Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 6
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 233
विध्यन्तर्गत-डीप्टाप्रतिषेधसूत्रम्
न षट्स्वस्रादिभ्यः
Aṣṭādhyāyī 4.1.10
Vṛtti Varadarājācārya

डीप्टापौ न स्तः।

स्वसा तिस्रश्चतस्रश्च ननान्दा दुहिता तथा।

याता मातेति सप्तैते स्वस्रादय उदाहृताः॥

स्वसा। स्वसारौ। माता पितृवत्। शसि मातृः।

द्यौर्गोवत्। राः पुंवत्। नौग्लौवत्॥

इत्यजन्तस्त्रीलिङ्गाः॥६॥

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
२३३- न षट्स्वस्रादिभ्यः।233. na ṣaṭsvasrādibhyaḥ.षट् च स्वस्रादयश्च षट्स्वस्रादयः, इतरेतरद्वन्द्वः, तेभ्यः षट्स्वस्रादिभ्यः।ṣaṭ and svasrādayaḥ — ṣaṭsvasrādayaḥ, an itaretara-dvandva; from them, ṣaṭsvasrādibhyaḥ.न अव्ययपदं, षट्स्वस्रादिभ्यः पञ्चम्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।na is an indeclinable word, ṣaṭsvasrādibhyaḥ is in the ablative (pañcamī) case; this sūtra has two words.ऋन्नेभ्यो डीप् से डीप् और अजाद्यतष्टाप् से टाप् की अनुवृत्ति आती है।From ‘ṛnnebhyo ḍīp’ comes ḍīp, and from ‘ajādyataṣ ṭāp’ comes ṭāp by anuvṛtti.
षट्संज्ञक शब्द और स्वस्रादि गणपठित शब्दों से स्त्रीत्व की वविक्षा में डीप् और टाप् न हों।From the words designated ṣaṭ and from the words recited in the svasrādi gaṇa, when femininity is intended, ḍīp and ṭāp do not occur.
यह सूत्र पूर्व सूत्र ऋन्नेभ्यो डीप् से पञ्चन्, षष्, स्वसृ, दुहितृ आदि शब्दों से प्राप्त डीप् और टाप् आदि स्त्रीत्व-बोधक प्रत्ययों का निषेध करता है।This sūtra prohibits the femininity-denoting suffixes ḍīp, ṭāp, and the like, obtained by the previous sūtra ‘ṛnnebhyo ḍīp’ from words such as pañcan, ṣaṣ, svasṛ, duhitṛ.षट्संज्ञक शब्द और स्वस्रादिगणपठित शब्दों से डीप् और टाप् नहीं होते हैं अर्थात् इन शब्दों में स्त्रीप्रत्यय न करने पर भी स्वतः स्त्रीत्व का बोध हो जाता है।From the words designated ṣaṭ and the words recited in the svasrādi gaṇa, ḍīp and ṭāp do not occur; that is, in these words, even without applying a feminine suffix, femininity is understood of itself.स्वसृ(बहन), तिसृ(तीन संख्या, स्त्रीलिङ्ग), चतसृ(चार की संक्ष्या, स्त्रीलिङ्ग में), ननान्दू (ननद), दुहितृ(लड़की), यातृ(देवरानी) और मातृ ये शब्द स्वस्रादि हैं।svasṛ (sister), tisṛ (the number three, feminine), catasṛ (the number four, in the feminine), nanāndṛ (husband’s sister), duhitṛ (daughter), yātṛ (husband’s brother’s wife), and mātṛ — these words are the svasrādi.
स्वसा।svasā.स्वसृ-शब्द बहन का वाचक है।The word svasṛ denotes ‘sister’.उससे स्त्रीलिङ्ग का कोई प्रत्यय नहीं हुआ।From it no feminine suffix occurred.उणानिनिष्पन्न होते हुए भी अप्तृन्तृच्स्वसृ० आदि सूत्र में पठित होने के कारण सर्वनामस्थान में उपधादीर्घ होता है।Although derived by an uṇādi suffix, because it is recited in the sūtra ‘aptṛntṛcsvasṛ…’ and the like, it takes the lengthening of the penultimate (upadhā) in the sarvanāmasthāna.अतः इसके रूप पुँलिङ्ग धातृ-शब्द के समान ही चलते हैं।