१४८- ह्रस्वनद्यापो नुट्।148. hrasvanadyāpo nuṭ.ह्रस्वश्च, नदी च, आप्च, ह्रस्वनद्याप्, तस्मात्, ह्रस्वनद्यापः, समहारद्वन्द्वः।hrasva and nadī and āp — hrasvanadyāp; from that, hrasvanadyāpaḥ; it is a samāhāra-dvandva.ह्रस्वनद्यापः पञ्चम्यन्तं, नुट् प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।hrasvanadyāpaḥ is in the ablative (pañcamī) case, nuṭ is in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.अङ्गस्य का अधिकार है और आमि सर्वनाम्नः सुट् से आमि की अनुवृत्ति आती है।The adhikāra of aṅgasya is in force, and from ‘āmi sarvanāmnaḥ suṭ’ the anuvṛtti of āmi comes.अङ्गस्य का सम्बन्ध ह्रस्वान्त से भी है, नद्यन्त से भी है और आबन्त से भी है।aṅgasya is connected with the hrasvānta as well, with the nadyanta as well, and with the ābanta as well.
ह्रस्वान्त अङ्ग, नद्यन्त अङ्ग और आबन्त अङ्ग से परे आम् को नुट् आगम हो।Following upon a hrasvānta aṅga, a nadyanta aṅga, and an ābanta aṅga, let the āgama nuṭ be made of ām.
ह्रस्व वर्ण अन्त में हो उसे ह्रस्वान्त, नदीसंज्ञक वर्ण ( स्त्रीलिंग के ईकार और ऊकार) अन्त में हों उन्हें नद्यन्त और आप् प्रत्यय अन्त में हो ऐसे आबन्त, ऐसे शब्दों से परे षष्ठीविभक्ति के बहुवचन वाले आम् को नुट् का आगम हो जाता है।That which has a hrasva letter at its end is called hrasvānta; those which have a nadī-named letter (the ī-kāra and ū-kāra of the feminine) at their end are called nadyanta; and such words as have the āp suffix at their end are ābanta — following upon such words, the āgama nuṭ is made of the ām of the plural of the genitive (ṣaṣṭhī) case.नुट् में टकार की हलन्त्यम् से इत्संज्ञा होती है और टकार की उपदेशेऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा होती है तथा दोनों का तस्य लोपः से लोप हो जाता है।In nuṭ the ṭa-kāra takes the it-saṁjñā by ‘halantyam’ and the u-kāra takes the it-saṁjñā by ‘upadeśe’janunāsika it’, and both are elided by ‘tasya lopaḥ’.इस आगम में टकार की इत्संज्ञा होने के कारण यह टित् कहलाता है।Because in this āgama the ṭa-kāra takes the it-saṁjñā, it is called ṭit.टित् होने के कारण आद्यन्तौ टकितौ के नियमानुसार जिसको आगम का विधान किया गया उसके आदि में होगा।Because it is ṭit, according to the rule ‘ādyantau ṭakitau’ it will come at the beginning of that to which the āgama was prescribed.यहाँ पर ह्रस्वनद्याप्नो नुट् ने आम् को नुट् का विधान किया है।Here ‘hrasvanadyāpo nuṭ’ has prescribed nuṭ for ām.अतः आम् के आदि में स्थित आकार के आद्यावयव होकर के बैठेगा।Therefore it will sit as the first component (ādyāvayava) of the ā-kāra situated at the beginning of ām.