Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 4
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 115
सुलोपविधायकं विधिसूत्रम्
सोऽचि लोपे चेत् पादपूरणम्
Aṣṭādhyāyī 6.1.134
Vṛtti Varadarājācārya

स इत्यस्य सोलोपः स्यादचि पादश्चेल्लोपे सत्येव पूर्येत।

सेमामविड्ढि प्रभृतिम्। सैष दाशरथी रामः।

इति विसर्गसन्धिः॥४॥

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
११५- सोऽचि लोपे चेत्पादपूरणम्।115. so'ci lope cet pādapūraṇam.पादस्य पूरणं पादपूरणम्, षष्ठीतत्पुरुषः।pādapūraṇam means the filling out of the pāda (foot); it is a genitive tatpuruṣa (ṣaṣṭhī-tatpuruṣa).सः तद् इत्यस्य अनुकरणं षष्ठ्यर्थे प्रथमान्तम्, अचि सप्तम्यन्तं, लोपे सप्तम्यन्तं, चेत् अव्ययपदं पादपूरणं प्रथमान्तम्, अनेकपदमिदं सूत्रम्।saḥ is an imitation (anukaraṇa) of the word tad, standing in the nominative in the sense of the genitive; aci is in the locative, lope is in the locative, cet is an indeclinable word, pādapūraṇam is in the nominative; this sūtra has several words.एतत्तदोः सुलोपोऽकोरनञ्समासे हलि से सुलोपः की अनुवृत्ति आती है और स्यश्छन्दसि बहुलम् से बहुलम् की अनुवृत्ति लाकर इस सूत्र में उसका अर्थ एव अर्थात् ही किया जाता है।From etattadoḥ sulopo'koranañsamāse hali the anuvṛtti of sulopaḥ comes here, and by bringing the anuvṛtti of bahulam from syaśchandasi bahulam, its meaning in this sūtra is taken as eva, that is, 'only, precisely'.
यदि केवल लोप होने से ही पाद पूरा होता हो तो अच् के परे होने पर तद् शब्द के सु का लोप हो जाय।If the pāda (metrical foot) is completed only by the elision (lopa) taking place, then, when a vowel (ac) follows, the su of the word tad is elided.
लौकिक श्लोक और वैदिक मन्त्रों में पाद, चरण होते हैं।In worldly (laukika) verses and Vedic mantras there are pādas, that is, feet (caraṇas).लौकिक श्लोक में प्रायः चार चरण होते हैं और उनमें निश्चित संख्या में वर्ण हुआ करते हैं।A laukika verse usually has four caraṇas, and in them there is a fixed number of syllables (varṇas).एक अक्षर या एक मात्रा की भी न्यूनता या अधिकता होने पर छन्दोभंग हो जाता है।If there is a deficiency or excess of even a single syllable (akṣara) or a single mora (mātrā), a breach of metre (chandobhaṅga) occurs.श्लोक को पद्य या छन्द भी कहते हैं।A śloka is also called padya (verse) or chandas (metre).अनुष्टुप्, शिखरिणी, शार्दूलविक्रीडित, गायत्री, त्रिष्टुप् आदि छन्द होते हैं।anuṣṭup, śikhariṇī, śārdūlavikrīḍita, gāyatrī, triṣṭup and the like are metres (chandas).
पाद अर्थात् श्लोक, वैदिक मन्त्र आदि का चरण।pāda means the foot (caraṇa) of a śloka, a Vedic mantra, and so on.अच् परे होने पर इस सूत्र की आवश्यकता पड़ती है।This sūtra is required when a vowel (ac) follows.हल् परे होने पर तो एतत्तदोः सुलोपोऽकोरनञ्समासे हलि से ही काम हो जाता है।When a consonant (hal) follows, the matter is accomplished by etattadoḥ sulopo'koranañsamāse hali itself.यदि सु के लोप करने पर ही पादपूर्ति अर्थात् छन्दः ठीक बैठता हो तो सु का लोप हो, अन्यथा न हो।If the completion of the pāda (pādapūrti), that is, the metre (chandas), comes out right only by eliding the su, then the su is elided; otherwise it is not.
