Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 8
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 251
ढत्वविधायकं विधिसूत्रम्
हो ढः
Aṣṭādhyāyī 8.2.31
Vṛtti Varadarājācārya

हस्य ढः स्याज्झलि पदान्ते च।

लिट्, लिड्। लिहौ। लिहः। लिड्भ्याम्। लिट्सु, लिट्सु।

श्रीधरमुखोल्लासिनी

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
आपने अभी तक अजन्त शब्दों के तीनों लिङ्गों में जो रूप होते हैं, उन्हें जाना।Up to now you have learned the forms that vowel-final (ajanta) words take in all three genders.आपने यह भी जाना होगा कि प्रत्येक प्रकरण में शब्दों का जो क्रम रखा गया है वह प्रत्याहार का ही क्रम है।You will also have observed that the order in which the words are arranged in each section (prakaraṇa) is precisely the order of the pratyāhāra.जैसे प्रत्याहार में पहले अ, उसके बाद इ, उसके बाद उ आदि का क्रम है, उसी प्रकार पहले अकारान्त रामशब्द, उसके बाद इकारान्त हरिशब्द, उसके बाद उकारान्त भानुशब्द और उसके बाद ऋकारान्त धातृ शब्द आदि का क्रम आपने वहाँ देखा।Just as in a pratyāhāra the order is first a, then i, then u, and so on, in the same way you saw there first the a-final word rāma, then the i-final word hari, then the u-final word bhānu, and then the ṛ-final word dhātṛ, and so forth.अब हलन्तपुँल्लिङ्गप्रकरण में भी प्रत्याहार के क्रम से शब्दों का विवेचन किये जायेंगे किन्तु इनमें भी कुछ हलन्त शब्दों का उदाहरण यहाँ पर नहीं दिया गया है।Now in this section on ha-final masculine words too the words will be discussed in the order of the pratyāhāra; yet here as well the examples of some hal-final words have not been given.जैसे लकारान्त, डकारान्त, णकारान्त आदि क्योंकि ऐसे शब्द बहुत कम मिलते हैं।Such as la-final, ḍa-final, ṇa-final and the like, because such words are found very rarely.अतः जो हलन्त शब्द अति प्रसिद्ध हैं और बहुत मिलते भी हैं, उन्हीं का इस प्रकरण में सिद्धि की गई है।Therefore only those hal-final words that are very well known and are also frequently met with have been derived in this section.हल् प्रत्याहार में सबसे पहले ह् है, अतः हकारान्त पुँल्लिङ्ग शब्द लिह् से शुरू करते हैं।In the hal pratyāhāra the very first is h; therefore we begin the ha-final masculine words with lih.
लिह् चाटने अर्थ वाला एक धातु है।lih is a dhātu meaning 'to lick.'उससे कृदन्तप्रकरण के सूत्र क्विप् च से क्विप् प्रत्यय होता है और उसका सर्वापहार लोप हो जाता है।From it, by the sūtra kvip ca of the kṛdanta section, the kvip suffix is added, and it undergoes complete elision (sarvāpahāra-lopa).सर्वापहारलोप का तात्पर्य यह है कि प्रत्यय में जितने वर्ण होते हैं उन सबका लोप हो जाना।The import of sarvāpahāra-lopa is this: however many letters there are in a suffix, all of them are elided.जैसे क्विप् प्रत्यय में पकार का हलन्त्यम् से, ककार का लशक्वतद्धिते से, इकार उच्चारणार्थक था, इसलिए वह चला जायेगा, बाकी वकार का वेरपृक्तस्य से इत्संज्ञा हो जाती है और तस्य लोपः इस सूत्र से इत्संज्ञक वर्णों का लोप हो जाता है।For instance, in the kvip suffix the p is elided by halantyam, the k by laśakvataddhite, the i was for the sake of pronunciation and so it goes away, and of the remaining v the it-saṁjñā is made by verapṛktasya, and by the sūtra tasya lopaḥ the letters bearing the it-saṁjñā are elided.अतः क्विप् प्रत्यय में कुछ भी नहीं बचा।Thus nothing at all remains of the kvip suffix.यही सर्वापहार लोप हुआ।This itself is sarvāpahāra-lopa.
