१७०- शेषो घ्यसखि।170. śeṣo ghy asakhi.न सखि असखि।asakhi means 'not sakhi'.शेषः प्रथमान्तं, घि प्रथमान्तम्, असखि प्रथमान्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।śeṣaḥ is in the nominative (prathamā) case, ghi is in the nominative case, asakhi is in the nominative case; this sūtra has three words.इस सूत्र में डिन्ति ह्रस्वश्च से ह्रस्वः और यूस्त्र्याख्यौ नदी से यू की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra the word hrasvaḥ is carried over (anuvṛtti) from ṅiti hrasvaśca, and the word yū from yūstryākhyau nadī.
ह्रस्व जो इकार और उकार, तदन्त शब्द घिसंज्ञक होता है, सखि-शब्द को छोड़कर।A word ending in a short i or u receives the name ghi (ghi-saṁjñā), excepting the word sakhi.
यू का अर्थ है (इ+उ, प्रथमा के द्विवचन में यू) इकार और उकार।yū means (i + u, which becomes yū in the nominative dual) the letters i and u.शेष का अर्थ है बचा हुआ।śeṣa means 'that which remains'.इससे पहले के सूत्र डिन्ति ह्रस्वश्च से बचा हुआ जो ह्रस्व इकार और उकार, उसकी घिसंज्ञा हो।The short i and u remaining over from the preceding sūtra ṅiti hrasvaśca receive the ghi-saṁjñā.वैसे दीर्घ ईकार और उकार वाले नित्य स्त्रीलिंगी शब्द की नदीसंज्ञा होती है।Similarly, inherently feminine words that end in a long ī or ū receive the name nadī (nadī-saṁjñā).कभी-कभी ह्रस्व इकार और उकार की भी नदी संज्ञा होती है डिन्ति ह्रस्वश्च आदि सूत्रों से।Sometimes even a short i and u receive the nadī-saṁjñā, by sūtras such as ṅiti hrasvaśca.इन सूत्रों से जिनकी नदीसंज्ञा नहीं हुई है ऐसे ह्रस्व इकार और उकार की घिसंज्ञा होती है किन्तु ह्रस्व इकारान्त होते हुए भी सखिशब्द की घिसंज्ञा नहीं होनी चाहिए।The short i and u that have not received the nadī-saṁjñā by these sūtras receive the ghi-saṁjñā; but the word sakhi, though ending in a short i, should not receive the ghi-saṁjñā.घिसंज्ञा का प्रयोजन ना-आदेश, गुण आदि कार्य हैं।The purpose of the ghi-saṁjñā is operations such as the nā-ādeśa, guṇa, and so forth.
सूत्र में शेषः का प्रयोजन बताते हैं- शेष इति स्पष्टार्थम्।He states the purpose of śeṣaḥ in the sūtra: śeṣa iti spaṣṭārtham — 'śeṣa is for the sake of clarity'.यहाँ पर शेष का अन्य कोई प्रयोजन नहीं है, केवल स्पष्टता के लिए है।Here śeṣa has no other purpose; it is only for the sake of clarity.उक्तादन्यः शेषः।uktād anyaḥ śeṣaḥ — 'śeṣa is that which is other than what has been stated'.कहने के बाद जो बचे, उसे शेष कहते हैं।That which remains after what has been said is called śeṣa.यू स्त्र्याख्यौ नदी और ङिति ह्रस्वश्च से स्त्रीलिङ्ग में दीर्घ ईकार और ऊकार तथा स्त्रीलिङ्गीय ह्रस्व ईकार-उकार की नदीसंज्ञा होने के बाद शेष ह्रस्व, ईकार और उकार की स्वतः घिसंज्ञा प्राप्त होगी, क्योंकि अपवाद के क्षेत्र को छोड़कर उत्सर्ग शास्त्र प्रवृत्त होते हैं।After the nadī-saṁjñā has been made — by yū stryākhyau nadī and ṅiti hrasvaśca — of the long ī and ū in the feminine and of the feminine short ī and ū, the ghi-saṁjñā will apply of itself to the remaining short i and u, since a general (utsarga) rule operates everywhere except in the domain of its exception (apavāda).प्रकल्प्य चापवादविषयं तत उत्सर्गोऽभिनिविशते।prakalpya cāpavāda-viṣayaṁ tata utsargo'bhiniviśate — 'having set aside the domain of the exception, the general rule then takes hold'.शेषो घ्यसखि उत्सर्ग अर्थात् सामान्य सूत्र है और ङिति ह्रस्वश्च अपवाद सूत्र।śeṣo ghy asakhi is the utsarga, that is, the general sūtra, and ṅiti hrasvaśca is the apavāda (exception) sūtra.अपवाद सूत्र के द्वारा छोड़े गये इ-उ-वर्ण की स्वतः घिसंज्ञा प्राप्त होती है।The i and u letters left aside by the exception sūtra receive the ghi-saṁjñā of themselves.अतः शेषो घ्यसखि में शेष-शब्द केवल स्पष्टता के लिए है, अत्यावश्यक नहीं है।Therefore in śeṣo ghy asakhi the word śeṣa is only for clarity and is not indispensable.