Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 61
ह्रस्वसमुच्चितप्रकृतिभावविधायकं विधिसूत्रम्
ऋत्यकः
Aṣṭādhyāyī 6.1.128
Vṛtti Varadarājācārya

ऋति परे पदान्ता अकः प्राग्वद्वा। ब्रह्म ऋषिः, ब्रह्मर्षिः।

पदान्ताः किम्? आच्छत्।

इत्यच्सन्धिः॥२॥

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
६१- ऋत्यकः।61. ṛtyakaḥ.ऋति सप्तम्यन्तम्, अकः प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।ṛti is in the locative (saptamī), akaḥ is in the nominative (prathamā); this sūtra has two words.एडः पदान्तादति से विभक्ति और वचन का विपरिणाम करके पदान्ताः की, इकोऽसवर्णे शाकल्यस्य ह्रस्वश्च से ह्रस्वः और शाकल्यस्य की अनुवृत्ति आती है।From ‘eṅaḥ padāntād ati’, by altering the case-ending and the number, padāntāḥ is carried over; and from ‘iko’savarṇe śākalyasya hrasvaśca’, hrasvaḥ and śākalyasya are carried over (anuvṛtti).प्राग्वद्= पहले की तरह हो।prāgvat — let it be as before.
ह्रस्व ऋकार के परे होने पर पदान्त अक् को ह्रस्व होता है।When a short ṛkāra follows, the pada-final ak becomes short.
इस सूत्र से भी ह्रस्व ही किया जाता है जिससे सन्धि न हो और प्रकृतिभाव ही हो जाय।By this sūtra too only the shortening is done, so that no sandhi may take place and only the prakṛtibhāva (retention of the natural form) may result.तात्पर्य यह हुआ कि ह्रस्वसमुच्चित प्रकृतिभाव हो जाय।The purport comes to this: that a prakṛtibhāva accompanied by shortening (hrasva-samuccita) should result.ह्रस्व करके प्रकृतिभाव हो।Having made the shortening, let the prakṛtibhāva take place.यदि सन्धि ही करनी होती तो ह्रस्व करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।For if sandhi alone were to be done, there would have been no need to make the shortening at all.
ब्रह्म ऋषिः, ब्रह्मर्षिः।brahma ṛṣiḥ, brahmarṣiḥ.ब्रह्मा+ऋषिः में आद्गुणः से गुण प्राप्त था, उसे बाधकर सूत्र लगा- ऋत्यकः।In brahmā + ṛṣiḥ the guṇa was obtained by ‘ādguṇaḥ’; setting that aside, the sūtra ‘ṛtyakaḥ’ applied.ह्रस्व ऋकार परे है ऋषिः का ऋकार और पदान्त अक् है- ब्रह्मा का आकार।The following short ṛkāra is the ṛkāra of ṛṣiḥ, and the pada-final ak is the ākāra of brahmā.आकार को वैकल्पिक ह्रस्व होकर ब्रह्म+ऋषिः बना।The ākāra optionally becoming short, brahma + ṛṣiḥ was formed.अब ह्रस्व करने के कारण पुनः आद्गुणः की प्रवृत्ति नहीं हुई, ब्रह्म ऋषिः रह गया।Now, because the shortening has been made, ‘ādguṇaḥ’ did not operate again, and brahma ṛṣiḥ remained.ह्रस्व न होने के पक्ष में ब्रह्मा+ऋषिः में आद्गुणः से रपर-सहित अर्-गुण हुआ- ब्रह्म्+अर्+षिः बना।In the alternative where no shortening is made, in brahmā + ṛṣiḥ the ar-guṇa together with the following repha (ra-para) arose by ‘ādguṇaḥ’, and brahm + ar + ṣiḥ was formed.वर्णसम्मेलन और रेफ का ऊर्ध्वगमन होकर ब्रह्मर्षिः सिद्ध हुआ।Upon the joining of the letters (varṇa-sammelana) and the upward movement of the repha, brahmarṣiḥ was established.इस तरह दो रूप बन गये।In this way two forms were produced.