एक बात और भी ध्यान में रखना कि पाणिनीयव्याकरण में लोप का अर्थ नाश नहीं है अपितु अदर्शन है।Keep one more point in mind: in Pāṇinian grammar the meaning of lopa is not destruction but non-appearance (adarśana).इस लिए सर्वथा वर्णों का नाश नहीं होता।For this reason the letters are not utterly destroyed.अब यहाँ एक प्रश्न आता है कि जब प्रत्यय कर के सर्वापहार लोप ही करना है तो प्रत्यय का विधान ही क्यों किया जाता है? जब मकान बनाकर तत्काल गिराना ही है तो फिर मकान क्यों बनाया जाय? आप यह समझें कि मकान बनाकर गिराने के बाद भी वहाँ पड़ा हुआ मलवा यह सूचित करता है कि यहाँ पर पहले मकान था।Now a question arises here: if, after adding the suffix, only sarvāpahāra-lopa is to be performed, then why is the suffix prescribed at all? If a house is to be pulled down immediately after being built, then why build the house at all? Understand it thus: even after a house has been built and pulled down, the rubble lying there indicates that a house once stood here.इसी तरह प्रत्यय करके लोप करने पर भीIn the same way, even when a suffix is added and then elided,
..........
स्थानिवद्भाव या प्रत्ययलोपे प्रत्ययलक्षणम् के बल पर वहाँ पर यह प्रत्ययान्त बन जाता है या प्रत्यय को मानकर होने वाले कार्य हो सकते हैं।on the strength of sthānivadbhāva, or of pratyayalope pratyayalakṣaṇam, that word there becomes suffix-ending, that is, the operations that depend on assuming the suffix can take place.यह लाभ मिलता है।This is the benefit obtained.जब लिह् धातु से क्विप् प्रत्यय किया गया और सर्वापहार लोप किया गया तो यह शब्द क्विप्-प्रत्ययान्त बन गया।When the kvip suffix was added to the dhātu lih and sarvāpahāra-lopa was performed, this word became kvip-suffix-ending.क्विप्-प्रत्यय कृत्-प्रकरण का है, अतः क्विप्-प्रत्ययान्त लिह् धातु अव कृदन्त-शब्द बन गया है।The kvip suffix belongs to the kṛt section, so the kvip-suffix-ending lih dhātu has become a kṛdanta word.कृदन्त मानकर उसके कृत्तिद्धितसमासाश्च से प्रातिपदिसंज्ञा हुई और सु आदि विभक्तियाँ होने लगीं।Taking it as a kṛdanta, its prātipadika-saṁjñā is made by kṛttaddhitasamāsāśca, and the case endings su and the rest begin to apply.
२५१- हो ढः।251 — ho ḍhaḥ.हः षष्ठ्यन्तं, ढः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।haḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī), ḍhaḥ is in the nominative (prathamā); this sūtra has two words.झलो झलि से झलि की और स्कोः संयोगाद्योरन्ते च से अन्ते की अनुवृत्ति आती है।From jhalo jhali the word jhali is carried over (anuvṛtti), and from skoḥ saṁyogādyor ante ca the word ante is carried over.पदस्य सूत्र का अधिकार है।The governing rule (adhikāra) padasya is in force.झल् परक या पदान्त में विद्यमान हकार के स्थान पर ढकार आदेश होता है।In place of an h that is followed by a jhal, or that stands at the end of a pada, the substitute ḍh takes its place.
या तो पदान्त में विद्यमान हकार हो या तो उस हकार से झल् परे हो, तभी ढकार आदेश होता है।Either the h stands at the end of a pada, or a jhal follows that h — only then does the ḍh substitute take place.ढः में जो अकार है, वह उच्चारणार्थ है, अतः केवल ढ् मात्र आदेश होगा।The a in ḍhaḥ is for the sake of pronunciation, so only ḍh alone will be the substitute.
