अवसान परे होने पर झल् के स्थान पर विकल्प से चर् आदेश होता है।When avasāna (pause) follows, the substitute car optionally comes in place of a jhal.
विरामोऽवसानम् का स्मरण करें।Recall ‘virāmo'vasānam’.अवसान परे होने पर झलों के स्थान पर चर् आदेश होते हैं विकल्प से।When avasāna follows, the car substitutes come in place of the jhals, optionally.अतः इस सूत्र के लगने के बाद दो रूप सिद्ध हो जाते हैं।Therefore, after this sūtra applies, two forms are established.झल्-प्रत्याहार में वर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ अक्षर तथा श्, ष्, स्, ह् ये वर्ण आते हैं।In the jhal pratyāhāra fall the first, second, third, and fourth letters of each class (varga), as well as the letters ś, ṣ, s, h.इस विषय में खरि च की व्याख्या का अवलोकन करें।On this matter, look at the explanation of ‘khari ca’.
रामात्, रामाद्।rāmāt, rāmād.अपादाने पञ्चमी से पञ्चमी विभक्ति का विधान होता है।By ‘apādāne pañcamī’ the fifth case (pañcamī vibhakti) is enjoined.रामशब्द से एकत्वसंख्या की विवक्षा में पञ्चमी का एकवचन ङसि आया।From the word rāma, in the intention to express the singular number, the singular of the fifth case, ṅasi, came.ङकार की लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा और इकार की उपदेशेऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा, दोनों का तस्य लोपः से लोप हो गया, अस् बचा, राम अस् बना।The ṅa-kāra takes the it-saṁjñā by ‘laśakvataddhite’ and the i-kāra takes the it-saṁjñā by ‘upadeśe'janunāsika it’; both are elided by ‘tasya lopaḥ’, as remains, and rāma as is formed.ङसि-सम्बन्धी अस् के स्थान पर टाङसिङसामिनात्स्याः से आत् आदेश हुआ- राम आत् बना।In place of the as pertaining to ṅasi, the substitute āt came by ‘ṭāṅasiṅasāminātsyāḥ’, giving rāma āt.राम+आत् में अकः सवर्णे दीर्घः से सवर्णदीर्घ हुआ- रामात् बना।In rāma+āt, savarṇa-dīrgha occurred by ‘akaḥ savarṇe dīrghaḥ’, giving rāmāt.तकार के स्थान पर झलां जशोऽन्ते से जश्त्व होकर दकार हो गया- रामाद् बन गया।In place of the ta-kāra, jaśtva occurred by ‘jhalāṁ jaśo'nte’, giving da-kāra, so rāmād was formed.दकार के स्थान पर वावसाने से चर्त्व होकर तकार हो गया।In place of the da-kāra, cartva occurred by ‘vāvasāne’, giving ta-kāra.जब झल् के स्थान पर चर् आदेश का विधान होता है तो स्थानेऽन्तरतमः के सहयोग से स्थान और अल्पप्राण प्रयत्न की तुल्यता पर च्, ट्, त्, क्, प् में से कोई एक वर्ण होगा।When the car substitute is enjoined in place of a jhal, then with the help of ‘sthāne'ntaratamaḥ’, on the basis of similarity of place (sthāna) and of the unaspirated (alpaprāṇa) effort, one of the letters c, ṭ, t, k, p will result.रामाद् के दकार के स्थान पर स्थान और अल्पप्राण की तुल्यता होने के कारण तकार आदेश हुआ।In place of the da-kāra of rāmād, because of the similarity of place and of unaspiratedness, the ta-kāra substitute occurred.रामात् बना।rāmāt was formed.चर्त्व का विधान विकल्प से है।The prescription of cartva is optional.चर्त्व न होने के पक्ष में दकार ही रह गया, अतः रामाद् भी बनेगा।In the alternative where cartva does not occur, the da-kāra itself remains; therefore rāmād too is formed.इस प्रकार से पञ्चमी के एक वचन में रामात्, रामाद् दो रूप बन गये।In this way, in the singular of the fifth case, the two forms rāmāt, rāmād are formed.अब इसी प्रकार से श्याम से श्यामात्-श्यामाद् और बालक से बालकात्-बालकाद् रूप बनाइये।Now in the same way, form śyāmāt–śyāmād from śyāma and bālakāt–bālakād from bālaka.
पञ्चमी के द्विवचन में पूर्ववत् रामाभ्याम् और बहुवचन में रामेभ्यः भी बनाते जाइये।In the dual of the fifth case, as before, form rāmābhyām, and in the plural rāmebhyaḥ, as you go.इसी प्रकार श्याम से श्यामाभ्याम् और श्यामेभ्यः तथा बालक से बालकाभ्याम् और बालकेभ्यः भी बनाकर ही आगे बढ़िये।In the same way, form śyāmābhyām and śyāmebhyaḥ from śyāma, and bālakābhyām and bālakebhyaḥ from bālaka, and only then proceed further.
रामस्य।rāmasya.षष्ठी विभक्ति का विधान कारक प्रकरण में षष्ठी शेषे से होता है।The sixth case (ṣaṣṭhī vibhakti) is enjoined in the kāraka section by ‘ṣaṣṭhī śeṣe’.राम शब्द से षष्ठी का एकवचन ङस् आया।From the word rāma, the singular of the sixth case, ṅas, came.ङकार की लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हो गया।The ṅa-kāra takes the it-saṁjñā by ‘laśakvataddhite’ and is elided by ‘tasya lopaḥ’.राम अस् बना।rāma as was formed.अस् के स्थान पर टाङसिङसामिनात्स्याः से स्य आदेश हुआ- रामस्य बना।In place of as, the substitute sya came by ‘ṭāṅasiṅasāminātsyāḥ’, giving rāmasya.इसी प्रकार से श्याम से श्यामस्य और बालक से बालकस्य बनाइये।In the same way, form śyāmasya from śyāma and bālakasya from bālaka.