(क) स्तोः श्चुना श्चुः और ष्टुना ष्टुः की तुलना करें।(a) Compare stoḥ ścunā ścuḥ and ṣṭunā ṣṭuḥ.
(ख) ये दोनों सूत्र सपादसप्ताध्यायी हैं या त्रिपादी?(b) Are these two sūtras part of the sapāda-saptādhyāyī or the tripādī?
(ग) निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-(c) Establish the following forms:
६५- न पदान्ताट्टोरनाम्।65. na padāntāṭ ṭor anām.न अव्ययपदं, पदान्तात् पञ्चम्यन्तं, टोः पञ्चम्यन्तम्, अनाम् लुप्तषष्ठीकं पदम्, अनेकपदमिदं सूत्रम्।na is an indeclinable word (avyaya), padāntāt is in the ablative (pañcamī), ṭoḥ is in the ablative (pañcamī), anām is a word with an elided genitive (lupta-ṣaṣṭhīka); this sūtra has several words.स्तोः श्चुना श्चुः से स्तोः और ष्टुना ष्टुः से ष्टुः की अनुवृत्ति आती है।From stoḥ ścunā ścuḥ the word stoḥ, and from ṣṭunā ṣṭuḥ the word ṣṭuḥ, are carried over by anuvṛtti.
पदान्त टवर्ग से परे नाम् के नकार को छोड़कर अन्य तवर्ग एवं सकार को ष्टुत्व नहीं होता है।After a word-final (padānta) ṭa-varga, the ta-varga and the sakāra — except the nakāra of nām — do not undergo ṣṭutva.
षट् सन्तः।ṣaṭ santaḥ.छ सज्जन।Six good men.षट्+सन्तः में ष्टुना ष्टुः से षट् के टकार से परे सन्त के सकार को ष्टुत्व अर्थात् षकारादेश प्राप्त था, उसका न पदान्ताट्टोरनाम् से पदान्त टवर्ग से परे होने के कारण निषेध हो गया क्योंकि षष् शब्द से प्रथमा के बहुवचन में षट् बनता है।In ṣaṭ + santaḥ, by ṣṭunā ṣṭuḥ, ṣṭutva — that is, the ṣakāra substitution — of the sakāra of santa, standing after the ṭakāra of ṣaṭ, was obtained; but it was prohibited by na padāntāṭ ṭor anām, since it stands after a word-final ṭa-varga — for from the word ṣaṣ, in the nominative plural, ṣaṭ is formed.उसकी सुप्तिङन्तं पदम् से पदसंज्ञा होती है।It receives the pada-saṁjñā by suptiṅantaṁ padam.अतः षट् सन्त ही रह गया।Hence ṣaṭ santa alone remained.
षट् ते।ṣaṭ te.छ जने वे।Those six persons.षट्+ते में ष्टुना ष्टुः से षट् के टकार से परे ते के तकार को टुत्व अर्थात् टकारादेश प्राप्त था, उसका न पदान्ताट्टोरनाम् से पदान्त टवर्ग से परे होने के कारण निषेध हो गया।In ṣaṭ + te, by ṣṭunā ṣṭuḥ, ṭutva — that is, the ṭakāra substitution — of the takāra of te, standing after the ṭakāra of ṣaṭ, was obtained; but it was prohibited by na padāntāṭ ṭor anām, since it stands after a word-final ṭa-varga.षट् ते ही रह गया।ṣaṭ te alone remained.
पदान्तात् किम्? ईट्टे।Why padāntāt? īṭṭe.अब प्रश्न करते हैं कि न पदान्ताट्टोरनाम् में पदान्तात् न पढ़ते तो क्या होता? उत्तर देते हैं- ईट्टे में दोष आता।Now the question is asked: if padāntāt had not been recited in na padāntāṭ ṭor anām, what would have happened? The answer is given: in īṭṭe a fault would arise.क्योंकि जब पदान्तात् नहीं पढ़ेंगे तो पदान्त से परे हो या अपदान्त से, यह सूत्र सकार और तवर्ग के ष्टुत्व का निषेध करता।Because, if padāntāt were not recited, then whether after a word-final position or a non-word-final one, this sūtra would prohibit the ṣṭutva of the sakāra and the ta-varga.ऐसे में ईट्+ते में अपदान्त टकार से परे ते के तकार का टुत्व निषेध हो जाता और ईट्ते ऐसा अनिष्ट रूप बनने लगता।In that case, in īṭ + te, the ṭutva of the takāra of te, standing after the non-word-final ṭakāra, would be prohibited, and the undesired form īṭte would start to be produced.उक्त दोष के निवारणार्थ इस सूत्र में पदान्तात् पढ़ा गया जिससे पदान्त से परे सकार और तवर्ग को ही ष्टुत्व-निषेध करेगा, अपदान्त से परे नहीं।To remove the said fault, padāntāt was recited in this sūtra, so that it prohibits ṣṭutva only of the sakāra and ta-varga standing after a word-final position, not after a non-word-final one.यहाँ ईट् का टकार अपदान्त है, क्योंकि ईट्टे यह रूप तिङ्प्रत्ययान्त है।Here the ṭakāra of īṭ is non-word-final, because this form īṭṭe ends in a tiṅ affix.अतः ईट्टे पूरे की पदसंज्ञा होती है, न कि केवल ईट् मात्र की।Hence the pada-saṁjñā belongs to the whole of īṭṭe, not to īṭ alone.इस तरह उक्त टकार से पर तकार को टुत्व-निषेध नहीं हुआ अपितु ष्टुना ष्टुः से टुत्व हो गया- ईट्टे सिद्ध हुआ।In this way the takāra following the said ṭakāra was not prohibited from ṭutva; rather, by ṣṭunā ṣṭuḥ ṭutva took place, and īṭṭe was established.
