सर्वनामसंज्ञक अदन्तशब्द से परे जस् के स्थान पर शी आदेश होता है।After a sarvanāma word ending in a (adanta), in place of jas the substitute śī is made.
शी आदेश शित् भी है और अनेकाल् भी।The substitute śī is both śit and anekāl (having more than one letter).किन्तु यहाँ पर अनेकाल् मानकर के ही अनेकाल्शित्सर्वस्य से सम्पूर्ण जस् के स्थान पर शी आदेश हो जाता है क्योंकि आदेश के समय शकार की इत्संज्ञा प्राप्त ही नहीं थी क्योंकि लशक्वतद्धिते प्रत्यय के आदि में स्थित लकार, शकार आदि की इत्संज्ञा करता है।But here, taking it as anekāl, by anekālśitsarvasya the substitute śī replaces the whole of jas, because at the time of the substitution the it-saṁjñā of the śakāra had not yet been obtained, since laśakvataddhite makes the it-saṁjñā of a lakāra, śakāra, and the like standing at the beginning of a pratyaya.यहाँ पर जिस तरह से जस् में प्रत्ययत्व है, उसी तरह शी में प्रत्ययत्व लाने के लिए स्थानिवद्भाव करना पड़ेगा।Here, just as jas has the property of being a pratyaya (pratyayatva), in the same way, to bring the property of being a pratyaya into śī, one would have to apply sthānivadbhāva.तभी शी प्रत्यय कहलायेगा।Only then would śī be called a pratyaya.प्रत्ययत्व आ जाने के बाद ही शी में शकार की लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा हो सकेगी।Only after the property of being a pratyaya has come about could the it-saṁjñā of the śakāra in śī be made by laśakvataddhite.इस तरह प्रत्ययत्व के विना इत्संज्ञा नहीं हो सकती और इत्संज्ञा के विना शित् नहीं बनेगा।In this way, without the property of being a pratyaya the it-saṁjñā cannot occur, and without the it-saṁjñā it will not become śit.अतः शित् को मानकर सर्वादेश भी नहीं किया जा सकेगा।Therefore, taking it as śit, the substitution of the whole (sarvādeśa) also could not be made.अतः शि (श्+ई) को अनेकाल् मानकर के ही जसः शी से सर्वादेश हुआ है।Hence it is only by taking śi (ś + ī) as anekāl that the substitution of the whole has been made by jasaḥ śī.शी हो जाने के बाद उसके शकार की इत्संज्ञा और लोप हो जाने के बाद केवल ई बचता है।After śī has been made, once the it-saṁjñā of its śakāra and its elision (lopa) have taken place, only ī remains.
सर्वे।sarve.सर्वशब्द से प्रथमा के बहुवचन में जस् विभक्ति अर्थात् जस् प्रत्यय उपस्थित हुआ।From the word sarva, in the plural of the first (prathamā) case, the jas vibhakti — that is, the pratyaya jas — presented itself.सर्व जस् बना।It became sarva jas.जस् में जकार की चुटू से इत्संज्ञा हुई और तस्य लोपः से लोप हुआ।In jas, the it-saṁjñā of the jakāra was made by cuṭū and its elision by tasya lopaḥ.सकार की भी हलन्त्यम् से इत्संज्ञा की प्राप्ति हुई थी किन्तु न विभक्तौ तुस्माः से इत्संज्ञा का निषेध हुआ तो सर्व अस् बना।The it-saṁjñā of the sakāra too had been obtained by halantyam, but by na vibhaktau tusmāḥ the it-saṁjñā was prohibited, so it became sarva as.जस् सम्बन्धी अस् के स्थान पर जसः शी से शी आदेश हुआ और उसके शकार की लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हुआ- सर्व ई बना।In place of the as belonging to jas, the substitute śī was made by jasaḥ śī, and the it-saṁjñā of its śakāra was made by laśakvataddhite and its elision by tasya lopaḥ — it became sarva ī.सर्व+ई में आद्गुणः से गुण हुआ- सर्वे बना।In sarva + ī, guṇa was made by ādguṇaḥ — it became sarve.इसी प्रकार विश्व से विश्वः, विश्वौ, विश्वे, उभय से उभयः, उभये आदि भी बनाते जाइये।In the same way go on forming, from viśva, viśvaḥ, viśvau, viśve, and from ubhaya, ubhayaḥ, ubhaye, and so on.उभय-शब्द का द्विवचन नहीं होता, अतः एकवचन और बहुवचन में ही रूप बनते हैं।The word ubhaya has no dual, so its forms are made only in the singular and the plural.
यहाँ पर यह भी ध्यान देना है कि डतर और डतम ये प्रत्यय हैं।Here it is also to be noted that ḍatara and ḍatama are pratyayas.जहाँ प्रत्यय का ग्रहण होता है वहाँ प्रत्ययान्त का भी ग्रहण होता है।Where a pratyaya is taken up, there that which ends in the pratyaya (pratyayānta) is also taken up.अतः डतर और डतम से डतर-डतम प्रत्ययान्त का ग्रहण होगा, जिनका कथन यथासमय किया जायेगा।Therefore by ḍatara and ḍatama, that which ends in the ḍatara and ḍatama pratyayas will be taken up, whose statement will be made at the proper time.कुछ सर्वादि हलन्त हैं तो उनका कथन हलन्त प्रकरण में होगा, कुछ अन्य लिंगों के हैं तो उनका कथन भी यथास्थान ही होगा।Some sarvādi words end in a consonant (halanta), so their statement will be made in the halanta section; some belong to other genders, so their statement too will be made in its proper place.
सर्वम्, सर्वौ, सर्वान्, सर्वेण, सर्वाभ्याम्, सर्वैः।sarvam, sarvau, sarvān, sarveṇa, sarvābhyām, sarvaiḥ.ये सभी रूप रामशब्द के समान हैं।All these forms are like the word rāma.इसलिये आप स्वयं ही सिद्ध करने का प्रयत्न करें।Therefore, please try to establish them yourself.