Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 151
सर्वनामसंज्ञाविधायकं संज्ञासूत्रम्
सर्वादीनि सर्वनामानि
Aṣṭādhyāyī 1.1.27
Vṛtti Varadarājācārya

सर्व, विश्व, उभ, उभय, डतर, डतम, अन्य, अन्यतर, इतर, त्वत्,

त्व, नेम, सम, सिम।

गणसूत्रम्- पूर्वपरावरदक्षिणोत्तरापराधराणि व्यवस्थायामसंज्ञायाम्।

गणसूत्रम्- स्वमज्ञातिधनाख्यायाम्।

गणसूत्रम्- अन्तरं बहिर्योगोपसंव्यानयोः।

त्यद्, तद्, यद्, एतद्, इदम्, अदस्, एक, द्वि, युष्मद्, अस्मद्,

भवतु, किम्।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
..... (१८) अकारान्त और अदन्त में क्या अन्तर है?..... (18) What is the difference between akārānta (a-kāra-ending) and adanta (ending in short a)?
(१९) रामाभ्याम् में बहुवचने झल्येत् से एत्व क्यों नहीं हुआ?(19) In rāmābhyām, why did et not take hold by ‘bahuvacane jhalyet’?
(२०) रामेभ्यः में सुपि च से दीर्घ क्यों नहीं होता?(20) In rāmebhyaḥ, why does the long vowel not come by ‘supi ca’?
(२१) रामौ, रामान्, रामाभ्याम्, रामाय, रामेभ्यः, रामात्, रामस्य, रामाणाम् और रामेषु(21) rāmau, rāmān, rāmābhyām, rāmāya, rāmebhyaḥ, rāmāt, rāmasya, rāmāṇām, and rāmeṣu
इन प्रयोगों की लिखित रूप में सिद्धि दिखाइये।show the establishment of these usages in written form.
यदि आप ऊपर के सारे प्रश्नों के उत्तर देने में समर्थ हैं तो आप आगे पढ़ने के अधिकारी हैं, अन्यथा नहीं।If you are able to answer all the above questions, then you are entitled to read further, otherwise not.क्योंकि रामशब्द की पूर्ण तैयारी के विना आगे का पाठ समझ में ही नहीं आयेगा।Because, without full preparation of the word rāma, the further lesson will simply not be understood.इसीलिए हम बार-बार यही निर्देश दे रहे हैं कि जैसे मकान बनाने वाला जमीन से एक हाथ खाली जगह छोड़कर उसके ऊपर मकान नहीं बना सकता, उसी प्रकार यदि पहले की प्रक्रिया तैयार नहीं है तो आगे की प्रक्रिया भी तैयार नहीं हो सकती, समझ में ही नहीं आयेगा।For this reason we are giving this same direction again and again - just as a house-builder cannot build a house upon a foundation leaving a hand's-breadth of ground empty beneath it, in the same way, if the earlier process is not ready, the later process too cannot be ready and will simply not be understood.अतः विषय को समझते हुए आगे बढ़ें।Therefore proceed onward while understanding the subject.पुस्तक को बार-बार पढ़ें, अपने गुरु जी से पूछने में न हिचकें।Read the book again and again; do not hesitate to ask your guru.जहाँ समझ में न आये, वहाँ चिन्तन करें।Wherever you do not understand, reflect upon it.समझ में अवश्य आयेगा।You will surely come to understand.यह टीका हम ने हर प्रकार के लोगों को समझ में आये, इस दृष्टि से लिखी है।We have written this commentary with the aim that it be understood by people of every kind.
