Premabase · Laghu-siddhānta-kaumudī · Prakaraṇa 2
Show
VṛttiHindiEnglishGovind
LSK 43
पूर्वरूपविधायकं विधिसूत्रम्
एङः पदान्तादति
Aṣṭādhyāyī 6.1.109
Vṛtti Varadarājācārya

पदान्तादेङोऽति परे पूर्वरूपमेकादेशः स्यात्।

हरेऽव। विष्णोऽव।

Hindi commentary Govind Prasad Sharma · śrīdhara-mukhollāsinī
४३- एङः पदान्तादति।43. eṅaḥ padāntād ati.एङः पञ्चम्यन्तं, पदान्तात् पञ्चम्यन्तम्, अति सप्तम्यन्तं, त्रिपदमिदं सूत्रम्।eṅaḥ is in the fifth (ablative) case, padāntāt is in the fifth (ablative) case, ati is in the seventh (locative) case; this sūtra has three words.अमि पूर्वः से पूर्वः की अनुवृत्ति आती है।From ‘ami pūrvaḥ’ the word pūrvaḥ is carried over by anuvṛtti.एकः पूर्वपरयोः का अधिकार है।The governing rule (adhikāra) ‘ekaḥ pūrvaparayoḥ’ is in force.
पदान्त एङ् से ह्रस्व अकार के परे होने पर पूर्व और पर के स्थान पर पूर्वरूप एक आदेश होता है।When a short akāra follows a word-final eṅ, in place of both the prior and the posterior there is a single substitute (ādeśa) in the form of the prior (pūrvarūpa).
जैसे एङि पररूपम् यह सूत्र पररूप करता है उसी प्रकार एङः पदान्तादति यह सूत्र पूर्वरूप करता है।Just as the sūtra ‘eṅi pararūpam’ effects the pararūpa, in the same way the sūtra ‘eṅaḥ padāntād ati’ effects the pūrvarūpa.पररूप में पूर्व और पर के स्थान पर परवर्णसदृश वर्ण हो जाता है और इसके विपरीत पूर्वरूप में पूर्व और परवर्ण के स्थान पर पूर्ववर्णसदृश वर्ण होता है।In pararūpa, in place of the prior and the posterior there arises a letter resembling the posterior varṇa, and conversely in pūrvarūpa, in place of the prior and posterior varṇa there arises a letter resembling the prior varṇa.दोनों में पूर्व और पर के स्थान पर एकादेश ही होता है।In both, it is precisely a single substitute (ekādeśa) that arises in place of the prior and the posterior.
यह सूत्र पदान्त एङ से केवल ह्रस्व अकार के परे रहने पर पूर्व और पर के स्थान पर पूर्वरूप एकादेश करता है।This sūtra effects the pūrvarūpa ekādeśa in place of the prior and the posterior only when a short akāra follows a word-final eṅ.जैसे- ए+अ में पूर्व में ए है और पर में अ।For example, in e+a the prior is e and the posterior is a.जब पूर्वरूप हो जायेगा तो ए और अ दोनों के स्थान पर पूर्व का जैसा वर्ण केवल ए ही होता है।When the pūrvarūpa takes place, in place of both e and a there arises the letter resembling the prior — namely e alone.सूत्र के अनुसार पूर्व में पद के अन्त में विद्यमान एङ् हो और पर में केवल ह्रस्व अकारAccording to the sūtra, in the prior position there should be an eṅ present at the end of a word (pada), and in the posterior position only a short akāra —
हो तो वहाँ पूर्वरूप का विधान होना चाहिए।— then there the prescription of the pūrvarūpa should take place.इसके द्वारा पूर्वरूप होने पर अकार के स्थान पर 'ऽ' इस चिह्न को लगाने की परम्परा रही है जिसे अवग्रह या खण्डाकार कहते हैं।When the pūrvarūpa is thereby effected, there has been a tradition of placing the mark ’ in the position of the akāra, which is called avagraha or khaṇḍākāra.यद्यपि अवग्रह चिह्न (खण्डाकार) का विधान कोई सूत्र नहीं करता फिर भी वह पूर्व अकार का संकेत देता हुआ यह चिह्न संस्कृत भाषा में बहुत प्रचलित है।Although no sūtra prescribes the avagraha mark (khaṇḍākāra), still this mark, indicating the prior akāra, is very widely current in the Sanskrit language.इस चिह्न का प्रयोग करें या न करें, इसमें आप स्वतन्त्र हैं अर्थात् कोई अनिवार्यता नहीं है।Whether you use this mark or not, in this you are free — that is, there is no compulsion.
पूर्वरूप यह अर्थ इस सूत्र में अमि पूर्वः इस सूत्र से पूर्वः की अनुवृत्ति से प्राप्त हुआ है।The meaning ‘pūrvarūpa’ in this sūtra has been obtained through the anuvṛtti of pūrvaḥ from the sūtra ‘ami pūrvaḥ’.यह सूत्र एचोऽयवायावः का बाधक है।This sūtra is the setter-aside (bādhaka) of ‘eco’yavāyāvaḥ’.
