३३- वृद्धिरेचि।33. vṛddhir eci.वृद्धिः प्रथमान्तम्, एचि सप्तम्यन्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।vṛddhiḥ is in the nominative (prathamā) case, eci is in the locative (saptamī) case; this sūtra has two words.आद्गुणः से आत् की अनुवृत्ति आती है और एकः पूर्वपरयोः का अधिकार है।From ād guṇaḥ the word āt is carried over by anuvṛtti, and the governing rule (adhikāra) ekaḥ pūrvaparayoḥ is in force.
अवर्ण से एच् परे होने पर पूर्व और पर के स्थान पर वृद्धिसंज्ञक एक आदेश होता है।When an ec follows an a-varṇa, in place of both the prior and the posterior there is a single substitute (ādeśa) bearing the name vṛddhi.
एकः पूर्वपरयोः का अधिकार होने के कारण पूर्व और पर के दो वर्णों के स्थान पर एक ही आदेश होने का विधान होता है।Because the adhikāra ekaḥ pūrvaparayoḥ is in force, the rule prescribes that in place of the two letters, the prior and the posterior, there be only a single substitute.पूर्व में अवर्ण हो और पर में एच्-प्रत्याहार अर्थात् 'ए, ओ, ऐ, औ' में से कोई एक वर्ण हो तो पूर्ववर्ण तथा परवर्ण दोनों के स्थान पर वृद्धि अर्थात् 'आ, ऐ, औ' ये तीन वर्ण आदेश के रूप में प्राप्त होते हैं।When there is an a-varṇa as the prior and, as the posterior, any one letter of the ec-pratyāhāra — that is, e, o, ai, au — then in place of both the prior letter and the posterior letter the vṛddhi letters, namely the three letters ā, ai, au, come to be obtained as the substitute.यह सूत्र आद्गुणः का बाधक है।This sūtra is the debarrer (bādhaka) of ād guṇaḥ.आद्गुणः अवर्ण से अच् परे रहने पर लगता है और वृद्धिरेचि यह सूत्र अवर्ण से एच् परे रहने पर।ād guṇaḥ applies when an ac follows an a-varṇa, and this sūtra vṛddhir eci when an ec follows an a-varṇa.एच् भी अच् के अन्तर्गत आते हैं।The ec letters too fall within the ac.अतः एच् परे रहने पर वृद्धिरेचि यह सूत्र आद्गुणः को बाधकर स्वयं कार्य करता है (वृद्धि करता है) और शेष अ, इ, उ, ऋ, ल् के पर होने पर आद्गुणः से गुण ही होता है।Therefore, when an ec follows, this sūtra vṛddhir eci debars ād guṇaḥ and itself performs the operation (makes vṛddhi), while when the remaining a, i, u, ṛ, l follow, it is indeed guṇa that occurs by ād guṇaḥ.उसमें भी अवर्ण से अवर्ण के ही परे रहने पर आद्गुणः को बाधकर अकः सवर्णो दीर्घः यह सूत्र दीर्घ करता है।And even therein, when an a-varṇa alone follows an a-varṇa, the sūtra akaḥ savarṇo dīrghaḥ debars ād guṇaḥ and makes the long (dīrgha) vowel.इससे यह सिद्ध हुआ कि अवर्ण से इ, उ, ऋ, ल् के परे रहने पर गुण होगा तथा अवर्ण से ए, ओ, ऐ, औ के परे रहने पर वृद्धि होगी।From this it is established that when i, u, ṛ, l follow an a-varṇa there will be guṇa, and when e, o, ai, au follow an a-varṇa there will be vṛddhi.
