Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 139
णत्वनिषेधसूत्रम्
पदान्तस्य
Aṣṭādhyāyī 8.4.37
Vṛtti Varadarājācārya

नस्य णो न। रामान्।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१३९- पदान्तस्य।139. padāntasya.पदान्तस्य षष्ठ्यन्तम्।padāntasya ends in the sixth (genitive) case.इस सूत्र में रषाभ्यां नो णः समानपद से नः और णः की तथा न भाभूपूकमिगमिष्यायीवेपाम् से न की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra, naḥ and ṇaḥ are carried over from raṣābhyāṁ no ṇaḥ samānapade, and na from na bhābhūpūkamigamiṣyāyīvepām.
पदान्त नकार को णत्व नहीं होता है।The nakāra at the end of a pada does not undergo ṇatva.
यह निषेध सूत्र है।This is a prohibitive sūtra.अट्कुष्वाङ्नुम्व्यवायेऽपि से प्राप्त णत्व यदि पद के अन्त्य में विद्यमान नकार के स्थान पर हो रहा है तो वह न हो।If the ṇatva obtained by aṭkupvāṅnumvyavāye'pi is occurring in place of a nakāra present at the end of a pada, let it not take place.अन्यत्र वह सूत्र णत्व करता है किन्तु पद के अन्त्य में यदि नकार है तो उसके स्थान पर प्राप्त णत्व नहीं होता।Elsewhere that sūtra makes ṇatva, but if there is a nakāra at the end of a pada, the ṇatva obtained in its place does not occur.
रामान्।rāmān.राम राम राम से बहुत्वविवक्षा में द्वितीया का बहुवचन शस् आया।From rāma rāma rāma, in the intention of plurality, the plural of the second case, śas, came.एकशेष हुआ।ekaśeṣa took place.राम शस् बना।rāma śas is formed.शस् के शकार की लशक्वतद्धिते से इत्संज्ञा हुई और तस्य लोपः से लोप हुआ- अस् बचा, राम+अस् बना।The śakāra of śas received the it-saṁjñā by laśakv ataddhite, and was elided by tasya lopaḥ — as remained, rāma+as is formed.राम+अस् में गुण को बाधकर वृद्धि प्राप्त, उसे भी बाधकर प्रथमयोः पूर्वसवर्णः से पूर्वसवर्णदीर्घ हुआ, रामास् बना।In rāma+as, setting aside guṇa, vṛddhi was obtained; setting that aside too, the prior-savarṇa long vowel took place by prathamayoḥ pūrvasavarṇaḥ, and rāmās is formed.उसके बाद सूत्र लगा- तस्माच्छसो नः पुंसि।After that the sūtra applied — tasmāc chaso naḥ puṁsi.पूर्वसवर्णदीर्घ से परे शस् के सकार को नकारादेश होता है।After the prior-savarṇa long vowel, the sakāra of śas takes the nakāra substitute.इससे रामास् के सकार को नकार हुआ- रामान् बना।By this, the sakāra of rāmās became nakāra — rāmān is formed.रामान् के नकार को अट्कुष्वाङ्नुम्व्यवायेऽपि णत्व करना चाहता था किन्तु पदान्तस्य ने निषेध कर दिया।The nakāra of rāmān sought to be made ṇatva by aṭkupvāṅnumvyavāye'pi, but padāntasya prohibited it.रामान् ही रह गया।rāmān alone remained.अर्थात् णत्व नहीं हुआ।That is, ṇatva did not take place.रामान् सिद्ध हुआ।rāmān is established.अब इसी प्रकार बालकान्, श्यामान् आदि की भी सिद्धि करें।Now in the same way establish bālakān, śyāmān, and the rest.
अट्कुष्वाङ्नुम्व्यवायेऽपि यह सूत्र यहाँ पर कैसे घटित हुआ? उसे देखिये- रामान् में प्रथम वर्ण रकार (रेफ) है और अन्तिम वर्ण है नकार।How did the sūtra aṭkupvāṅnumvyavāye'pi come to apply here? Observe it — in rāmān the first letter is the rakāra (repha) and the last letter is the nakāra.रेफ से परे नकार को णत्व होता है किन्तु इन दोनों के मध्य आ, म्, आ इतने वर्णों का व्यवधान है।The nakāra following the repha undergoes ṇatva, but between these two there is the intervention of the letters ā, m, ā.क्या इतने वर्णों के व्यवधान होने पर भी णत्व हो सकता है? सूत्र के अर्थ पर विचार करिये।Can ṇatva occur even with the intervention of so many letters? Consider the meaning of the sūtra.यदि रेफ और नकार के बीच किसी वर्ण का व्यवधान हो तो अट्, कवर्ग, पवर्ग, आङ्, नुम् इतने वर्णों का व्यवधान हो सकता है।If there is intervention of any letter between the repha and the nakāra, it may be the intervention of the letters aṭ, ka-varga, pa-varga, āṅ, num.यहाँ पर तीन वर्णों में से आ, आ ये दो वर्ण तो अट् प्रत्याहारHere, of the three letters, the two letters ā, ā belong to the aṭ pratyāhāra
में आते हैं और मकार पर्वा में आता है।and the makāra belongs to the pa-varga.अतः इनके व्यवधान के में णत्व के लिए कोई वाधा नहीं है।Hence there is no obstacle to ṇatva even with their intervention.इसलिए णत्व की प्राप्ति हुई थी।Therefore ṇatva had been obtained.