हरेऽव।hare’va.हे हरे! रक्षा करें।O Hari! Please protect.हरे+अव इस स्थिति में संहितासंज्ञा के बाद एचोऽयवायावः सूत्र से अय् आदेश की प्राप्ति हुई और उसे बाधकर सूत्र लगा- एङः पदान्तादति।In the state hare+ava, after the saṁhitā-saṁjñā, the ay-ādeśa was obtained by the sūtra ‘eco’yavāyāvaḥ’, and setting that aside the sūtra ‘eṅaḥ padāntād ati’ applied.पदान्त एङ् से ह्रस्व अकार के परे रहने पर पूर्व-पर के स्थान पर पूर्वरूप एकादेश होता है।When a short akāra follows a word-final eṅ, in place of the prior and the posterior the pūrvarūpa ekādeśa takes place.पदान्त एङ् है हरे का एकार और ह्रस्व अकार परे है अव का अकार।The word-final eṅ is the ekāra of hare, and the short akāra following is the akāra of ava.पूर्व में है हरे का एकार और पर में है अव का अकार।In the prior position is the ekāra of hare, and in the posterior position is the akāra of ava.एकार और अकार के स्थान पर जब पूर्वरूप एकादेश हुआ तो एकार ही हुआ- हरेव बना।When the pūrvarūpa ekādeśa took place in place of the ekāra and the akāra, it became just the ekāra — hareva was formed.परम्परा के अनुसार अकार की जगह 'ऽ' यह चिह्न लगाया गया- हरेऽव।According to tradition the mark ’ was placed in the position of the akāra — hare’va.
विष्णोऽव।viṣṇo’va.हे विष्णो! रक्षा करें।O Viṣṇu! Please protect.विष्णो+अव इस स्थिति में संहितासंज्ञा के बाद एचोऽयवायावः इस सूत्र से अव् आदेश की प्राप्ति हुई और उसे बाधकर सूत्र लगा- एङः पदान्तादति।In the state viṣṇo+ava, after the saṁhitā-saṁjñā, the av-ādeśa was obtained by the sūtra ‘eco’yavāyāvaḥ’, and setting that aside the sūtra ‘eṅaḥ padāntād ati’ applied.पदान्त एङ् से ह्रस्व अकार के परे रहने पर पूर्व और पर के स्थान पर पूर्वरूप एकादेश होता है।When a short akāra follows a word-final eṅ, in place of the prior and the posterior the pūrvarūpa ekādeśa takes place.पदान्त एङ् है विष्णो का ओकार और ह्रस्व अकार परे है अव का अकार।The word-final eṅ is the okāra of viṣṇo, and the short akāra following is the akāra of ava.पूर्व में है विष्णो का ओकार और पर में है अव का अकार।In the prior position is the okāra of viṣṇo, and in the posterior position is the akāra of ava.इस तरह ओकार और अकार के स्थान पर जब पूर्वरूप एकादेश हुआ तो ओकार ही हुआ- विष्णोव बना।Thus, when the pūrvarūpa ekādeśa took place in place of the okāra and the akāra, it became just the okāra — viṣṇova was formed.परम्परा के अनुसार अकार की जगह 'ऽ' यह चिह्न लगाया गया- विष्णोऽव।According to tradition the mark ’ was placed in the position of the akāra — viṣṇo’va.
हरे! विष्णो! ये सम्बोधन है और अव यह क्रियापद है।hare! and viṣṇo! are vocatives (sambodhana), and ava is the verb (kriyāpada).सुबन्त होने के कारण हरे और विष्णो पद हैं, और एकार और ओकार पद के अन्त में हैं।Because they end in a sup affix (subanta), hare and viṣṇo are words (padas), and the ekāra and the okāra stand at the end of the word (pada).
सर्वरक्षक विष्णु ही हो सकता है, क्योंकि वह सृष्टि, पालन और संहार करने वाला होते हुए भक्तवश्य भी है।The all-protector can be Viṣṇu alone, because, while being the one who creates, sustains, and destroys, he is also subject to his devotees (bhakta-vaśya).अतः अपनी रक्षा के लिए जब भी भक्तजन पुकारते हैं, वह दयालु वहाँ पहुँच जाता है।Therefore, whenever devotees call out for their own protection, that compassionate one arrives there.
अभ्यासःabhyāsaḥ (exercises).
(क) हरेऽव, विष्णोऽव को संस्कृत में सिद्ध करें।(a) Derive hare’va and viṣṇo’va in Sanskrit.
(ख) यदि एङः पदान्तादति सूत्र न होता तो हरे+अव, विष्णो+अव में कैसे रूप बनते?(b) If the sūtra ‘eṅaḥ padāntād ati’ did not exist, what forms would arise in hare+ava and viṣṇo+ava?
(ग) निम्नलिखित प्रयोगों में सन्धिविच्छेद करके सिद्धि करें-(c) Performing the sandhi-splitting (sandhi-viccheda), derive the following usages —
सुन्दरेऽम्बरे।sundare’mbare.तेऽत्र।te’tra.संसारेऽधुना।saṁsāre’dhunā.आधारोऽधिकरणम्।ādhāro’dhikaraṇam.नमोऽस्तु।namo’stu.कोऽसि।ko’si.दासोऽहम्।dāso’ham.
स्थानेऽन्तरतमः।sthāne’ntaratamaḥ.वनेऽस्मिन्।vane’smin.विशेषेऽनुरक्तः।viśeṣe’nuraktaḥ.
(घ) निम्नलिखित प्रयोगों की सिद्धि करें-(d) Derive the following usages —
नमो+अस्तु।namo+astu.एचो+अयवायावः।eco+ayavāyāvaḥ.को+अपि।ko+api.संसारे+अत्र।saṁsāre+atra.गुरवे+अदाम्।gurave+adām.वायो+अत्र।vāyo+atra.
ब्रह्मणे+अस्मै।brahmaṇe+asmai.ततो+अन्यत्र।tato+anyatra.वने+अस्मिन्।vane+asmin.अग्ने+अत्र।agne+atra.मार्गेऽन्यः।mārge’nyaḥ.कोऽपि।ko’pi.
(घ) यह सूत्र किस सूत्र का बाधक है?(d) Of which sūtra is this sūtra the bādhaka?