Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 161
वैकल्पिकजरसादेशविधायकं विधिसूत्रम् -
जराया जरसन्यतरस्याम्
Aṣṭādhyāyī 7.2.101
Vṛtti Varadarājācārya

अजादौ विभक्तौ।

परिभाषा- पदाङ्गाधिकारे तस्य च तदन्तस्य च।

परिभाषा- निर्दिश्यमानस्यादेशा भवति।

परिभाषा- एकदेशविकृतमनन्यवत्। इति जर-शब्दस्य जरस्।

निर्जरसौ। निर्जरस इत्यादि। पक्षे हलादौ च रामवत्। विश्वपाः।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
अजादि विभक्ति के परे होने पर जरा के स्थान जरस् आदेश विकल्प से होता है।When a vowel-initial (ajādi) vibhakti follows, the substitute jaras optionally replaces jarā.
निर्जरसौ।nirjarasau.निर्जर+औ में अजादि विभक्ति परे है औ।In nirjara + au, the vowel-initial vibhakti au follows.अत: जराया जरसन्यतरस्याम् से जरस् आदेश का विधान हुआ किन्तु निर्जर में जरा तो है नहीं।Therefore the jaras substitute is prescribed by jarāyā jarasanyatarasyām, but in nirjara there is no jarā at all.निर्गता जरा यस्मात् इस विग्रह में निर् के साथ जरा का समास होकर जरा को ह्रस्व होने से निर्जर बन गया है।In the analysis (vigraha) nirgatā jarā yasmāt, jarā is compounded with nir, and since jarā is shortened, nirjara is formed.अब वर्तमान में जरा-शब्द तो है नहीं।Now, in its present state, the word jarā is not there at all.कैसे जरा के स्थान पर जरस् आदेश हो? इस समस्या का समाधान अग्रिम परिभाषा से करते हैं-How, then, can the jaras substitute apply in place of jarā? He resolves this problem by means of the following paribhāṣā—
पदाङ्गाधिकारे तस्य च तदन्तस्य च।padāṅgādhikāre tasya ca tadantasya ca.यह परिभाषा-सूत्र न होकर पृथक् परिभाषा है।This is not a paribhāṣā-sūtra but a separate paribhāṣā.पद और अङ्ग के अधिकार में जिसके स्थान पर जो आदेश विधान किया जाये वह आदेश उसके तथा तदन्त अर्थात् वह जिसके अन्त में हो, उस समुदाय के स्थान पर भी होता है।In the domain (adhikāra) of pada and aṅga, whatever substitute is prescribed in place of something applies in place of that thing and also in place of the tadanta—that is, in place of the whole (samudāya) at whose end it stands.
जराया जरसन्यतरस्याम् में अङ्गस्य का अधिकार है।In jarāyā jarasanyatarasyām the adhikāra of aṅgasya is present.अत: यहाँ पर जरा के स्थान पर विहित आदेश जरान्त निर्जर के स्थान पर भी माना जाना चाहिए।Therefore the substitute prescribed here in place of jarā must be understood to apply also in place of nirjara, which ends in jarā (jarānta).इस तरह पूरे जरान्त निर्जर शब्द के स्थान पर जरस् आदेश प्राप्त हुआ क्योंकि अनेकाल् शित्सर्वस्य इस परिभाषा सूत्र के अनुसार अनेकाल् आदेश सम्पूर्ण निर्जर के स्थान पर प्राप्त होता है।In this way the jaras substitute would apply in place of the entire jarānta word nirjara, because according to the paribhāṣā-sūtra anekāl śit sarvasya an anekāl substitute applies in place of the whole nirjara.अत: सर्वादेश को रोकने के लिए अग्रिम परिभाषा आती है।Therefore, to block this substitution of the whole (sarvādeśa), the following paribhāṣā comes into play.
निर्दिश्यमानस्यादेशा भवन्ति।nirdiśyamānasyādeśā bhavanti.यह भी परिभाषा है।This too is a paribhāṣā.आदेश जिसके स्थान पर निर्दिष्ट किये गये हों, केवल उसी के स्थान पर ही होते हैं।Substitutes apply only in place of that for which they are specified.अर्थात् सूत्र से जितने वर्णों के स्थान पर आदेश बताये गये हैं, उतने ही वर्णों के स्थान आदेश हों, न अधिक वर्णों के स्थान पर और न ही कम वर्णों के स्थान पर।That is, the substitute applies in place of exactly as many letters (varṇa) as the sūtra specifies—neither in place of more letters nor of fewer.इस तरह जरस् आदेश निर्जर के अन्तर्गत जरा के स्थान पर ही होगा।Thus the jaras substitute will apply only in place of the jarā within nirjara.
इस तरह इस परिभाषा के नियम से निर्जर के स्थान पर आदेश न होकर जराIn this way, by the rule of this paribhāṣā, the substitute applies not in place of nirjara but of jarā—