लिट्, लिड्।liṭ, liḍ.चाटने वाला।One who licks.लिह् धातु से क्विप् प्रत्यय, सर्वापहार लोप, प्रातिपदिकसंज्ञा आदि के बाद प्रथमा का एकवचन सु प्रत्यय, अनुबन्धलोप करके लिह्+स् बना।From the dhātu lih the kvip suffix, sarvāpahāra-lopa, prātipadika-saṁjñā and so on; then the nominative singular su suffix, and after the anubandha-lopa lih+s was formed.हलन्त से परे सकार का हल्ड्याब्ध्यो दीर्घात्सुतिस्यपृक्तं हल् से लोप हो गया।The s following a hal-final was elided by hal-ṅyāb-bhyo dīrghāt su-tis-y-apṛktaṁ hal.लिह् में सकार के लोप होने पर प्रत्ययलोपे प्रत्ययलक्षणम् (प्रत्यय के लोप होने पर भी प्रत्यय को मानकर होने वाला अंगकार्य हो) से प्रत्ययान्त अर्थात् सुबन्त मानकर सुप्तिङन्तं पदम् से पदसंज्ञा हुई है।When the s is elided in lih, by pratyayalope pratyayalakṣaṇam (even when a suffix is elided, the aṅga-operation that depends on assuming the suffix takes place), taking it as suffix-ending, i.e. as a subanta, the pada-saṁjñā is made by sup-tiṅantaṁ padam.इसलिए लिह् एक पद है।Therefore lih is a pada.पद के अन्त में विद्यमान हकार पदान्त हकार है।The h standing at the end of the pada is a pada-final h.उस पदान्त हकार का हो ढः से ढकार आदेश हुआ- लिह् बना।That pada-final h was given the ḍh substitute by ho ḍhaḥ — liḍh was formed.ढकार के स्थान पर झलां जशोऽन्ते से जश्त्व होकर डकार हुआ- लिड् बना।By jhalāṁ jaśo'nte the ḍh underwent jaśtva and became ḍ — liḍ was formed.लिड् के बाद के खाली स्थान की विरामोऽसानम् से अवसानसंज्ञा हुई और वावसाने से डकार के स्थान पर विकल्प से चर्त्व हुआ तो डकार के स्थान पर टकार हुआ।The empty space after liḍ was given the avasāna-saṁjñā by virāmo'vasānam, and by vāvasāne the ḍ optionally underwent cartva, so in place of ḍ the ṭ was made.इस प्रकार से लिट् बना।In this way liṭ was formed.चूँकि चर्त्व वैकल्पिक है, अतः एक पक्ष में चर्त्व नहीं हुआ तो डकार ही रह गया- लिड्।Since cartva is optional, in one alternative cartva did not take place and the ḍ simply remained — liḍ.इस तरह से लिट्, लिड् ये दो रूप सिद्ध हुए।In this way the two forms liṭ and liḍ are established.
हलन्तप्रकरण में अजादि-विभक्ति और हलादि-विभक्ति का अधिक ध्यान रखना चाहिए।In the hal-final section, one should pay closer attention to vowel-initial (ajādi) case endings and consonant-initial (halādi) case endings.इस प्रकरण में अजादि-विभक्ति के परे होने पर लगभग कोई कार्य नहीं होता है, केवल वर्णसम्मेलन करने की आवश्यकता होती है किन्तु हलादि-विभक्ति के परे होने पर ढत्व, जश्त्व आदि अनेक कार्य होते हैं।In this section, when a vowel-initial ending follows, almost no operation takes place — only the joining of letters (varṇasammelana) is required; but when a consonant-initial ending follows, many operations such as ḍhatva, jaśtva and the like take place.
लिहौ।lihau.लिहः।lihaḥ.लिहम्।liham.लिहौ।lihau.लिहः।lihaḥ.लिहा।lihā.लिह् को धातु से शब्द बनाने के बाद जब प्रथमा के द्विवचन में औ विभक्ति आई तो लिह्+औ बना।After the word had been formed from the dhātu lih, when in the nominative dual the ending au came, lih+au was formed.वर्णसम्मेलन अर्थात् हकार जाकर विभक्ति वाले औकार से मिल गया- लिहौ बन गया।Varṇasammelana took place — that is, the h joined with the au of the ending — and lihau was formed.इसी तरह लिह् से जब जस् विभक्ति आई और विभक्ति में अनुबन्धलोप हो गया, लिह्+अस् बना, वर्णसम्मेलन हुआ और प्रत्यय के सकार के स्थान पर रुत्व और उसके स्थान पर विसर्ग आदेश हुआ तो बन गया- लिहः।In the same way, when the jas ending came after lih and the anubandha-lopa took place in the ending, lih+as was formed, varṇasammelana occurred, and in place of the s of the suffix rutva and then the visarga substitute took place, so lihaḥ was formed.इसी प्रकार से अस् के आने पर लिह्+अस् में वर्णसम्मेलन हुआ तो बना- लिहम्।In the same way, when am came, in lih+am varṇasammelana took place and liham was formed.इसी तरह औट् के आने पर अनुबन्धलोप होने के बाद लिह्+औ में वर्णसम्मेलन होकर बना- लिहौ।In the same way, when auṭ came, after the anubandha-lopa, in lih+au varṇasammelana took place and lihau was formed.द्वितीया के बहुवचन में शस् के आने पर सबसे पहले तो अनुबन्धलोप अर्थात् शकार का लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा होकर तस्य लोपः से लोप हुआ तो लिह्+अस् बना।In the accusative plural, when śas came, first of all the anubandha-lopa — that is, the ś receives the it-saṁjñā by laśakvataddhite and is elided by tasya lopaḥ — so lih+as was formed.वर्णसम्मेलन होने के बाद सकार का रुत्वविसर्ग हुआ- लिहः।After varṇasammelana, the s underwent rutva and visarga — lihaḥ.इसी तरह तृतीया केIn the same way, in the instrumental
एकवचन में टा विभक्ति, टकार का चुटू से इत्संज्ञा होकर लोप, लिह्+आ, वर्णसम्मेलन करने पर लिहा बना।singular, the ṭā ending; the ṭ receives the it-saṁjñā by cuṭū and is elided; lih+ā; on performing varṇasammelana, lihā was formed.
