Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 144
स्थानिवद्भावविधायकम् अतिदेशसूत्रम्
स्थानिवदादेशोऽनल्विधौ
Aṣṭādhyāyī 1.1.56
Vṛtti Varadarājācārya

आदेशः स्थानिवत्स्यान्नतु स्थान्यलाश्रयविधौ।

इति स्थानिवत्त्वात् सुपि चेति दीर्घः। रामाय। रामाभ्याम्।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१४४- स्थानिवदादेशोऽनल्विधौ।144. sthānivadādeśo'nalvidhau.स्थानिवद् अव्ययपदम्, आदेशः प्रथमान्तम्, अनल्विधौ सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।sthānivat is an indeclinable word, ādeśaḥ is in the nominative (prathamā) case, analvidhau is in the locative (saptamī) case; this sūtra has three words.
आदेश स्थानी के समान होता है किन्तु यदि स्थानी सम्बन्धी अल् को आश्रय लेकर कोई विधि( कार्य ) करना हो तो नहीं होता।A substitute (ādeśa) is like the original (sthānī); but if some operation (vidhi) is to be performed taking recourse to an al pertaining to the sthānī, then it is not so.
इस सूत्र के द्वारा किये गये कार्य को स्थानिवद्भाव कहते हैं।The operation effected by this sūtra is called sthānivadbhāva.स्थानिवद्भाव का तात्पर्य स्थानी के जैसा भाव।The meaning of sthānivadbhāva is a state of being like the sthānī.पहले स्थानी में हम जो भाव रखते थे, वैसा ही भाव आदेश में भी रखना, क्योंकि आदेश स्थानी के स्थान पर, स्थानी को हटाकर होता है।The very same disposition (bhāva) that we formerly held toward the sthānī is to be held toward the ādeśa as well, because the ādeśa comes in place of the sthānī, removing the sthānī.स्थानिवद्भाव से स्थानी का स्थानित्व आदेश में भी आ जाता है।Through sthānivadbhāva, the sthānī-hood (sthānitva) of the sthānī comes into the ādeśa too.लोक व्यवहार में जैसे गुरु के बाद गुरु का स्थानापन्न व्यक्ति लगभग उसी प्रकार का अधिकार, सम्मान आदि प्राप्त करता है।Just as in worldly practice, after the teacher, the person who takes the teacher's place obtains nearly the same authority, respect, and so forth.पिता के बादAfter the father—
पिता के स्थानापन्न पुत्र पिता के कतिपय अधिकार खास करके सम्पत्ति आदि का स्वतः ही अधिकारी हो जाता है।the son who takes the father's place automatically becomes the possessor of certain of the father's rights, especially of property and the like.वहाँ केवल कागजी खाना-पूर्ति करनी पड़ती है।There only paperwork formalities have to be completed.इसी प्रकार स्थानी के स्थान पर आने वाला आदेश भी आदेश के गुणों को प्राप्त हो जाता है।In the same way, the ādeśa that comes in place of the sthānī likewise attains the qualities of the sthānī.आदेश स्थानी जैसा होता है, अनल्विधि में स्थानिना तुल्य- स्थानिवत्, स्थानी का जैसा होना अर्थात् स्थानी में जो गुण है वह गुण आदेश में भी आ जाय, स्थानी को मानकर के होने वाले सारे कार्य आदेश को भी हो जायें।The ādeśa is like the sthānī: in a non-al operation (analvidhi) it is equal to the sthānī — sthānivat, being like the sthānī, that is, whatever quality is in the sthānī comes into the ādeśa too, and all operations that would occur taking the sthānī as basis occur for the ādeśa as well.किन्तु यह कार्य अल्विधि में नहीं होगा।But this operation will not occur in an al-operation (alvidhi).अल्विधि का तात्पर्य अल् प्रत्याहार है और अल् को निमित्त मानकर होने वाली विधि।The meaning of alvidhi is the al pratyāhāra, and an operation occurring by taking an al as its cause (nimitta).किसी एक अल् मात्र को (एक वर्ण विशेष को) निमित्त मानकर के होने वाली विधि में स्थानिवद् भाव नहीं होगा।In an operation occurring by taking merely some single al (one particular letter) as its cause, sthānivadbhāva will not occur.जैसे आगे सुपि च से दीर्घ करना है।For example, further on the lengthening (dīrgha) is to be done by ‘supi ca’.इस सूत्र से होने वाली दीर्घविधि में सुप् को निमित्त माना गया।In the lengthening operation occurring by this sūtra, sup is taken as the cause.सुप् केवल एक वर्ण न होकर वर्णों के समुदाय से बना प्रत्यय है।sup, not being merely a single letter, is a suffix formed from a collection of letters.राम+डे में 'डे' के स्थान पर जो 'य' आदेश हुआ, उस आदेश में 'डे' इस स्थानी का जो सुप् अर्थात् सुप्त्व गुण था वह गुण आ जायेगा।In rāma+ṅe, the ‘ya’ substitute that came in place of ‘ṅe’ — into that substitute comes the very sup, that is, the sup-hood (suptva) quality that belonged to this sthānī ‘ṅe’.
