Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 75
वैकल्पिकपूर्वसवर्णविधायकं विधिसूत्रम्
झयो होऽन्यतरस्याम्
Aṣṭādhyāyī 8.4.62
Vṛtti Varadarājācārya

झयः परस्य हस्य वा पूर्वसवर्णः।

नादस्य घोषस्य संवारस्य महाप्राणस्य तादृशो वर्गचतुर्थः।

वाग्घरिः, वाग्हरिः।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
७५- झयो होऽन्यतरस्याम्।75. jhayo ho'nyatarasyām.झयः पञ्चम्यन्तं, हः षष्ठ्यन्तम्, अन्यतरस्यां सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।jhayaḥ is in the ablative (pañcamī) case, haḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī), anyatarasyām is in the locative (saptamī); this sūtra has three words.उदः स्थास्तम्भोः पूर्वस्य से पूर्वस्य और अनुस्वारस्य ययि परसवर्णः से सवर्णः की अनुवृत्ति आती है।The anuvṛtti of pūrvasya comes from udaḥ sthāstambhoḥ pūrvasya, and of savarṇaḥ from anusvārasya yayi parasavarṇaḥ.
झय् से परे हकार के स्थान पर विकल्प से पूर्वसवर्ण होता है।In place of a hakāra following jhay, there is optionally the pūrvasavarṇa (a letter homogeneous with the preceding one).
पूर्व में झय् हो।Let jhay be the preceding letter.झय् में वर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ अक्षर आते हैं।In jhay come the first, second, third, and fourth letters of a class (varga).उनमें से प्रथम, द्वितीय और तृतीय अक्षरों के स्थान पर झलां जशोऽन्ते से जश्त्व होकर वर्ग की तीसरा वर्ण आदेश हो चुका होता है।Among these, in place of the first, second, and third letters, by jhalāṁ jaśo'nte the jaś substitution (jaśtva) has already made the third letter of the class the substitute.अतः वर्ग का तीसरा वर्ण ही झय् के रूप में मिलेगा।Therefore it is the third letter of the class that will be found as the jhay.यदि हकार से पूर्व में ग् होगा तो उसके सवर्णों क्, ख्, ग्, घ्, ङ् प्राप्त होंगे।If g precedes the hakāra, then its savarṇas k, kh, g, gh, ṅ will be obtained.यदि ज् होगा तो उसके सवर्णों च्, छ्, ज्, झ्, ञ्, यदि ङ् होगा तो ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण्, यदि द् होगा तो उसके सवर्णों त्, थ्, द्, ध्, न् और यदि ब् होगा तो उसके सवर्णों प्, फ्, ब्, भ्, म् ये आदेश के रूप में प्राप्त होंगे।If it is j, then its savarṇas c, ch, j, jh, ñ; if ṅ, then ṭ, ṭh, ḍ, ḍh, ṇ; if d, then t, th, d, dh, n; and if b, then its savarṇas p, ph, b, bh, m — these will be obtained as the substitute.एक के स्थान पर पाँच-पाँच प्राप्त होने पर अनियम होगा।Since five each are obtained in place of one, there will be indeterminacy (aniyama).स्थानेऽन्तरतमः के नियमानुसार स्थान, अर्थ, गुण और प्रमाणों से तुल्यतम आदेश होगा।According to the rule sthāne'ntaratamaḥ, the substitute most similar by place (sthāna), meaning (artha), quality (guṇa), and measure (pramāṇa) will be adopted.यहाँ पर स्थान से बात बनेगी नहीं, अर्थ से भी नहीं बनने वाली है।Here the matter is not settled by place, nor will it be settled by meaning.गुण का अर्थ प्रयत्न है।The meaning of quality (guṇa) is effort (prayatna).