४५- अनेकाल्शित्सर्वस्य।45. anekālśitsarvasya.न एकः अनेकः(नञ्तत्पुरुषसमास)।na ekaḥ = aneka (a nañ-tatpuruṣa samāsa).अनेकः अल् यस्य स अनेकाल्(बहुव्रीहिसमासः) अनेकाल् प्रथमान्तं, शित् प्रथमान्तं, सर्वस्य षष्ठ्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।That which has many al is anekāl (a bahuvrīhi samāsa); anekāl is in the nominative (prathamā) case, śit is in the nominative case, sarvasya is in the genitive (ṣaṣṭhī) case; this sūtra has three words.
अनेक अल् वाला आदेश और शित् आदेश सम्पूर्ण के स्थान पर होते हैं।A substitute (ādeśa) having many al, and a śit substitute, come in the place of the whole (of that which is to be replaced).
अनेक+अल्=अनेकाल्।aneka + al = anekāl.जिस आदेश में अनेक अर्थात् एक से अधिक अल् हों उसे अनेकाल् कहा जायेगा।A substitute in which there are many al — that is, more than one al — is called anekāl.जिस आदेश में शकार की इत्संज्ञा होगी उसे शित् कहा जायेगा।A substitute in which the śakāra takes the it-saṁjñā is called śit.जब किसी अङ्ग आदि के स्थान पर किसी सूत्र से आदेश का विधान किया जाता है और उसमें स्पष्टतया यह निर्देश नहीं किया गया है कि आदेश सम्पूर्ण स्थानी के स्थान पर हो या स्थानी के अन्तिम-वर्ण या आदि-वर्ण के स्थान पर हो।When, by some sūtra, a substitute is prescribed in the place of an aṅga or the like, and it is not clearly indicated therein whether the substitute is to take the place of the whole sthānin, or of the final letter or the first letter of the sthānin —ऐसा अनियम होने पर यह सूत्र परिभाषा बनकर वहाँ पर नियम करता है कि यदि आदेश अनेक अल् वाला या शित् हो तो वह आदेश सम्पूर्ण स्थानी के स्थान पर ही होता है।in such a case of non-restriction, this sūtra, becoming a paribhāṣā, lays down the rule there that if a substitute is anekāl or śit, then that substitute takes the place of the whole sthānin alone.
यह सूत्र अलोऽन्त्यस्य सूत्र का अपवाद है जो केवल अन्त्य के स्थान पर आदेश होने का विधान करता है।This sūtra is an exception (apavāda) to the sūtra alo'ntyasya, which prescribes that the substitute take the place of only the final (letter).