आद्गुणः एवं वृद्धिरेचि इन सूत्रों में बाध्य-बाधकभाव है।Between the sūtras ād guṇaḥ and vṛddhir eci there is the relation of the debarred and the debarrer (bādhya-bādhaka-bhāva).दोनों सूत्रों में से अधिक जगहों पर लगने वाला सूत्र बाध्य और कम जगहों पर लगने वाला सूत्र बाधक होता है अर्थात् जिसका क्षेत्र बड़ा है, वह बाध्य तथा जिसका क्षेत्र कम है, वह बाधक है।Of the two sūtras, the one that applies in more places is the debarred (bādhya) and the one that applies in fewer places is the debarrer (bādhaka) — that is, the one whose domain is larger is the debarred, and the one whose domain is smaller is the debarrer.बाध्य सूत्र सामान्य और बाधक सूत्र विशेष होता है।The debarred sūtra is the general (sāmānya) and the debarring sūtra is the particular (viśeṣa).सर्वत्र सामान्य से विशेष बलवान् होता है, इसीलिए वह बाध्य को बाधता है।Everywhere the particular is stronger than the general, and it is for this reason that it debars the debarred.बाधक को अपवाद भी कहा गया है।The debarrer has also been called the exception (apavāda).हमने हिन्दी बाधित करता है इसके लिए प्रायः बाधता है ऐसा प्रयोग किया है, इन वातों का ध्यान रखें।For the Hindi ‘bādhita karatā hai’ (causes to be debarred) we have generally used the expression ‘bādhatā hai’ (debars); keep these matters in mind.अब इन दोनों सूत्रों में आद्गुणः अच् मात्र का विषय वाला होने से अधिक क्षेत्रवाला और वृद्धिरेचि 'एच्' मात्र का विषय वाला होने से कम क्षेत्रवाला है।Now, of these two sūtras, ād guṇaḥ, having as its scope merely the ac, has the larger domain, while vṛddhir eci, having as its scope merely the ec, has the smaller domain.अतः एच् परे रहने पर आद्गुणः इस सामान्य सूत्र को बाधकर वृद्धिरेचि लगता है।Therefore, when an ec follows, vṛddhir eci applies by debarring this general sūtra ād guṇaḥ.सामान्यसूत्र को उत्सर्ग और विशेष को अपवादसूत्र भी कहते हैं।The general sūtra is also called the utsarga and the particular the apavāda-sūtra.
कृष्णैकत्वम् (कृष्ण का ऐक्य)।kṛṣṇaikatvam (the oneness of Kṛṣṇa).कृष्ण+एकत्वम् में संहितासंज्ञा हो जाने के बाद अवर्ण से अच् परे होने के कारण आद्गुणः से गुण की प्राप्ति हुई तो उसे बाधकर वृद्धिरेचि यह सूत्र लगा क्योंकि यहाँ एच् परे भी है।In kṛṣṇa + ekatvam, after the saṁhitā-saṁjñā has been effected, since an ac follows an a-varṇa, guṇa was obtained by ād guṇaḥ; debarring that, this sūtra vṛddhir eci applied, because here an ec too follows.अवर्ण से एच् परे रहने पर पूर्व और पर के स्थान पर वृद्धिसंज्ञक एक आदेश होता है, यह सूत्रार्थ है।When an ec follows an a-varṇa, in place of the prior and the posterior there is a single substitute bearing the name vṛddhi — this is the meaning of the sūtra.अवर्ण है कृष्ण में ण् के बाद वाला अ तथा एच् परे है एकत्वम् का आदिवर्ण एकार।The a-varṇa is the a after ṇ in kṛṣṇa, and the following ec is the initial letter of ekatvam, the ekāra.पूर्व में है अ औरThe prior is a, and
पर में है ए।the posterior is e.इन दोनों वर्णों के स्थान पर वृद्धिसंज्ञक आदेश वाले वर्ण आ, ऐ, औ ये तीनों प्राप्त हुए।In place of these two letters, the letters that are the vṛddhi-named substitute — ā, ai, au, all three — came to be obtained.दो वर्णों के स्थान पर एक आदेश होना है और प्राप्ति हुई तीनों वर्णों की।In place of two letters there is to be a single substitute, yet all three letters were obtained.अतः अनियम हुआ।Thus there arose an indeterminacy (aniyama).इसलिए नियमार्थ सूत्र लगा स्थानेऽन्तरतमः।Therefore, for the sake of determination (niyama), the sūtra sthāne’ntaratamaḥ applied.