Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 67
जश्त्वविधायकं विधिसूत्रम्
झलां जशोऽन्ते
Aṣṭādhyāyī 8.2.39
Vṛtti Varadarājācārya

पदान्ते झलां जशः स्युः। वागीशः।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
६७- झलां जशोऽन्ते।67. jhalāṁ jaśo'nte.झलां षष्ठ्यन्तं, जशः प्रथमान्तम्, अन्ते सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।jhalām is in the genitive (ṣaṣṭhī), jaśaḥ is in the nominative (prathamā), ante is in the locative (saptamī); this sūtra has three words.पदस्य सूत्र का अधिकार आ रहा है।The governing rule (adhikāra) of the sūtra padasya is operative here.अतः पद के अन्त में यह अर्थ हुआ।Hence the meaning "at the end of a pada" is obtained.
पद के अन्त में विद्यमान झल् के स्थान पर जश् आदेश होता है।In place of a jhal present at the end of a pada, jaś comes as substitute.
झल् के बाद कोई भी वर्ण हो या न हो।Whether any letter follows the jhal or not.अच् हो तो भी जश्त्व करेगा और हल् हो तो भी करेगा।Whether a vowel (ac) follows, it will effect jaśtva, and whether a consonant (hal) follows, it will effect it.हाँ, इसको बाधकर अन्य कोई सूत्र लगे तो अलग बात है।Of course, if some other sūtra sets this aside and applies, that is a different matter.झल् प्रत्याहार में वर्ग के पंचम अक्षरों को छोड़कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय चतुर्थ अक्षर तथा श्, ष्, स्, ह् ये वर्ण आते हैं।In the jhal pratyāhāra, excluding the fifth letters of the classes, come the first, second, third, and fourth letters, and the letters ś, ṣ, s, h.जश् प्रत्याहार में केवल वर्ग के तीसरे अक्षर ज्, ब्, ग्, ड्, द् ये ही आते हैं।In the jaś pratyāhāra come only the third letters of the classes, namely j, b, g, ḍ, d.स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से स्थानी और आदेश में स्थान से तुल्यता होने पर आदेश होगा।With the help of sthāne'ntaratamaḥ, the substitution will occur where there is likeness of place (of articulation) between the sthānin and the substitute.क्, ख्, ग्, घ्, ह् के स्थान पर कण्ठस्थान की तुल्यता से 'ग्' आदेश होगा।In place of k, kh, g, gh, h, by likeness of the throat (kaṇṭha) place, 'g' will come as substitute.च्, छ्, ज्, झ्, श् के स्थान पर तालुस्थान की तुल्यता से 'ज्' आदेश होगा।In place of c, ch, j, jh, ś, by likeness of the palate (tālu) place, 'j' will come as substitute.ट्, ठ्, ड्, ढ्, ष् के स्थान पर मूर्धास्थान की तुल्यता से 'ड्' आदेश होगा।In place of ṭ, ṭh, ḍ, ḍh, ṣ, by likeness of the cerebral (mūrdhā) place, 'ḍ' will come as substitute.त्, थ्, द्, ध्, स् के स्थान पर दन्तस्थान की तुल्यता से 'द्' आदेश होगा।In place of t, th, d, dh, s, by likeness of the dental (danta) place, 'd' will come as substitute.इसी तरह प्, फ्, ब्, भ् के स्थान पर ओष्ठस्थान की तुल्यता से 'ब्' आदेश होगा।In the same way, in place of p, ph, b, bh, by likeness of the labial (oṣṭha) place, 'b' will come as substitute.
वागीशः।vāgīśaḥ.वाणी के स्वामी।The lord of speech.वाक्+ईशः में वाक् शब्द का ईशः शब्द के साथ समास हुआ है।In vāk + īśaḥ the word vāk has been compounded with the word īśaḥ.वाक् एक पद है।vāk is one pada.पद के अन्त में क् है।At the end of the pada is k.इसलिये पदान्त झल् है वाक् का ककार।Therefore the word-final jhal is the kakāra of vāk.इसके स्थान पर जश् अर्थात् ज्, ब्, ग्, ड्, द् ये पाँचों प्राप्त हुए।In its place jaś — that is, all five, j, b, g, ḍ, d — were obtained.यहाँ भीHere too
एक के स्थान पर पाँच वर्णों की प्राप्ति हुई, इसलिये अनियम हुआ तो स्थानेऽन्तरतमः के नियम से कण्ठस्थान वाले स्थानी ककार के स्थान पर कण्ठस्थान वाला ही गू आदेश हुआ।Five letters were obtained in place of one, so an irregularity arose; then, by the rule sthāne'ntaratamaḥ, in place of the sthānin kakāra, which belongs to the throat place, the gakāra, which likewise belongs to the throat place, came as substitute.वाग्+ईशः बना।vāg + īśaḥ was formed.वर्णसम्मेलन होकर वागीशः सिद्ध हुआ।After combination of the letters, vāgīśaḥ was established.
अभ्यासःExercise.
(क) झलां जशोऽन्ते इस सूत्र में पदान्त ऐसा अर्थ कैसे बनता है?(a) In the sūtra jhalāṁ jaśo'nte, how does the meaning "word-final (padānta)" come about?
(ख) झलां जशोऽन्ते यह सूत्र त्रिपादी है या सपादसप्ताध्यायी?(b) Is the sūtra jhalāṁ jaśo'nte part of the tripādī or the sapāda-saptādhyāyī?
(ग) निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-(c) Establish the following forms:
अजन्तः।ajantaḥ.वागत्र।vāgatra.जगदीशः।jagadīśaḥ.षष्+अत्र।ṣaṣ + atra.अप्+जम्।ap + jam.तिबन्तः।tibantaḥ.सुबन्तः।subantaḥ.कृदन्तः।kṛdantaḥ.
समिध्+आदानम्।samidh + ādānam.रामाद्+गृह्णाति।rāmād + gṛhṇāti.