वैसे केवल 'य' यह आदेश सुप् के अन्तर्गत नहीं आता फिर भी इस सूत्र से स्थानिवद्भाव हो जाने पर डे में जो सुप्त्व था वह 'य' में भी आ जाता है।Ordinarily the substitute ‘ya’ alone does not fall within sup; nevertheless, once sthānivadbhāva occurs by this sūtra, the sup-hood that was in ‘ṅe’ comes into ‘ya’ too.'य' को सुप् मान लिया जाता है।‘ya’ is taken to be sup.अत एव सुपि च सूत्र से राम+य में दीर्घ होकर रामाय बन जाता है।Therefore, by the sūtra ‘supi ca’, lengthening occurs in rāma+ya, giving rāmāya.
रामाय।rāmāya.राम शब्द से चतुर्थी सम्प्रदाने इस कारक के सूत्र से चतुर्थी का विधान किया गया।From the word rāma, the fourth case (caturthī) is enjoined by the kāraka sūtra ‘caturthī sampradāne’.एकत्व संख्या में एकवचन डे आया।In the singular number, the singular ending ṅe came.डेकार की लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हुआ- राम+ए बना।The ṅa-kāra takes the it-saṁjñā by ‘laśakvataddhite’ and is elided by ‘tasya lopaḥ’, giving rāma+e.इसके बाद डेर्यः से डे-सम्बन्धी एकार के स्थान पर 'य' आदेश हुआ- राम+य बना।After that, by ‘ṅeryaḥ’ the substitute ‘ya’ comes in place of the e-kāra pertaining to ṅe, giving rāma+ya.स्थानिवदादेशोऽनल्विधौ से य के स्थानिवद्भाव होने से सुप् मान लिया गया।By ‘sthānivadādeśo'nalvidhau’, sthānivadbhāva of ya occurring, it is taken to be sup.राम+य में यजादि सुप् य को मान कर अदन्त अंग राम के अन्त्य वर्ण अकार के स्थान पर दीर्घ आदेश हुआ- रामाय बना।In rāma+ya, taking ya as a yañ-ādi sup (a sup beginning with a yañ letter), the long substitute (dīrgha) replaces the final letter, the a-kāra, of the a-ending aṅga rāma, giving rāmāya.अब इसी प्रकार श्याम से श्यामाय और बालक से बालकाय बनाने का प्रयत्न करे।Now in the same way, make an effort to form śyāmāya from śyāma and bālakāya from bālaka.
चतुर्थी के द्विवचन में भी तृतीया के द्विवचन के समान रामाभ्याम् ही बनेगा।In the dual of the fourth case too, just as in the dual of the third case, rāmābhyām alone is formed.इसी प्रकार से बालक से बालकाभ्याम् और श्याम से श्यामाभ्याम् भी बनाकर देखिये।In the same way, also form bālakābhyām from bālaka and śyāmābhyām from śyāma, and see.१४५- बहुवचने झल्येत्।145. bahuvacane jhalyet.बहुवचने सप्तम्यन्तं, झलि सप्तम्यन्तम्, एत् प्रथमान्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।bahuvacane is in the locative (saptamī) case, jhali is in the locative case, et is in the nominative (prathamā) case; this sūtra has three words.इस सूत्र में अतो दीर्घो यज्ञि से अतः की एवं सुपि च से सुपि की अनुवृत्ति और अङ्गस्य का अधिकार है।In this sūtra, ataḥ is carried over from ‘ato dīrgho yañi’ and supi from ‘supi ca’, and there is the governing of aṅgasya.