Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 160
जसि वैकल्पिकसर्वनामसंज्ञाविधायकं संज्ञासूत्रम्
प्रथमचरमतयाल्पार्धकतिपयनेमाश्च
Aṣṭādhyāyī 1.1.33
Vṛtti Varadarājācārya

एते जसि उक्तसंज्ञा वा स्युः। प्रथमे, प्रथमाः।

तयः प्रत्ययः। द्वितये, द्वितयाः। शेषं रामवत्। नेमे, नेमाः। शेषं सर्ववत्। वार्तिकम्- तीयस्य ङित्सु वा। द्वितीयस्मै, द्वितीयायेत्यादि। एवं तृतीयः। निर्जरः।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१६०- प्रथमचरमतयाल्पार्धकतिपयनेमाश्च।160. prathamacaramatayālpārdhakatipayanemāśca.प्रथमश्च चरमश्च, तयश्च, अल्पश्च, अर्धश्च, कतिपयश्च, नेमश्च तेषामितरेतरद्वन्द्वः, प्रथमचरमतयाल्पार्धकतिपयनेमाः।prathama and carama, and taya, and alpa, and ardha, and katipaya, and nema — their itaretara-dvandva is prathamacaramatayālpārdhakatipayanemāḥ.प्रथमचरमतयाल्पार्ध-prathamacaramatayālpārdha-
..........
कतिपयनेमाः प्रथमान्तं, च अव्ययपदं, द्विपदमिदं सूत्रम्।katipayanemāḥ is in the nominative (prathamā), ca is an indeclinable word; this sūtra has two words.इस सूत्र में सर्वादीनि सर्वनामानि से सर्वनामानि तथा विभाषा जसि यह पूरा सूत्र अनुवर्तन होता है।In this sūtra sarvanāmāni comes from sarvādīni sarvanāmāni, and this whole sūtra vibhāṣā jasi is carried over (anuvartana).
प्रथम, चरम, तयप्रत्ययान्त शब्द, अल्प, अर्थ, कतिपय और नेम शब्दों की जस् के परे होने पर सर्वनामसंज्ञा विकल्प से होती है।The words prathama, carama, words ending in the taya pratyaya, alpa, ardha, katipaya, and nema take the sarvanāma-saṁjñā optionally when jas follows.
उपर्युक्त शब्दों में केवल नेम शब्द की सर्वनामसंज्ञा गणसूत्र से प्राप्त थी और शेष शब्दों की प्राप्त ही नहीं थी।Among the above words, only the sarvanāma-saṁjñā of the word nema was obtained by the gaṇa-sūtra, and that of the remaining words was not obtained at all.विकल्प को विभाषा कहते हैं।Option (vikalpa) is called vibhāṣā.यह सूत्र उभयत्र विभाषा है।This sūtra is a vibhāṣā in both cases (ubhayatra).अन्य सूत्रों से नित्य प्राप्त होने पर उसे बाधकर विकल्प से करने वाले सूत्र को प्राप्त-विभाषा, अन्य सूत्रों से प्राप्त न होने पर सीधे विकल्प से करने वाला अप्राप्त-विभाषा और प्राप्त होने पर भी तथा प्राप्त न होने पर भी विकल्प से करने वाला प्राप्ताप्राप्त-विभाषा अर्थात् उभयत्रविभाषा कहते हैं।A sūtra that, where something is obtained obligatorily by other sūtras, overrides it and makes it optional is called prāpta-vibhāṣā; one that, where something is not obtained by other sūtras, directly makes it optional is called aprāpta-vibhāṣā; and one that makes it optional both where it is obtained and where it is not obtained is called prāptāprāpta-vibhāṣā, that is, ubhayatra-vibhāṣā.यहाँ पर नेम शब्द में प्राप्त होने पर और शेष प्रथम आदि शब्दों में प्राप्त न होने पर विकल्प से करने के कारण यह सूत्र उभयत्र-विभाषा है।Here, because it makes the saṁjñā optional in the word nema where it is obtained, and in the remaining words prathama and the rest where it is not obtained, this sūtra is an ubhayatra-vibhāṣā.सर्वनामसंज्ञा होने के पक्ष में जसः शी से शी आदेश होकर सर्वे की तरह प्रथमे, चरमे आदि तथा सर्वनामसंज्ञा न होने के पक्ष में रामाः की तरह प्रथमाः, चरमाः आदि रूप सिद्ध होते हैं।In the alternative with the sarvanāma-saṁjñā, the substitute śī is made by jasaḥ śī and, like sarve, prathame, carame, and so on; and in the alternative without the sarvanāma-saṁjñā, like rāmāḥ, prathamāḥ, caramāḥ, and so on, are established.