१४०- टाङसिङसामिनात्स्याः।140. ṭāṅasiṅasām inātsyāḥ.टाश्च ङसिश्च ङश्च, तेपामितरेतरद्वन्द्वः, टाङसिङसः, तेषां- टाङसिङसाम्।ṭā and ṅasi and ṅas — an itaretara-dvandva of these: ṭāṅasiṅas; of these — ṭāṅasiṅasām.इनश्च, आच्च, स्यश्च, तेपामितरेतरद्वन्द्वः, इनात्स्याः।ina and āt and sya — an itaretara-dvandva of these: inātsyāḥ.टाङसिङसां षष्ठ्यन्तम्, इनात्स्याः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।ṭāṅasiṅasām ends in the sixth (genitive) case, inātsyāḥ ends in the first (nominative) case; this sūtra has two words.इस सूत्र में अतो भिस ऐस् से अतः, अङ्गस्य से विभक्तिविपरिणाम होकर अङ्गात् की अनुवृत्ति आ रही है।In this sūtra, ataḥ is carried over from ato bhisa ais, and aṅgāt is carried over from aṅgasya by a change of case (vibhakti-vipariṇāma).
अदन्त अङ्ग से परे टा, ङसि, ङस् इनके स्थान पर क्रमशः इन, आत्, स्य ये आदेश होते हैं।After an aṅga ending in a (adanta), in place of ṭā, ṅasi, ṅas there occur, respectively, the substitutes ina, āt, sya.
यहाँ स्थानी भी तीन हैं और आदेश भी तीन।Here the substituends too are three and the substitutes too are three.अतः यथासंख्यमनुदेशः समानाम् इस सूत्र के नियमानुसार क्रम से होगा।Hence, by the rule of the sūtra yathāsaṁkhyam anudeśaḥ samānām, it will occur in order.स्थानी में प्रथम टा के स्थान पर आदेश में प्रथम इन आदेश, स्थानी में द्वितीय ङसि के स्थान पर आदेश में द्वितीय आत् आदेश और स्थानी में तीसरे ङस् के स्थान पर आदेश में तीसरा स्य आदेश होगा।The first substitute ina in place of the first substituend ṭā, the second substitute āt in place of the second substituend ṅasi, and the third substitute sya in place of the third substituend ṅas.अदन्त- ह्रस्व अकारान्त।adanta — ending in a short akāra.
रामेण।rāmeṇa.तृतीया विभक्ति के एकवचन में टा है।In the singular of the third (instrumental) case there is ṭā.तृतीया विभक्ति का विधान करता है कारक-प्रकरण का सूत्र- कर्तृकरणयोस्तृतीया।The third case is prescribed by the sūtra of the kāraka-prakaraṇa — kartṛkaraṇayos tṛtīyā.एकत्वसंख्या की विवक्षा में एकवचन टा है।In the intention of the number of unity, the singular is ṭā.राम टा बना।rāma ṭā is formed.टा में टकार की चुटू सूत्र से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हुआ।In ṭā the ṭakāra received the it-saṁjñā by the sūtra cuṭū, and was elided by tasya lopaḥ.राम आ बना।rāma ā is formed.टा सम्बन्धी आकार के स्थान पर टाङसिङसामिनात्स्याः से इन आदेश हुआ- राम इन बना।In place of the ākāra belonging to ṭā, the substitute ina was made by ṭāṅasiṅasām inātsyāḥ — rāma ina is formed.राम+इन में आद्गुणः से गुण हो गया, रामेन हुआ।In rāma+ina, guṇa took place by ād guṇaḥ, and rāmena resulted.अब अट्कुप्वाङ्नुम्ब्यवायेऽपि से नकार के स्थान पर णत्व हुआ- रामेण।Now by aṭkupvāṅnumvyavāye'pi, ṇatva took place in place of the nakāra — rāmeṇa.अब इसी प्रकार श्यामेन, बालकेन आदि भी बनायें।Now in the same way form śyāmena, bālakena, and the rest too.इनमें अन्तर इतना ही है कि रेफ या पकार के अभाव में नकार का णत्व नहीं हुआ।The only difference in these is that, in the absence of a repha or ṣakāra, the ṇatva of the nakāra did not take place.