२३४- अतोऽम्।234 — atoʼm.अतः पञ्चम्यन्तम्, अम् प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।ataḥ is in the ablative (pañcamī) case, am is in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.इस सूत्र में अङ्गस्य का अधिकार तो है ही साथ ही स्वमोर्नपुंसकात् इस सम्पूर्ण की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra the adhikāra of aṅgasya is of course present, and along with it the anuvṛtti of the whole of ‘svamornapuṁsakāt’ comes.
नपुंसकलिङ्ग अदन्त अङ्ग से परे सु और अम् के स्थान पर अम् आदेश होता है।After a neuter (napuṁsakaliṅga) a-ending aṅga, in place of su and am the substitute am occurs.
यह सूत्र स्वमोर्नपुंसकात् का बाधक है।This sūtra is the debarrer (bādhaka) of ‘svamornapuṁsakāt’.उससे सम्पूर्ण सु और अम् का लुक् अर्थात् लोप प्राप्त था, किन्तु इस सूत्र से सु और अम् के स्थान पर अम् आदेश का विधान किया गया है।By that, the luk — that is, elision — of the whole of su and am was obtained, but by this sūtra the substitute am is prescribed in place of su and am.अम् यह आदेश अनेकाल् है।This substitute am is anekāl (having more than one letter).अतः अनेकाल् शित्सर्वस्य के नियम से सर्वादेश होता है अर्थात् सम्पूर्ण सु और अम् के स्थान पर अम् यह आदेश हो जाता है।Therefore, by the rule ‘anekāl śit sarvasya’, it is a substitute for the whole (sarvādeśa); that is, am becomes the substitute in place of the whole of su and am.
स्थानिवदभाव होने से सु में विद्यमान विभक्तित्व अम् में भी आ जाता है।Because of sthānivadbhāva, the character of being a vibhakti present in su comes also into am.अतः अम् के मकार की इत्संज्ञा न विभक्तौ तुस्माः से निषिद्ध हो जाती है।Therefore the it-saṁjñā of the makāra of am is prohibited by ‘na vibhaktau tusmāḥ’.
ज्ञानम्।jñānam.ज्ञान-शब्द अकारान्त है और ज्ञान ही इसका अर्थ है।The word jñāna is a-ending, and jñāna (knowledge) itself is its meaning.इससे प्रथमा का एकवचन सु आया और अनुबन्धलोप हुआ।From it came su, the singular of the nominative (prathamā), and the elision of the anubandha took place.ज्ञान स् में सु-सम्बन्धी सकार का स्वमोर्नपुंसकात् से लुक् प्राप्त था, उसे बाधकर अतोऽम् से अम् आदेश हुआ- ज्ञान+अम् बना।In jñāna-s, the luk of the sakāra belonging to su was obtained by ‘svamornapuṁsakāt’; debarring that, the substitute am occurred by ‘atoʼm’ — jñāna+am was formed.इस स्थिति में अमि पूर्वः से पूर्वरूप होकर ज्ञानम् यह रूप सिद्ध हुआ।In this situation, by ‘ami pūrvaḥ’ the pūrvarūpa takes place and the form jñānam is established.