आभ्यन्तर प्रयत्न से नियम नहीं बन पा रहा है क्योंकि स्थानी हकार का ही प्रयत्न आदेश में भी होना चाहिए।By internal effort it cannot be settled, because the very effort of the sthānin hakāra ought to be present in the substitute too.अन्ततः बाह्यप्रयत्न से मिलाने पर हकार का संवार, नाद, घोष, महाप्राण प्रयत्न है।Finally, matching by external effort, the hakāra has the saṁvāra, nāda, ghoṣa, and mahāprāṇa efforts.आदेशों में भी इन्हीं प्रयत्न वाले वर्ण केवल वर्ग के चतुर्थ अक्षर घ्, झ्, ढ्, ध्, भ् मिलते हैं।Among the substitutes too, the letters having these same efforts are only the fourth letters of the classes — gh, jh, ḍh, dh, bh.अतः इनमें से ही आदेश होगा।Therefore the substitute will be from among these.इस तरह से पूर्व में ग् होने पर हकार के स्थान पर घ् होगा।Thus, when g precedes, in place of the hakāra there will be gh.इसी तरह पूर्व में ज् होने पर झ् एवं ङ् के होने पर ढ्, होगा।Likewise, when j precedes there will be jh, and when ṅ precedes, ḍh.इसी तरह द् होने पर ध्, और ब् होने पर भ् आदेश हो जायेंगे।Likewise, when d precedes, dh, and when b precedes, bh will be the substitutes.अतः मूल में लिखा गया- नादस्य घोषस्य संवारस्य महाप्राणस्य हस्य तादृशो वर्गचतुर्थः।Therefore it is written in the original: nādasya ghoṣasya saṁvārasya mahāprāṇasya hasya tādṛśo vargacaturthaḥ — for a hakāra having nāda, ghoṣa, saṁvāra, and mahāprāṇa, the corresponding fourth letter of the class.इस तरह वाग्+हरिः में संवार नाद घोष महाप्राण प्रयत्न वाले हकार के स्थान पर वैसा ही वर्ग का चतुर्थ अक्षर घकार आदेश होता है।Thus in vāg+hariḥ, in place of the hakāra having the saṁvāra, nāda, ghoṣa, and mahāprāṇa efforts, the corresponding fourth letter of the class, ghakāra, becomes the substitute.
वाग्घरिः, वाग्हरिः।vāgghariḥ, vāghariḥ.वाणी में श्रेष्ठ, बोलने में चतुर।Excellent in speech, skilled in speaking.वाक्+हरिः में झलां जशोऽन्ते से जश्त्व होकर हकार के स्थान पर गकार हो गया, वाग्+हरिः बना।In vāk+hariḥ, by jhalāṁ jaśo'nte the jaś substitution takes place, and in place of the kakāra there comes gakāra, giving vāg+hariḥ.उसके बाद सूत्र लगा- झयो होऽन्यतरस्याम्।After that the sūtra jhayo ho'nyatarasyām applies.झय् है वाग् का गकार, उससे परे हकार है हरिः का हकार।The jhay is the gakāra of vāg, and following it is the hakāra, the hakāra of hariḥ.हकार से पूर्व में गकार है, उसके सवर्णों हैं- क्, ख्, ग्, घ्, ङ्।Before the hakāra is the gakāra, whose savarṇas are k, kh, g, gh, ṅ.अतः हरिः के हकार के स्थान पर क्, ख्, ग्, घ्, ङ् ये सभी पूर्वसवर्णों प्राप्त हुए।Therefore in place of the hakāra of hariḥ, all these — k, kh, g, gh, ṅ — were obtained as the pūrvasavarṇa.एक के स्थान पर पाँच वर्णों की प्राप्ति होना अनियम हुआ।The obtaining of five letters in place of one resulted in indeterminacy.अतः नियमार्थ सूत्र आया- स्थानेऽन्तरतमः।Therefore, to settle it, the sūtra sthāne'ntaratamaḥ came in.स्थान से मिलाने पर हकार का कण्ठस्थान है और पाँचों आदेशों का भी कण्ठस्थान ही है।