Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 4
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 104
वैकल्पिकविसर्गादेशविधायकं विधिसूत्रम्
वा शरि
Aṣṭādhyāyī 8.3.36
Vṛtti Varadarājācārya

शरि विसर्गस्य विसर्गो वा। हरिः शेते, हरिश्शेते।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
आपने अभी तक संज्ञाप्रकरण, अच्छन्धि, हल्लसन्धिप्रकरणों को जान लिया है।Up to now you have come to know the saṁjñā-prakaraṇa, the ac-sandhi, and the hal-sandhi sections.अब आइये विसर्ग से सम्बन्धित सन्धि का ज्ञान करते हैं।Now let us come to know the sandhi related to the visarga.सामान्यतया विसर्ग वह है जो अक्षरों के बाद दो बिन्दु के रूप में (:) लगता है।Generally, the visarga is that which is placed after letters in the form of two dots (ḥ).विसर्ग की उत्पत्ति रेफ से होती है।The visarga originates from the repha.विसर्ग बनने वाला रेफ प्रायः स् से बनता है।The repha that becomes the visarga is usually formed from s.इस प्रकार से स् जो है वह र् बनता है और र् विसर्ग (:) बनता है।In this way, the s becomes r, and the r becomes the visarga (ḥ).अब हमें यह अध्ययन करना है कि कैसी स्थिति में स् से र् और र् से विसर्ग बनता है?Now we are to study in what circumstances s becomes r and r becomes the visarga.
१०४- वा शरि।104. vā śari.वा अव्ययपदं, शरि सप्तम्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।vā is an indeclinable word, śari is in the locative (saptamī) case; this sūtra has two words.इस सूत्र में शरीरे विसर्जनीय: से विसर्जनीय: की तथा विसर्जनीयस्य स: से विसर्जनीयस्य की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra, visarjanīyaḥ is carried over from ‘śarpare visarjanīyaḥ’ and visarjanīyasya from ‘visarjanīyasya saḥ’.
शर् परे होने पर विसर्ग के स्थान पर विकल्प से विसर्ग आदेश होता है।When śar follows, optionally the visarga substitute takes the place of the visarga.शर् प्रत्याहार खर् प्रत्याहार के अन्तर्गत आता है।The śar pratyāhāra falls within the khar pratyāhāra.शर् के परे होने पर विसर्जनीयस्य स: से नित्य से सकार आदेश प्राप्त था।When śar follows, the sakāra substitute was obligatorily obtained by ‘visarjanīyasya saḥ’.एक पक्ष में विसर्ग और एक पक्ष सकार करने के लिए अपवाद के रूप में इस वैकल्पिक सूत्र का आरम्भ है।To produce the visarga in one alternative and the sakāra in the other, this optional sūtra is introduced as an exception (apavāda).तात्पर्य यह हुआ कि खर् में से श्, ष्, स् के परे होने पर एक पक्ष में विसर्ग और एक पक्ष में सकार तथा शेष खर् के परे होने पर नित्य से विसर्ग के स्थान पर सकार ही रहता है।The purport is that when ś, ṣ, s among the khar follow, in one alternative there is the visarga and in the other the sakāra, whereas when the remaining khar follow, obligatorily the sakāra alone remains in place of the visarga.
हरि: शेते, हरिशेते।hariḥ śete, hariśete.हरि शयन करते हैं।Hari lies down (sleeps).हरि:+शेते में विसर्ग के स्थान पर विसर्जनीयस्य स: से नित्य से सकार आदेश प्राप्त था।In hariḥ + śete, the sakāra substitute was obligatorily obtained in place of the visarga by ‘visarjanīyasya saḥ’.शेते का शकार शर् है, उसके परे होने पर उक्त सूत्र को बाधकर के वा शरि से एक पक्ष में विसर्ग ही आदेश हुआ, हरि: शेते ही रहा।The śakāra of śete is a śar; when it follows, setting aside the aforesaid sūtra, by ‘vā śari’ the visarga alone becomes the substitute in one alternative — thus hariḥ śete remains as it is.यह वैकल्पिक है, अत: न होने के पक्ष में विसर्जनीयस्य स: से सकार आदेश हुआ- हरिस्+शेते बना।This is optional; therefore, in the alternative where it does not apply, the sakāra substitute occurs by ‘visarjanīyasya saḥ’ — thus haris + śete is formed.शकार के योग में सकार के स्थान पर स्तो: श्चुना श्चु: से शकार आदेश होकर वर्णसम्मेलन होने पर हरिशेते सिद्ध हुआ।In conjunction with the śakāra, by ‘stoḥ ścunā ścuḥ’ the śakāra substitute takes the place of the sakāra, and on combination of the letters hariśete is established.इस तरह दो रूप बने।In this way two forms are produced.