जिन अकारान्त शब्दों में राम-शब्द की अपेक्षा कुछ अन्तर होता है, अब उनका वर्णन किया जा रहा है।Those a-ending words in which there is some difference as compared with the word rāma are now being described.वे शब्द सर्वादि हैं।Those words are the sarvādis.पाणिनि जी ने प्रक्रिया में सरलता के लिए एक अलग से गणपाठ भी बनाया है।For ease in the process, Pāṇini has also made a separate gaṇapāṭha.शब्दों को सीधे सूत्र में लेने की अपेक्षा गणपाठ बनाकर एक सूत्र से अनेक शब्दों का अनुशासन किया है।Rather than taking the words directly into a sūtra, by making a gaṇapāṭha he has regulated many words by a single sūtra.इस विषय में आप गणपाठ को देखना।On this matter you should look at the gaṇapāṭha.यहाँ पर प्रथमतः सर्वादि ही दिये जा रहे हैं।Here, first of all, the sarvādis alone are being given.
१५१- सर्वादीनि सर्वनामानि।151. sarvādīni sarvanāmāni.सर्वः आदिर्येषां तानि (शब्दस्वरूपाणि सर्वादीनि), बहुव्रीहिः।those of which sarva is the first — those (word-forms are sarvādīni); it is a bahuvrīhi.सर्वादीनि प्रथमान्तं, सर्वनामानि प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।sarvādīni is in the nominative (prathamā), sarvanāmāni is in the nominative; this sūtra has two words.सर्वादीनि सर्वनामसंज्ञकानि स्युः।The sarvādis would be sarvanāma-named (bear the sarvanāma-saṁjñā).
जो शब्द सर्वादि गण में पढ़े गये हैं, वे सर्वनामसंज्ञक होते हैं।The words that are recited in the sarvādi-gaṇa bear the sarvanāma-saṁjñā.
सर्वादिगण में कौन-कौन से शब्द आते हैं, यह भी यहीं पर दिखाया गया है।Which words come in the sarvādi-gaṇa is also shown right here.सर्वनामसंज्ञा का प्रयोजन भी आगे क्रमशः स्पष्ट होता जायेगा।The purpose of the sarvanāma-saṁjñā too will become clear step by step further on.सर्वादिगण में सर्व, विश्व, उभ, उभय, डतर, डतम, अन्य, अन्यतर, इतर, त्वत्, त्व, नेम, सम, सिम ये शब्द तो हैं ही साथ ही आगे भी अन्य गणसूत्रों के अनुसार कुछ विशेष शब्द भी माने गये हैं।In the sarvādi-gaṇa the words sarva, viśva, ubha, ubhaya, ḍatara, ḍatama, anya, anyatara, itara, tvat, tva, nema, sama, sima are indeed there, and along with them, further on, according to other gaṇa-sūtras, some special words too are counted.
पूर्वपरावरदक्षिणोत्तरापराधराणि व्यवस्थायामसंज्ञायाम्।pūrvaparāvaradakṣiṇottarāparādharāṇi vyavasthāyām asaṁjñāyām.संज्ञाभित्र व्यवस्था अर्थ में पूर्व, पर, अवर, दक्षिण, उत्तर, अपर, अधर शब्द की सर्वादि में गणना की जाती है।In the sense of fixed relative position (vyavasthā), and apart from being a proper name (saṁjñā), the words pūrva, para, avara, dakṣiṇa, uttara, apara, adhara are counted among the sarvādis.अतः इन सात शब्दों की उक्त अर्थ में सर्वनामसंज्ञा होती है, अन्य अर्थों में नहीं।Therefore these seven words bear the sarvanāma-saṁjñā in the said sense, not in other senses.
स्वमज्ञातिधनाख्यायाम्।svamajñātidhanākhyāyām.यदि स्वशब्द का अर्थ धन और ज्ञाति (बन्धु) हो तो उस अवस्था में सर्वादिगण में माना जायेगा।If the word sva has the meaning of wealth (dhana) and kinsman (jñāti, relative), then in that condition it will be counted in the sarvādi-gaṇa.अतः उक्त अर्थ से भिन्न अर्थ में सर्वनामसंज्ञा हो जायेगी।Therefore in a meaning different from the said meaning the sarvanāma-saṁjñā will take place.
