३१- पूर्वत्रासिद्धम्।31. pūrvatrāsiddham.पूर्वस्मिन् इति पूर्वत्र।pūrvasmin iti pūrvatra — 'pūrvatra' means 'in what is prior'.न सिद्धम्, असिद्धम्।na siddham, asiddham — 'not established' is 'asiddha'.पूर्वत्र अव्ययम्, असिद्धं प्रथमान्तं, द्विपदमिदं सूत्रम्।pūrvatra is an indeclinable (avyaya), asiddha is in the nominative case (prathamā); this sūtra has two words.
सपादसप्ताध्यायी की दृष्टि में त्रिपादी असिद्धा होती है और त्रिपादी में भी पूर्वत्रिपादी के प्रति परत्रिपादी असिद्धा होती है।In the view of the sapāda-saptādhyāyī the tripādī is asiddha, and within the tripādī itself the later tripādī (para-tripādī) is asiddha with respect to the earlier tripādī (pūrva-tripādī).
यह सूत्र समस्त सूत्रों को दो भागों में विभाजित करता है- एक सपादसप्ताध्यायीThis sūtra divides all the sūtras into two parts — one, the sapāda-saptādhyāyī
..........
और दूसरा त्रिपादी।and the other, the tripādī.पाणिनि जी के द्वारा रचित अष्टाध्यायी के सारे सूत्र आठ अध्यायों में विभक्त हैं और प्रत्येक अध्याय में चार-चार पाद हैं।All the sūtras of the Aṣṭādhyāyī composed by Pāṇini are divided into eight chapters (adhyāya), and in each chapter there are four quarters (pāda) each.सात अध्याय पूरा और आठवें अध्याय के प्रथम पाद, अर्थात् सवा सात अध्याय को सपादसप्ताध्यायी के रूप में व्यवहार करते हैं और शेष आठवें अध्याय के दूसरे, तीसरे और चतुर्थ चरण ये कुल तीन पाद हैं।The full seven chapters together with the first pāda of the eighth chapter — that is, the seven-and-a-quarter chapters — are treated as the sapāda-saptādhyāyī, while the remaining second, third, and fourth quarters of the eighth chapter constitute three pādas in all.अतः ये त्रिपादी कहलाते हैं।Therefore these are called the tripādī.त्रिपादी और सपादसप्ताध्यायी के बीच यह सूत्र यह निर्णय कर देता है कि समस्त सपादसप्ताध्यायी के प्रति समस्त त्रिपादी सूत्र असिद्ध होते हैं अर्थात् जब समान जगहों पर सपादसप्ताध्यायी के सूत्र एवं त्रिपादी के सूत्र एक साथ प्रवृत्त होते हैं तो वहाँ पर त्रिपादी सूत्र असिद्ध होकर हट जाते हैं और सपादसप्ताध्यायी के सूत्र प्रवृत्त होते हैं।Between the tripādī and the sapāda-saptādhyāyī this sūtra settles the matter that with respect to the entire sapāda-saptādhyāyī the entire tripādī is asiddha — that is, when at the same locus a sūtra of the sapāda-saptādhyāyī and a sūtra of the tripādī become operative together, there the tripādī sūtra, becoming asiddha, withdraws, and the sūtra of the sapāda-saptādhyāyī takes effect.एक और भी बात है कि त्रिपादी के द्वारा किये जा चुके कार्य भी सपादसप्ताध्यायी के सूत्रों की दृष्टि में असिद्ध ही होते हैं।There is one further point: operations already carried out by the tripādī are likewise asiddha in the view of the sūtras of the sapāda-saptādhyāyī.
