Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 7
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 238
सर्वनामस्थानसंज्ञाविधायकं संज्ञासूत्रम्
शि सर्वनामस्थानम्
Aṣṭādhyāyī 1.1.42
Vṛtti Varadarājācārya

'शि' इत्येतदुक्तसंज्ञं स्यात्।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
२३८- शि सर्वनामस्थानम्।238 — śi sarvanāmasthānam.शि लुप्तप्रथमाकं, सर्वनामस्थानम् प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।śi has its nominative (prathamā) case-ending elided, sarvanāmasthānam is in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.
शि यह आदेश सर्वनामस्थानसंज्ञक होता है।This substitute śi takes the name sarvanāmasthāna (sarvanāmasthānasaṁjñā).
जो जस् और शस् के स्थान पर शि आदेश हुआ, उसकी सर्वनामस्थानसंज्ञा का विधान यह सूत्र करता है।The śi that was made as a substitute in place of jas and śas — this sūtra prescribes its sarvanāmasthāna-saṁjñā.नपुंसकलिङ्ग में सुडनपुंसकस्य से सर्वनामस्थानसंज्ञा की प्राप्ति ही नहीं थी और वैसे भी शस् की अन्यत्र कहीं भी सर्वनामस्थानसंज्ञा नहीं होती है सो नपुंसकलिङ्ग में जस् और शस् को अप्राप्त सर्वनामस्थानसंज्ञा का विधान इस सूत्र से हुआ।In the neuter (napuṁsakaliṅga), the sarvanāmasthāna-saṁjñā was not even obtainable by ‘suḍanapuṁsakasya’, and in any case śas nowhere else takes the sarvanāmasthāna-saṁjñā; so the otherwise-unobtained sarvanāmasthāna-saṁjñā of jas and śas in the neuter is prescribed by this sūtra.इसका फल आगे स्पष्ट होगा।Its fruit will become clear further on.हाँ, इतना जरूर ध्यान रखें कि किसी भी संज्ञा का कोई न कोई प्रयोजन अवश्य ही है।Yes, do keep this much firmly in mind, that every saṁjñā certainly has some purpose or other.प्रयोजनमनुद्दिश्य मन्दोऽपि न प्रवर्तते।prayojanam anuddiśya mando'pi na pravartate.प्रयोजन के विना तो मन्द अर्थात् बुद्धिहीन व्यक्ति भी किसी कार्य में प्रवृत्त नहीं होता है तो यहाँ तो महामुनि पाणिनि जी का प्रश्न है।Without a purpose, even a manda — that is, a dull-witted person — does not engage in any activity; and here it is a matter of the great sage Pāṇini himself.महाभाष्य में कहा गया है कि पाणिनि जी ने जो सूत्र आदि बनाये, उसमें एक अक्षर भी अनर्थक नहीं है अर्थात् व्यर्थ नहीं है।It is said in the Mahābhāṣya that in the sūtras and the rest which Pāṇini composed, not even a single syllable is anarthaka — that is, purposeless.इतनी बड़ी संज्ञा का प्रयोजन क्या है, स्वयं आगे देखें।What the purpose of so great a saṁjñā is, see for yourself further on.