१६६- आ कडारादेका संज्ञा।166. ā kaḍārād ekā saṁjñā.आ अव्ययपदं, कडारात् पञ्चम्यन्तम्, एका प्रथमान्तं, संज्ञा प्रथमान्तम्, अनेकपदमिदं सूत्रम्।ā is an indeclinable word, kaḍārāt is in the ablative (pañcamī), ekā in the nominative, saṁjñā in the nominative; this sūtra has several words.
इस सूत्र से लेकर 'कडारा कर्मधारये' तक एक की एक ही संज्ञा होती है, ऐसा समझना चाहिए।From this sūtra up to kaḍārāḥ karmadhāraye, one thing receives only a single saṁjñā—this should be understood.
अनेक जगहों पर एक शब्द की कई संज्ञायें होती हैं।In many places a single word receives several saṁjñās.जैसे- तव्यत् आदि की कृत् संज्ञा भी और कृत्यसंज्ञा भी।For example, suffixes such as tavyat receive both the kṛt-saṁjñā and the kṛtya-saṁjñā.इसी तरह असर्वनामस्थान अजादि के परे स्वादिष्वसर्वनामस्थाने से पदसंज्ञा और यचि भम् से भसंज्ञा, यदि एक जगह दोनों संज्ञायें होती हैं तो दोनों संज्ञाओं को मानकर होने वाले दोनों कार्य एक ही जगह पर होंगे।Likewise, when a vowel-initial asarvanāmasthāna follows, there is the pada-saṁjñā by svādiṣv asarvanāmasthāne and the bha-saṁjñā by yaci bham; if both saṁjñās apply in one place, then both operations resulting from accepting both saṁjñās would take place in that same place.इससे अनेक अनिष्ट रूपों की सिद्धि होने लगेगी।This would lead to the establishing of many undesirable forms.अतः सूत्रकार ने इस सूत्र को बनाकर यह निर्णय दिया कि अन्यत्र दो संज्ञायें होती हैं किन्तु प्रथमाध्याय, चतुर्थपाद के प्रथमसूत्र आ कडारादेका संज्ञा से द्वितीयाध्याय, द्वितीयपाद के अड्तीसवें सूत्र कडारा कर्मधारये तक के सूत्रों से जो भी संज्ञायें होती हैं वे एक की एक ही संज्ञा होगी, दो संज्ञायें नहीं।Therefore the author of the sūtras, by composing this sūtra, laid down the decision that although elsewhere two saṁjñās may apply, whatever saṁjñās arise by the sūtras from the first sūtra of the fourth pāda of the first adhyāya, ā kaḍārād ekā saṁjñā, up to the thirty-eighth sūtra of the second pāda of the second adhyāya, kaḍārāḥ karmadhāraye, one thing will receive only a single saṁjñā, not two.स्वादिष्वसर्वनामस्थाने और यचि भम् ये दोनों सूत्र इसके अन्तर्गत आते हैं, अतः यहाँ पर किसी शब्द की या तो पदसंज्ञा होगी और या तो भसंज्ञा।Both the sūtras svādiṣv asarvanāmasthāne and yaci bham fall within this domain; therefore here a word will receive either the pada-saṁjñā or the bha-saṁjñā.
इस तरह से एकसंज्ञाधिकार होने से एक समस्या और आतो है कि जब दोनों संज्ञायें एक साथ प्राप्त हों तो कौन सी संज्ञा की जाय? इस पर मूलकार ने लिखा- या पराऽनवकाशा च।Since there is thus the ekasaṁjñā-adhikāra, one further problem arises: when both saṁjñās are obtained together, which saṁjñā should be made? On this the original author wrote—yā parānavakāśā ca.अष्टाध्यायी के क्रम से जो पर हो और जो संज्ञासूत्र परस्पर में अनवकाश अर्थात् कम जगहों पर लगने वाली हो, वह संज्ञा हो जाय अर्थात् दो संज्ञाओं की प्राप्ति एक साथ हो जाय तो दो संज्ञाओं में जो पर भी हो और निरवकाश हो, वही संज्ञा मानी जाय।That which is posterior (para) in the order of the Aṣṭādhyāyī, and whose saṁjñā-sūtra is mutually anavakāśa—that is, applies in fewer places—that saṁjñā should apply; that is, when two saṁjñās are obtained together, whichever of the two is both posterior and without scope elsewhere (niravakāśa), that very saṁjñā should be accepted.उक्त दोनों सूत्रों में यचि भम् परसूत्र है और अनवकाश भी क्योंकि स्वादिष्वसर्वनामस्थाने से पदसंज्ञा असर्वनामस्थान से भिन्न सभी स्वादियों में प्राप्त हो सकती है किन्तु यचि भम् से भसंज्ञा स्वादियों में भी केवल अजादि या यकार आदि में हो ऐसे प्रत्ययों के परे होने पर ही होती है।Of the two said sūtras, yaci bham is the posterior sūtra and also anavakāśa, because the pada-saṁjñā by svādiṣv asarvanāmasthāne can be obtained in all svādi suffixes other than the sarvanāmasthāna ones, whereas the bha-saṁjñā by yaci bham takes place only when suffixes that begin with a vowel or with y and the like, even among the svādi, follow.अतः दोनों संज्ञाओं की प्राप्ति में निरवकाश होने से भसंज्ञा ही बलवती हो जाती है।Therefore, when both saṁjñās are obtained, being niravakāśa the bha-saṁjñā becomes the stronger.जहाँ भसंज्ञा की प्राप्ति नहीं हो सकती, वहाँ पर पदसंज्ञा हो जायेगी।Where the bha-saṁjñā cannot be obtained, the pada-saṁjñā will apply.इस तरह यहाँ पर शस्, टा, डे, डसि, डस्, ओस्, आम्, डि, ओस् के परे होने पर भसंज्ञा और शेष भ्याम्, भिस्, भ्यस् और सुप् के परे पूर्व की पदसंज्ञा हो जाती है।In this way here, when śas, ṭā, ṅe, ṅasi, ṅas, os, ām, ṅi, os follow, there is the bha-saṁjñā, and when the rest—bhyām, bhis, bhyas, and sup—follow, the preceding element receives the pada-saṁjñā.१६७- आतो धातो:।167. āto dhātoḥ.आतः षष्ठ्यन्तं, धातो: षष्ठ्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।ātaḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī), dhātoḥ in the genitive; this sūtra has two words.अल्लोपोऽनः से लोपः की अनुवृत्ति आती है।lopaḥ is carried over (anuvṛtti) from allopo'naḥ.भस्य और अङ्गस्य का अधिकार है।The adhikāra of bhasya and aṅgasya is present.आतः और धातो: में तदन्तविधि होकर आकारान्त धातु और तदन्त अङ्ग लिया जाता है।In ātaḥ and dhātoḥ, by the tadanta-vidhi, a dhātu ending in ā and an aṅga ending in such is taken.अलोऽन्त्यस्य की प्रवृत्ति से उस अङ्ग के अन्त्य का यह अर्थ आ जाता है।By the operation of alo'ntyasya, this comes to mean the final letter of that aṅga.