhabhañ and ghaḍhadhaṣ and in the jhaṣ pratyāhāra.वर्णों के तीसरे वर्ण जबगडदश् इस एक ही सूत्र में और जश् प्रत्याहार में आते हैं।The third varṇas of the classes come in this single sūtra jabagaḍadaś and in the jaś pratyāhāra.वर्णों के दूसरे एवं पहले वर्ण खफछठथचटतव्, कपय् इन दो सूत्रों में तथा खय् प्रत्याहार में आते हैं।The second and first varṇas of the classes come in these two sūtras khaphachaṭhathacaṭatav and kapay and in the khay pratyāhāra.
प्रत्याहार का प्रारम्भिक वर्ण अ जैसा आदि वर्ण तो होता ही है साथ में इ से भी इक्, इण् प्रत्याहार, उ से उक् आदि प्रत्याहार भी बनते हैं, अर्थात् इ से, उ से, लृ से, य् से, व् से, र् आदि मध्यवर्ती वर्णों से भी शुरुवात करके प्रत्याहार बनाये जाते हैं, क्योंकि यहाँ पर विवक्षित समुदाय का आदि और अन्त्य लिया जाता है।The initial varṇa of a pratyāhāra is indeed an initial varṇa such as a, but along with that, from i too are formed the pratyāhāras ik and iṇ, from u the pratyāhāra uk and others; that is, pratyāhāras are also formed by beginning from the intervening varṇas such as i, u, ḷ, y, v, r, and so on, because here the initial and the final of the intended group are taken.
पाणिनीय व्याकरण में प्रयुक्त ४३ प्रत्याहारों में गृहीत वर्णों का क्रमः-The sequence of varṇas grasped in the 43 pratyāhāras employed in the Pāṇinian grammar:
क्र.संSerial no.
प्रत्याहारpratyāhāra
घटक वर्णConstituent varṇas
१1
अण्aṇ
अ, इ, उ।a, i, u.
२.2.
अक्ak
अ, इ, उ, ऋ, लृ।a, i, u, ṛ, ḷ.
३.3.
इक्ik
इ, उ, ऋ, लृ।i, u, ṛ, ḷ.
४.4.
उक्uk
उ, ऋ, लृ।u, ṛ, ḷ.
५.5.
एङ्eṅ
ए, ओ।e, o.
६.6.
अच्ac
अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ।a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au.
७.7.
इच्ic
इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ।i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au.
८.8.
एच्ec
ए, ओ, ऐ, औ।e, o, ai, au.
९.9.
ऐच्aic
ऐ, औ।ai, au.
१०.10.
अट्aṭ
अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ, ह, य, व, र।a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, ha, ya, va, ra.
११.11.
अण्aṇ
अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ, ह, य, व, र, ल।a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, ha, ya, va, ra, la.
१२.12.
इण्iṇ
इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ, ह, य, व, र, ल।i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, ha, ya, va, ra, la.
१३.13.
यण्yaṇ
य, व, र, ल।ya, va, ra, la.
१४.14.
अम्am
अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ, ह, य, व, र, ल, ज, म, ङ, ण, न।a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, ha, ya, va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa, na.
१५.15.
यम्yam
य, व, र, ल, ज, म, ङ, ण, न।ya, va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa, na.
१६.16.
जम्jam
ज, म, ङ, ण, न।ja, ma, ṅa, ṇa, na.
१७.17.
ङम्ṅam
ङ, ण, न।ṅa, ṇa, na.
१८.18.
यञ्yañ
य, व, र, ल, ज, म, ङ, ण, न, झ, भ।ya, va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha.
१९.19.
झष्jhaṣ
झ, भ, घ, ढ, ध।jha, bha, gha, ḍha, dha.
२०.20.
भष्bhaṣ
भ, घ, ढ, ध।bha, gha, ḍha, dha.
२१.21.
अश्aś
अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ, ह, य, व, र, ल, ज, म, ङ, ण,a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, ha, ya, va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa,
न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द।na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da.
२२.22.
हश्haś
ह, य, व, र, ल, ज, म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब,ha, ya, va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba,
ग, ङ, द।ga, ṅa, da.
२३.23.
वश्vaś
व, र, ल, ज, म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द।va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da.
२४.24.
जश्jaś
ज, ब, ग, ङ, द।ja, ba, ga, ṅa, da.
२५.25.
झश्jhaś
झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द।jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da.
२६.26.
बश्baś
ब, ग, ङ, द।ba, ga, ṅa, da.
२७.27.
छव्chav
छ, ठ, थ, च, ट, त।cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta.
२८.28.
यय्yay
य, व, र, ल, ज, म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ,ya, va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa,
द, ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट, त, क, प।da, kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta, ka, pa.
