Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 47
अवङ्-आदेशविधायकं विधिसूत्रम्
अवङ् स्फोटायनस्य
Aṣṭādhyāyī 6.1.123
Vṛtti Varadarājācārya

पदान्ते एङन्तस्य गोरवङ् वाऽचि।

गवाग्रम्, गोऽग्रम्। पदान्ते किम्? गवि।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
४७- अवङ् स्फोटायनस्य।47. avaṅ sphoṭāyanasya.अवङ् प्रथमान्तं, स्फोटायनस्य षष्ठ्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।avaṅ is in the nominative (prathamā), sphoṭāyanasya is in the genitive (ṣaṣṭhī); this sūtra has two words.एङः पदान्तादति से एङः और विभक्ति-विपरिमाण करके पदान्तस्य की, इको यणचि से अचि की और सर्वत्र विभाषा गोः से गोः की अनुवृत्ति आती है।From ‘eṅaḥ padāntād ati’ come eṅaḥ and — by transforming the case-ending — padāntasya, from ‘iko yaṇ aci’ comes aci, and from ‘sarvatra vibhāṣā goḥ’ comes goḥ, all by anuvṛtti.
पदान्त में जो एङ्, तदन्त जो गो-शब्द, इसको अच् के परे होने पर विकल्प से अवङ् आदेश होता है।For the go-word that ends in an eṅ standing at the end of a pada, when a vowel (ac) follows, the substitute avaṅ optionally takes place.
स्फोटायन नामक प्राचीन आचार्य के मत में अवङ् का होना और अन्य आचार्यों के मत में न होना, यही विकल्प होना चाहिए था किन्तु सर्वत्र विभाषा गोः से विभाषा के आने के कारण स्वतः विकल्प सिद्ध है।The option ought to have been this — that avaṅ occurs in the view of the ancient ācārya named Sphoṭāyana and does not occur in the view of other ācāryas — but because vibhāṣā is already carried over from ‘sarvatra vibhāṣā goḥ’, the option is established of itself.अतः यहाँ पर स्फोटायन का पठन विकल्प के लिए नहीं है अपितु नाम लेकर पाणिनि जी ने स्फोटायन नामक आचार्य का आदर किया है।Therefore the mention of Sphoṭāyana here is not for the sake of the option; rather, by naming him, Pāṇini has honoured the ācārya named Sphoṭāyana.
अवङ् में डकार की हलन्त्यम् से इत्संज्ञा होती है और उसका तस्य लोपः से लोप होकर केवल अव ही बचता है।In avaṅ, the ḍakāra receives the it-saṁjñā by ‘halantyam’, and by ‘tasya lopaḥ’ it is elided, so that only ava remains.डकार की इत्संज्ञा होने के कारण यह आदेश डित् है।Because the ḍakāra has received the it-saṁjñā, this substitute is ḍit.अतः अन्य वर्ण गो के ओकार के स्थान पर आदेश होकर अर्थात् ओकार को हटाकर बैठता है।Therefore, being ḍit, the substitute takes the place of the final letter — that is, it settles in the place of the okāra of go, removing the okāra.
गवाग्रम्।gavāgram.गोऽग्रम्।go’gram.गाय का अग्रभाग।The fore-part of a cow.गवाम् अग्रम्( गो+आम्+अग्रम्) में समास होकर विभक्ति का लोप होकर के गो+अग्रम् ऐसी स्थिति है।In gavām agram (go + ām + agram), after the samāsa is formed and the case-ending is elided, we have the state go + agram.एङः पदान्तादति से पूर्वरूप प्राप्त था, उसे बाधकर के सर्वत्र विभाषा गोः से प्रकृतिभाव प्राप्त था, उसे भी बाधकर सूत्र लगा- अवङ् स्फोटायनस्य।By ‘eṅaḥ padāntād ati’ pūrvarūpa was obtained; setting that aside, by ‘sarvatra vibhāṣā goḥ’ prakṛtibhāva was obtained; and setting that too aside, the sūtra applied — avaṅ sphoṭāyanasya.आम् विभक्ति का लुक् होने पर भी भूतपूर्व विभक्ति के आश्रयण से गो यह पद है और पदान्त है गो का ओकार।Even though the case-ending ām has undergone luk, by recourse to the former case-ending go is a pada, and the okāra of go stands at the end of the pada.इस तरह पदान्त में एङन्त गो शब्द का ओ है और उससे अच् परे है है अग्रम् का अकार।Thus at the end of the pada there is the o of the eṅ-ending go-word, and following it is a vowel (ac), the akāra of agram.डकार की इत्संज्ञा होने के कारण अवङ् आदेश डित् है।