Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 44
प्रकृतिभावविधायकं विधिसूत्रम्
सर्वत्र विभाषा गोः
Aṣṭādhyāyī 6.1.122
Vṛtti Varadarājācārya

लोके वेदे चैङन्तस्य गोरति वा प्रकृतिभावः पदान्ते।

गोअग्रम्। गोऽग्रम्। एङन्तस्य किम्? चित्रग्वग्रम्। पदान्ते किम्? गो:।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
४४- सर्वत्र विभाषा गो:।44. sarvatra vibhāṣā goḥ.सर्वत्र त्रल्प्रत्ययान्तम् अव्ययं, विभाषा प्रथमान्तं, गो: षट्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।sarvatra ends in the tral affix and is an indeclinable (avyaya); vibhāṣā is in the nominative case (prathamā); goḥ is in the genitive case (ṣaṣṭhī); this sūtra has three words.इस सूत्र में एङ: पदान्तादति से पदान्तात् को सप्तमी विभक्ति में विपरिणाम करके पदान्ते तथा एङ: एवं अति की और प्रकृत्यान्त:पादमव्यपरे से प्रकृत्या की अनुवृत्ति आती है।In this sūtra, by transforming padāntāt into the locative case (saptamī) to give padānte, the words padānte, eṅaḥ, and ati are carried over (anuvṛtti) from ‘eṅaḥ padāntādati’, and prakṛtyā is carried over from ‘prakṛtyāntaḥpādamavyapare’.
लौकिक एवं वैदिक प्रयोगों में एङन्त गो शब्द को विकल्प से प्रकृतिभाव होता है पदान्त में।In both worldly (laukika) and Vedic usages, the word go ending in eṅ optionally undergoes prakṛtibhāva (retention of its natural form) at the end of a pada.
विकल्प यह अर्थ विभाषा इस शब्द से निकलता है क्योंकि न वेति विभाषा इस सूत्र से निषेध और विकल्प की विभाषासंज्ञा होती है।The sense ‘optionally’ (vikalpa) issues from the word vibhāṣā, because by the sūtra ‘na veti vibhāṣā’ both prohibition (niṣedha) and option (vikalpa) receive the name vibhāṣā.प्रकृत्या का अर्थ प्रकृतिभाव है अर्थात् प्रकृति जैसी थी उसी रूप में रहना, सन्धि होकर कोई विकृति या परिवर्तन न होना, सन्धिविच्छेद के समय जो स्थिति थी, उसी स्थिति में रहना, मूल अवस्था में रहना।The meaning of prakṛtyā is prakṛtibhāva, that is, remaining in the very form the prakṛti (original) had — no distortion or change occurring through sandhi, remaining in the same state that obtained at the time of sandhi-splitting (sandhi-viccheda), remaining in the original condition.अन्य सन्धियों को रोककर प्रकृति में रहना।It means blocking other sandhis and abiding in the original (prakṛti) form.इस सूत्र में पहले से यजुषि( यजुर्वेद में) की अनुवृत्ति आ रही थी, उसे रोकने के लिए सर्वत्र (सभी जगह अर्थात् लौकिक और वैदिक प्रयोगों में) कहना पड़ा।In this sūtra the word yajuṣi (‘in the Yajurveda’) was being carried over from before; to block it, the word sarvatra (‘everywhere’, that is, in both worldly and Vedic usages) had to be stated.
