Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 102
वैकल्पिकतुगागमविधायकं विधिसूत्रम्
पदान्ताद्वा
Aṣṭādhyāyī 6.1.76
Vṛtti Varadarājācārya

दीर्घात्पदान्ताच्छे तुग् वा। लक्ष्मीच्छाया, लक्ष्मीछाया।

इति हल्सन्धि:॥३॥

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१०२- पदान्ताद्वा।102. padāntād vā.पदान्तात् पञ्चम्यन्तं, वा अव्ययपदं, द्विपदमिदं सूत्रम्।padāntāt is in the ablative (pañcamī), vā is an indeclinable word (avyaya); this sūtra has two words.दीर्घात् से दीर्घात् और ह्रस्वस्य पिति कृति तुक् से ह्रस्वस्य की अनुवृत्ति आती है।From dīrghāt the word dīrghāt is carried over, and from hrasvasya piti kṛti tuk the word hrasvasya is carried over (anuvṛtti).
पदान्त दीर्घ से छकार परे होने पर दीर्घ को तुक् आगम विकल्प से होता है।When the cha-kāra follows a word-final long (dīrgha) vowel, the tuk augment is optionally added to the long vowel.
इस तरह उपर्युक्त दो सूत्रों से ह्रस्व से छकार के परे होने पर नित्य से और दीर्घ पदान्त से छकार के परे होने पर विकल्प से तुक् आगम हो जाता है।Thus, by the two sūtras above, when the cha-kāra follows a short vowel the tuk augment takes place obligatorily (nitya), and when it follows a word-final long vowel it takes place optionally.
लक्ष्मीच्छाया, लक्ष्मीछाया।lakṣmīcchāyā, lakṣmīchāyā.लक्ष्मी की छाया।the shadow of Lakṣmī.लक्ष्मी+छाया ऐसी स्थिति में पदान्ताद्वा सूत्र ने वैकल्पिक तुक् का आगम किया।In the situation lakṣmī + chāyā, the sūtra padāntād vā made the optional tuk augment.छकार परे है छाया का छकार और पदान्त दीर्घ है लक्ष्मी में मकारोत्तरवर्ती ईकार।The following cha-kāra is the cha of chāyā, and the word-final long vowel is the ī following the ma-kāra in lakṣmī.ऐसी स्थिति में ईकार को तुक् का आगमIn this situation the tuk augment to the ī-kāra
हुआ।took place.अनुबन्धलोप हुआ, त् बचा।The elision of the anubandhas took place, and t remained.तुक् में ककार की इत्संज्ञा हुई थी सो कित् होने की बजह से आद्यन्तौ टकितौ के नियम से दीर्घ के अन्त में जा बैठा।In tuk the ka-kāra had taken the it-saṁjñā, so, it being kit, by the rule ādyantau ṭakitau it went and sat at the end of the long vowel.लक्ष्मी+त्+छाया बना।lakṣmī + t + chāyā is formed.चवर्ग छकार के योग में तवर्ग तकार को स्तोः श्चुना श्चुः से चुत्व होकर चकार बन गया- लक्ष्मी+च्+छाया बना, वर्णसम्मेलन हुआ- लक्ष्मीच्छाया यह रूप सिद्ध हुआ।In conjunction with the cavarga cha-kāra, the tavarga ta-kāra underwent cutva by stoḥ ścunā ścuḥ and became ca-kāra — lakṣmī + c + chāyā is formed; the combination of the letters took place — the form lakṣmīcchāyā is established.तुक् का आगम वैकल्पिक है, न होने के पक्ष में लक्ष्मीछाया ही रह गया।The tuk augment is optional; in the alternative where it does not take place, lakṣmīchāyā simply remains.
अभ्यासःExercises.
(क) आद्यन्तौ टकितौ यह सूत्र न होता तो क्या हानि होती?(a) If the sūtra ādyantau ṭakitau did not exist, what harm would result?