Therefore its forms run just like those of the masculine word dhātṛ.केवल शस् में नत्व न होकर स्वसृः बनेगा।Only in śas, without ṇatva, it will become svasṛḥ.स्वसा, स्वसारौ, स्वसारः।svasā, svasārau, svasāraḥ.स्वसारम्, स्वसारौ, स्वसृः आदि।svasāram, svasārau, svasṛḥ, and so on.इसी तरह तिम्रः, तिम्रः आदि रूप बनाये जा चुके हैं।In the same way, the forms tisraḥ, tisraḥ, and the like have already been made.ननान्द, दुहितृ, यातृ आदि अप्तृन्तृच्० के अन्तर्गत न आने के कारण सर्वनामस्थान में उपधादीर्घ नहीं होता किन्तु सु में सर्वनामस्थाने चासम्बुद्धौ से दीर्घ होता है।Because nanāndṛ, duhitṛ, yātṛ, and the like do not fall within ‘aptṛntṛc…’, there is no lengthening of the penultimate in the sarvanāmasthāna; but in su there is lengthening by ‘sarvanāmasthāne cāsambuddhau’.ननान्दा, ननान्दरौ, ननान्दरः, दुहित, दुहितरौ, दुहितरः, याता, यातरौ, यातरः आदि बनते हैं।nanāndā, nanāndarau, nanāndaraḥ; duhitā, duhitarau, duhitaraḥ; yātā, yātarau, yātaraḥ, and so on are formed.इसी प्रकार मातृ-शब्द के शस् में मातृः बनता है, बाकी रूप पितृशब्द के समान ही होंगे।In the same way, in śas of the word mātṛ, mātṛḥ is formed; the remaining forms will be just like those of the word pitṛ.
ऋकारान्त स्त्रीलिङ्ग मातृ-शब्द के रूपThe forms of the feminine word mātṛ, ending in ṛkāra
विभक्तिCase
एकवचनSingular
द्विवचनDual
बहुवचनPlural
प्रथमाNominative (prathamā)
माताmātā
मातरौmātarau
मातरःmātaraḥ
द्वितीयाAccusative (dvitīyā)
मातरम्mātaram
मातरौmātarau
मातृःmātṛḥ
तृतीयाInstrumental (tṛtīyā)
मात्राmātrā
मातृभ्याम्mātṛbhyām
मातृभिःmātṛbhiḥ
चतुर्थीDative (caturthī)
मात्रंmātre
मातृभ्याम्mātṛbhyām
मातृभ्यःmātṛbhyaḥ
पञ्चमीAblative (pañcamī)
मातुःmātuḥ
मातृभ्याम्mātṛbhyām
मातृभ्यःmātṛbhyaḥ
षष्ठीGenitive (ṣaṣṭhī)
मातुःmātuḥ
मात्रोःmātroḥ
मातृणाम्mātṛṇām
सप्तमीLocative (saptamī)
मातरिmātari
मात्रोःmātroḥ
मातृषुmātṛṣu
सम्बोधनVocative (sambodhana)
हे मातः!he mātaḥ!
हे मातरौ!he mātarau!
हे मातरः!he mātaraḥ!
ओकारान्त द्यो-शब्द के रूप अजन्तपुँलिङ्ग के समान होते हैं, अर्थात् गोतो णित् से णिद्वद्भाव करके अचो ञ्णिति से वृद्धि होकर सु में द्यौः, अम् और शस् में आकार एकादेश आदि होकर इसके रूप बनते हैं- द्यौः, द्यावौ, द्यावः, द्याम्, द्यावौ, द्याः, द्यवा, द्योभ्याम्, द्योभिः आदि।The forms of the okāra-ending word dyo are like those of the vowel-ending masculine; that is, by ‘goto ṇit’ making it behave as ṇit, then by ‘aco ñṇiti’ vṛddhi occurring, in su dyauḥ, in am and śas the single substitute ā, and so on occurring, its forms are made — dyauḥ, dyāvau, dyāvaḥ, dyām, dyāvau, dyāḥ, dyavā, dyobhyām, dyobhiḥ, and so on.
पुँलिङ्ग में गो-शब्द के रूप बनाये गये हैं।In the masculine the forms of the word go have been made.वह बैल का वाचक था।There it denoted a bull.स्त्रीलिङ्ग में गो-शब्द गाय का वाचक है।In the feminine the word go denotes a cow.इसके रूप भी पुँलिङ्ग की तरह ही होते हैं।Its forms too are just like those of the masculine.