गोअग्रम्।goagram.गोऽग्रम्।go’gram.गाय का अग्रभाग।The front part (agra) of a cow.गो+अग्रम् इस स्थिति में एचोऽयवायाव: से अव् आदेश प्राप्त था।In the state go+agram, the substitute av was applicable by ‘eco’yavāyāvaḥ’.उसे बाधकर एङ: पदान्तादति से पूर्वरूप प्राप्त था, उसे भी बाधकर सूत्र लगा- सर्वत्र विभाषा गो:।Setting that aside, the pūrvarūpa was applicable by ‘eṅaḥ padāntādati’; setting that too aside, the sūtra ‘sarvatra vibhāṣā goḥ’ took effect.गो यह पद है और पदान्त ओकार है गो का ओकार।go is a pada, and its pada-final letter is the o-kāra, the o-kāra of go.इस तरह पदान्त में एङन्त गो का ओकार है और उससे ह्रस्व अकार परे है अग्रम् का अकार।Thus at the end of the pada there is the o-kāra of go which ends in eṅ, and following it is the short a-kāra, the a-kāra of agram.अत: प्रकृतिभाव हुआ।Therefore prakṛtibhāva occurred.प्रकृतिभाव माने जैसी स्थिति थी, उसी रूप में रहना।prakṛtibhāva means remaining in the very form of whatever state had obtained.गो+अग्रम् ऐसा ही था गोअग्रम् ऐसा ही रह गया।It was simply go+agram, and it remained simply so as goagram.यह कार्य विकल्प से होता है।This operation occurs optionally.प्रकृतिभाव न होने के पक्ष में एङ: पदान्तादति से पूर्वरूप होकर खण्डकार(ऽ) हो गया- गोऽग्रम्।In the alternative where prakṛtibhāva does not occur, by ‘eṅaḥ padāntādati’ the pūrvarūpa takes place and the avagraha mark (’) results — go’gram.प्रकृतिभाव न होने के पक्ष में अवङ् स्फोटायनस्य से अवङ् आदेश होकर गवाग्रम् भी बनता है, सो आगे बतायेंगे।In the alternative where prakṛtibhāva does not occur, by ‘avaṅ sphoṭāyanasya’ the substitute avaṅ takes place and gavāgram too is formed, which we shall explain further on.यहाँ पर गवाम् अग्रम् लौकिक विग्रह और गो+आम् अग्र+सु अलौकिक विग्रह में समास करके विभक्ति का लुक् हुआ है।Here, in the worldly analysis (laukika-vigraha) gavām agram and the technical analysis (alaukika-vigraha) go+ām agra+su, the compound (samāsa) is formed and the elision (luk) of the case-ending has taken place.उस लुप्त विभक्ति को मानकर गो में पदत्व विद्यमान है।Recognizing that elided case-ending, the status of being a pada (padatva) is present in go.
एङन्तस्य किम्? चित्रग्वग्रम्।Why ‘eṅantasya’ (of that which ends in eṅ)? citragvagram.यहाँ यह प्रश्न करते हैं कि सर्वत्र विभाषा गो: इस सूत्र में एङन्तस्य की अनुवृत्ति क्यों लायी गई अर्थात् एङन्तस्य यह पद क्यों पढ़ा गया? न पढ़ते तो सूत्र का अर्थ होता- लोक और वेद में गो-शब्द को विकल्प से प्रकृतिभाव हो पदान्त में।Here the question is raised as to why the anuvṛtti of eṅantasya was brought into the sūtra ‘sarvatra vibhāṣā goḥ’, that is, why the word eṅantasya was recited — for had it not been recited, the meaning of the sūtra would have been: in the world and the Veda, the word go optionally undergoes prakṛtibhāva at the end of a pada.ऐसा अर्थ होने पर चित्रगु+अग्रम् इस जगह पर भी प्रकृतिभाव होने लगेगा क्योंकि चित्रा गावो यस्य, चित्रा जस् गो जस् में समास होकर चित्रा को पुंवद्भाव और गो को ह्रस्व करके चित्रगु बना है।On such a meaning, prakṛtibhāva would begin to apply even in the case citragu+agram, because in ‘citrā gāvo yasya’ — citrā jas go jas — the compound is formed, and by making citrā take the masculine-like form (puṁvadbhāva) and shortening go, citragu is produced.अत: गो शब्द है ही।So the word go is indeed present there.सूत्र में एङन्तस्य न पढ़ने पर यहाँ भी सूत्र लग जायेगा और प्रकृतिभाव होने से चित्रगुअग्रम् ऐसा अनिष्ट रूप सिद्ध होगा।If eṅantasya were not recited in the sūtra, the sūtra would apply here too, and through prakṛtibhāva the undesired form citraguagram would be established.उक्त अनिष्ट रूप के निवारण के लिए सूत्र में एङन्तस्य जोड़ा गया।To ward off the said undesired form, eṅantasya was added to the sūtra.इससे जहाँBy this, wherever
एडन्त मिलेगा, वहीं पर ही प्रकृतिभाव होगा, अन्यत्र नहीं।an eṅ-final letter is found, prakṛtibhāva will occur there alone, and nowhere else.अतः चित्रगु+अग्रम् में एडन्त न होने से प्रकृतिभाव नहीं हुआ, इको यणचि से यण् होकर चित्रग्वग्रम् सिद्ध हुआ।Therefore in citragu+agram, since there is no eṅ-final, prakṛtibhāva did not occur; by ‘iko yaṇaci’ the yaṇ takes place and citragvagram is established.