अन्तरं बहिर्योगोपसंव्यानयोः।antaraṁ bahiryogopasaṁvyānayoḥ.अन्तर शब्द का अर्थ बाहर या पहनने योग्य ऐसा अर्थ हो तो वह सर्वादिगण में माना जाता है।If the word antara has the meaning "outer" (bahis) or "fit to be worn" (upasaṁvyāna), then it is counted in the sarvādi-gaṇa.अतः उक्त अर्थ में सर्वनामसंज्ञा होती है।Therefore in the said meaning it bears the sarvanāma-saṁjñā.
त्यद्, तद्, यद्-।tyad, tad, yad —.सर्वादिगण के अन्तर्गत त्यदादिगण है।Within the sarvādi-gaṇa is the tyadādi-gaṇa.त्यदादि अर्थात् त्यद्, तद्, यद्, एतद्, इदम्, अदस्, एक, द्वि, युष्मद्, अस्मद्, भवतु, किम् की भी सर्वनामसंज्ञा होती है।The tyadādi, that is tyad, tad, yad, etad, idam, adas, eka, dvi, yuṣmad, asmad, bhavatu, kim, also bear the sarvanāma-saṁjñā.
इस तरह सर्वादिगण में कुल ३५ शब्द ही आते हैं।In this way, in total only 35 words come in the sarvādi-gaṇa.सर्वादिगण वाले शब्दों की सर्वनामसंज्ञा होती है।The words belonging to the sarvādi-gaṇa bear the sarvanāma-saṁjñā.
सर्वः, सर्वो।sarvaḥ, sarvo.सर्वशब्द के प्रथमा में रामशब्द के समान ही सर्वः बनता है, अर्थात् सर्वशब्द की अर्थवदधातुरप्रत्ययः प्रातिपदिकम् से प्रातिपदिकसंज्ञा, प्रथमाविभक्ति का एकवचन सु प्रत्यय, उकार की इत्संज्ञा और लोप, सकार के स्थान पर ससजुषो रुः से रुत्व, अवसानसंज्ञा और खरवसानयोर्विसर्जनीयः से विसर्ग करके सर्वः बन जाता है।In the prathamā of the word sarva, just like the word rāma, sarvaḥ is formed — that is, of the word sarva the prātipadika-saṁjñā by ‘arthavad adhātur apratyayaḥ prātipadikam’, the singular su suffix of the prathamā vibhakti, the it-saṁjñā and elision of the u-kāra, in place of the sa-kāra ru by ‘sasajuṣo ruḥ’, the avasāna-saṁjñā, and, by ‘kharavasānayor visarjanīyaḥ’, the visarga are made, and thus sarvaḥ is formed.इसी प्रकार रामो के समान सर्वशब्द से प्रथमा का द्विवचन औ प्रत्यय, पूर्वसर्वादीर्घ की प्राप्ति और उसका निषेध, पुनः वृद्धिरेचि से दीर्घ होकर सर्वो बन जायेगा।In the same way, like rāmo, from the word sarva the dual au suffix of the prathamā, the obtaining of pūrvasavarṇadīrgha and its prohibition, and again the long vowel by ‘vṛddhireci’, take place, and sarvo will be formed.अब रामशब्द की अपेक्षा सर्वशब्द में जो विशेष रूप सूत्रों के द्वारा सिद्ध होते हैं, उनकी प्रक्रिया को आगे के सूत्रों से देखिये।Now, over and above the word rāma, the special forms that are established in the word sarva by means of sūtras — view their process by the following sūtras.१५२- जसः शी।152. jasaḥ śī.जसः पष्ठ्यन्तं, शी प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।jasaḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī), śī is in the nominative (prathamā); this sūtra has two words.इस सूत्र में अतो भिस् ऐस् से अतः की और सर्वनाम्नः स्मै से सर्वनाम्नः की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra the anuvṛtti of ataḥ comes from ‘ato bhis ais’ and of sarvanāmnaḥ from ‘sarvanāmnaḥ smai’.