१९७- आटश्च।197. āṭaśca.आटः पञ्चम्यन्तं, च अव्ययपदं, द्विपदमिदं सूत्रम्।āṭaḥ is in the ablative (pañcamī), ca is an indeclinable word; this sūtra has two words.इको यणचि से अचि और वृद्धिरेचि से वृद्धिः की अनुवृत्ति आती है तथा एकः पूर्वपरयोः का अधिकार है।From iko yaṇaci the word aci and from vṛddhireci the word vṛddhiḥ are carried over (anuvṛtti), and the adhikāra of ekaḥ pūrvaparayoḥ is in force.
आट् से अच् परे होने पर पूर्व और पर के स्थान पर वृद्धिसंज्ञक एक आदेश होता है।When a vowel (ac) follows āṭ, a single substitute bearing the name vṛddhi (vṛddhi-saṁjñā) takes the place of both the prior and the following element.
यहाँ पर वृद्धिरेचि से वृद्धि करके भी काम चल सकता था किन्तु अन्यत्र आट् आगम और अजादि धातु आ+इक्षत= ऐक्षत आदि में इसकी आवश्यकता होती है।Here the work could have been managed by making vṛddhi through vṛddhireci as well, but elsewhere — in the āṭ augment and in vowel-initial (ajādi) roots such as ā+īkṣata = aikṣata — this sūtra is required.अतः यह सूत्र बनाया गया है।Therefore this sūtra has been composed.
बहुश्रेयस्यै।bahuśreyasyai.चतुर्थी के एकवचन में बहुश्रेयसी+ए, यू स्त्र्याख्यौ नदी से नदीसंज्ञा करके आणनद्याः से डित् ए को आट् का आगम, टकार की इत्संज्ञा करके लोप, टित् होने के कारण ए के आदि में बैठा- बहुश्रेयसी+आ+ए बना।In the dative (caturthī) singular, bahuśreyasī+e; having assigned the nadī-saṁjñā by yū strīākhyau nadī, by āṇnadyāḥ the augment āṭ is added to the ḍit e; making the it-saṁjñā of the ṭ and eliding it, and since it is ṭit it is placed at the beginning of e — thus bahuśreyasī+ā+e is formed.आ+ए में आटश्च से वृद्धि होकर ऐ बना।In ā+e, by āṭaśca vṛddhi takes place, producing ai.बहुश्रेयसी+ऐ में इको यणचि से यण् होकर बहुश्रेयस्+य्+ऐ, वर्णसम्मेलन होकर बहुश्रेयस्यै सिद्ध हुआ।In bahuśreyasī+ai, by iko yaṇaci yaṇ takes place giving bahuśreyas+y+ai, and on combining the letters (varṇasammelana) bahuśreyasyai is established.
बहुश्रेयसीभ्यः।bahuśreyasībhyaḥ.चतुर्थी और पञ्चमी के बहुवचन में भ्यस्, सकार को रुत्वविसर्ग करके बहुश्रेयसीभ्यः सिद्ध होता है।In the dative and ablative plural, bhyas; making rutva and visarga of the s, bahuśreyasībhyaḥ is established.
बहुश्रेयस्याः।bahuśreyasyāḥ.पञ्चमी और षष्ठी के एकवचन में डसि और डस्, अनुबन्धलोप, बहुश्रेयसी+अस् में आट् आगम, वृद्धि करके यण् और सकार को रुत्वविसर्ग करने पर बहुश्रेयस्याः सिद्ध होता है।In the ablative and genitive singular, ḍasi and ḍas; after the elision of the anubandhas, in bahuśreyasī+as the augment āṭ is added, vṛddhi is made, then yaṇ, and making rutva and visarga of the s, bahuśreyasyāḥ is established.
बहुश्रेयस्योः।bahuśreyasyoḥ.षष्ठी और सप्तमी के द्विवचन में बहुश्रेयसी+ओस् में यण् होकर सकार का रुत्व और विसर्ग हुआ- बहुश्रेयस्योः बना।In the genitive and locative dual, in bahuśreyasī+os yaṇ takes place, and rutva and visarga of the s occur — bahuśreyasyoḥ is formed.
बहुश्रेयसीनाम्।bahuśreyasīnām.षष्ठी के बहुवचन आम् के परे होने पर नदीसंज्ञक मानकर ह्रस्वनद्यापो नुट् से नुट होकर बहुश्रेयसीनाम् बनता है।In the genitive plural, when ām follows, taking it as bearing the nadī-saṁjñā, by hrasvanadyāpo nuṭ the augment nuṭ is added, forming bahuśreyasīnām.यहाँ दीर्घ होते हुए भी नामि से पुनः दीर्घ करते हैं, क्योंकि सूत्रों की प्रवृत्ति बादलों की तरह होती है- पर्जन्यवल्लक्षणप्रवृत्तिः।Here, even though the vowel is already long, it is again lengthened by nāmi, because the operation of the sūtras is like that of the clouds — parjanyavallakṣaṇapravṛttiḥ.जैसे बादल जल पर भी बरसते है और स्थल पर भी।Just as clouds rain both upon water and upon land,इसी तरह शास्त्र अर्थात् सूत्र जहाँ ह्रस्व है, वहाँ तो दीर्घ करता ही है और जहाँ पहले से दीर्घ है, वहाँ पर भी दीर्घ करता है।in the same way the śāstra, that is the sūtra, does indeed lengthen where the vowel is short, and also lengthens where it is already long.हाँ, यह अलग है कि दीर्घ करने या न से कोई भिन्नता नहीं आती है।True, it is a separate matter that whether one lengthens or not makes no difference.