पदान्ता किम्? आच्छत्।Why padāntāḥ? ācchat.यहाँ पर प्रश्न करते हैं कि ऋत्यकः में पदान्ताः की अनुवृत्ति न लाते तो क्या होता? उत्तर दिया- आच्छत्।Here he raises the question: if the anuvṛtti of padāntāḥ were not brought into ‘ṛtyakaḥ’, what would happen? The answer given is: ācchat.यदि पदान्ताः न होता तो पदान्त और अपदान्त दोनों अक् को ह्रस्व होता।If padāntāḥ were not present, the shortening would apply to both the pada-final and the non-pada-final ak.फलतः आ+ऋच्छत् में आट् आगम वाले अपदान्त आकार को भी ह्रस्व हो जाता।Consequently, in ā + ṛcchat the non-pada-final ākāra bearing the āṭ-āgama too would become short.ह्रस्व का फल सन्धि को रोकना है, अतः अ+ऋच्छत् में सन्धि न होकर प्रकृतिभाव होने की आपत्ति आती जिससे अऋच्छत् ऐसा अनिष्ट रूप बनता।The fruit of the shortening is the blocking of sandhi, so in a + ṛcchat there would arise the difficulty that, no sandhi taking place, a prakṛtibhāva would result, whereby the undesired form aṛcchat would be produced.उसके निवारणार्थ पदान्ताः की अनुवृत्ति की गई है।To prevent that, the anuvṛtti of padāntāḥ has been made.अतः ह्रस्व न होकर के आ+ऋच्छत् में आटश्च से वृद्धि होकर आच्छत् सिद्ध हुआ।Therefore, no shortening taking place, in ā + ṛcchat the vṛddhi arising by ‘āṭaśca’, ācchat was established.
छात्रों को मेरा निर्देशः-My instruction to the students:
छात्रों को मेरा निर्देश है कि आपने अभी तक पाणिनीय-अष्टाध्यायी के सूत्रों का पारायण शुरू नहीं किया हो तो अवश्य कर दें।My instruction to the students is that, if you have not yet begun the recitation (pārāyaṇa) of the sūtras of the Pāṇinīya Aṣṭādhyāyī, you should certainly do so.यदि आप रट सकते हैं तो अच्छी बात है, नहीं तो प्रतिदिन दो अध्याय के नियम से सूत्रपाठ का पारायण करें।If you are able to learn them by heart, that is well; if not, then recite the sūtra-pāṭha by the rule of two chapters (adhyāya) each day.पहले महीने में प्रथम व द्वितीय अध्याय, दूसरे महीने में तीसरा और चौथा अध्याय, तीसरे महीने में पाँचवाँ और छठा अध्याय तथा चौथे महीने में सातवाँ और आठवाँ अध्यायों का पारायण करने से लगभग चार महीने में सम्पूर्ण अष्टाध्यायी कण्ठस्थ हो जाती है क्योंकि बच्चे एक महीने तक प्रतिदिन जिस विषय का पारायण करेंगे, वह विषय उनको याद हो जाता है।By reciting the first and second chapters in the first month, the third and fourth in the second month, the fifth and sixth in the third month, and the seventh and eighth chapters in the fourth month, the whole Aṣṭādhyāyī is committed to memory in about four months, because the subject the children recite daily for a month becomes fixed in their memory.यदि एक आवृत्ति में उनको याद नहीं भी हुआ तो दूसरी आवृत्ति में अर्थात् अगले चार महीनों में अवश्य याद हो जायेगा।And even if it is not memorized in the first round (āvṛtti), then in the second round — that is, in the next four months — it will certainly be memorized.यदि आठ महीने में पाणिनि जी के समस्त सूत्र याद हो जायें तो बहुत बड़ी बात है।If all of Pāṇini’s sūtras should be memorized within eight months, that is a very great thing.यदि प्रतिदिन दो अध्याय का नियम नहीं कर सकते तो एक अध्याय ही पारायण करने का नियम बना लें।If you cannot keep the rule of two chapters a day, then make it a rule to recite just one chapter.अपनी सुविधा के अनुसार अध्यायसंख्या निर्धारित करें किन्तु पारायण अवश्य करें।Fix the number of chapters according to your own convenience, but do the recitation without fail.
लघुसिद्धान्तकौमुदी में भी आप सूत्र-वृत्ति को तो अच्छी तरह कण्ठस्थ कर ही लें और अर्थ तथा उसकी व्याख्या को भी अच्छी तरह समझ लें।In the Laghu-siddhāntakaumudī too you should indeed commit the sūtra and vṛtti thoroughly to memory, and also understand well their meaning and its explanation.यदि आप कहीं पर नहीं समझ रहे हैं तो अपने आचार्य को पूछना न भूलें।If anywhere you are not understanding, do not forget to ask your ācārya.प्रत्येक सूत्र या प्रकरण के अन्त में दिये गये अभ्यासों (परीक्षा) को ठीक तरह से कर लें।Do properly the exercises (the examination) given at the end of each sūtra or prakaraṇa.एक प्रकरण को अच्छी तरह से जान लेने के बाद दूसरा प्रकरण या दूसरा सूत्र शुरू करें।After thoroughly knowing one prakaraṇa, begin the next prakaraṇa or the next sūtra.यह ध्यान रहे कि जैसे मकान बनाने के लिये एक ईंट के बाद दूसरी, तीसरी ईंटें क्रमशः लगाई जाती हैं और बीच में खाली जगह छोड़कर या एक हाथ ऊपर से विना आधार के ईंटें नहीं लग सकतीं उसी प्रकार पहले के प्रकरण के विना आगे का प्रकरण भी नहीं लग सकता।Keep this in mind: just as, in building a house, one brick is laid after another, then a third, in sequence, and bricks cannot be laid leaving an empty gap in between, nor a cubit up without a support, in the very same way the later prakaraṇa cannot be laid without the earlier prakaraṇa.अतः जितना आप पढ़ रहे हैं, उतना अपने अधिकार में सुरक्षित रखें।Therefore, whatever you are studying, keep that much secured within your own command.