(ख) छे च सूत्र से किस वर्ण को तुगागम होता है।(b) By the sūtra che ca, to which letter is the tug-āgama made?
(ग) छे च और पदान्ताद्वा का क्षेत्र स्पष्ट करें।(c) Clarify the domain of che ca and padāntād vā.
(ग) शिव+शर्मा में तुक् का आगम क्यों नहीं होता?(c) In śiva + śarmā, why is the tuk augment not made?
(घ) निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-(d) Establish the derivation of the following usages:
ग+छति।ga + chati.इ+छा।i + chā.य+छति।ya + chati.ममच्छात्रः।mamacchātraḥ.मधुच्छादनम्।madhucchādanam.सन्तिच्छिद्राणि।santicchidrāṇi.
तीक्ष्णाच्छुरिका।tīkṣṇācchurikā.मधुच्छन्दसः।madhucchandasaḥ.
परीक्षाExamination.
अब आपका विसर्गसन्धि में प्रवेश होने वाला है।Now you are about to enter into visarga-sandhi.हल्सन्धि पूर्ण हो गई है।The hal-sandhi is now complete.हल्सन्धि के मुख्य सूत्र एवं लोक में अधिक प्रचलित हल्सन्धि वाले प्रयोगों का प्रदर्शन इस प्रकरण में किया गया है।In this section the principal sūtras of hal-sandhi, and the hal-sandhi usages most current in common speech, have been displayed.अब आपके सामने परीक्षा की घड़ी आ गई है।Now the hour of examination has come before you.परीक्षा में सफल होने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल माना जाता है।Only the person who succeeds in examination is deemed successful in life.हमारे जीवन में हर पल परीक्षा ही परीक्षा है।In our life, every moment is nothing but examination.परीक्षाओं से घबराने वाला व्यक्ति कायर माना जाता है।The person who is frightened by examinations is considered a coward.वह कोई प्रगति नहीं कर सकता है।He can make no progress.अतः हमेशा परीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिये।Therefore one should always remain ready for examination.परीक्षा-रूपी अग्नि में तपकर मानव भी कुन्दन जैसा खरा बन जाता है।Tempered in the fire that is examination, a human being too becomes pure like refined gold (kundana).आपने हल्सन्धि की कितनी तैयारी की है? इसका प्रमाण परीक्षा में मिलेगा।How much preparation of hal-sandhi have you made? The proof of it will be found in the examination.
आप प्रतिदिन एक घण्टा स्वाध्याय में अपने को अवश्य लगाये रखना।You must certainly keep yourself engaged in svādhyāya (self-study) for one hour every day.स्वाध्याय का तात्पर्य होता है कि पढ़े हुए विषयों को दुहराना, चिन्तन करना, उन विषयों को पुष्ट करने के लिए नया अध्ययन एवं शोध करना।The purport of svādhyāya is to revise the topics already studied, to reflect on them, and to undertake new study and research in order to reinforce those topics.यदि स्वाध्याय नहीं किया तो आगे पढ़ते रहने पर भी पीछे भूलते जायेंगे।If you do not do svādhyāya, then even while studying further ahead you will go on forgetting what lies behind.इस प्रकार प्रत्येक जिज्ञासु व्यक्ति को प्रतिदिन एक घण्टा अवश्य स्वाध्याय करना चाहिये।In this way every inquisitive (jijñāsu) person should certainly do svādhyāya for one hour every day.अब आप निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखित रूप में दें।Now give the answers to the following questions in written form.इसके पहले लघुसिद्धान्तकौमुदी को कपड़े से बाँधकर दो दिन के लिए रख दें और पूजा करें।Before this, wrap the Laghu-siddhānta-kaumudī in a cloth, set it aside for two days, and perform worship (pūjā).इस बीच में इन अभ्यासों को दुहरायें।In the meantime, revise these exercises.निम्नलिखित प्रश्नों के ५-५ अंक हैं।The following questions carry five marks each.आपको उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम ४० अंक प्राप्त करने होंगे।To pass, you will have to obtain at least 40 marks.