टोः किम्? सर्पिष्टमम्।Why ṭoḥ? sarpiṣṭamam.अब प्रश्न करते हैं कि न पदान्ताट्टोरनाम् में टोः न पढ़ते तो क्या होता? उत्तर देते हैं- सर्पिष्टमम् में दोष आता।Now the question is asked: if ṭoḥ had not been recited in na padāntāṭ ṭor anām, what would have happened? The answer is given: in sarpiṣṭamam a fault would arise.क्योंकि टोः का अर्थ टवर्ग से परे।Because ṭoḥ means "after the ṭa-varga."जब टोः नहीं पढ़ेंगे तो किसी से भी परे सकार और तवर्ग के ष्टुत्व का निषेध करता।If ṭoḥ were not recited, it would prohibit the ṣṭutva of the sakāra and ta-varga after anything whatsoever.ऐसे में सर्पिष्+तमम् में षकार से परे तमम् के तकार का भी टुत्व निषेध हो जाता औरIn that case, in sarpiṣ + tamam, the ṭutva of the takāra of tamam, standing after the ṣakāra, too would be prohibited, and
सर्पिष्तमम् ऐसा अनिष्ट रूप बनने लगता।the undesired form sarpiṣtamam would start to be produced.उक्त दोष के निवारणार्थ इस सूत्र में टोः पढ़ा गया जिससे टवर्ग से परे सकार और तवर्ग को ही ष्टुत्व-निषेध होगा, षकार से परे नहीं।To remove the said fault, ṭoḥ was recited in this sūtra, so that ṣṭutva will be prohibited only of the sakāra and ta-varga standing after the ṭa-varga, not after the ṣakāra.यहाँ सर्पिष् में षकार है, उससे परे तकार है, उसका टुत्व-निषेध नहीं हुआ अपितु ष्टुना ष्टुः से टुत्व हो गया- सर्पिष्टमम् सिद्ध हुआ।Here in sarpiṣ there is the ṣakāra, and after it the takāra; its ṭutva was not prohibited, but rather by ṣṭunā ṣṭuḥ ṭutva took place, and sarpiṣṭamam was established.
अनाम्नवतिनगरीणामिति वाच्यम्।anāmnavatinagarīṇām iti vācyam.यह वार्तिक है।This is a vārttika.पदान्त टवर्ग से परे नाम्, नवति और नगरी शब्दों के नकार को छोड़कर अन्य सकार और तवर्ग को ष्टुत्व न हो, ऐसा कहना चाहिए।It should be stated thus: after a word-final ṭa-varga, ṣṭutva should not take place of the sakāra and ta-varga other than the nakāra of the words nām, navati, and nagarī.
वार्तिककार कह रहे हैं कि न पदान्ताट्टोरनाम् में अनाम् की जगह अनाम्नवतिनगरीणाम् ऐसा कहना चाहिए।The author of the vārttika is saying that in na padāntāṭ ṭor anām, in place of anām one should say anāmnavatinagarīṇām.सूत्र से जो निषेध किया गया है उसमें नाम्-शब्द को छोड़कर है।In the prohibition made by the sūtra, the word nām is excepted.वार्तिककार का कहना है कि केवल नाम् शब्द को छोड़कर ऐसा कहना पर्याप्त नहीं है।The author of the vārttika says that to state it as excepting only the word nām is not sufficient.उसके स्थान पर नाम्, नवति और नगरी शब्दों को छोड़कर ऐसा कहना चाहिए।Instead, one should state it as excepting the words nām, navati, and nagarī.कहने का तात्पर्य यह है कि सूत्र से टुत्व निषेध करते समय केवल नाम् के नकार को टुत्व निषेध न हो ऐसा कहा गया था, वह नवति और नगरी शब्दों के भी नकार को टुत्व निषेध न हो, अर्थात् इन शब्दों के नकारों को टुत्व हो जाय।The purport is this: while prohibiting ṭutva by the sūtra, it had been stated that the ṭutva of the nakāra of nām alone should not be prohibited; likewise the ṭutva of the nakāra of the words navati and nagarī too should not be prohibited — that is, the nakāras of these words should undergo ṭutva.