स्थान मिलाने पर कृष्ण के अकार का कण्ठस्थान और एकत्वम् के एकार का कण्ठतालु स्थान है।On comparing the places of articulation, the akāra of kṛṣṇa has the throat (kaṇṭha) as its place, and the ekāra of ekatvam has the throat-and-palate (kaṇṭhatālu) as its place.दोनों का स्थान मिलाकर कण्ठ-कण्ठतालु स्थान, अर्थात् कण्ठतालु स्थान है।Combining the places of both gives the kaṇṭha–kaṇṭhatālu place — that is, the kaṇṭhatālu place.स्थानियों का स्थान कण्ठतालु है तो अब आदेश में भी कण्ठतालु स्थान वाला कौन सा वर्ण है? खोजा तो ऐ का कण्ठतालु स्थान है।Since the place of the substituends (sthānī) is kaṇṭhatālu, we now ask which letter among the substitutes too has the kaṇṭhatālu place, and on searching we find that ai has the kaṇṭhatālu place.अतः ऐ आदेश हुआ।Therefore ai became the substitute.कृष्ण के अकार और एकत्वम् के एकार को हटाया।The akāra of kṛṣṇa and the ekāra of ekatvam were removed.ध्यान रहे कि आदेश स्थानी को हटाकर के ही बैठता है।Bear in mind that a substitute takes its seat only after removing the substituend (sthānī).यहाँ पर दोनों वर्णों के स्थान पर ऐ आदेश बैठ गया- कृष्ण+ऐ+कत्वम् बना।Here, in place of both letters the substitute ai took its seat — kṛṣṇa + ai + katvam was formed.वर्णसम्मेलन होने पर ष्ण् जाकर ऐ से मिला तो कृष्णैकत्वम् सिद्ध हुआ।On the joining of the letters (varṇa-sammelana), ṣṇ went and joined with ai, and so kṛṣṇaikatvam was established.यह तो एच् में से केवल 'ए' पर रहने का उदाहरण है।This, indeed, is an example of only e among the ec following.'ओ' पर रहने का उदाहरण है- गङ्गौघः।The example of o following is gaṅgaughaḥ.
गङ्गौघः।gaṅgaughaḥ.गंगा का प्रवाह।The current of the Gaṅgā.गङ्गा+ओघः यह स्थिति है।gaṅgā + oghaḥ is the situation.पूर्व में आकार और पर में ओकार है।The prior is the ākāra and the posterior is the okāra.दोनों का स्थान हुआ कण्ठ-ओष्ठ।The place of both is the throat-and-lip (kaṇṭha-oṣṭha).यहाँ पर भी गुण की प्राप्ति थी, उसे बाधकर वृद्धिरेचि लगाकर स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से आ और ओ के स्थान पर कण्ठ-ओष्ठ स्थानवाला औ यह वर्ण आदेश हुआ तो गङ्गा+औ+घः बना।Here too guṇa was obtained; debarring it, vṛddhir eci was applied, and with the help of sthāne’ntaratamaḥ, in place of ā and o the letter au, which has the kaṇṭha-oṣṭha place, became the substitute, and so gaṅgā + au + ghaḥ was formed.वर्ण सम्मेलन हुआ गङ्गौघः।The joining of the letters took place: gaṅgaughaḥ.ऐ के पर रहने का उदाहरण आगे देखें।See ahead for the example of ai following.
देवैश्वर्यम्।devaiśvaryam.देवों का ऐश्वर्य।The lordly opulence (aiśvarya) of the gods.देव+ऐश्वर्यम् में पूर्व में अकार और पर में ऐकार है।In deva + aiśvaryam the prior is the akāra and the posterior is the aikāra.दोनों का स्थान हुआ कण्ठ-तालु।The place of both is the throat-and-palate (kaṇṭha-tālu).यहाँ पर भी गुण की प्राप्ति थी, उसे बाधकर वृद्धिरेचि लगाकर स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से अ और ऐ के स्थान पर कण्ठ-तालु स्थानवाला ऐ यह वर्ण आदेश हुआ तो देव+ऐ+श्वर्यम् बना।Here too guṇa was obtained; debarring it, vṛddhir eci was applied, and with the help of sthāne’ntaratamaḥ, in place of a and ai the letter ai, which has the kaṇṭha-tālu place, became the substitute, and so deva + ai + śvaryam was formed.वर्ण सम्मेलन हुआ देवैश्वर्यम् सिद्ध हुआ।The joining of the letters took place, and devaiśvaryam was established.औ के पर रहने का उदाहरण आगे देखें।See ahead for the example of au following.
