Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 4
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 103
सकारादेशविधायकं विधिसूत्रम्
विसर्जनीयस्य सः
Aṣṭādhyāyī 8.3.34
Vṛtti Varadarājācārya

खरि। विष्णुस्त्राता।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१०३- विसर्जनीयस्य सः।103. visarjanīyasya saḥ.विसर्जनीयस्य षष्ठ्यन्तं, सः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।visarjanīyasya is in the genitive (ṣaṣṭhī) case, saḥ is in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.खरवसानयोर्विसर्जनीयः से एकदेश खरि की अनुवृत्ति आती है।From ‘kharavasānayor visarjanīyaḥ’, the single word khari is carried over (anuvṛtti).
खर् के परे होने पर विसर्जनीय विसर्ग के स्थान पर सकार आदेश होता है।When khar follows, the substitute sakāra takes the place of the visarjanīya (visarga).
यह सूत्र हल्लसन्धि में भी पढ़ा गया और यहाँ भी पढ़ा गया है।This sūtra was recited in the hal-sandhi section as well, and it is recited here too.यद्यपि यह सूत्र विसर्ग को सकार करता है, अतः यहीं पढ़ना ठीक था, फिर भी प्रसंगवश वहाँ भी पढ़ा गया।Although this sūtra turns the visarga into sakāra, so that reciting it here was indeed fitting, nevertheless, on account of the context, it was recited there too.
खर् प्रत्याहार में वर्ग के प्रथम और द्वितीय अक्षर तथा श्, ष्, स्, ये वर्ण आते हैं।In the khar pratyāhāra fall the first and second letters of each class (varga), and the letters ś, ṣ, s.इनके परे होने पर विसर्ग के स्थान पर सकार आदेश हो जाता है।When these follow, the substitute sakāra takes the place of the visarga.इनमें भी क और ख के परे होने पर वैकल्पिक जिह्वामूलीय तथा प और फ के परे होने पर वैकल्पिक उपध्यानीय होता है।Among these too, when ka and kha follow there is optionally the jihvāmūlīya, and when pa and pha follow there is optionally the upadhmānīya.च और छ के परे होने पर इसके द्वारा किये गये सकार को स्तोः श्चुना श्चुः से शकार आदेश हो जाता है तथा ट और ठ के परे होने पर ष्टुना ष्टुः से षकार होता है।When ca and cha follow, the sakāra produced by this becomes the substitute śakāra by ‘stoḥ ścunā ścuḥ’, and when ṭa and ṭha follow it becomes the ṣakāra by ‘ṣṭunā ṣṭuḥ’.त और थ के परे होने पर सकार ही रहता है।When ta and tha follow, the sakāra alone remains.
विष्णुस्त्राता।viṣṇustrātā.विष्णु रक्षक हैं।Viṣṇu is the protector.विष्णुः+त्राता में त्राता के तकार को खर् परे मानकर विसर्ग के स्थान पर सकार आदेश हो गया- विष्णुस्त्राता बना।In viṣṇuḥ + trātā, taking the takāra of trātā as the following khar, the substitute sakāra takes the place of the visarga — thus viṣṇustrātā is formed.