पदान्ते किम्? गोः।Why ‘padānte’ (at the end of a pada)? goḥ.यहाँ यह प्रश्न करते हैं कि सर्वत्र विभाषा गोः इस सूत्र में पदान्ते की अनुवृत्ति क्यों लायी गई अर्थात् पदान्ते यह पद क्यों पढ़ा? न पढ़ते तो सूत्र का अर्थ होता- लोक और वेद में एडन्त गो-शब्द को विकल्प से प्रकृतिभाव हो।Here the question is raised as to why the anuvṛtti of padānte was brought into the sūtra ‘sarvatra vibhāṣā goḥ’, that is, why the word padānte was recited — for had it not been recited, the meaning of the sūtra would have been: in the world and the Veda, the word go ending in eṅ optionally undergoes prakṛtibhāva.ऐसा अर्थ होने पर गो+अस्(षष्ठी विभक्ति के डस् वाला अस्) इस जगह पर भी प्रकृतिभाव होने लगता क्योंकि पदान्ते इस पद के अभाव में सूत्र पदान्त, अपदान्त दोनों जगह कार्य करना।On such a meaning, prakṛtibhāva would begin to apply even in the case go+as (the as belonging to the ḍas of the genitive case, ṣaṣṭhī), because in the absence of the word padānte the sūtra would operate in both places — at the end of a pada and not at the end of a pada.पदान्ते कहने से गो+अस् में केवल गो में पदत्व न होने के कारण गो का ओकर पदान्त नहीं है।By stating padānte, since in go+as the status of pada does not belong to go alone, the o-kāra of go is not pada-final.सुप्तिडन्तं पदम् इस सूत्र से गो+अस् इस समुदाय की पदसंज्ञा होती है, केवल गो की नहीं।By the sūtra ‘suptiṅantaṁ padam’, the name pada belongs to the whole aggregate go+as, not to go alone.अतः प्रकृतिभाव नहीं हुआ।Therefore prakṛtibhāva did not occur.पदान्ते इस पद के अभाव में तो प्रकृतिभाव होकर गोअस् ऐसा अनिष्ट रूप सिद्ध होता।In the absence of the word padānte, prakṛtibhāva would have occurred and the undesired form goas would have been established.उक्त अनिष्ट रूप के निवारण के लिए सूत्र में पदान्ते यह पद पढ़ा गया।To ward off the said undesired form, the word padānte was recited in the sūtra.जिससे गो+अस् में प्रकृतिभाव न हुआ अपितु पूर्वरूप होकर सकार का रुत्वविसर्ग होने से गोः ऐसा रूप सिद्ध हुआ।By which prakṛtibhāva did not occur in go+as; rather the pūrvarūpa took place, and through the rutva-visarga of the sa-kāra the form goḥ was established.