ऐकारान्त रै-शब्द के रूप पुँलिङ्ग की तरह ही बनते हैं।The forms of the aikāra-ending word rai are made just like those of the masculine.स्मरण रहे कि रायो हलि से हल् के परे होने पर आकार अन्तादेश होता है और अजादिविभक्ति के परे होने पर एचोऽयवायावः से आय् आदेश होता है।Let it be remembered that by ‘rāyo hali’ when a consonant follows, ā becomes the final substitute, and when a vowel-initial case-ending follows, by ‘eco’yavāyāvaḥ’ the substitute āy occurs.
औकारान्त नौ-शब्द के रूप भी पुँलिङ्ग में ग्लौ-शब्द की तरह होते हैं।The forms of the aukāra-ending word nau too are like those of the word glau in the masculine.स्मरण रहे कि हलादिविभक्ति के परे कोई प्रक्रिया नहीं होती और अजादिविभक्ति के परे एचोऽयवायावः से आव् आदेश होता है।Let it be remembered that when a consonant-initial case-ending follows there is no operation, and when a vowel-initial case-ending follows, by ‘eco’yavāyāvaḥ’ the substitute āv occurs.नौ नावौ नावः, नावम्, नावौ, नावः, नावा, नौभ्याम्, नौभिः इत्यादि रूप बनते हैं।nau, nāvau, nāvaḥ, nāvam, nāvau, nāvaḥ, nāvā, naubhyām, naubhiḥ, and such forms are made.
इस प्रकार से अजन्तस्त्रीलिङ्ग के शब्दों का विवेचन संक्षिप्त रूप से किया गया।In this way the vowel-ending feminine words have been discussed in brief.अब बारी है परीक्षा की।Now it is the turn of the examination.इससे पहले आपको स्मरण दिला दूँ कि पाणिनीयाष्टाध्यायी का पारायण तो नहीं छूटा है न! यदि अष्टाध्यायी के सारे सूत्र लघुसिद्धान्तकौमुदी पूर्ण करने के पहले ही कण्ठस्थ हो जायें तो बहुत बड़ी उपलब्धि होगी जिससे आपकोBefore that, let me remind you — you have not neglected the recitation (pārāyaṇa) of the Pāṇinīya Aṣṭādhyāyī, have you? If all the sūtras of the Aṣṭādhyāyī become memorized even before you finish the Laghu-siddhānta-kaumudī, it will be a very great achievement, by which you
..........
कौमुदी के अध्ययन के समय अष्टाध्यायी उलटनी नहीं पड़ेगी और श्रुत विषय समझ में भी आ जायेगा।will not have to turn over the Aṣṭādhyāyī while studying the Kaumudī, and the topic heard will also be understood.
आप परीक्षा के लिए जुट गये होंगे।You must have set to work for the examination.आपको उत्तीर्ण होने के लिए १०० में ७० अङ्क तो प्राप्त करने ही होंगे।To pass, you will have to obtain at least 70 marks out of 100.७० से ८० तक तृतीय-श्रेणी, ८० से ९० तक द्वितीय श्रेणी और ९० से १०० अङ्क तक प्रथम श्रेणी है।From 70 to 80 is third division, from 80 to 90 is second division, and from 90 to 100 marks is first division.हमें आशा है कि आप प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान् छात्र हैं।We hope that you are a talented student who will pass in first division.
