Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 127
पूर्वसवर्णदीर्घनिषेधकं विधिसूत्रम्
नादिचि
Aṣṭādhyāyī 6.1.104
Vṛtti Varadarājācārya

आदिचि न पूर्वसवर्णदीर्घः। वृद्धिरेचि। रामौ।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१२७- नादिचि।127. nādici.न अव्ययपदम्, आद् पञ्चम्यन्तम्, इचि सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।na is an indeclinable word, āt ends in the fifth (ablative) case, ici ends in the seventh (locative) case; this sūtra has three words.इस सूत्र में प्रथमयोः पूर्वसवर्णः से पूर्वसवर्ण और अकः सवर्णे दीर्घः से दीर्घः की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra there is the anuvṛtti of pūrvasavarṇa from ‘prathamayoḥ pūrvasavarṇaḥ’ and of dīrghaḥ from ‘akaḥ savarṇe dīrghaḥ’.
अवर्ण से इच् के परे होने पर पूर्वसवर्ण दीर्घ न हो।When an ic follows after an a-varṇa, let there be no pūrvasavarṇadīrgha.
यह सूत्र प्रथमयोः पूर्वसवर्णः का निषेधसूत्र है।This sūtra is the prohibiting (niṣedha) sūtra of ‘prathamayoḥ pūrvasavarṇaḥ’.यदि अवर्ण से इच् (प्रत्याहार) परे हो तो पूर्वसवर्णदीर्घ नहीं हो और अन्यत्र तो पूर्वसवर्णदीर्घ हो जाय।If an ic (pratyāhāra) follows after an a-varṇa, let there be no pūrvasavarṇadīrgha; but elsewhere let the pūrvasavarṇadīrgha take place.
रामौ।rāmau.दो राम की विवक्षा में राम-राम से प्रथमा का द्विवचन औ विभक्ति हुई।In the desire to express two Rāmas, from rāma-rāma the au ending, the dvivacana of the prathamā, was introduced.राम राम औ बना।It became rāma rāma au.यहाँ पर एक ही विभक्ति में दो रामों का उच्चारण हुआ है।Here, within one and the same case-ending, two Rāmas have been uttered.अतः एक राम का सरूपाणामेकशेष एकविभक्तौ से लोप और एक राम का शेष हुआ।Hence, by ‘sarūpāṇām ekaśeṣa ekavibhaktau’, one Rāma is elided and one Rāma remains.राम औ बना।It became rāma au.राम+औ में आद्गुणः से गुण प्राप्त हुआ, उसे बाधकर वृद्धिरेचि से वृद्धि प्राप्त हुई।In rāma + au, guṇa was obtained by ‘ād guṇaḥ’; setting that aside, vṛddhi was obtained by ‘vṛddhir eci’.उसे भी बाधकर सूत्र लगा- प्रथमयोः पूर्वसवर्णः।Setting that aside too, the sūtra applies — ‘prathamayoḥ pūrvasavarṇaḥ’.इस सूत्र का अर्थ है- अक् से प्रथमा और द्वितीया विभक्ति सम्बन्धी अच् के परे रहने पर पूर्व और पर के स्थान पर पूर्वसवर्ण दीर्घ एकादेश हो।The meaning of this sūtra is: when an ac belonging to the prathamā or dvitīyā case follows after an ak, in place of the prior and the subsequent let there be the pūrvasavarṇadīrgha single substitute.अक् है राम में मकारोत्तरवर्ती अकार, प्रथमा विभक्ति-सम्बन्धी अच् परे है औ, पूर्व में है अकार और पर में है औकार।The ak is the akāra following the makāra in rāma, the ac belonging to the prathamā case that follows is au, the prior is the akāra and the subsequent is the aukāra.दोनों के स्थान पर पूर्वसवर्णदीर्घ अर्थात् पूर्व में विद्यमान वर्ण का सवर्णी दीर्घ आ होगा, क्योंकि पूर्व का वर्ण अकार है उसका सवर्णी दीर्घ आ ही हो सकता है।In place of both there would be the pūrvasavarṇadīrgha, that is, the long homogeneous vowel of the phoneme present in the prior, namely ā, because the phoneme of the prior is akāra, whose long homogeneous vowel can only be ā.इस प्रकार से आकाररूप पूर्वसवर्णदीर्घ प्राप्त हो रहा था तो उसे निषेध करने के लिए सूत्र लगा- नादिचि।Thus, when the pūrvasavarṇadīrgha in the form of ā was being obtained, in order to prohibit it the sūtra applies — ‘nādici’.यह सूत्र अवर्ण से इच् परे रहने पर पूर्वसवर्णदीर्घ का निषेध करता है।This sūtra prohibits the pūrvasavarṇadīrgha when an ic follows after an a-varṇa.अवर्ण है राम में अकार, इच् परे है औ।The a-varṇa is the akāra in rāma, and the ic that follows is au.अतः पूर्वसवर्णदीर्घ का निषेध हो गया।Hence the pūrvasavarṇadīrgha was prohibited.अब पुनः राम+औ में वृद्धिरेचि सूत्र लगा और वृद्धि हो गई- रामौ सिद्ध हुआ।Now again in rāma + au the sūtra ‘vṛddhir eci’ applies and vṛddhi takes place — rāmau is established.इसी प्रकार से आप बालक से बालकौ, श्याम से श्यामौ आदि भी बना सकते हैं।In the same way you can also form bālakau from bālaka, śyāmau from śyāma, and so on.

-टिप्पणी- (१) यह प्रक्रिया शास्त्र में प्रथम प्रवेश करने वाले छात्रों की सरलता के लिए है। वस्तुतः द्वित्व की विवक्षा में जब राम राम या बहुत्व की विवक्षा में राम राम राम आयेंगे, तब उसी अवस्था में एकशेष होगा और शिष्ट जो एक राम है, वह यः शिष्यते स लुप्यमानार्थाभिधायी के अनुसार द्वित्व या बहुत्व का वाचक होकर उससे द्वित्वविवक्षा में द्विवचन तथा बहुत्वविवक्षा में बहुवचन प्रत्यय होते हैं।