यह अधिकार सूत्र है।This is an adhikāra-sūtra (a governing rule).अधिकार सूत्र स्वयं में कुछ नहीं करता किन्तु अन्य सूत्रों में एक नियम बना देता है या अनुवृत्ति के रूप में जाकर के उसका कार्य सिद्ध कर देता है।An adhikāra-sūtra does nothing by itself, but rather establishes a rule in other sūtras, or, going along as anuvṛtti, accomplishes its operation there.यहाँ पर इस सूत्र ने दो व्यवस्था बना दी- पहली तो सपादसप्ताध्यायी और त्रिपादी सूत्रों की एक साथ उपस्थिति में त्रिपादी के सूत्रों को असिद्ध करना और दूसरी व्यवस्था त्रिपादी के द्वारा किये जा चुके कार्यों को सपादसप्ताध्यायी की दृष्टि में असिद्ध करना।Here this sūtra has made two provisions: the first, to render the tripādī sūtras asiddha when a sapāda-saptādhyāyī sūtra and a tripādī sūtra are present together; and the second provision, to render operations already performed by the tripādī asiddha in the view of the sapāda-saptādhyāyī.यहाँ पर दूसरी व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।Here we are presenting an example of the second provision.
कई आचार्यों ने इसे विधिसूत्र भी माना है।Several ācāryas have also regarded it as a vidhi-sūtra (an operational rule).
हर इह।hara iha.हे हरे यहाँ पर (आओ) हरे+इह में एचोऽयवायावः इस सूत्र से यथासंख्यमनुदेशः समानाम् सूत्र की सहायता से स्थानी में प्रथम हरे के एकार के स्थान पर आदेश में प्रथम- अय् आदेश हुआ तो हर+अय्+इह बना।'O Hari, (come) here' — in hare+iha, by the sūtra 'eco'yavāyāvaḥ', with the help of the sūtra 'yathāsaṅkhyam anudeśaḥ samānām', in place of the first e-kāra of hare among the substituends (sthānī) the first substitute — ay — is made, so that hara+ay+iha is formed.र् और अ का वर्णसम्मेलन हुआ तो हर+य्+इह बना।r and a undergo varṇa-sammelana, so that hara+y+iha is formed.ऐसी स्थिति में सूत्र लगा लोपः शाकल्यस्य।In this situation the sūtra 'lopaḥ śākalyasya' applies.यहाँ पर अश् परे है इह वाला इकार और अवर्ण पूर्वक पदान्त यकार है हर के बाद वाला य्, वह अवर्ण से परे भी है और पद के अन्त में भी है, क्योंकि हरे एक पद है तथा उसके अन्त वर्ण 'ए' के स्थान पर हुए आदेश में भी पदान्तत्व आ जाता है।Here an aś-letter follows — the i-kāra of iha — and there is a word-final ya-kāra preceded by an a-varṇa, namely the y that comes after hara; it is both preceded by an a-varṇa and at the end of a pada, because hare is one pada, and the substitute that has taken the place of its final letter 'e' likewise acquires word-finality (padāntatva).इसलिए य् पद के अन्त में विद्यमान वर्ण है।Therefore y is a letter present at the end of a pada.एक पक्षमें इस सूत्र के द्वारा उसका लोप हुआ।In one alternative (pakṣa), its elision (lopa) takes place by this sūtra.हर इह बना।hara iha is formed.अब हर+इह में आद्गुणः की प्रवृत्ति होने वाली थी क्योंकि आद्गुणः यह सूत्र अवर्ण से अच् परे रहने पर लगता है।Now in hara+iha the sūtra 'ādguṇaḥ' was about to become operative, because the sūtra 'ādguṇaḥ' applies when an ac follows an a-varṇa.यहाँ पर अवर्ण है हर में अन्तिम वर्ण अ, और अच् परे है इह का इकार।Here the a-varṇa is the final letter a in hara, and the following ac is the i-kāra of iha.ऐसी स्थिति में पूर्वत्रासिद्धम् यह सूत्र पहुँचकर यह निर्णय देता है कि सपादसप्ताध्यायी की दृष्टि में त्रिपादी असिद्धा होती है।