Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 101
तुगागमविधायकं विधिसूत्रम्
छे च
Aṣṭādhyāyī 6.1.73
Vṛtti Varadarājācārya

ह्रस्वस्य छे तुक्। शिवच्छाया।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
१०१- छे च।101. che ca.छे सप्तम्यन्तं, च अव्ययपदं, द्विपदमिदं सूत्रम्।che is in the locative (saptamī), ca is an indeclinable word (avyaya); this sūtra has two words.ह्रस्वस्य पिति कृति तुक् से ह्रस्वस्य और तुक् दो पदों की अनुवृत्ति हुई है।From hrasvasya piti kṛti tuk the two words hrasvasya and tuk are carried over (anuvṛtti).
छकार के परे होने परे ह्रस्व को तुक् का आगम होता है।When the cha-kāra follows, the tuk augment is added to a short (hrasva) vowel.
यह सूत्र तुक् आगम करता है।This sūtra makes the tuk augment.शब्दों एवं अक्षरों से प्रत्यय, आगम और आदेश होते हैं जो आगे बताये जायेंगे।From words and letters arise pratyayas, āgamas, and ādeśas, which will be explained further on.पहले भी बताया जा चुका है कि आदेश किसी वर्ण के स्थान पर उसे हटाकर होते हैं और आगम किसी के स्थान पर नहीं होता और किसी वर्ण को भी नहीं हटाता अपितु जिस वर्ण को आगम का विधान किया जाता है उसके बगल में आकर के बैठ जाता है।It has already been stated before that ādeśas take place in the place of some letter, removing it, whereas an āgama does not take the place of anything nor removes any letter, but rather comes and settles beside the letter for which the āgama is prescribed.शत्रुवदादेशा भवन्ति, मित्रवदागमा भवन्ति अर्थात् आदेश शत्रु जैसे होते हैं जो स्थानी हटाकर बैठते हैं और आगम मित्र के समान होते हैं जो उसे किसी प्रकार की हानि किये विना उसके हितकारी होते हुए उसके बगल में बैठ जाते हैं।śatruvad ādeśā bhavanti, mitravad āgamā bhavanti — that is, ādeśas are like enemies, which remove the sthānin and take its seat, whereas āgamas are like friends, which, without doing it any kind of harm and being beneficial to it, settle beside it.इस सूत्र से भी आगम किया गया है।By this sūtra too an āgama is made.वह तुक् आगम ह्रस्व को हुआ है।That tuk augment has been made to a short vowel.अतः ह्रस्व के बगल में बैठेगा।Therefore it will sit beside the short vowel.यहाँ पर यह स्पष्ट नहीं हुआ कि आगम जिस को हुआ वह उसके पहले बैठे या उसके बाद में बैठे? इसी का निर्णय करता है सूत्र आद्यन्तौ टकितौ।Here it has not become clear whether the āgama, made to a given element, should sit before it or after it; this is decided by the sūtra ādyantau ṭakitau.तुक् में ककार की इत्संज्ञा होने के कारण कित् है, अतः ह्रस्व के अन्त में बैठेगा।Because in tuk the ka-kāra takes the it-saṁjñā, it is kit; therefore it will sit at the end of the short vowel.
शिवच्छाया (शिव की छाया)।śivacchāyā (the shadow of Śiva).शिव+छाया ऐसी स्थिति में छे च सूत्र ने तुक् का आगम किया।In the situation śiva + chāyā, the sūtra che ca made the tuk augment.छकार परे है छाया का छकार और ह्रस्ववर्ण है शिव में वकारोत्तरवर्ती अकार।The following cha-kāra is the cha of chāyā, and the short letter is the a following the va-kāra in śiva.ऐसी स्थिति में अकार को तुक् का आगम हुआ।In this situation the tuk augment was made to the a-kāra.अनुबन्धलोप होकर त् बचा।After the elision of the anubandhas, t remained.तुक् में ककार की इत्संज्ञा हुई थी सो कित् होने की बजह से आद्यन्तौ टकितौ के नियम से ह्रस्व के अन्त में बैठा।In tuk the ka-kāra had taken the it-saṁjñā, so, it being kit, by the rule ādyantau ṭakitau it sat at the end of the short vowel.शिव+त्+छाया बना है।śiva + t + chāyā is formed.चवर्ग छकार के योग में तवर्ग तकार को स्तोः श्चुना श्चुः से चुत्व होकर चकार बन गया- शिव+च्+छाया बना, वर्णसम्मेलन होकर- शिवच्छाया यह रूप सिद्ध हुआ।In conjunction with the cavarga cha-kāra, the tavarga ta-kāra underwent cutva by stoḥ ścunā ścuḥ and became ca-kāra — śiva + c + chāyā is formed; and on the combination of the letters, the form śivacchāyā is established.