षण्णाम्।ṣaṇṇām.छः का।Of six.षड्+नाम् में उक्त अनाम्नवतिनगरीणामिति वाच्यम् से न पदान्ताट्टोरनाम् से प्राप्त टुत्व-निषेध से मुक्त कर देने पर नाम् के नकार को टुत्व हो गया।In ṣaḍ + nām, the said anāmnavatinagarīṇām iti vācyam having freed it from the ṭutva-prohibition obtained by na padāntāṭ ṭor anām, the nakāra of nām underwent ṭutva.नकार को टुत्व होने पर णकार होता है, अतः षड्+णाम् बन गया।When the nakāra undergoes ṭutva, it becomes ṇakāra; hence ṣaḍ + ṇām was formed.यहाँ पर आगे आने वाले सूत्र यरोऽनुनासिकेऽनुनासिको वा से विकल्प से अनुनासिक आदेश प्राप्त होता है, उसे बाधकर प्रत्यये भाषायां नित्यम् इस वार्तिक से षड् के डकार को नित्य से अनुनासिक होकर णकार बन गया- षण्+णाम् बना।Here, by the forthcoming sūtra yaro'nunāsike'nunāsiko vā the anunāsika substitution is obtained optionally; setting that aside, by the vārttika pratyaye bhāṣāyāṁ nityam the ḍakāra of ṣaḍ obligatorily became anunāsika and turned into ṇakāra, forming ṣaṇ + ṇām.वर्णसम्मेलन होकर षण्णाम् सिद्ध हुआ।After combination of the letters, ṣaṇṇām was established.
षण्णवतिः।ṣaṇṇavatiḥ.छियान्नवे।Ninety-six.षड्+नवति में उक्त अनाम्नवतिनगरीणामिति वाच्यम् से न पदान्ताट्टोरनाम् से प्राप्त टुत्व-निषेध को रोक देने पर नवति के नकार को टुत्व हो गया।In ṣaḍ + navati, the said anāmnavatinagarīṇām iti vācyam having blocked the ṭutva-prohibition obtained by na padāntāṭ ṭor anām, the nakāra of navati underwent ṭutva.नकार को टुत्व णकार होता है, अतः षड्+णवतिः बन गया।The ṭutva of the nakāra is ṇakāra; hence ṣaḍ + ṇavatiḥ was formed.यरोऽनुनासिकेऽनुनासिको वा से षड् के डकार को वैकल्पिक अनुनासिक आदेश होकर णकार बन गया- षण्+णवतिः बना।By yaro'nunāsike'nunāsiko vā the ḍakāra of ṣaḍ optionally became anunāsika and turned into ṇakāra, forming ṣaṇ + ṇavatiḥ.वर्णसम्मेलन होकर षण्णवतिः सिद्ध हुआ।After combination of the letters, ṣaṇṇavatiḥ was established.अनुनासिक न होने के पक्ष में षड्णवतिः भी बनता है।In the alternative where anunāsika does not take place, ṣaḍṇavatiḥ too is formed.
षण्णगर्यः।ṣaṇṇagaryaḥ.छः नगरियाँ हैं।There are six towns.षड्+नगर्यः में उक्त अनाम्नवतिनगरीणामिति वाच्यम् से न पदान्ताट्टोरनाम् से प्राप्त टुत्व-निषेध को रोक देने पर नगर्यः के नकार को टुत्व हो गया।In ṣaḍ + nagaryaḥ, the said anāmnavatinagarīṇām iti vācyam having blocked the ṭutva-prohibition obtained by na padāntāṭ ṭor anām, the nakāra of nagaryaḥ underwent ṭutva.नकार का टुत्व णकार होता है, अतः षड्+णगर्यः बन गया।The ṭutva of the nakāra is ṇakāra; hence ṣaḍ + ṇagaryaḥ was formed.यरोऽनुनासिकेऽनुनासिको वा से षड् के डकार को विकल्प से अनुनासिक आदेश होकर णकार बन गया- षण्+णगर्यः बना।By yaro'nunāsike'nunāsiko vā the ḍakāra of ṣaḍ optionally became anunāsika and turned into ṇakāra, forming ṣaṇ + ṇagaryaḥ.वर्णसम्मेलन होकर षण्णगर्यः सिद्ध हुआ।After combination of the letters, ṣaṇṇagaryaḥ was established.अनुनासिक न होने के पक्ष में षड्णगर्यः भी बनता है।In the alternative where anunāsika does not take place, ṣaḍṇagaryaḥ too is formed.