अब आप स्वादिष्वसर्वनामस्थाने और यच्चि भम् इन दो सूत्रों के कार्य का स्मरण करें।Now recall the operation of these two sūtras: svādiṣv asarvanāmasthāne and yaci bham.यच्चि भम् से अजादिविभक्ति के परे रहने पर पूर्व की भसंज्ञा होती है और शेष अर्थात् हलादि विभक्ति के परे रहने पर पूर्व की स्वादिष्वसर्वनामस्थाने से पदसंज्ञा हो जाती है।By yaci bham, when a vowel-initial ending follows, the preceding portion receives the bha-saṁjñā; and in the remaining case — that is, when a consonant-initial ending follows — the preceding portion receives the pada-saṁjñā by svādiṣv asarvanāmasthāne.दोनों सूत्र असर्वनामस्थान में ही लगते हैं।Both sūtras apply only in the asarvanāmasthāna (non-sarvanāmasthāna).इस तरह यह व्यवस्था बन गई कि असर्वनामस्थान अजादि विभक्ति के परे रहने पर पूर्व की भसंज्ञा और असर्वनामस्थान हलादि विभक्ति भ्याम्, भिस्, भ्यस्, सुप् के परे रहने पर पूर्व की पदसंज्ञा होती है।In this way the arrangement is established that when an asarvanāmasthāna vowel-initial ending follows, the preceding portion gets the bha-saṁjñā, and when an asarvanāmasthāna consonant-initial ending — bhyām, bhis, bhyas, sup — follows, the preceding portion gets the pada-saṁjñā.स्मरण रहे कि नपुंसकलिङ्ग को छोड़कर पुँल्लिङ्ग और स्त्रीलिङ्ग में सु, औ, जस्, अम्, औट् इन पाँच वचनों की सुडनपुंसकस्य से सर्वनामस्थानसंज्ञा होती है और नपुंसकलिङ्ग में जस् और शस् के स्थान पर हुए आदेशरूप शि की सर्वनामस्थानसंज्ञा होती है।Bear in mind that, apart from the neuter gender, in the masculine and feminine the five forms su, au, jas, am, auṭ receive the sarvanāmasthāna-saṁjñā by suḍ anapuṁsakasya; and in the neuter the śi, which is the substitute for jas and śas, receives the sarvanāmasthāna-saṁjñā.इस सूत्र से जिसकी पदसंज्ञा हो गई, उसे पद के द्वारा ग्रहण केवल व्याकरण में शास्त्रीय प्रक्रिया में ही होगा, लोक में या सामान्यतया भाषा आदि में स्वादिष्वसर्वनामस्थाने के द्वारा की गई पदसंज्ञा को पद के रूप में नहीं माना जाता।That which has received the pada-saṁjñā by this sūtra is taken as a pada only in the scholastic procedure of grammar; in ordinary usage, or in language generally, the pada-saṁjñā made by svādiṣv asarvanāmasthāne is not regarded as constituting a pada.