प्रश्नQuestions.
१- श्चुत्व और ष्टुत्व के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।1. Establish in Sanskrit any five usages of ścutva and ṣṭutva.
२- जश्त्व, अनुनासिकत्व और चर्त्व के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।2. Establish in Sanskrit any five usages of jaśtva, anunāsikatva, and cartva.
३- अनुस्वार एवं परसवर्णसन्धि के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।3. Establish in Sanskrit any five usages of anusvāra and parasavarṇa-sandhi.
४- 'छे च' और आद्यन्तौ टकितौ इन दो सूत्रों की कम से कम एक पृष्ठ में व्याख्या करें।4. Explain, in at least one page, the two sūtras che ca and ādyantau ṭakitau.
५- अच्सन्धि और हल्सन्धि के अन्तर को बतायें।5. State the difference between ac-sandhi and hal-sandhi.
६- इस प्रकरण में कौन-कौन सूत्र किन-किन सूत्रों के बाधक हैं? समझाइये।6. In this section, which sūtras are the bādhakas (supersessors) of which sūtras? Explain.
७- परसवर्णविधायक सूत्र की व्याख्या करें।7. Explain the sūtra that prescribes parasavarṇa.
८- आगम और आदेश में क्या अन्तर है? अच्छी तरह समझाइये।8. What is the difference between āgama and ādeśa? Explain thoroughly.
९- हल्सन्धि के सारे सूत्र एवं उनकी वृत्ति को विना पुस्तक देखे पूरा ही उतारें।9. Write out in full all the sūtras of hal-sandhi together with their vṛtti, without looking at the book.
१०- इस प्रकरण में कौन-कौन से सूत्र किस अध्याय एवं पाद के हैं?10. In this section, which sūtras belong to which adhyāya and pāda?
छात्रों को मेरा निर्देशMy instruction to the students.
छात्रों को मेरा निर्देश है कि यदि आपने अभी तक अष्टाध्यायी का पारायण शुरू नहीं किया है तो अब आप पाणिनीय-अष्टाध्यायी के सूत्रों का पारायण अवश्य शुरू कर दें।My instruction to the students is that, if you have not yet begun the recitation (pārāyaṇa) of the Aṣṭādhyāyī, then now you should certainly begin the recitation of the sūtras of the Pāṇinīya-Aṣṭādhyāyī.यदि आप रट सकते हैं तो अच्छी बात है, नहीं तो प्रतिदिन दो अध्याय के नियम से सूत्रपाठ का पारायण करें।If you can memorize them by rote, that is good; otherwise, recite the sūtra-pāṭha at the regular rate of two adhyāyas each day.पहले महीने में प्रथम व द्वितीय अध्याय, दूसरे महीने में तीसरे और चौथे अध्याय, तीसरे महीने में पाँचवें और छठवें अध्याय तथा चौथे महीने में सातवें और आठवें अध्याय का पारायण करने से लगभग चार महीने में सम्पूर्ण अष्टाध्यायी कण्ठस्थ हो जाती है क्योंकि बच्चे एक महीने तक प्रतिदिन जिस विषय का पारायण करेंगे, वह विषय उनको याद हो जाता है।By reciting the first and second adhyāyas in the first month, the third and fourth in the second month, the fifth and sixth in the third month, and the seventh and eighth in the fourth month, the entire Aṣṭādhyāyī is committed to memory in about four months, because whatever subject children recite every day for a month becomes fixed in their memory.यदि एक आवृत्ति में उनको याद नहीं भी हुआ तो दूसरी आवृत्ति में अर्थात् अगले चार महीनों में अवश्य याद हो जायेगा।Even if it is not memorized in one round (āvṛtti), then in the second round — that is, in the next four months — it will certainly be memorized.यदि आठ महीने पाणिनि जी के समस्त सूत्र याद हो जायें तो भी बहुत बड़ी बात है।Even if all the sūtras of the revered Pāṇini are memorized in eight months, that too is a very great thing.यदि कथंचित् दो अध्याय का नियम नहीं बन पाता है तो एक अध्याय का नियम अवश्य रखें।If somehow the regimen of two adhyāyas cannot be maintained, then certainly keep the regimen of one adhyāya.