के स्थान पर ही होने की व्यवस्था बनी किन्तु निर्जर में जरा कहाँ है? यहाँ तो जर है और जराया जरसन्यतरस्याम् तो जरा के स्थान पर आदेश का विधान करता है और निर्दिश्यमान भी जरा ही है।the arrangement is that it applies only in place of jarā; but where is jarā in nirjara? Here there is only jara, whereas jarāyā jarasanyatarasyām prescribes the substitute in place of jarā, and what is specified (nirdiśyamāna) is likewise jarā.इस समस्या का समाधान अग्रिम परिभाषा कर रही है।The following paribhāṣā resolves this problem.
एकदेशविकृतमन्यवत्।ekadeśavikṛtam ananyavat.यह भी पृथक् परिभाषा ही है, परिभाषा सूत्र नहीं।This too is only a separate paribhāṣā, not a paribhāṣā-sūtra.किसी एक भाग अथवा अवयव के विकृत होने से वह अन्य के समान नहीं होता अर्थात् वही माना जाता है।When some one part or member (avayava) is modified, the thing does not become like another—that is, it is still regarded as the very same.
यह परिभाषा लौकिक न्याय पर आधारित है।This paribhāṣā is based on a worldly maxim (laukika nyāya).छिन्ने पुच्छे शुनि न चाश्वो न तु गर्दभः।chinne pucche śuni na cāśvo na tu gardabhaḥ.जैसे कुत्ते की पूँछ कट जाने पर वह कुत्ता ही रहता है, न तो घोड़ा और न तो गदहा ही बन जाता है अर्थात् अन्य नहीं बन जाता।Just as, when a dog's tail is cut off, it still remains a dog and becomes neither a horse nor a donkey—that is, it does not become something else.उसी तरह जरा में ह्रस्व होकर जर बनने के बाद भी वह जरा-शब्द ही कहलाता है।In the same way, even after jarā has been shortened to become jara, it is still called the word jarā.इस तरह से इस परिभाषा के बल पर निर्जर के अन्तर्गत जर के स्थान पर जरस् आदेश हो जाता है जिससे निर्जरस् बन जाता है।Thus, on the strength of this paribhāṣā, the jaras substitute applies in place of the jara within nirjara, whereby nirjaras is formed.
निर्जरसौ।nirjarasau.निर्जर-निर्जर से औ विभक्ति आने पर एकशेष होकर निर्जर औ बना।From nirjara + nirjara, when the vibhakti au comes, by ekaśeṣa the form nirjara au is produced.उपर्युक्त तीन परिभाषाओं की सहायता से जर के स्थान पर जराया जरसन्यतरस्याम् से जरस् आदेश हो गया, निर्जरस्+औ बना।With the help of the above three paribhāṣās, the jaras substitute, by jarāyā jarasanyatarasyām, is made in place of jara, and nirjaras + au is formed.अब अवणान्त न होकर सकारान्त बना।Now it no longer ends in the a-varṇa but ends in the letter s (sakārānta).अतः वृद्धि आदि का प्रसंग नहीं रह गया।Therefore the occasion for vṛddhi and the like no longer remains.स्+औ में वर्णसम्मेलन होकर निर्जरसौ सिद्ध हुआ।By combining the letters (varṇasammelana) in s + au, nirjarasau is established.
अब अजादि-विभक्ति के परे होने पर इसी तरह जरस् आदेश करके वर्णसम्मेलन करने पर निर्जरसौ, निर्जरसः आदि बनते हैं।Now, when a vowel-initial vibhakti follows, by applying the jaras substitute in the same way and combining the letters, the forms nirjarasau, nirjarasaḥ, and so on are produced.हलादि विभक्ति के परे होने पर जरस् आदेश प्राप्त ही नहीं है।When a consonant-initial (halādi) vibhakti follows, the jaras substitute does not apply at all.अतः अजादि विभक्ति में जरस् आदेश न होने के पक्ष में तथा हलादि विभक्ति के परे होने पर राम-शब्द की तरह रूप बनते हैं।Therefore, in the alternative where the jaras substitute does not apply with a vowel-initial vibhakti, and when a consonant-initial vibhakti follows, the forms are produced like those of the word rāma.
तृतीया के बहुवचन भिस् के परे हलादि विभक्ति होने के कारण जरस् आदेश प्राप्त नहीं है किन्तु अतो भिस् ऐस् से ऐस् आदेश करने पर अजादि बन जाता है।In the instrumental plural bhis, since it is a consonant-initial vibhakti, the jaras substitute does not apply; but when, by ato bhis ais, the ais substitute is made, it becomes vowel-initial.अतः अब जरस् आदेश हो जाय? इस प्रश्न पर वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी आदि ग्रन्थों में एक और परिभाषा पढ़ी गई है- सन्निपातलक्षणो विधिरनिमित्तं तद्विद्यातस्य।So should the jaras substitute now apply? On this question, in works such as the Vaiyākaraṇa-siddhānta-kaumudī one more paribhāṣā is recited—sannipātalakṣaṇo vidhir animittaṁ tadvighātasya.