Matching by place: the hakāra has the throat (kaṇṭha) place, and all five substitutes too have the throat place.अतः नियम नहीं बना।Therefore it was not settled.अर्थ की साम्यता मिलाने पर एक हकार का क्या अर्थ हो सकता है? और आदेशों का भी कोई निश्चित अर्थ नहीं है।Matching by similarity of meaning: what meaning can a single hakāra have? And the substitutes too have no fixed meaning.अतः फिर भी नियम नहीं बना।Therefore it was still not settled.गुण की तुल्यता मिलाने पर आभ्यन्तर प्रयत्न से भी अनियम ही बना, क्योंकि हकार का आभ्यन्तर प्रयत्न में ऊष्मसंज्ञक होने के कारण ईषद्विवृत प्रयत्न है।Matching by similarity of quality: even by internal effort indeterminacy remained, because the hakāra, being classed as ūṣman, has the īṣadvivṛta effort in its internal effort.आदेश क्, ख्, ग्, घ्, ङ् में से किसी का भी ईषद्विवृत प्रयत्न नहीं है।None among the substitutes k, kh, g, gh, ṅ has the īṣadvivṛta effort.अतः बाह्यप्रयत्न से मिलाया गया।Therefore matching was done by external effort.बाह्यप्रयत्न में हकार का संवार नाद घोष महाप्राण प्रयत्न है।In external effort the hakāra has the saṁvāra, nāda, ghoṣa, and mahāprāṇa efforts.आदेशों में यही प्रयत्न वाला केवल घ् ही है, क्योंकि क्, ग्, और ङ् ये वर्ण अल्पप्राण प्रयत्न वाले हैं, इसलिए नहीं मिलते।Among the substitutes, only gh has these same efforts, for the letters k, g, and ṅ have the alpaprāṇa effort and so do not match.ख् का विवार, श्वास, अघोष प्रयत्न होने के कारण नहीं मिलता।kh, having the vivāra, śvāsa, and aghoṣa efforts, does not match.केवल घ् ही तादृश संवार नाद घोष महाप्राण प्रयत्न वाला है।Only gh has the corresponding saṁvāra, nāda, ghoṣa, and mahāprāṇa efforts.अतः हरिः के हकार को मिटाकर घ् बैठ गया।Therefore, removing the hakāra of hariḥ, gh takes its place.वाग्घरिः बना।This gives vāgghariḥ.यह आदेश वैकल्पिक है, न होने के पक्ष में हकार ही रह गया- वाग्हरिः।This substitution is optional; in the alternative where it does not occur, the hakāra remains, giving vāghariḥ.
अब इसी तरह निम्नलिखित प्रयोगों की भी सिद्धि करें-Now, in the same way, derive the following usages as well:
समुद्+हर्ता=समुद्धर्ता।samud+hartā = samuddhartā.यहाँ पर पूर्ववर्ण का सवर्णी चतुर्थ अक्षर ध् आदेश हुआ।Here the fourth letter, dh, homogeneous with the preceding letter, becomes the substitute.
अच्+हीनम्=अन्झीनम्।ac+hīnam = anjhīnam.यहाँ पर पूर्ववर्ण का सवर्णी चतुर्थ अक्षर झ् आदेश हुआ।Here the fourth letter, jh, homogeneous with the preceding letter, becomes the substitute.
मधुलिड्+हसति=मधुलिड्ढसति।madhuliḍ+hasati = madhuliḍḍhasati.यहाँ पर पूर्ववर्ण का सवर्णी चतुर्थ अक्षर ढ् आदेश हुआ।Here the fourth letter, ḍh, homogeneous with the preceding letter, becomes the substitute.
दूराद्+हूते च= दूराद्धूते च।dūrād+hūte ca = dūrāddhūte ca.यहाँ पर पूर्ववर्ण का सवर्णी चतुर्थ अक्षर ध् आदेश हुआ।Here the fourth letter, dh, homogeneous with the preceding letter, becomes the substitute.