७९- अनुस्वारस्य ययि परसवर्णः।79. anusvārasya yayi parasavarṇaḥ.परस्य सवर्णः- परसवर्णः, षष्ठी तत्पुरुषः।The savarṇa of what follows (para) is parasavarṇa — a ṣaṣṭhī tatpuruṣa compound.अनुस्वारस्य षष्ठ्यन्तं, ययि सप्तम्यन्तं, परसवर्णः प्रथमान्तं त्रिपदमिदं सूत्रम्।anusvārasya is in the genitive (ṣaṣṭhī), yayi is in the locative (saptamī), parasavarṇaḥ is in the nominative (prathamā); this sūtra has three words.
यय् प्रत्याहार के परे होने पर अनुस्वार के स्थान पर परसवर्ण होता है।When a letter of the yay pratyāhāra follows, in place of the anusvāra there is the parasavarṇa.
परसवर्ण का अर्थ है- पर में जो वर्ण है उसके सवर्णियों में से आदेश होना।The meaning of parasavarṇa is that the substitute is one of the savarṇas of the letter that follows (para).
यय् प्रत्याहार में समस्त हलों में से केवल ह्, श्, ष्, स् को छोड़कर बाकी सारे हल्वर्ण आते हैं।In the yay pratyāhāra come all the hal letters, excluding only h, ś, ṣ, s from among all the hals.पर के सवर्णी अनेक हो सकते हैं।The savarṇas of the following letter can be many.अतः स्थानेऽन्तरतमः इस परिभाषा सूत्र की आवश्यकता पड़ेगी।Therefore the paribhāṣā sūtra sthāne'ntaratamaḥ will be needed.यह सूत्र अनुस्वार हो जाने के बाद ही लगता है।This sūtra applies only after the anusvāra has taken place.अतः इस सूत्र के पूर्वप्रवृत्त सूत्र हैं- मोऽनुस्वारः और नश्चापदान्तस्य झलि।Therefore the sūtras that operate before this one are mo'nusvāraḥ and naścāpadāntasya jhali.
शान्तः।śāntaḥ.शाम्+तः में पहले नश्चापदान्तस्य झलि से शाम् के मकार के स्थान पर अनुस्वार हुआ- शां+तः बना।In śām+taḥ, first, by naścāpadāntasya jhali, in place of the makāra of śām anusvāra occurs, giving śāṁ+taḥ.उसके बाद सूत्र लगा- अनुस्वारस्य ययि परसवर्णः।After that the sūtra anusvārasya yayi parasavarṇaḥ applies.यय् प्रत्याहार है तः का तकार और शां में अनुस्वार है ही।The yay-pratyāhāra letter is the takāra of taḥ, and in śāṁ the anusvāra is indeed present.उसके स्थान पर परवर्ण के सवर्णी प्राप्त हुए।In its place the savarṇas of the following letter were obtained.अनुस्वार से परे है तः का तकार और तकार के सवर्णी हैं- त्, थ्, द्, ध्, न्।Following the anusvāra is the takāra of taḥ, and the savarṇas of the takāra are t, th, d, dh, n.अनुस्वार के स्थान पर ये पाँचों प्राप्त हुए।These five were obtained in place of the anusvāra.अतः अनियम हुआ और नियमार्थ स्थानेऽन्तरतमः की प्रवृत्ति हुई और स्थान से मिलाने पर स्थानी अनुस्वार का नासिका स्थान है और आदेश त्, थ्, द्, ध्, न् में से नासिकास्थान वाला वर्ण केवल न् है।Therefore indeterminacy arose, and to settle it sthāne'ntaratamaḥ came into operation; and matching by place, the sthānin anusvāra has the nose (nāsikā) as its place, and among the substitutes t, th, d, dh, n the only letter having the nasal place is n.अतः अनुस्वार के स्थान पर नकार आदेश हो गया।Therefore in place of the anusvāra the nakāra becomes the substitute.शान्+तः बना, वर्णसम्मेलन होकर शान्तः सिद्ध हुआ।This gives śān+taḥ; on combining the letters, śāntaḥ is established.