Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 68
अनुनासिकादेशविधायकं विधिसूत्रम्
यरोऽनुनासिकेऽनुनासिको वा
Aṣṭādhyāyī 8.4.45
Vṛtti Varadarājācārya

यरः पदान्तस्यानुनासिके परेऽनुनासिको वा स्यात्।

एतन्मुरारिः, एतद् मुरारिः।

वार्तिकम्- प्रत्यये भाषायां नित्यम्। तन्मात्रम्। चिन्मयम्।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
६८- यरोऽनुनासिकेऽनुनासिको वा।68. yaro'nunāsike'nunāsiko vā.यरः षष्ठ्यन्तम्, अनुनासिके सप्तम्यन्तम्, अनुनासिकः प्रथमान्तं, वा अव्ययपदम्, अनेकपदमिदं सूत्रम्।yaraḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī) case, anunāsike is in the locative (saptamī) case, anunāsikaḥ is in the nominative (prathamā) case, vā is an indeclinable word; this sūtra has several words.पदस्य सूत्र का अधिकार आ रहा है।The governing sense (adhikāra) of the word padasya from the sūtra ‘padasya’ is being carried over.
अनुनासिक के पर में रहते पदान्त यर् के स्थान पर विकल्प से अनुनासिक आदेश होता है।When an anunāsika follows, the word-final yar optionally has an anunāsika substituted in its place.
यदि पर में कोई अनुनासिक वर्ण हो और पूर्व में पद के अन्त में विद्यमान यर् प्रत्याहार के वर्ण हों तो यर् के स्थान पर अनुनासिक आदेश होगा विकल्प से।If some anunāsika letter follows and the letters of the yar pratyāhāra are present at the end of the preceding word, then an anunāsika substitute optionally replaces the yar.अनुनासिक भी दो प्रकार के होते हैं- अच् अनुनासिक और हल् अनुनासिक।anunāsikas too are of two kinds — the ac anunāsika and the hal anunāsika.जिनका उच्चारण नाक और मुख से हो वे अच्वर्ण और हल्वर्ण अनुनासिक कहलाते हैं- मुखनासिकावचनोऽनुनासिकः।Those which are pronounced through both the nose and the mouth are called anunāsika ac-letters and hal-letters — mukhanāsikāvacano'nunāsikaḥ.ङ्, ञ् ण्, न्, म् ये नाक और मुख से उच्चारण होने वाले हल्वर्ण अनुनासिक हैं।ṅ, ñ, ṇ, n, m — these are the hal-letters pronounced through the nose and the mouth, that is, the anunāsikas.यहाँ पर अनुनासिक से ङ्, ञ्, ण्, न्, म् ही ग्रहण किये गये हैं।Here, by anunāsika, only ṅ, ñ, ṇ, n, m are taken up.इस सूत्र के लगने के बाद भी स्थानेऽन्तरतमः की आवश्यकता होगी क्योंकि स्थानी कोई एक वर्ण होगा और आदेश में उक्त पाँचों प्राप्त होंगे।Even after this sūtra applies, sthāne'ntaratamaḥ will be needed, because the sthānin will be some single letter while the aforesaid five will all be available as the substitute.
एतन्मुरारिः।etanmurāriḥ.एतत्+मुरारिः इस स्थिति में झलां जशोऽन्ते सूत्र से तकार के स्थान पर जश्त्व होकर एतद् मुरारि बना है।In the state etat+murāriḥ, by the sūtra jhalāṁ jaśo'nte the jaśtva substitute replaces the takāra, and etad murāri is formed.अब यरोऽनुनासिकेऽनुनासिको वा की उपस्थिति हुई।Now yaro'nunāsike'nunāsiko vā becomes applicable.अनुनासिक परे है मुरारिः का मकार और पदान्त यर् है- एतद् का दकार।The anunāsika that follows is the makāra of murāriḥ, and the word-final yar is the dakāra of etad.अब एतद् के दकार के स्थान पर अनुनासिक अर्थात् ङ्, ञ्, ण्, न्, म् ये सभी प्राप्त हुए।Now in place of the dakāra of etad, the anunāsikas — that is, ṅ, ñ, ṇ, n, m — are all available.एक के स्थान पर पाँच अनुनासिकों की प्राप्ति होना भी अनियम हुआ तो स्थानेऽन्तरतमः के नियम से स्थान मिलाने से दन्तस्थान वाले दकार के स्थान पर दन्तस्थान वाला ही नकार आदेश हुआ।Since the availability of five anunāsikas in place of a single one is again indeterminate, by matching the place of articulation through the rule sthāne'ntaratamaḥ, the nakāra, which also has the dental place, is substituted for the dakāra, which has the dental place.अतः द् को हटाकर न् आदेश हुआ- एतन्+मुरारिः बना।Therefore, removing the d, the substitute n is effected — etan+murāriḥ is formed.वर्णसम्मेलन हुआ- न्+मु=न्मु, एतन्मुरारिः बना।The letters are joined — n+mu = nmu, and etanmurāriḥ is formed.अनुनासिक न होने के पक्ष में एतद् मुरारिः ही रह गया।In the alternative where the anunāsika does not apply, etad murāriḥ simply remains.