यह बात भी ध्यान रहे कि लघुसिद्धान्तकौमुदी व्याकरणशास्त्र में प्रवेशिका मात्र है।Keep this in mind too, that the Laghu-siddhānta-kaumudī is merely a primer in the science of grammar (vyākaraṇa-śāstra).आगे जाकर आपको वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी का अध्ययन करना है।Going further, you have to study the Vaiyākaraṇa-siddhānta-kaumudī.लघुसिद्धान्तकौमुदी में पाणिनीय-अष्टाध्यायी के एक तिहाई सूत्र और वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी में पूरे के पूरे लगभग ४००० सूत्र हैं।In the Laghu-siddhānta-kaumudī there are one-third of the sūtras of the Pāṇinīya-Aṣṭādhyāyī, while in the Vaiyākaraṇa-siddhānta-kaumudī there are the whole of them, about 4000 sūtras.उन चार-हजार सूत्रों का ज्ञान एवं उनके उदाहरण जाने विना व्याकरण का ज्ञान पूर्ण नहीं होगा।Without knowing those four thousand sūtras and their examples, the knowledge of grammar will not be complete.आप यह न समझना कि जब वैयाकरणसिद्धान्तकौमुदी पढ़ेंगे तब सभी सूत्र याद कर लेंगे, क्योंकि तब याद नहीं हो पायेगा।Do not suppose that when you study the Vaiyākaraṇa-siddhānta-kaumudī you will then memorize all the sūtras, because at that time they will not be able to be memorized.सूत्रपाठ याद करना अलग बात है और विषयवस्तु को समझना अलग बात है।Memorizing the sūtra-pāṭha is one thing, and understanding the subject matter is another.उस समय समझने का विषय रहेगा तो सूत्रपाठ भी उस समय के लिए रखना ठीक नहीं है।At that time there will be the matter of understanding, so it is not right to leave the sūtra-pāṭha also for that time.जो आज का विषय है, उसे आज ही याद कर लें तो अच्छा रहेगा।Whatever is today's subject, it will be well if you memorize it this very day.मेरा अनुभव है कि उस समय केवल समझने की ही प्रधानता रहती है और सूत्र याद करना अप्रधान (गौण) हो जाता है।It is my experience that at that time only the understanding is predominant, and memorizing the sūtras becomes secondary (gauṇa).फलतः सूत्रों के विषय में जीवन भर सन्देह की स्थिति बनी रहती है।As a result, a condition of doubt regarding the sūtras persists throughout one's whole life.
आपको पुनः स्मरण कराता हूँ कि पाणिनि जी के द्वारा रचित अष्टाध्यायी के सारे सूत्रों के विना व्याकरण अधूरा ही है।I remind you again that, without all the sūtras of the Aṣṭādhyāyī composed by the revered Pāṇini, grammar is simply incomplete.
श्री वरदराजाचार्य के द्वारा रचित लघुसिद्धान्तकौमुदी मेंIn the Laghu-siddhānta-kaumudī composed by Śrī Varadarājācārya,
गोविन्दाचार्य की कृति श्रीधरमुखोल्लासिनी हिन्दी व्याख्या काof the Śrīdhara-mukhollāsinī Hindi commentary, the work of Govindācārya,
हल्सन्धिप्रकरण पूर्ण हुआ।the hal-sandhi section is completed.
अथ विसर्गसन्धिःNow the visarga-sandhi.