द्वयोः संयोगः सन्निपातः।dvayoḥ saṁyogaḥ sannipātaḥ.सन्निपातो लक्षणं निमित्तं यस्य स सन्निपातलक्षणः, तादृशो विधिः तस्य सम्बन्धस्य विद्याताय निमित्तं न भवति अर्थात् जिस के विद्यमान होने पर जो कार्य हुआ हो, वह कार्य उसके निमित्त के विनाशक कार्य में निमित्त नहीं बनता।That whose defining mark and cause (nimitta) is a conjunction (sannipāta) is a sannipātalakṣaṇa; such a rule (vidhi) does not become the cause of the destruction (vighāta) of that very relation—that is, an operation that has taken place upon the presence of something does not become the cause of an operation that destroys its own cause.लौकिक उदाहरण भी देखें- जैसे पिता से पुत्र उत्पन्न होता है और वह पुत्र पिता के विनाश के लिए निमित्त नहीं बनता।Consider also a worldly example: just as a son is born from a father, yet that son does not become the cause of the father's destruction.इस परिभाषा के कार्य को उपजीव्यविरोध भी कहते हैं।The function of this paribhāṣā is also called upajīvyavirodha.वैसे यह परिभाषा कष्टाय क्रमणे इत्यादि सूत्रों के निर्देश से अनित्य मानी जाती है।Moreover, this paribhāṣā is held to be non-eternal (anitya) by the indication of sūtras such as kaṣṭāya kramaṇe.यदि यह परिभाषा नित्य होती तो कष्ट+ङे में कष्ट को अदन्त मानकर ङे के स्थान पर य आदेश होने के बाद उसी य को निमित्त मानकर कष्ट के अकार को सुपि च से दीर्घ नहीं होना चाहिए था।If this paribhāṣā were eternal (nitya), then in kaṣṭa + ṅe, after taking kaṣṭa as ending in a (adanta) and making the ya substitute in place of ṅe, that very ya should not have been taken as the cause for lengthening the akāra of kaṣṭa by supi ca.इस तरह अनेक निर्देशों से यह परिभाषा अनित्य है।In this way, by many indications, this paribhāṣā is non-eternal.अनित्य होने के कारण भाष्य आदि में जिस जगह पर इसकी प्रवृत्ति बताई गई है, वहाँ पर ही प्रवृत्त होगी, अन्यत्र नहीं।Because it is non-eternal, it will operate only where its application has been indicated in the Bhāṣya and the like, and not elsewhere.
यहाँ पर भी निर्जर के अकार को निमित्त बनाकर ऐस् आदेश हुआ।Here too, taking the akāra of nirjara as the cause, the ais substitute took place.अब ऐस् को निमित्त बनाकर उसी अकार का विनाश अर्थात् निर्जर के स्थान पर हलन्त जरस् आदेश करने में ऐस् निमित्त नहीं बनता।Now, taking ais as the cause, ais does not become the cause for the destruction of that very akāra—that is, for making the consonant-final (halanta) jaras substitute in place of nirjara.अतः ऐस् के परे होने पर जरस् नहीं किया जाता है।Therefore, when ais follows, the jaras substitute is not made.फलतः निर्जरैः ऐसा रूप बनता है।Consequently the form nirjaraiḥ is produced.
निर्जर-शब्द के रूपThe forms of the word nirjara.
विभक्तिCase-ending (vibhakti).
एकवचनSingular.
द्विवचनDual.
बहुवचनPlural.
प्रथमाNominative (prathamā).
निर्जरःnirjaraḥ.
निर्जरसौ-निर्जरौnirjarasau–nirjarau.
निर्जरसः-निर्जराःnirjarasaḥ–nirjarāḥ.
द्वितीयाAccusative (dvitīyā).
निर्जरसम्-निर्जरम्nirjarasam–nirjaram.
निर्जरसौ-निर्जरौnirjarasau–nirjarau.
निर्जरान्nirjarān.
तृतीयाInstrumental (tṛtīyā).
निर्जरसा-निर्जरेणnirjarasā–nirjareṇa.
निर्जराभ्याम्nirjarābhyām.
निर्जरैःnirjaraiḥ.
चतुर्थीDative (caturthī).
निर्जरसे-निर्जरायnirjarase–nirjarāya.
निर्जराभ्याम्nirjarābhyām.
निर्जरेभ्यःnirjarebhyaḥ.
पञ्चमीAblative (pañcamī).
निर्जरसः-निर्जरात्nirjarasaḥ–nirjarāt.
निर्जराभ्याम्nirjarābhyām.
निर्जरेभ्यःnirjarebhyaḥ.
षष्ठीGenitive (ṣaṣṭhī).
निर्जरसः-निर्जरस्यnirjarasaḥ–nirjarasya.
निर्जरसोः-निर्जरयोःnirjarasoḥ–nirjarayoḥ.
निर्जरसाम्-निर्जराणाम्nirjarasām–nirjarāṇām.
सप्तमीLocative (saptamī).
निर्जरसि-निर्जरेnirjarasi–nirjare.
निर्जरसोः-निर्जरयोःnirjarasoḥ–nirjarayoḥ.
निर्जरेषुnirjareṣu.
सम्बोधनVocative (sambodhana).
हे निर्जर!he nirjara!
हे निर्जरसौ-हे निर्जरौ हे निर्जरसः-हे निर्जराःhe nirjarasau–he nirjarau, he nirjarasaḥ–he nirjarāḥ.