सेमामविड्ढि प्रभृतिम्।semāmaviḍḍhi prabhṛtim.यह ऋग्वेद के जगतीच्छन्दः वाले मन्त्र का एक पाद है सेमामविड्ढि प्रभृतिं य ईशिषे।This is one pāda of a mantra of the Ṛgveda in the jagatī metre: semāmaviḍḍhi prabhṛtiṁ ya īśiṣe.इस छन्द के प्रत्येक पाद में बारह अक्षर होते हैं।In each pāda of this metre there are twelve syllables (akṣaras).स+स्+इमामविड्ढि में सु वाले स् का लोप होने पर बारह अक्षर बनते हैं और यदि लोप नहीं हुआ तो सकार को रुत्व, यत्व करके यकार का लोप करने पर स+इमामविड्ढि प्रभृतिं य ईशिषे बनता है।In sa + s + imāmaviḍḍhi, when the s belonging to the su is elided, twelve syllables result; and if the elision does not occur, then, by making rutva and yatva of the sakāra and eliding the yakāra, sa + imāmaviḍḍhi prabhṛtiṁ ya īśiṣe is formed.त्रिपादी होने के कारण यकार का लोप असिद्ध होगा तो स+इमा में आद्गुणः से गुण भी नहीं हो सकेगा।Because it belongs to the tripādī, the elision of the yakāra will be regarded as not-effected (asiddha), so in sa + imā the guṇa by ādguṇaḥ too will not be able to take place.अतः स इमामविड्ढि प्रभृतिं य ईशिषे ऐसा बनेगा।Hence it will come to be sa imāmaviḍḍhi prabhṛtiṁ ya īśiṣe.अब पाद में बारह अक्षर होने चाहिए थे, तेरह अक्षर हो गये।Now, whereas there ought to have been twelve syllables in the pāda, there have come to be thirteen syllables.इस तरह छन्दोभंग हुआ।In this way a breach of metre (chandobhaṅga) has occurred.यदि सोऽचि लोपे चेत्पादपूरणम् से सकार का लोप करते हैं तो स+इमा में गुण होIf we elide the sakāra by so'ci lope cet pādapūraṇam, then in sa + imā the guṇa will
..........
जायेगा, क्योंकि यह सूत्र सपादसप्ताध्यायी का है।take place, because this sūtra belongs to the sapādasaptādhyāyī.इसके द्वारा सु का लोप होने पर आद्गुणः की दृष्टि में असिद्ध नहीं होगा।When the su is elided by it, it will not be regarded as not-effected (asiddha) from the standpoint of ādguṇaḥ.स+इ में दो अक्षरों से एक ही अक्षर से बनेगा, जिससे पाद में बारह ही अक्षर रह जायेंगे।In sa + i, out of the two syllables only a single syllable will be formed, whereby exactly twelve syllables will remain in the pāda.इस तरह पाद की पूर्ति होगी अर्थात् छन्दः ठीक से बैठेगा।In this way the pāda will be completed, that is, the metre (chandas) will come out correctly.अतः सु का लोप इस सूत्र से हो जाता है, फलतः सेमामविद्दि प्रभृतिं य ईशिषे सिद्ध हो जाता है।Hence the elision of the su takes place by this sūtra, and consequently semāmaviḍḍhi prabhṛtiṁ ya īśiṣe is established.यह वैदिक मन्त्र का उदाहरण है।This is an example from a Vedic mantra.लौकिक श्लोक के चरण का उदाहरण आगे देखिये।See ahead the example of a caraṇa of a laukika verse.
