८४- आद्यन्तौ टकितौ।84. ādyantau ṭakitau.आदिश्च अन्तश्च आद्यन्तौ, टश्च कश्च टकौ, इतरेतरयोगद्वन्द्वः, टकौ इतौ ययोस्तौ टकितौ, बहुब्रीहिः।ādiśca antaśca ādyantau ('beginning and end' = ādyantau); ṭaśca kaśca ṭakau (ṭ and k = ṭakau), an itaretarayoga dvandva compound; ṭakau itau yayoḥ tau ṭakitau (those two which have ṭ and k as their it markers are ṭakitau), a bahuvrīhi compound.आद्यन्तौ प्रथमान्तं, टकितौ प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।ādyantau is in the nominative (prathamā) case, ṭakitau in the nominative (prathamā) case; this sūtra has two words.
टित् और कित् जिसको कहे गये हैं वे क्रमशः उनके आदि और अन्त के अवयव होते हैं।Those which are designated ṭit and kit become, respectively, the initial and final constituents (avayava) of them.
आगम जिसको होता है, उसके आदि में या अन्त में जाकर के बैठें यह निर्णय करता है यह सूत्र।This sūtra decides whether an āgama should go and take its place at the beginning or at the end of that to which it accrues.जिस आगम या आदेश में टकार की इत्संज्ञा होती है (टस्य इत्=टित्) वह टित् कहलाता है और जिस में ककार की इत्संज्ञा होती है उसे (कस्य इत्=कित्) कित् कहते हैं।An āgama or ādeśa in which the ṭakāra receives the it-saṁjñā (ṭasya it = ṭit) is called ṭit, and one in which the kakāra receives the it-saṁjñā (kasya it = kit) is called kit.यदि आगम टित् होगा तो जिसको आगम हुआ है उसीके आदि में अर्थात् पहले और यदि आगम कित् होगा तो जिसको आगम हुआ है उसके अन्त में अर्थात् बाद में होगा।If the āgama is ṭit, it comes at the beginning — that is, before — that to which the āgama accrues; and if the āgama is kit, it comes at the end — that is, after — that to which the āgama accrues.टित् है तो आदि में और कित् है तो अन्त में होना निश्चित है।It is settled that if it is ṭit it comes at the beginning, and if it is kit at the end.जैसे छे च सूत्र से ह्रस्व को तुक् का आगम हुआ है।For example, by the sūtra 'che ca' the āgama tuk accrues to a short (hrasva) vowel.तुक् में अन्त्य ककार की हलन्त्यम् सूत्र से इत्संज्ञा और तस्य लोपः से लोप हो गया और तु में उकार की उपदेशेऽजनुनासिक इत् से इत्संज्ञा तथा तस्य लोपः से लोप हो गया, बचा- त्।In tuk, the final kakāra receives the it-saṁjñā by the sūtra 'halantyam' and is elided by 'tasya lopaḥ'; and in tu, the ukāra receives the it-saṁjñā by 'upadeśe'janunāsika it' and is elided by 'tasya lopaḥ'; what remains is t.अब यह तकार कहाँ बैठे? क्योंकि छे च इस सूत्र से जो तुक् का आगम हुआ था वह छकार के परे रहने पर ह्रस्व को हुआ था सो ह्रस्व के आगे या पीछे बैठना चाहिए तो इस सूत्र से निर्णय कर दिया गया कि यदि टित् है तो उसके आदि में बैठे और कित् हो तो अन्त में बैठे।Now, where should this takāra be placed? Since the āgama tuk that accrued by the sūtra 'che ca' had accrued to the short vowel when a chakāra follows, it ought to take its place either before or after the short vowel; so this sūtra decides that if it is ṭit it takes its place at the beginning, and if it is kit at the end.तुक् में ककार की इत्संज्ञा हुई है।In tuk the kakāra has received the it-saṁjñā.अतः यह कित् है।Therefore it is kit.कित् होने के कारण यह त् ह्रस्व वर्ण के अन्त में ही बैठेगा।Being kit, this t will take its place only at the end of the short vowel.इसी तरह ड्णोः कुक् टुक् शरि से डकार और णकार को कुक् और टुक् आगम होने पर कित् होने के कारण क् और ट् ये ड् और ण् के अन्त में बैठेंगे किन्तु डः सि धुट् से धुट् का आगम होने पर टकार की इत्संज्ञा होती है, अतः टित् होने के कारण सकार के आदि में बैठेगा।In the same way, by 'ṅṇoḥ kuk ṭuk śari' the āgamas kuk and ṭuk accrue to ṅakāra and ṇakāra; being kit, the k and ṭ take their place at the end of ṅ and ṇ; but by 'ḍaḥ si dhuṭ', when the āgama dhuṭ accrues, the ṭakāra receives the it-saṁjñā, so, being ṭit, it takes its place at the beginning of the sakāra.
किसी भी प्रत्यय, आगम और आदेश में जिस वर्ण की भी इत्संज्ञा की जाने वाली है, वह अनुबन्ध कहलाता है- इत्संज्ञायोग्यत्वम् अनुबन्धत्वम्।In any pratyaya, āgama, or ādeśa, whatever letter is to be given the it-saṁjñā is called an anubandha — itsaṁjñāyogyatvam anubandhatvam ('fitness to receive the it-saṁjñā is the state of being an anubandha').आगम आदि में लगे हुए वर्णों का हलन्त्यम् आदि सूत्रों से जो इत्संज्ञा करके तस्य लोपः से लोप किया जाता है उसे अनुबन्धलोप कहते हैं।The elision, by 'tasya lopaḥ', of the letters attached to an āgama and the like — after they have received the it-saṁjñā by sūtras such as 'halantyam' — is called anubandha-lopa.इसलिये आगे जहाँ भी अनुबन्धलोप की बात आ जाये तो यही समझना चाहिए कि प्रत्यय, आगम आदि को टित्-कित् आदि बनाने के लिये जो अतिरिक्त वर्ण हैं, वे अनुबन्ध हैं और उनका लोप होना ही अनुबन्धलोप है।Therefore, wherever the term anubandha-lopa occurs later, this is what should be understood: the additional letters that serve to make a pratyaya, āgama, and the like ṭit, kit, and so on, are the anubandhas, and their elision is precisely the anubandha-lopa.
आगम और आदेश का अन्तर- शत्रुवदादेशा भवन्ति।The difference between āgama and ādeśa — śatruvad ādeśā bhavanti ('ādeśas are like enemies').मित्रवदागमा भवन्ति।mitravad āgamā bhavanti ('āgamas are like friends').आदेश शत्रु की तरह होते हैं, जो किसी वर्ण को हटाकर के बैठते हैं और आगम मित्र की तरह होते हैं, जो किसी वर्ण के पास में आकर बैठते हैं।ādeśas are like enemies, which take their seat by removing some letter, while āgamas are like friends, which come and take their seat beside some letter.