Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 126
पूर्वसवर्णदीर्घविधायकं विधिसूत्रम्
प्रथमयोः पूर्वसवर्णः
Aṣṭādhyāyī 6.1.102
Vṛtti Varadarājācārya

अकः प्रथमाद्वितीययोरचि पूर्वसवर्णदीर्घ एकादेशः स्यात्। इति प्राप्ते।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१२६- प्रथमयोः पूर्वसवर्णः।126. prathamayoḥ pūrvasavarṇaḥ.प्रथमयोः षष्ठ्यन्तं, पूर्वसवर्णः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।prathamayoḥ ends in the sixth (genitive) case, pūrvasavarṇaḥ ends in the first (nominative) case; this sūtra has two words.इस सूत्र में अकः सवर्णे दीर्घः से दीर्घः की, इको यणचि से अचि की, एकः पूर्वपरयोः इस सूत्र से सम्पूर्ण सूत्र की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra there is the anuvṛtti of dīrghaḥ from ‘akaḥ savarṇe dīrghaḥ’, of aci from ‘iko yaṇ aci’, and of the entire sūtra ‘ekaḥ pūrvaparayoḥ’.
अकः प्रथमयोः अचि पूर्वपरयोः स्थाने पूर्वसवर्णदीर्घ एकादेशो भवति।When an ac of the first or second (prathamā or dvitīyā) case follows after an ak, in place of the prior and the subsequent there comes a single substitute (ekādeśa), namely the long homogeneous vowel of the prior (pūrvasavarṇadīrgha).अर्थात् अक् प्रत्याहार से प्रथमा और द्वितीया विभक्ति सम्बन्धी अच् के परे रहने पर पूर्व और पर के स्थान पर पूर्वसवर्णदीर्घ एकादेश होता है।That is, when an ac belonging to the prathamā or dvitīyā case follows after a phoneme of the ak-pratyāhāra, in place of the prior and the subsequent there comes the pūrvasavarṇadīrgha single substitute.
एकादेश के विषय में तो आप अच्छी तरह से जानते ही होंगे कि पूर्व और पर के स्थान पर एक ही आदेश होता है किन्तु यहाँ पर जो एकादेश होगा वह पूर्व का ही सवर्णी होगा और दीर्घ भी होगा।As for ekādeśa, you must already know well that in place of the prior and the subsequent there comes a single substitute; but the ekādeśa that occurs here will be homogeneous with the prior only, and it will also be long.जैसे- हरि+अस् में पूर्वसवर्ण दीर्घ एकादेश होगा तो पूर्व का ही सवर्णी ई होगा।For example, in hari + as, when the pūrvasavarṇadīrgha single substitute occurs, it will be ī, homogeneous with the prior alone.कथञ्चित् यदि परसवर्ण का विधान होता तो आ हो जाता है।If, somehow, the substitute homogeneous with the subsequent had been prescribed, then ā would have resulted.किन्तु यहाँ पर पूर्वसवर्णदीर्घ का विधान हुआ है।But here the pūrvasavarṇadīrgha has been prescribed.यदि यह सूत्र न होता तो हरीन् आदि रूप नहीं बन पाते, क्योंकि वहाँ पर अकः सवर्णे दीर्घः नहीं लगता, यण् होकर अनिष्ट रूपों की सिद्धि होती।If this sūtra did not exist, forms such as harīn would not be able to be formed, because there ‘akaḥ savarṇe dīrghaḥ’ does not apply; yaṇ would occur and undesired forms would be established.

-टिप्पणी- १- यहाँ पर एक शब्द एकत्वसंख्यावाची न होकर सम्पूर्ण के अर्थ में है। इसीलिए भिन्न-भिन्न अर्थ को बताने वाले व्युत्पन्न और अव्युत्पन्न दो राम शब्द हों तो भी एकशेष होता है, क्योंकि दोनों के सभी विभक्तियों में समानरूप होते हैं परन्तु जननीवाची मातृ शब्द और परिमाणवाची मातृ शब्द का एकशेष नहीं होता, क्योंकि जननीवाची मातृ शब्द के माता, मातरौ, मातरः आदि और परिमाणवाची मातृ शब्द के माता, मातारौ, मातरः आदि रूप होते हैं। इस तरह दो मातृ शब्दों के भ्याम् आदि कुछ विभक्तियों में समान रूप होने पर भी सभी विभक्तियों में समान रूप न होने से एकशेष नहीं होता। अतः माता च माता च मातृमातरौ बनता है।