सैष दाशरथी रामः।saiṣa dāśarathī rāmaḥ.ये वे ही दशरथ-पुत्र राम हैं।This is that very Rāma, the son of Daśaratha.यह अनुष्टुप्-छन्दः का एक चरण अर्थात् पाद है।This is one caraṇa, that is, pāda, of the anuṣṭup metre.इस छन्द के प्रत्येक पाद में आठ अक्षर होते हैं।In each pāda of this metre there are eight syllables.स+स्+एष दाशरथी रामः में सु वाले सु का लोप होने पर आठ अक्षर बनते हैं और यदि लोप नहीं हुआ तो सकार को रुत्व, यत्व करके यकार का लोप करने पर स+एष दाशरथी रामः बनता है।In sa + s + eṣa dāśarathī rāmaḥ, when the s belonging to the su is elided, eight syllables result; and if the elision does not occur, then, by making rutva and yatva of the sakāra and eliding the yakāra, sa + eṣa dāśarathī rāmaḥ is formed.त्रिपादी होने के कारण यकार का लोप असिद्ध होगा तो स+एष में वृद्धिरेचि से वृद्धि भी नहीं हो सकेगी।Because it belongs to the tripādī, the elision of the yakāra will be regarded as asiddha, so in sa + eṣa the vṛddhi by vṛddhireci too will not be able to take place.अतः स एष दाशरथी रामः ऐसा बनेगा।Hence it will come to be sa eṣa dāśarathī rāmaḥ.अब पाद में आठ अक्षर होने चाहिए थे, नौ अक्षर हो गये।Now, whereas there ought to have been eight syllables in the pāda, there have come to be nine syllables.छन्दोभंग हुआ।A breach of metre has occurred.यदि इस सूत्र से सकार का लोप करते हैं तो स+एष में वृद्धि हो जायेगी, क्योंकि यह सूत्र सपादसप्ताध्यायी का है।If we elide the sakāra by this sūtra, then in sa + eṣa the vṛddhi will take place, because this sūtra belongs to the sapādasaptādhyāyī.सोऽचि लोपे चेत्पादपूरणम् के द्वारा सु का लोप होने पर वृद्धिरेचि की दृष्टि में असिद्ध नहीं होगा।When the su is elided by so'ci lope cet pādapūraṇam, it will not be regarded as asiddha from the standpoint of vṛddhireci.स+ए में दो अक्षरों से एक ही अक्षर से बनेगा, जिससे पाद में आठ ही अक्षर रह जायेंगे।In sa + e, out of the two syllables only a single syllable will be formed, whereby exactly eight syllables will remain in the pāda.पाद की पूर्ति होगी अर्थात् छन्दः ठीक से बैठेगा।The pāda will be completed, that is, the metre will come out correctly.अतः सु का लोप इस सूत्र से हो जाता है।Hence the elision of the su takes place by this sūtra.फलतः सैष दाशरथी रामः सिद्ध हो जाता है।Consequently saiṣa dāśarathī rāmaḥ is established.
सैष दाशरथी रामः यह लौकिक उदाहरण है।saiṣa dāśarathī rāmaḥ — this is a laukika example.इससे सम्बन्धित एक श्लोक प्रसिद्ध है, जिसमें चारों पादों में इस सूत्र के उदाहरण मिलते हैं-A well-known śloka is connected with this, in which examples of this sūtra are found in all four pādas—
सैष दाशरथी रामः, सैष राजा युधिष्ठिरः।saiṣa dāśarathī rāmaḥ, saiṣa rājā yudhiṣṭhiraḥ.
सैष कर्णो महादानी, सैष भीमो महाबलः॥saiṣa karṇo mahādānī, saiṣa bhīmo mahābalaḥ.
(ये वे भगवान् दशरथपुत्र श्रीराम हैं, ये वे राजा युधिष्ठिर हैं, ये वे महादानी कर्ण हैं और ये वे ही महाबली भीम हैं।(This is that Lord Śrī Rāma, the son of Daśaratha; this is that King Yudhiṣṭhira; this is that great almsgiver Karṇa; and this is that very mighty Bhīma.))
जहाँ लोप करके नहीं अपितु अन्य किसी कारण से पादपूर्ति हो जाती है वहाँ तो सोऽचि लोपे चेत्पादपूरणम् से सु का लोप नहीं होता है।Where the completion of the pāda comes about not by elision but by some other cause, there the su is not elided by so'ci lope cet pādapūraṇam.जैसे सोऽहमाजन्मशुद्धानाम् भी अनुष्टुप् छन्दः का चरण है।For example, so'hamājanmaśuddhānām is also a caraṇa of the anuṣṭup metre.यहाँ पर सु का लोप करते हैं तो स+अ=सा, साहमाजन्मशुद्धानाम् बन जाता है।If here we elide the su, then sa + a = sā, and it becomes sāhamājanmaśuddhānām.ऐसा बनने पर भी छन्दोभंग तो नहीं हो रहा है किन्तु सोऽचि लोपे चेत्पादपूरणम् से सु का लोप न करने पर भी सु को रुत्व करके अतो रोरप्लुतादप्लुते से उत्व और स+उ में गुण करके सो+अहम् में एङः पदान्तादति से पूर्वरूप करने पर भी पादपूर्ति होती है, सोऽहमाजन्मशुद्धानाम् बनता है।Even when it is formed thus, no breach of metre occurs; yet even without eliding the su by so'ci lope cet pādapūraṇam — by making rutva of the su, then utva by ato ror aplutād aplute, then guṇa in sa + u, and then, in so + aham, pūrvarūpa by eṅaḥ padāntād ati — the completion of the pāda equally takes place, and so'hamājanmaśuddhānām is formed.एक चरण में आठ अक्षर होने चाहिए, आठ ही अक्षर बनते हैं और छन्दोभंग भी नहीं होता है।There ought to be eight syllables in a caraṇa; exactly eight syllables are formed and no breach of metre occurs either.अतः अन्य कारणों से पादपूर्ति हो रही है, इसलिए सोऽचि लोपे चेत्पादपूरणम् से सु का लोप नहीं होगा।Hence the completion of the pāda is coming about by other causes, and therefore the su will not be elided by so'ci lope cet pādapūraṇam.