Because the ḍakāra has received the it-saṁjñā, the substitute avaṅ is ḍit.अतः डिच्च के नियम से अन्य वर्ण ओकार के स्थान पर आदेश हुआ।Therefore, by the rule of ‘ḍic ca’, the substitute took the place of the final letter, the okāra.ग्+अव+अग्रम् बना।This gave g + ava + agram.ग्+अव में वर्णसम्मेलन होकर गव बना।In g + ava, by the joining of letters (varṇa-sammelana), gava was formed.गव+अग्रम् में अकः सवर्णे दीर्घः से दीर्घ होकर गवाग्रम् सिद्ध हुआ।In gava + agram, by ‘akaḥ savarṇe dīrghaḥ’ the long vowel is made, and gavāgram is established.यह सूत्र विकल्प से अवङ् आदेश करता है।This sūtra makes the avaṅ substitute optionally.अवङ् न होने के पक्ष में सर्वत्र विभाषा गोः से विकल्प से प्रकृतिभाव हुआ- गो अग्रम् ही रह गया।In the alternative where avaṅ does not occur, by ‘sarvatra vibhāṣā goḥ’ prakṛtibhāva optionally took place, and go agram simply remained.उक्त प्रकृतिभाव विकल्प से हुआ है।The said prakṛtibhāva has occurred optionally.न होने के पक्ष में एङः पदान्तादति से पूर्वरूप हो खण्डकार(ऽ) होकर गोऽग्रम्।In the alternative where it does not occur, by ‘eṅaḥ padāntād ati’ pūrvarūpa takes place and the avagraha (ऽ) appears, giving go’gram.इस तरह तीन रूप सिद्ध हुए।In this way three forms are established.गवाग्रम्, गोअग्रम्, गोऽग्रम्।gavāgram, goagram, go’gram.
पदान्ते किम्? गवि।Why ‘at the end of a pada’ (padānte)? gavi.अब प्रश्न करते हैं कि अवङ् स्फोटायनस्य में पदान्ते की अनुवृत्ति न लाते तो क्या होता? उत्तर देते हैं कि यदि पदान्ते न होता तो यह सूत्र पदान्त, अपदान्त दोनों जगहों पर अवङ् आदेश करता।Now the question is raised of what would happen if the anuvṛtti of padānte were not brought into ‘avaṅ sphoṭāyanasya’, and the answer given is that, were padānte absent, this sūtra would effect the avaṅ substitute in both places — at the end of a pada and not at the end of a pada.पदान्त में करना तो अभीष्ट है किन्तु अपदान्त में करना अभीष्ट नहीं है।Effecting it at the end of a pada is indeed desired, but effecting it where it is not at the end of a pada is not desired.गवि यह पूरा पद है किन्तु गो+इ में केवल गो यह पद नहीं है क्योंकि गवि में गो शब्द से सप्तमी के एकवचन में डि विभक्ति लगी है।gavi is a complete pada, but in go + i the go alone is not a pada, because in gavi the ending ḍi has been added to the go-word in the locative (saptamī) singular.पदसंज्ञा केवल शब्द की नहीं होती, अपितु विभक्ति से युक्त की होती है।The pada-saṁjñā belongs not to a bare word, but to one furnished with a case-ending.अतः केवल गो यह पद नहीं है।Therefore go alone is not a pada.अतः गो+इ में केवल गो यह पदान्त गोशब्द भी नहीं है।Therefore in go + i the go alone is not even a go-word standing at the end of a pada.ऐसी जगह पर भी यदि अवङ् आदेश हो जायेगा तो ग्+अव+इ=गवे ऐसा अनिष्ट रूप सिद्ध होने लगेगा।If the avaṅ substitute were to occur even in such a place, then g + ava + i = gave, an undesired form, would come to be established.ऐसी अनिष्टसिद्धि के निवारण के लिए आचार्य ने इस सूत्र में पदान्ते की अनुवृत्ति की।To prevent such an establishing of an undesired form, the ācārya brought the anuvṛtti of padānte into this sūtra.अतः सूत्र पदान्त गो शब्द में ही प्रवृत्त होगा, अपदान्त में नहीं।Therefore the sūtra will operate only on a go-word at the end of a pada, not where it is not at the end of a pada.गो+इ में गो अपदान्त है, अतः अवङ् आदेश नहीं हुआ।In go + i the go is not at the end of a pada, so the avaṅ substitute did not occur.गो+इ में एचोऽयवायावः से अव् आदेश होकर गवि सिद्ध हुआ।In go + i, by ‘eco’yavāyāvaḥ’ the substitute av occurs, and gavi is established.