संस्कृत में सन्धि का विशेष महत्त्व है।In Sanskrit, sandhi has a special importance.अभी तक आप अचों की सन्धि जान चुके हैं।Up to now you have come to know the sandhi of the vowels (ac).अब हलों की सन्धि जानने के लिये तैयार रहें किन्तु उससे पहले सम्पूर्ण अच्छान्धि को एक बार अवश्य दुहराये और निम्नलिखित अभ्यास भी ठीक तरह कर लें।Now be ready to learn the sandhi of the consonants (hal), but before that be sure to review the entire ac-sandhi once, and also do the following exercises properly.इसके पहले आप दो दिन के लिए लघुसिद्धान्तकौमुदी को कपड़े से बाँधकर रखें और उसकी पूजा करें।Before this, for two days keep the Laghu-siddhāntakaumudī bound in a cloth and worship it.निम्नलिखित प्रश्नावली में प्रत्येक प्रश्न ५-५ अंक के हैं।In the following questionnaire each question carries five marks.आपको उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम ४० अंक प्राप्त करने होंगे।To pass, you will have to obtain at least 40 marks.यदि आप उत्तीर्ण हो गये तो फिर आगे का प्रकरण पढ़ें, अन्यथा इसी प्रकरण को पुनः तैयार करके दूसरी बार परीक्षा प्रश्नावली का उत्तर दें।If you have passed, then study the further prakaraṇa; otherwise, having prepared this very prakaraṇa again, answer the examination questionnaire a second time.इसके उत्तर में पाँच घण्टे से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिये।In answering it, no more than five hours should be taken.बाकी समय में आप अपने गुरु जी एवं सहपाठियों से विचार-विमर्श करें।In the remaining time, hold discussion and deliberation with your revered guru and your fellow students.
परीक्षाExamination
१. यण्सन्धि के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।1. Establish in Sanskrit any five applications of yaṇ-sandhi.
२. अयादिसन्धि के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।2. Establish in Sanskrit any five applications of ayādi-sandhi.
३. गुणसन्धि के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।3. Establish in Sanskrit any five applications of guṇa-sandhi.
४. वृद्धिसन्धि के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।4. Establish in Sanskrit any five applications of vṛddhi-sandhi.
५. पररूप, पूर्वरूप एवं आर्वृद्धि के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।5. Establish in Sanskrit any five applications of pararūpa, pūrvarūpa, and ār-vṛddhi.
६. सवर्णदीर्घसन्धि के किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें।6. Establish in Sanskrit any five applications of savarṇa-dīrgha-sandhi.
७. प्रकृतिभाव के किन्हीं पाँच प्रयोगों की सिद्धि दिखायें।7. Show the derivation of any five applications of prakṛtibhāva.
८. परिभाषा किसे कहते हैं और आपने अच्छासन्धि में कितने परिभाषा सूत्रों को पढ़ा? उनसे सम्बन्धित किन्हीं पाँच प्रयोगों को संस्कृत में सिद्ध करें एवं हिन्दी में उनके एक-एक उदाहरण देकर समझायें।8. What is called a paribhāṣā, and how many paribhāṣā-sūtras did you study in the ac-sandhi? — establish in Sanskrit any five applications related to them, and explain each of them with one example in Hindi.
९. पूर्वरूप और पररूप में क्या अन्तर है? पाँच उदाहरण देकर समझाइये।9. What is the difference between pūrvarūpa and pararūpa? Explain by giving five examples.
१०. अच्छासन्धि में जितने भी एकादश करने वाले सूत्र हैं उनके एक-एक उदाहरण देकर समझायें।10. Explain, by giving one example of each, all the sūtras in the ac-sandhi that effect an ekādeśa (single substitute).
श्री वरदराजाचार्य के द्वारा रचित लघुसिद्धान्तकौमुदी मेंIn the Laghu-siddhāntakaumudī composed by Śrī Varadarājācārya,
गोविन्दाचार्य की कृति श्रीधरमुखोल्लासिनी हिन्दी व्याख्या काthe Śrīdhara-mukhollāsinī Hindi commentary, the work of Govindācārya —
अच्छासन्धिप्रकरण पूर्ण हुआ।the ac-sandhi-prakaraṇa is completed.
अथ हल्सन्धिःatha hal-sandhiḥ — now the hal-sandhi.