परीक्षाExamination (parīkṣā).
सन्धिप्रकरण पूर्ण हुआ।The sandhiprakaraṇa is completed.इसके बाद भी आप वैसे ही करें जैसे संज्ञाप्रकरण, अच्छान्धि और हल्लान्धि के अन्त में निर्देश दिया गया है।Even after this, do just as was directed at the end of the saṁjñāprakaraṇa, the acsandhi, and the halsandhi.अब परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको कम से कम ४० अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।Now, to pass the examination, it is mandatory for you to obtain at least 40 marks.प्रत्येक प्रश्न पाँच-पाँच अंक के हैं।Each question carries five marks.
१- व्याकरण के तीन मुनि कौन कौन हैं?1. Who are the three sages (munis) of grammar?
२- अभी तक आपने जितने सूत्र पढ़े उनमें किसी प्रत्याहार को लेकर कार्य करने वाले सूत्र कौन कौन से हैं?2. Among all the sūtras you have studied so far, which are the sūtras that operate by taking up some pratyāhāra?
३- यदि प्रत्याहार न बनते तो 'इको यणचि' इस सूत्र के स्थान पर क्या और कैसा बनाना पड़ता? कल्पना कीजिए।3. If pratyāhāras had not been formed, what and what sort of thing would have had to be framed in place of the sūtra 'iko yaṇaci'? Imagine it.
४- अच्छान्धि के कोई पाँच प्रयोग सिद्ध करें।4. Derive (siddha) any five applications (prayogas) of the acsandhi.
५- हल्सन्धि के भी पाँच प्रयोग सिद्ध करें।5. Derive five applications of the halsandhi as well.
६- विसर्गसन्धि के भी कोई पाँच प्रयोग सिद्ध करें।6. Derive any five applications of the visargasandhi as well.
७- सवर्णसंज्ञा के विषय वमें आप क्या जानते हैं? समझाइये।7. What do you know on the subject of the savarṇasaṁjñā? Explain.
८- हल्सन्धि, अच्छान्धि और विसर्गसन्धि की तुलना कीजिए।8. Compare the halsandhi, the acsandhi, and the visargasandhi.
९- स्थान और प्रयत्न से आप क्या समझते हैं?9. What do you understand by sthāna (place of articulation) and prayatna (effort)?
१०- अब तक की प्रगति के आधार पर आप लघुसिद्धान्तकौमुदी को आगे कितने महीने में पूर्ण करेंगे?10. On the basis of your progress so far, in how many more months will you complete the Laghusiddhāntakaumudī?
श्री वरदराजाचार्य के द्वारा रचित लघुसिद्धान्तकौमुदी मेंIn the Laghusiddhāntakaumudī composed by Śrī Varadarājācārya,
गोविन्दाचार्य की कृति श्रीधरमुखोल्लासिनी हिन्दी व्याख्या काin the Śrīdharamukhollāsinī Hindi commentary, the work of Govindācārya,
विसर्गसन्धिप्रकरण पूर्ण हुआ।the visargasandhiprakaraṇa is completed.
अथ षड्लिङ्गेषु अजन्तपुँल्लिङ्गाःNow, among the six genders (ṣaḍliṅgeṣu), the vowel-ending masculine words (ajantapuṁlliṅgāḥ).