लिह्भ्याम्।liḍbhyām.लिह्भिः।liḍbhiḥ.धातु के बाद शब्द बने लिह् से तृतीया, चतुर्थी और पञ्चमी का द्विवचन भ्याम् आया।From lih, the word formed after the dhātu, came the instrumental, dative and ablative dual bhyām.असर्वनामस्थान हलादि-विभक्ति भ्याम् के परे रहने पर लिह् की स्वादिष्वसर्वनामस्थाने से पदसंज्ञा हुई।When the asarvanāmasthāna consonant-initial ending bhyām follows, lih receives the pada-saṁjñā by svādiṣv asarvanāmasthāne.लिह् पद मान लिया गया तो लिह् में जो अन्त्य वर्ण हकार है, वह पदान्त हुआ।Once lih is taken as a pada, the h which is its final letter becomes pada-final.इस तरह पदान्त हकार के स्थान पर हो ढः से ढत्व हुआ- लिह्+भ्याम् बना।Thus in place of the pada-final h, ḍhatva took place by ho ḍhaḥ — liḍh+bhyām was formed.यद्यपि यहाँ पदान्त न मानकर के झल्परक मानकर भी ढत्व किया जा सकता है तथापि आगे शास्त्रप्रक्रिया लाघव एवं सरलता तथा सूत्र में घटित होने के कारण पदान्तत्व मानकर ही ढत्व का विधान हुआ है।Although here ḍhatva could also be done by treating it not as pada-final but as standing before a jhal, nevertheless, because of the ease and simplicity of the further scholastic procedure and because it fits within the sūtra, ḍhatva has been prescribed by taking it as pada-final.लिह् में ढकार का जश्त्व किया गया तो बना- लिह्भ्याम्।The ḍh in liḍh underwent jaśtva, and so liḍbhyām was formed.इसी तरह भिस् के आने के बाद भी पदसंज्ञा और ढत्व, जश्त्व करके सकार के स्थान पर रुत्वविसर्ग करके लिह्भिः बन जाता है।In the same way, after bhis too comes, doing the pada-saṁjñā, ḍhatva and jaśtva, and making rutva-visarga in place of the s, liḍbhiḥ is formed.
लिहे।lihe.चतुर्थी का एकवचन डे, अनुबन्धलोप करके लिह्+ए में वर्णसम्मेलन हुआ तो बन जाता है- लिहे।The dative singular ḍe; after the anubandha-lopa, varṇasammelana took place in lih+e, and so lihe is formed.
लिह्भ्यः।liḍbhyaḥ.चतुर्थी और पञ्चमी के बहुवचन में भ्यस् आता है।In the dative and ablative plural, bhyas comes.लिह्+भ्यस् में पदसंज्ञा, ढत्व, जश्त्व, सकार का रुत्वविसर्ग करके लिह्भ्यः सिद्ध हो जाता है।In lih+bhyas, performing pada-saṁjñā, ḍhatva, jaśtva, and rutva-visarga in place of the s, liḍbhyaḥ is established.
लिहः।lihaḥ.पञ्चमी और षष्ठी के एकवचन में क्रमशः डसि और डस् प्रत्यय, अनुबन्धलोप होने पर लिह्+अस् में वर्णसम्मेलन और सकार का रुत्वविसर्ग होकर लिहः बन जाता है।In the ablative and genitive singular, the endings ṅasi and ṅas respectively; after the anubandha-lopa, in lih+as varṇasammelana and rutva-visarga of the s take place, and lihaḥ is formed.
लिहोः।lihoḥ.षष्ठी और सप्तमी के द्विवचन में ओस् विभक्ति है, लिह्+ओस् में वर्णसम्मेलन होने के बाद सकार का रुत्व और विसर्ग कर के बनता है- लिहोः।In the genitive and locative dual the ending is os; after varṇasammelana in lih+os, doing rutva and visarga of the s, lihoḥ is formed.
लिहाम्।lihām.षष्ठी के बहुवचन में आम् प्रत्यय, लिह्+आम् में वर्णसम्मेलन, लिहाम्।In the genitive plural the ending ām; varṇasammelana in lih+ām — lihām.
लिहि।lihi.सप्तमी के एकवचन में डि प्रत्यय, अनुबन्धलोप होने के बाद लिह्+इ में वर्णसम्मेलन होकर लिहि बना।In the locative singular the ending ḍi; after the anubandha-lopa, varṇasammelana in lih+i, and lihi was formed.
