१०५- ससजुषो रु:।105. sasajuṣo ruḥ.सश्च सजूश्च ससजुषौ, तयो: ससजुषो:, इतरेतरद्वन्द्व:।sa and sajuṣ together are sasajuṣau; of those two, sasajuṣoḥ — an itaretara-dvandva compound.ससजुषो: षष्ठ्यन्तं, रु: प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।sasajuṣoḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī) case, ruḥ is in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.पदस्य का अधिकार है।The governing rule (adhikāra) padasya is in force.
पदान्त सकार तथा सजुष् शब्द के षकार के स्थान पर रु आदेश होता है।In place of a word-final sakāra and of the ṣakāra of the word sajuṣ, the ru substitute occurs.
अलोऽन्त्यस्य के बल पर पद के अन्त्य में विद्यमान दन्त्य सकार के स्थान पर और सजुष् शब्द में जो मूर्धन्य षकार है उसके स्थान पर रु आदेश का विधान करता है।On the strength of ‘alo’ntyasya’, it prescribes the ru substitute in place of the dental sakāra present at the end of a word, and in place of the retroflex (mūrdhanya) ṣakāra in the word sajuṣ.सजुष् शब्द में दन्त्य सकार न होने से रुत्व प्राप्त नहीं हो रहा था, इसलिये इस सूत्र में सजुष् शब्द का अलग से कथन करना पड़ा।Since there is no dental sakāra in the word sajuṣ, the rutva was not being obtained; therefore the word sajuṣ had to be stated separately in this sūtra.इस सूत्र के द्वारा किये गये कार्य को रुत्व कहा जाता है।The operation performed by this sūtra is called rutva.रु (र्+उ=रु) में उकार की उपदेशोऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा और तस्य लोप: से लोप होकर केवल र् ही बचता है।In ru (r + u = ru), the ukāra takes the it-saṁjñā by ‘upadeśe’janunāsika it’ and is elided by ‘tasya lopaḥ’, so that only r remains.
विसर्ग से सम्बन्धित चार सूत्रों का बड़ा महत्त्व है।The four sūtras related to the visarga are of great importance.जैसे- ससजुषो रु: से सकार के स्थान पर रुत्व कर दिए जाने के बाद विरामोऽवसानम् से अवसानसंज्ञा होकर खरवसानयोर्विसर्जनीय: से विसर्ग हो जाता है।For example, after the rutva has been effected in place of the sakāra by ‘sasajuṣo ruḥ’, the avasāna-saṁjñā is made by ‘virāmo’vasānam’, and the visarga occurs by ‘kharavasānayor visarjanīyaḥ’.उसके बाद विसर्जनीयस्य स: से विसर्ग के स्थान पर सकारादेश होता है।After that, by ‘visarjanīyasya saḥ’ the sakāra substitute occurs in place of the visarga.सकारादेश होने के पहले विसर्ग होना जरूरी है और विसर्ग होने के पहले सकार के स्थान पर रुत्व होना जरूरी है।Before the sakāra substitute can occur the visarga must occur, and before the visarga can occur the rutva must occur in place of the sakāra.