कृष्णौत्कण्ठ्यम्।kṛṣṇautkaṇṭhyam.कृष्ण के विषय में उत्कण्ठा।Longing (utkaṇṭhā) with regard to Kṛṣṇa.कृष्ण+औत्कण्ठ्यम् में पूर्व में अकार और पर में औकार है।In kṛṣṇa + autkaṇṭhyam the prior is the akāra and the posterior is the aukāra.दोनों का स्थान हुआ कण्ठ-ओष्ठ।The place of both is the throat-and-lip (kaṇṭha-oṣṭha).यहाँ पर भी गुण की प्राप्ति थी, उसे बाधकर वृद्धिरेचि लगाकर स्थानेऽन्तरतमः की सहायता से अ और औ के स्थान पर कण्ठ-ओष्ठ स्थानवाला औ यह वर्ण आदेश हुआ तो कृष्ण+औ+त्कण्ठ्यम् बना।Here too guṇa was obtained; debarring it, vṛddhir eci was applied, and with the help of sthāne’ntaratamaḥ, in place of a and au the letter au, which has the kaṇṭha-oṣṭha place, became the substitute, and so kṛṣṇa + au + tkaṇṭhyam was formed.वर्णसम्मेलन होकर कृष्णौत्कण्ठ्यम् सिद्ध हुआ।The joining of the letters took place, and kṛṣṇautkaṇṭhyam was established.
कृष्णैकत्वम्।kṛṣṇaikatvam.गङ्गौघः।gaṅgaughaḥ.देवैश्वर्यम्।devaiśvaryam.कृष्णौत्कण्ठ्यम्।kṛṣṇautkaṇṭhyam.हमारा शरण्य वह कृष्ण मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम, बलराम, श्रीकृष्ण, कल्कि आदि अवतार लेकर भिन्न-भिन्न रूपों को प्रदर्शित करता है किन्तु इनमें ऐक्य है अर्थात् एक ही स्वरूप है।That Kṛṣṇa, our refuge, taking the avatāras Matsya, Kūrma, Varāha, Nṛsiṁha, Vāmana, Paraśurāma, Śrīrāma, Balarāma, Śrīkṛṣṇa, Kalki, and the rest, displays diverse forms, yet among them there is oneness (aikya) — that is, there is but a single essential nature (svarūpa).जिसकी भी उपासना करें, प्राप्ति उसी कृष्ण की ही होती है।Whichever of them one worships, the attainment is of that very Kṛṣṇa alone.उस परब्रह्म देव का ऐश्वर्य तो देखो जो अपनी इच्छाशक्ति मात्र से सारे संसार की रचना, पालन और संहार करता है।Behold the aiśvarya of that Lord, the Parabrahman, who by His mere will-power (icchā-śakti) effects the creation, maintenance, and destruction of the whole world.उसका कार्य गङ्गा के प्रवाह की तरह अबाध गति से चलता रहता है।His activity goes on with unobstructed motion, like the current of the Gaṅgā.उसके कार्य गङ्गा की तरह पवित्र होते हैं।His deeds are pure, like the Gaṅgā.ऐसा सर्वसमर्थ, ऐश्वर्य परिपूर्ण परमात्मा भगवान् कृष्ण अपने योगियों के लिए उत्कण्ठा का विषय है।Such an all-capable, aiśvarya-filled Supreme Self, Bhagavān Kṛṣṇa, is the object of longing (utkaṇṭhā) for His yogīs.योगिजन उसको जानने के लिए वेद एवं वेदों के पद, क्रम आदि पारायणों से निरन्तर अनुष्ठानशील रहते हैं।The yogīs, in order to know Him, remain constantly engaged in the recitations (pārāyaṇa) of the Veda and of the pada, krama, and the rest of the Vedas.स्वयं वेद भी जिनको समझने लिए निरन्तर गान करते रहते हैं फिर भी पार नहीं पाते और निरन्तर चिन्तन करते रहते हैं।Even the Vedas themselves keep chanting continually in order to comprehend Him and yet do not reach His limit, and they keep meditating on Him continually.ऐसा कृष्ण सबके लिए ज्ञेय और ध्येय है।Such a Kṛṣṇa is, for all, the one to be known (jñeya) and the one to be meditated upon (dhyeya).