४०- ओमाडोश्च।40. omāḍoś ca.ओम् च आङ् च ओमाडौ, तयोः=ओमाडोः (इतरेतरयोगद्वन्द्वः)।om and āṅ (together) form omāḍau; of those two = omāḍoḥ (an itaretara-yoga dvandva compound).ओमाडोः सप्तम्यन्तं, च अव्ययपदं, द्विपदमिदं सूत्रम्।omāḍoḥ ends in the seventh (locative) case, ca is an indeclinable word; this sūtra has two words.इस सूत्र में आद्गुणः से आत् और एङि पररूपम् से पररूपम् की अनुवृत्ति आ रही है।In this sūtra, āt is carried over (anuvṛtti) from ādguṇaḥ, and pararūpam from eṅi pararūpam.एकः पूर्वपरयोः का अधिकार भी है।The governing rule (adhikāra) ekaḥ pūrvaparayoḥ is also in force here.
अवर्ण से ओम् और आङ् के परे होने पर पूर्व और पर के स्थान पर पररूप एकादेश होता है।When om and āṅ follow an a-varṇa, in place of both the prior and the posterior letter a single substitute in the form of the latter (pararūpa ekādeśa) occurs.
ओम् यह अव्यय है और आङ् प्रादि(उपसर्ग) है।om is an indeclinable (avyaya), and āṅ is a prādi (an upasarga, a preverb).यह सूत्र, वृद्धिरेचि और अकः सवर्णे दीर्घः का बाधक है।This sūtra is the setter-aside (bādhaka) of vṛddhir eci and of akaḥ savarṇe dīrghaḥ.
शिवायों नमः।śivāyoṁ namaḥ.ओं नमः शिवाय, शिव को नमस्कार है।oṁ namaḥ śivāya — this is obeisance to Śiva.शिवाय+ओं नमः में आद्गुणः से गुण प्राप्त था, उसे बाधकर वृद्धिरेचि से वृद्धि प्राप्त हुई, उसे भी बाधकर सूत्र लगा- ओमाङ्गेश्च।In śivāya + oṁ namaḥ, guṇa was obtained by ādguṇaḥ; setting that aside, vṛddhi was obtained by vṛddhir eci; and setting that too aside, the sūtra omāṅgeś ca applies.अवर्ण है शिवाय में यकारोत्तरवर्ती अकार और ओम् परे है ओम्।The a-varṇa is the akāra that follows the ya in śivāya, and the om that follows is oṁ.पूर्व में है शिवाय का अकार और पर में है ओं नमः का ओकार।In the prior position is the akāra of śivāya, and in the posterior position is the okāra of oṁ namaḥ.दोनों के स्थान पर पररूप हुआ तो पर में ओ है, अतः अकार और ओकार के स्थान पर ओ ही बन गया, शिवाय+ओं नमः बना।Since pararūpa took place in place of both, and the posterior has o, therefore in place of the akāra and the okāra it became simply o, yielding śivāya + oṁ namaḥ.वर्णसम्मेलन होकर शिवायों नमः सिद्ध हुआ।Upon the combining of the letters (varṇa-sammelana), śivāyoṁ namaḥ is established.
ईश्वर के प्रणाम से शिव अर्थात् कल्याण होता है।By offering obeisance to the Lord (Īśvara), śiva — that is, auspiciousness — comes about.