Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 72
नियमकारकं परिभाषासूत्रम्
आदेः परस्य
Aṣṭādhyāyī 1.1.54
Vṛtti Varadarājācārya

परस्य यद्विहितं तत्तस्यादेर्बोध्यम्। इति सस्य थः।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
७२- आदेः परस्य।72. ādeḥ parasya.आदेः षष्ठ्यन्तं, परस्य षष्ठ्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।ādeḥ ends in the genitive (ṣaṣṭhī), parasya ends in the genitive (ṣaṣṭhī); this sūtra has two words.इस सूत्र में अलोऽन्त्यस्य से अलः की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra, from alo'ntyasya the anuvṛtti of alaḥ comes.पर के स्थान पर जो कार्य विधान किया जाता है, वह कार्य उसके आदि अल् के स्थान पर होता है।Whatever operation is prescribed in place of the para, that operation takes place in place of its initial al.
षष्ठ्यन्त पद के निर्देश से किया जाने वाला आदेश अन्त्य वर्ण के स्थान पर होता है, ऐसा अलोऽन्त्यस्य सूत्र ने बताया था।The sūtra alo'ntyasya had stated that the substitute effected through the specification of a genitive-ending word takes place in place of the final letter.इसके क्षेत्र को सीमित करते हुए यह सूत्र कहता है कि किसी से पर में विद्यमान को यदि कोई कार्य हो रहा हो तो उस पर के अन्त्य को कार्य न होकर आदि को हो।Limiting its scope, this sūtra says that if some operation is applying to what is present following (para) something, then the operation should apply not to the final of that para but to its initial.जैसे- प्रकृत में उद् से पर में विद्यमान स्था और स्तम्भ को पूर्वसवर्ण आदेश हो रहा है किन्तु वह आदेश षष्ठ्यन्त स्थास्तम्भोः से निर्दिष्ट होने के कारण अन्त्य आ और भ् को प्राप्त था।For example — in the present case, the pūrvasavarṇa substitute is applying to sthā and stambh present following ud, but that substitute, being indicated by the genitive-ending sthāstambhoḥ, was available to the final ā and bh.इस सूत्र के होने पर आदि सकार के स्थान पर ही कार्य होता है।When this sūtra is present, the operation takes place only in place of the initial sakāra.