Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 3
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 66
ष्टुत्वनिषेधकं विध्यन्तर्गतं निषेधसूत्रम्
तोः षि
Aṣṭādhyāyī 8.4.43
Vṛtti Varadarājācārya

न ष्टुत्वम्। सन्षष्ठः।

.....

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
६६- तोः षि।66. toḥ ṣi.तोः षष्ठ्यन्तं, षि सप्तम्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।toḥ is in the genitive (ṣaṣṭhī), ṣi is in the locative (saptamī); this sūtra has two words.इस सूत्र में न पदान्ताट्टोरनाम् से न तथा ष्टुना ष्टुः से ष्टुः की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra, the word na from na padāntāṭ ṭor anām, and ṣṭuḥ from ṣṭunā ṣṭuḥ, are carried over by anuvṛtti.
षकार के परे होने पर तवर्ग को ष्टुत्व न हो।When a ṣakāra follows, the ta-varga does not undergo ṣṭutva.
यह ष्टुना ष्टुः का निषेधक सूत्र है।This is a prohibiting sūtra for ṣṭunā ṣṭuḥ.अन्यत्र टुत्व हो जाय किन्तु षकार के परे होने पर तवर्ग को टुत्व न हो।Elsewhere ṭutva may take place, but when a ṣakāra follows, the ta-varga does not undergo ṭutva.स्तोः श्चुना श्चुः के निषेध के लिए शात् तथा ष्टुना ष्टुः के निषेध के लिए न पदान्ताट्टोरनाम् और तोः षि ये दो सूत्र हैं।For the prohibition of stoḥ ścunā ścuḥ there is śāt, and for the prohibition of ṣṭunā ṣṭuḥ there are these two sūtras, na padāntāṭ ṭor anām and toḥ ṣi.
सन्षष्ठः।sanṣaṣṭhaḥ.छठा श्रेष्ठ।The sixth, the best.सन्+षष्ठः में षष्ठः के षकार के योग में सन् के नकार के स्थान पर ष्टुना ष्टुः से टुत्व प्राप्त था तो तोः षि ने निषेध कर दिया, सन्षष्ठः ही रह गया।In san + ṣaṣṭhaḥ, in conjunction with the ṣakāra of ṣaṣṭhaḥ, ṭutva in place of the nakāra of san was obtained by ṣṭunā ṣṭuḥ; but toḥ ṣi prohibited it, and sanṣaṣṭhaḥ alone remained.
अभ्यासःExercise.
१. निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-1. Establish the following forms:
तत्+ठकारः।tat + ṭhakāraḥ.हरिस्+षष्ठः।haris + ṣaṣṭhaḥ.इष्+तः।iṣ + taḥ.परिव्राट्+नगरी।parivrāṭ + nagarī.पदान्तात्+टोरनाम्।padāntāt + ṭoranām.भवान्षष्ठः।bhavānṣaṣṭhaḥ.
२. हल्सन्धि में अभी तक के सूत्रों की समीक्षा करके श्चुत्व, श्चुत्व निषेध और ष्टुत्व तथा ष्टुत्व निषेध के दो-दो उदाहरण बतायें।2. Reviewing the sūtras of the hal-sandhi covered so far, give two examples each of ścutva, the prohibition of ścutva, ṣṭutva, and the prohibition of ṣṭutva.
३. उक्त पाँच सूत्रों में पूर्व-पर तथा सपादसप्ताध्यायी या त्रिपादी का निर्णय करें।3. Among the said five sūtras, determine the prior-and-posterior (pūrva-para) relation and whether each belongs to the sapāda-saptādhyāyī or the tripādī.