लिट्सु,।liṭsu,.सप्तमी के बहुवचन में सुप् प्रत्यय, अनुबन्धलोप, पदसंज्ञा, ढत्व, जश्त्व करने के बाद लिह्+सु बना।In the locative plural the sup ending; after anubandha-lopa, pada-saṁjñā, ḍhatva and jaśtva, liḍ+su was formed.डः सि धुट् से विकल्प से धुट् आगम, अनुबन्धलोप होकरBy ḍaḥ si dhuṭ the dhuṭ augment optionally comes; after the anubandha-lopa,
लिङ्+ध्+सु बना।liḍ+dh+su was formed.डकार के योग में धकार को छुना छुः से दुत्व प्राप्त था तो न पदान्ताद्टोरनाम् से निषेध हुआ।In conjunction with the ḍ, the dh was liable to ṣṭutva by ṣṭunā ṣṭuḥ, but this was prohibited by na padāntāṭṭor anām.अब डकार और धकार दोनों को खरि च से चर्त्व होकर डकार के स्थान पर टकार और धकार के स्थान पर तकार हो जाने के बाद बना- लिट्सु सिद्ध हुआ।Now, both the ḍ and the dh undergoing cartva by khari ca — in place of the ḍ the ṭ and in place of the dh the t — after that liṭsu was formed and thus established.धुट् आगम न होने के पक्ष में लिट्सु ही रहेगा।In the alternative in which the dhuṭ augment does not occur, it will remain simply liṭsu.
हे लिट्! हे लिङ्! हे लिहौ! हे लिहः! सम्बोधन में भी वही रूप बनते हैं, केवल हे का पूर्वप्रयोग करना मात्र है।he liṭ! he liḍ! he lihau! he lihaḥ! — in the vocative too the same forms are made; one need only prefix he.
अब आप अजादि विभक्ति के परे रहने पर वर्णसम्मेलन और रुत्वविसर्ग करना तो समझ ही गये होंगे।By now you must surely have understood how to do varṇasammelana and rutva-visarga when a vowel-initial ending follows.नहीं समझे हैं तो फिर समझने की चेष्टा करें।If you have not understood, then try once more to understand it.क्योंकि आगे अजादि विभक्ति के परे रहने पर ज्यादा विवेचन नहीं किया जायेगा।Because from here on, when a vowel-initial ending follows, not much discussion will be given.हलन्तप्रकरण है, अतः ज्यादा विवेचन हलादि विभक्तियों के परे रहने पर ही होगा।This is the hal-final section, so fuller discussion will be given only when consonant-initial endings follow.
लिह् धातु चाटने के अर्थ में है।The dhātu lih is in the sense of 'to lick.'जब शब्द बना तो इसका अर्थ हुआ- चाटने वाला।When it became a word, its meaning was 'one who licks.'
हकारान्त पुँल्लिङ्ग लिह्-शब्द के रूपForms of the ha-final masculine word lih
विभक्तिCase ending
एकवचनSingular
द्विवचनDual
बहुवचनPlural
प्रथमाNominative (prathamā)
लिट्, लिङ्liṭ, liḍ
लिहौlihau
लिहःlihaḥ
द्वितीयाAccusative (dvitīyā)
लिहम्liham
लिहौlihau
लिहःlihaḥ
तृतीयाInstrumental (tṛtīyā)
लिहाlihā
लिङ्भ्याम्liḍbhyām
लिङ्भिःliḍbhiḥ
चतुर्थीDative (caturthī)
लिहेlihe
लिङ्भ्याम्liḍbhyām
लिङ्भ्यःliḍbhyaḥ
पञ्चमीAblative (pañcamī)
लिहःlihaḥ
लिङ्भ्याम्liḍbhyām
लिङ्भ्यःliḍbhyaḥ
षष्ठीGenitive (ṣaṣṭhī)
लिहःlihaḥ
लिहोःlihoḥ
लिहाम्lihām
सप्तमीLocative (saptamī)
लिहिlihi
लिहोःlihoḥ
लिट्सु, लिट्सुliṭsu, liṭsu
सम्बोधनVocative (sambodhana)
हे लिट्, हे लिङ्he liṭ, he liḍ
हे लिहौhe lihau
हे लिहःhe lihaḥ
हकारान्त पुँल्लिङ्ग के सारे शब्द प्रायः इसी प्रकार के रूप वाले होते हैं।Almost all ha-final masculine words have forms of this same kind.कुछ ही शब्द हैं जैसे जो हकारान्त होते हुए दकारादि या मुह्, स्निह्, स्नुह् आदि शब्द हैं, जिनके वैकल्पिक कुछ और भी रूप बन जाते हैं।There are only a few words — for instance those that, being ha-final, are da-initial (i.e. have forms beginning with d), or words like muh, snih, snuh and so on — for which some further optional forms are also produced.