नेम-शब्द के जस् में वैकल्पिक रूप और शेष विभक्तियों में सर्व-शब्द की तरह बनते हैं तथा प्रथम आदि शब्दों के जस् में वैकल्पिक रूप और शेष विभक्तियों में राम-शब्द की तरह बनते हैं।The word nema in jas has the optional form, and in the remaining vibhaktis is formed like the word sarva; while the words prathama and the rest in jas have the optional form, and in the remaining vibhaktis are formed like the word rāma.नेम-शब्द जस् में मात्र विकल्प से करने के लिए यहाँ पर पठित है, अन्यथा इसकी सर्वनामसंज्ञा तो गणसूत्र से प्राप्त है।The word nema is read here merely to make it optional in jas; otherwise its sarvanāma-saṁjñā is indeed obtained by the gaṇa-sūtra.
सूत्र में तय-शब्द से तय-प्रत्ययान्त का ग्रहण किया जाता है।In the sūtra, by the word taya, that which ends in the taya pratyaya is taken up.प्रत्ययग्रहणे तदन्तग्रहणम्।pratyayagrahaṇe tadantagrahaṇam.द्वि-शब्द से तयप् प्रत्यय होकर द्वितय बना है।From the word dvi, with the tayap pratyaya, dvitaya is formed.उससे जस् में द्वितये, द्वितयाः ये दो रूप तथा शेष विभक्तियों में रामशब्द की तरह बनते हैं।From it, in jas, two forms dvitaye, dvitayāḥ, and in the remaining vibhaktis forms like the word rāma, are made.
तीयस्य डित्सु वा।tīyasya ḍitsu vā.यह वार्तिक है।This is a vārttika.तीय-प्रत्ययान्त शब्दों से डित् विभक्ति के परे होने पर सर्वनामसंज्ञा विकल्प से होती है।After words ending in the tīya pratyaya, when a ḍit vibhakti follows, the sarvanāma-saṁjñā takes place optionally.
तीय-प्रत्ययान्त शब्दों से सर्वनामसंज्ञा प्राप्त ही नहीं थी, अप्राप्तसंज्ञा को यह विकल्प से करता है।The sarvanāma-saṁjñā was not obtained at all after words ending in the tīya pratyaya; this makes optional a saṁjñā that is not obtained (aprāpta-saṁjñā).डकार की इत्संज्ञा होने के कारण डे, डसि, डस्, डि ये चार डिद्विभक्ति कहलाते हैं।Because of the it-saṁjñā of the ḍakāra, ḍe, ḍasi, ḍas, ḍi — these four are called ḍit vibhaktis.इनके परे होने पर तीय-प्रत्ययान्त शब्दों की वैकल्पिक सर्वनामसंज्ञा इस वार्तिक से की जाती है।When these follow, the optional sarvanāma-saṁjñā of words ending in the tīya pratyaya is made by this vārttika.सर्वनामसंज्ञा होने से संज्ञाप्रयुक्त कार्य डे के स्थान पर स्मै आदेश, डसि के स्थान पर स्मात् आदेश और डि के स्थान पर स्मिन् आदेश हो जायेंगे जिससे सर्व की तरह रूप बनेंगे तथा सर्वनामसंज्ञा न होने के पक्ष में राम की तरह रूप बनेंगे।With the sarvanāma-saṁjñā, the saṁjñā-conditioned operations — the substitute smai in place of ḍe, the substitute smāt in place of ḍasi, and the substitute smin in place of ḍi — will take place, whereby the forms will be made like sarva; while in the alternative without the sarvanāma-saṁjñā the forms will be made like rāma.द्वि और त्रि शब्दों से तीय प्रत्यय होता है।The tīya pratyaya comes after the words dvi and tri.अतः डिद्विभक्ति में द्वितीयस्मै-द्वितीयाय, तृतीयस्मै-तृतीयाय, द्वितीयस्मात्-द्वितीयात्, तृतीयस्मात्-तृतीयात्, द्वितीयस्मिन्-द्वितीये, तृतीयस्मिन्-तृतीये तथा शेष विभक्तियों में राम-शब्द की तरह रूप बनाइये।Therefore, in the ḍit vibhaktis, dvitīyasmai-dvitīyāya, tṛtīyasmai-tṛtīyāya, dvitīyasmāt-dvitīyāt, tṛtīyasmāt-tṛtīyāt, dvitīyasmin-dvitīye, tṛtīyasmin-tṛtīye; and in the remaining vibhaktis form them like the word rāma.
