अभी तक अकारान्त शब्दों के बारे में बताया गया।Up to now, words ending in a have been treated.अब इकारान्त शब्दों का कथन कर रहे हैं, जैसे- हरिशब्द।Now words ending in i are being described, for example, the word hari.यह इकारान्त पुँल्लिङ्गशब्द है।This is a masculine word ending in i.
हरिः।hariḥ.हरि-शब्द से प्रथमा का एकवचन सु आया, उकार की उपदेशेऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हुआ।After the word hari comes the nominative singular su; the u receives the it-saṁjñā by upadeśe'j anunāsika it and is elided by tasya lopaḥ.सकार को रुत्व करके रेफ के स्थान पर विसर्ग कर देने पर हरिः सिद्ध हो जाता है।By turning the s into ru and then making visarga in place of the r (repha), hariḥ is established.
हरी।harī.हरि-शब्द से प्रथमा का द्विवचन औ आया।After the word hari comes the nominative dual au.हरि+औ में प्रथमयोः पूर्वसवर्णः से पूर्वसवर्णदीर्घ हुआ।In hari + au, the pūrvasavarṇa lengthening takes place by prathamayoḥ pūrvasavarṇaḥ.पूर्व में इकार है अतः पूर्व के इकार और पर के औकार के स्थान पर पूर्व का दीर्घसवर्णी इकार एकादेश हुआ- हर्+ई हुआ।Since the preceding letter is i, the single substitute (ekādeśa) of the preceding i and the following au is the long i homogeneous (savarṇa) with the preceding—hence har + ī.र्+ई में वर्णसम्मेलन हुआ- हरी।By combining the letters in r + ī, harī is formed.
१६८- जसि च।168. jasi ca.जसि सप्तम्यन्तं, च अव्ययपदं, द्विपदमिदं सूत्रम्।jasi is in the locative (saptamī), ca is an indeclinable word; this sūtra has two words.इस सूत्र में ह्रस्वस्य गुणः से पूरा सूत्र अनुवृत्त हो जाता है।In this sūtra the whole sūtra hrasvasya guṇaḥ is carried over (anuvṛtti).
जस् विभक्ति के परे रहते अन्त में ह्रस्व हो ऐसे अङ्ग के अन्त्यवर्ण को गुण होता है।When the jas vibhakti follows, guṇa is made of the final letter of an aṅga that ends in a short vowel.
हरयः।harayaḥ.इकारान्त पुँल्लिङ्ग हरि-शब्द से प्रथमा के बहुवचन में जस् विभक्ति आई।After the masculine word hari ending in i, in the nominative plural, comes the jas vibhakti.जकार की चुटू से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हुआ।The j receives the it-saṁjñā by cuṭū and is elided by tasya lopaḥ.हरि+अस् बना।hari + as is formed.इस स्थिति में सूत्र लगा- जसि च।In this situation the sūtra jasi ca applies.जस् परे है जस् वाला अस् और ह्रस्वान्त अङ्ग है हरि, उसका अन्तिम वर्ण है इकार, उसी का गुण हुआ।The jas—that is, the as of jas—follows, and the aṅga ending in a short vowel is hari, whose final letter is i; guṇa is made of that very i.इकार का जब गुण होता है तो एकार होता है।When guṇa is made of i, it becomes e.क्योंकि जब इकार के स्थान पर गुण की प्राप्ति होगी तो अ, ए, ओ ये तीनों प्राप्त होंगे।Because, when guṇa is obtained in place of i, all three—a, e, o—would be obtained.एक के स्थान पर तीनों की प्राप्ति होना अनियम हुआ।The obtaining of all three in place of one is a lack of restriction (aniyama).नियमार्थ सूत्र लगता है- स्थानेऽन्तरतमः।For the sake of restriction, the sūtra sthāne'ntaratamaḥ applies.प्रसंग रहने पर स्थान, अर्थ, गुण, प्रमाण से तुल्यतम आदेश होता है।When the occasion arises, the substitute is the one most similar in respect of place (sthāna), meaning (artha), quality (guṇa), and measure (pramāṇa).स्थान से मिलाने पर स्थानी इकार का स्थान है- तालु।Matching by place, the place of the substituend (sthānin) i is the palate (tālu).आदेश अ, ए, ओ में तालुस्थान वाला कोई भी वर्ण नहीं है किन्तु कण्ठतालुस्थान वाला ए है।Among the substitutes a, e, o, there is no letter whose place is the palate, but e has the place throat-and-palate (kaṇṭha-tālu).यत्किञ्चित् स्थान से तुल्यता इकार का एकार के साथ हुआ।In respect of place, i has some similarity with e.इसलिये हरि के इकार के स्थान पर गुणरूप एकार आदेशTherefore, in place of the i of hari, the guṇa substitute e
हुआ।took place.हर् ए+अस् बना।har e + as is formed.र्+ए=रे, हरे+अस् में एचोऽयवायावः से एकार के स्थान पर अय् आदेश हुआ।r + e = re; in hare + as, by eco'yavāyāvaḥ the ay substitute is made in place of the e.हर्+अय्+अस् बना।har + ay + as is formed.वर्णसम्मेलन हुआ- हरयस् बना।Combining the letters, harayas is formed.सकार के रुत्व और विसर्ग करने पर हरयः सिद्ध हुआ।By turning the s into ru and visarga, harayaḥ is established.