Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 5
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 123
एकवचन-द्विवचनविधायकं नियमसूत्रम्
द्व्येकयोर्द्विवचनैकवचने
Aṣṭādhyāyī 1.4.22
Vṛtti Varadarājācārya

द्वित्वैकत्वयोरेते स्तः।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१२३- द्वयेकयोर्द्विवचनैकवचने।123. dvyekayordvivacanaikavacane.द्वे च एकञ्च तेषामितरेतरद्वन्द्वः, द्वयेके, तयोर्द्वयेकयोः।dve ca ekaṁ ca — of these an itaretara-dvandva: dvyeke; of those two: dvyekayoḥ.द्विवचनञ्च एकवचनञ्च तयोरितरेतरद्वन्द्वः, द्विवचनैकवचने।dvivacanaṁ ca ekavacanaṁ ca — of those an itaretara-dvandva: dvivacanaikavacane.द्वयेकयोः सप्तम्यन्तं, द्विवचनैकवचने प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।dvyekayoḥ ends in the locative (saptamī), dvivacanaikavacane ends in the nominative; this sūtra has two words.
द्वित्व संख्या और एकत्व संख्या की विवक्षा में क्रमशः द्विवचन और एकवचन होता है।When there is the desire to express the number two and the number one, there occur, respectively, the dual and the singular.
संस्कृत-व्याकरण में वचन का अर्थ है- संख्या।In Sanskrit grammar the meaning of vacana is number (saṁkhyā).एक वस्तु या एक व्यक्ति के लिए एकसंख्या और दो वस्तु या दो व्यक्तियों के लिए दो संख्या एवं अनेक वस्तु एवं अनेक व्यक्तियों के लिए अनेक संख्या का व्यवहार लोक में होता है।In common usage, for one object or one person there is the number “one,” for two objects or two persons the number “two,” and for many objects and many persons the number “many.”उसी को यहाँ पर वचन कहते हैं।That very thing is here called vacana.एक संख्या के लिए एकवचन का, दो संख्या के लिए द्विवचन का और तीन एवं तीन से अधिक संख्या के लिए बहुवचन का प्रयोग होता है।For the number one the singular is used, for the number two the dual, and for three and more than three the plural.कैसी जगह पर कौन सी विभक्ति हो इसका विधान आगे कारक(विभक्त्यर्थ) प्रकरण में किया जायेगा किन्तु कौन सा वचन हो, इसका विधान द्वयेकयोर्द्विवचैकवचने और बहुषु बहुवचनम् ये दो सूत्र यहाँ पर कर रहे हैं।Which vibhakti is to occur in which place — this prescription will be made ahead in the kāraka (vibhakti-artha) prakaraṇa; but which vacana is to occur, this is prescribed here by the two sūtras dvyekayordvivacanaikavacane and bahuṣu bahuvacanam.इस सूत्र ने यहाँ पर कहा कि यदि दो संख्या की विवक्षा हो तो द्विवचन और एक संख्या की विवक्षा हो तो एकवचन का प्रयोग किया जाय।This sūtra states here that if there is the desire to express the number two, then the dual is to be used, and if the desire to express the number one, then the singular.जैसे- दो राम हैं तो द्विवचन औ आयेगा- राम राम औ तथा एक राम है तो एकवचन सु आयेगा-राम सु।For example: if there are two Rāmas, then the dual au will come — rāma rāma au; and if there is one Rāma, then the singular su will come — rāma su.यद्यपि सु आदि विभक्तियाँ स्वौजसमौट्० से प्राप्त थीं ही तथापि इस सूत्र से यह नियम किया गया कि एकत्व संख्या के लिए एकवचन और द्वित्व संख्या के लिए द्विवचन ही हो।Although the vibhaktis su and the rest were indeed already obtained by svaujasamauṭ…, nevertheless by this sūtra the rule (niyama) is made that for singularity there be only the singular, and for duality only the dual.बहुषु बहुवचनम् के सम्बन्ध में भी यही समझना चाहिए।The same should be understood with respect to bahuṣu bahuvacanam as well.अतः ये दोनों सूत्र नियमसूत्र माने जाते हैं।Therefore both these sūtras are regarded as restrictive sūtras (niyama-sūtra).