निर्जरः।nirjaraḥ.देवता।a deity (devatā).निर्गता जरा यस्मात् जिससे जरा अवस्था निकल चुकी है अर्थात् जरा=बुढ़ापा ही नहीं है जिसमें, उसे निर्जर कहते हैं।nirgatā jarā yasmāt — one from whom old age has departed, that is, in whom there is no jarā = old age at all, is called nirjara.अकारान्त पुँल्लिङ्ग होने के कारण सु विभक्ति में रामः की तरह रुत्व और विसर्ग करके निर्जरः बनाइये।Because it is masculine and ends in a, in the su vibhakti make rutva and visarga like rāmaḥ and form nirjaraḥ.
स्मरण रहे कि सु, भ्याम्, भिस्, भ्यस्, सुप् ये हलादि विभक्ति और औ, जस्, अम्, औट्, शस्, टा, डे, डसि, डस्, ओस्, आम्, डि ये अजादि विभक्ति हैं।Bear in mind that su, bhyām, bhis, bhyas, sup — these are hal-initial (halādi) vibhaktis, and au, jas, am, auṭ, śas, ṭā, ḍe, ḍasi, ḍas, os, ām, ḍi — these are vowel-initial (ajādi) vibhaktis.अनुबन्धलोप होने के बाद जिसके आदि में अच् वर्ण हो वह अजादि और अनुबन्धलोप होने के बाद भी हल् वर्ण ही आदि में रहे, वह हलादि विभक्ति है।That which, after the elision of its anubandhas, has a vowel (ac) letter at its beginning is ajādi, and that which, even after the elision of its anubandhas, still has a consonant (hal) letter at its beginning is a halādi vibhakti.अतः उपदेश काल में जस्,Therefore, at the time of upadeśa, jas,
शस् आदि हलादि होने पर भी जकार और शकार आदि की इत्संज्ञा और लोप होकर ये अजादि बन जाते हैं।śas, and the rest, though hal-initial, become ajādi once the it-saṁjñā and elision of the jakāra and śakāra and the rest have taken place.अग्रिम सूत्र से अजादिविभक्ति के परे होने पर जरस् आदेश होता है।By the following sūtra, when an ajādi vibhakti follows, the substitute jaras takes place.१६१- जराया जरसन्यतरस्याम्।161. jarāyā jarasanyatarasyām.जराया: षष्ठ्यन्तं, जरस् प्रथमान्तम्, अन्यतरस्यां सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।jarāyāḥ is in the sixth (ṣaṣṭhī) case, jaras is in the nominative (prathamā), anyatarasyām is in the seventh (saptamī); this sūtra has three words.इस सूत्र में अचि र ऋत: से अचि, अष्टन आ विभक्तौ से विभक्तौ की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra aci comes by anuvṛtti from aci ra ṛtaḥ, and vibhaktau from aṣṭana ā vibhaktau.यस्मिन् विधिस्तदादावल्ग्रहणे इस परिभाषा से अचि यह पद विभक्तौ का विशेषण बनता है।By the paribhāṣā yasmin vidhistadādāvalgrahaṇe, the word aci becomes a qualifier (viśeṣaṇa) of vibhaktau.विभक्ति के परे होने पर, कैसी विभक्ति? अजादि विभक्ति।When a vibhakti follows — what kind of vibhakti? an ajādi vibhakti.अत: अजादि विशेषण है और विभक्ति विशेष्य है।Thus ajādi is the qualifier and vibhakti the qualified.