२८८- मघवा बहुलम्।288. maghavā bahulam.मघवा षष्ठ्यर्थे प्रथमान्तं, बहुलं प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।maghavā is in the nominative with a sixth-case (genitive) sense, bahulam in the nominative; this sūtra has two words.अर्वणस्त्रसावनजः से तृ की अनुवृत्ति आती है।From 'arvaṇas trasāv anañaḥ' the anuvṛtti of tṛ is brought down.
मघवन् शब्द को विकल्प से तृ अन्तादेश होता है।The word maghavan optionally takes the final substitute tṛ.
तृ में दो अल् है- तृ और ऋ।In tṛ there are two al — tṛ and ṛ.अतः अनेकाल् मानकर अनेकाल् शित्सर्वस्य सेTherefore, treating it as anekāl, by 'anekāl śit sarvasya',
सर्वादेश का विधान चाहिए था किन्तु तृ को अनेकाल् नहीं माना गया है, क्योंकि एक परिभाषा है- नानुबन्धकृतमनेकाल्त्वम्।the prescription of a substitution for the whole (sarvādeśa) would have been required; but tṛ is not treated as anekāl, because there is a paribhāṣā — 'nānubandhakṛtam anekāltvam'.अर्थात् अनुबन्ध को लेकर अनेकाल् की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए।That is, the status of being anekāl should not be determined by taking the anubandha into account.तृ में ऋकार अनुबन्ध है अर्थात् उसकी उपदेशोऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा होती है।In tṛ the ṛ is an anubandha, that is, it receives the it-saṁjñā by 'upadeśe'j anunāsika it'.तृ बचता है।tṛ remains.अनुबन्ध सहित अनेकाल् है और अनुबन्धरहित होने पर एकाल् है।Together with the anubandha it is anekāl, and without the anubandha it is ekāl.उक्त परिभाषा के बल पर इसे एकाल् ही मानना चाहिए।On the strength of the stated paribhāṣā it should be treated as ekāl only.अतः सर्वादेश न होकर अलोऽन्त्यस्य के बल पर अन्त्य वर्ण मघवन् के नकार के स्थान पर ही तृ आदेश होता है।Therefore there is no sarvādeśa; rather, on the strength of 'alo'ntyasya', the tṛ substitution takes place only in place of the final letter, the na of maghavan.
बहुल के चार अर्थ होते हैं, यह कृत्यप्रकरण में स्पष्ट होगा किन्तु यहाँ पर विकल्प से ऐसा अर्थ लिया जाता है।bahula has four senses, which will become clear in the kṛtya-prakaraṇa; but here the sense 'optionally' is taken.