२९.29.
मय्may
म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द, ख, फ, छ, ठ,ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da, kha, pha, cha, ṭha,
थ, च, ट, त, क, प।tha, ca, ṭa, ta, ka, pa.
३०.30.
झय्jhay
झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द, ख, फ, छ, ठ, थ, च,jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da, kha, pha, cha, ṭha, tha, ca,
ट, त, क, प।ṭa, ta, ka, pa.
३१.31.
खय्khay
ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट, त, क, प।kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta, ka, pa.
३२.32.
चय्cay
च, ट, त, क, प।ca, ṭa, ta, ka, pa.
३३.33.
यर्yar
य, व, र, ल, ज, म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ,ya, va, ra, la, ja, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa,
द, ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट, त, क, प, श, ष, स।da, kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta, ka, pa, śa, ṣa, sa.
३४.34.
झर्jhar
झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द, ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट, त,jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da, kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta,
क, प, श, ष, स।ka, pa, śa, ṣa, sa.
३५.35.
खर्khar
ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट, त, क, प, श, ष, स।kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta, ka, pa, śa, ṣa, sa.
३६.36.
चर्car
च, ट, त, क, प, श, ष, स।ca, ṭa, ta, ka, pa, śa, ṣa, sa.
३७.37.
शर्śar
श, ष, स।śa, ṣa, sa.
३८. अल् अ, इ, उ, ऋ, लृ, ए, ओ, ऐ, औ, ह, य, व, र, ल, ञ, म, ङ, ण,38. al a, i, u, ṛ, ḷ, e, o, ai, au, ha, ya, va, ra, la, ña, ma, ṅa, ṇa,
न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द, ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट,na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da, kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa,
त, क, प, श, ष, स, ह।ta, ka, pa, śa, ṣa, sa, ha.
३९. हल् ह, य, व, र, ल, ञ, म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग,39. hal ha, ya, va, ra, la, ña, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga,
ङ, द, ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट, त, क, प, श, ष, स, ह।ṅa, da, kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta, ka, pa, śa, ṣa, sa, ha.
४०. वल् व, र, ल, ञ, म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द,40. val va, ra, la, ña, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da,
ख, फ, छ, ठ, थ, च, ट, त, क, प, श, ष, स, ह।kha, pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta, ka, pa, śa, ṣa, sa, ha.
४१. रल् र, ल, ञ, म, ङ, ण, न, झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द, ख,41. ral ra, la, ña, ma, ṅa, ṇa, na, jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da, kha,
फ, छ, ठ, थ, च, ट, त, क, प, श, ष, स, ह।pha, cha, ṭha, tha, ca, ṭa, ta, ka, pa, śa, ṣa, sa, ha.
४२. झल् झ, भ, घ, ढ, ध, ज, ब, ग, ङ, द, ख, फ, छ, ठ, थ, च,42. jhal jha, bha, gha, ḍha, dha, ja, ba, ga, ṅa, da, kha, pha, cha, ṭha, tha, ca,
ट, त, क, प, श, ष, स, ह।ṭa, ta, ka, pa, śa, ṣa, sa, ha.
४३. शल् श, ष, स, ह।43. śal śa, ṣa, sa, ha.
वर्ग विभाजनDivision into vargas
कवर्गः- क, ख, ग, घ, ङ।ka-varga: ka, kha, ga, gha, ṅa.
चवर्गः- च, छ, ज, झ, ञ।ca-varga: ca, cha, ja, jha, ña.
टवर्गः- ट, ठ, ङ, ढ, ण।ṭa-varga: ṭa, ṭha, ṅa, ḍha, ṇa.
तवर्गः- त, थ, द, ध, न।ta-varga: ta, tha, da, dha, na.
पवर्गः- प, फ, ब, भ, म।pa-varga: pa, pha, ba, bha, ma.
वर्गों के प्रथम अक्षर- क, च, ट, त, प।The first letters of the vargas: ka, ca, ṭa, ta, pa.
वर्गों के द्वितीय अक्षर- ख, छ, ठ, थ, फ।The second letters of the vargas: kha, cha, ṭha, tha, pha.
वर्गों के तृतीय अक्षर- ग, ज, ङ, द, ब।The third letters of the vargas: ga, ja, ṅa, da, ba.
वर्गों के चतुर्थ अक्षर- घ, झ, ढ, ध, भ।The fourth letters of the vargas: gha, jha, ḍha, dha, bha.
वर्गों के पंचम अक्षर- ङ, ञ, ण, न, म।The fifth letters of the vargas: ṅa, ña, ṇa, na, ma.