जब आप मूल और टीका में बताये गये विषयों को अच्छी तरह समझ गये हैं तो स्वेच्छया परीक्षा देने के लिए तैयार हो जायें।When you have understood well the topics stated in the mūla and the commentary, then get ready of your own accord to sit the examination.सबसे पहले अपनी पूजनीय पुस्तक लघुसिद्धान्तकौमुदी को सुन्दर कपड़े से बाँधकर उसकी पूजा करें और दो दिन के लिए सुरक्षित रख दें।First of all, bind your venerable book, the Laghu-siddhānta-kaumudī, in a beautiful cloth, worship it, and set it safely aside for two days.इसके बाद कम से कम पचास पृष्ठ की कापी लेकर आप बैठ जायें।After this, take a notebook of at least fifty pages and sit down.प्रश्न लम्बे हैं, इस लिए पाँच घण्टे लगेंगे।The questions are long, so they will take five hours.अतः ढ़ाई-ढ़ाई घण्टे की दो पारियों में पूरा कर सकते हैं।Therefore you may complete it in two sittings of two and a half hours each.जब अपना ही मूल्यांकन के आप कटिबद्ध हैं तो न तो परीक्षा में नकल करनी है और न ही किसी से पूछना है।Since you are committed to your own self-evaluation, you must neither copy in the examination nor ask anyone.हाँ तो, आत्मानुशासन के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होना आपका लक्ष्य होना चाहिए।Well then, passing the examination with self-discipline (ātmānuśāsana) should be your goal.
परीक्षाExamination
सूचना- निम्नलिखित प्रश्न दस-दस अङ्क के हैं।Note: the following questions are of ten marks each.
१- रमा-शब्द के किन्हीं दस रूपों की सिद्धि करें।1. Derive any ten forms of the word ramā.
२- नदी-शब्द के किन्हीं दस रूपों की सिद्धि करें।2. Derive any ten forms of the word nadī.
३- सर्वा-शब्द के किन्हीं दस रूपों की सिद्धि करें।3. Derive any ten forms of the word sarvā.
४- नदीसंज्ञा और घिसंज्ञा में क्या अन्तर है?4. What is the difference between the nadī-saṁjñā and the ghi-saṁjñā?
५- कुमारी, लता, कौमुदी, भामा, शर्वरी और द्रौपदी शब्द के पूरे रूप लिखें।5. Write the complete forms of the words kumārī, latā, kaumudī, bhāmā, śarvarī, and draupadī.
६- ङिद्विभक्ति के विषय में आप क्या जानते हैं?6. What do you know about the ṅit case-endings?
७- अजन्त और हलन्त विभक्तियों के सम्बन्ध में बताइये।7. Speak concerning the vowel-ending and consonant-ending case-endings.
८- याडापः और सर्वनामः स्याड्द्रस्वश्च की तुलना कीजिए।8. Compare ‘yāḍāpaḥ’ and ‘sarvanāmnaḥ syāḍ ḍhrasvaś ca’.
९- किन-किन शब्दों से ङीप् और टाप् नहीं होते और क्यों?9. From which words do ḍīp and ṭāp not occur, and why?
१०- औङ् और आङ् का व्यवहार किन किन सूत्रों में हुआ है और उससे आप क्या समझते हैं?10. In which sūtras have auṅ and āṅ been employed, and what do you understand by it?
श्री वरदराजाचार्य के द्वारा रचित लघुसिद्धान्तकौमुदी मेंIn the Laghu-siddhānta-kaumudī composed by Śrī Varadarājācārya,
गोविन्दाचार्य की कृति श्रीधरमुखोल्लासिनी हिन्दी व्याख्या काthe section belonging to the Śrīdhara-mukhollāsinī Hindi commentary, a work of Govindācārya —
अजन्तस्त्रीलिङ्गप्रकरण पूर्ण हुआ।the section on vowel-ending feminines (ajanta-strīliṅga-prakaraṇa) — is complete.
अथाजन्त-नपुंसकलिङ्गाःNow the vowel-ending neuters (athājanta-napuṁsakaliṅgāḥ).