प्रत्यये भाषायां नित्यम्।pratyaye bhāṣāyāṁ nityam.यह वार्तिक है।This is a vārttika.अनुनासिक वर्ण आदि में हो ऐसेSuch that an anunāsika letter be at the beginning,
प्रत्यय के परे होने पर लौकिक प्रयोगों में पदान्त यर् के स्थान पर नित्य से अनुनासिक होता है।when a pratyaya follows, in worldly (laukika) usages the word-final yar obligatorily (nitya) has an anunāsika in its place.
यरोऽनुनासिकोऽनुनासिको वा से वैकल्पिक प्राप्त अनुनासिक आदेश को अनुनासिकादि के परे होने पर नित्य से करने के लिए वार्तिक का अवतरण हुआ।This vārttika was introduced in order to effect obligatorily (nitya) the anunāsika substitute that is optionally available by yaro'nunāsiko'nunāsiko vā, when an anunāsika-initial follows.
तन्मात्रम्।tanmātram.उतना ही।‘Just that much.’तत्+मात्रम् में तत् के तकार को झलां जशोऽन्ते से जश्त्व होकर दकार आदेश हुआ, तद् बना।In tat+mātram, by jhalāṁ jaśo'nte the takāra of tat receives the jaśtva substitute dakāra, and tad is formed.मात्रच् प्रत्यय है, उसके परे होने पर तद् के दकार के स्थान पर प्रत्यये भाषायां नित्यम् से स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से नित्य से अनुनासिक नकार आदेश हुआ, तन्+मात्रम् बना।mātrac is the pratyaya; when it follows, in place of the dakāra of tad, by pratyaye bhāṣāyāṁ nityam with the help of sthāne'ntaratamaḥ, the obligatory (nitya) anunāsika substitute nakāra is effected, and tan+mātram is formed.वर्णसम्मेलन होकर तन्मात्रम् सिद्ध हुआ।The letters being joined, tanmātram is accomplished.
चिन्मयम्।cinmayam.चेतन-स्वरूप।‘Of the nature of consciousness (cetana).’चित्+मयम् में चित् के तकार को झलां जशोऽन्ते से जश्त्व होकर दकार आदेश हुआ, चिद् बना।In cit+mayam, by jhalāṁ jaśo'nte the takāra of cit receives the jaśtva substitute dakāra, and cid is formed.मयट् प्रत्यय है, उसके परे होने पर चिद् के दकार के स्थान पर प्रत्यये भाषायां नित्यम् से स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से नित्य से अनुनासिक नकार आदेश हुआ, चिन्+मयम् बना।mayaṭ is the pratyaya; when it follows, in place of the dakāra of cid, by pratyaye bhāṣāyāṁ nityam with the help of sthāne'ntaratamaḥ, the obligatory (nitya) anunāsika substitute nakāra is effected, and cin+mayam is formed.वर्णसम्मेलन होकर चिन्मयम् सिद्ध हुआ।The letters being joined, cinmayam is accomplished.
अभ्यासःExercise.
(क) अनुनासिक किसे कहते हैं?(a) What is called anunāsika?
(ख) विकल्प से होने का क्या अर्थ है?(b) What is the meaning of ‘optionally (vikalpa)’?
(ग) क्या यरोऽनुनासिकोऽनुनासिको वा यह सूत्र स्तोः श्चुना श्चुः का अपवाद हो सकता है? यदि है तो क्यों? और यदि नहीं तो क्यों नहीं?(c) Can the sūtra yaro'nunāsiko'nunāsiko vā be an exception (apavāda) to stoḥ ścunā ścuḥ? If it can, why? And if it cannot, why not?
(घ) निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-(d) Establish the following usages —
जगन्नाथः।jagannāthaḥ.मन्माता।manmātā.षण्मासाः।ṣaṇmāsāḥ.वाङ्मयम्।vāṅmayam.किञ्चिन्मात्रम्।kiñcinmātram.वाक्+मलम्।vāk+malam.
सत्+मार्गः।sat+mārgaḥ.त्वत्+मनः।tvat+manaḥ.इट्+निषेधः।iṭ+niṣedhaḥ.तत्+न।tat+na.चिन्मात्रम्।cinmātram.तन्मयम्।tanmayam.