In this situation the sūtra 'pūrvatrāsiddham' arrives and gives the ruling that in the view of the sapāda-saptādhyāyī the tripādī is asiddha.लोपः शाकल्यस्य ८।३।१९॥ यह सूत्र त्रिपादी है और आद्गुणः ६।१।८७॥ यह सूत्र सपादसप्ताध्यायी है।The sūtra 'lopaḥ śākalyasya' 8.3.19 belongs to the tripādī, and the sūtra 'ādguṇaḥ' 6.1.87 belongs to the sapāda-saptādhyāyī.लोपः शाकल्यस्य से किये गये यकार के लोप को ही यह सूत्र असिद्ध करता है।This sūtra renders asiddha precisely the elision of the ya-kāra performed by 'lopaḥ śākalyasya'.फलतः आद्गुणः की दृष्टि में य् का लोप असिद्ध हो जाता है।Consequently, in the view of 'ādguṇaḥ' the elision of y becomes asiddha.वह हर+इह के बीच में य् को देखता है।It sees the y in the middle of hara+iha.अवर्ण औ अच् के बीच में य् के दिखाई देने के कारण अवर्ण से अच् परे होने में वह व्यवधान बना।Because the y appears between the a-varṇa and the ac, it becomes an obstruction (vyavadhāna) to an ac following the a-varṇa.इसलिये गुण की प्राप्ति नहीं हो पाई।Therefore the guṇa could not be obtained.यदि ऐसा न होता तो गुण हो जाने पर "हरेह" ऐसा अनिष्ट रूप सिद्ध हो जाता।Had it not been so, then upon the guṇa taking place the undesired form 'hareha' would have been established.यहाँ पर जब पूर्वत्रासिद्धम् इस सूत्र के बल पर य् का लोप असिद्ध रहा तो गुण भी नहीं हुआ।Here, since by the force of the sūtra 'pūrvatrāsiddham' the elision of y remained asiddha, the guṇa too did not take place.इस प्रकार से हर इह ऐसा ही रूप रह गया।In this way the form remained just as hara iha.लोपः शाकल्यस्य का कार्य विकल्प से होता है अर्थात् एक पक्ष में होता है और एक पक्ष में नहीं होता।The operation of 'lopaḥ śākalyasya' takes place optionally (vikalpa) — that is, in one alternative it occurs and in another it does not.जब लोपः शाकल्यस्य से य् का लोप नहीं हुआ, तब बीच में यकार से युक्त हर य् इह है,When the elision of y by 'lopaḥ śākalyasya' does not occur, then there is hara y iha, joined with the ya-kāra in the middle,
इस में वर्णसम्मेलन होने पर य् जाकर इ से मिल गया तो हरयिह यह दूसरा रूप भी बन गया।When varṇa-sammelana takes place in this, the y goes and joins with i, so that harayiha, this second form, is also formed.
यहाँ पर पूर्वत्रासिद्धम् से यकार का लोप असिद्ध होने का तात्पर्य यह है कि इस य-वर्ण का लोप होने पर भी लोप न हुआ हो, ऐसा प्रतीत होना, न कि फिर से इस वर्ण का आना।Here the purport of the ya-kāra's elision being asiddha by 'pūrvatrāsiddham' is this: that although this ya-letter has undergone elision, it should appear as though the elision had not taken place — not that this letter comes back again.इसलिए हर+इह में यकार नहीं दिखाई देता अर्थात् केवल गुण आदि कार्यों को रोकने के लिए ही असिद्ध माना गया न कि इसको वापस य् करने के लिए।Therefore in hara+iha the ya-kāra is not seen — that is, it is held asiddha only for the sake of blocking operations such as guṇa, and not for the sake of bringing the y back.अतः यकार के लोपपक्ष में हर इह ऐसा एक रूप सिद्ध होता है।Hence, in the elision-alternative of the ya-kāra, one form, hara iha, is established.
विष्णु इह।viṣṇu iha.हे विष्णुभगवान्! यहाँ (आओ) विष्णो+इह में भी एचोऽयवायावः इस सूत्र से अव् आदेश होने पर विष्णु+अव्+इह बना।'O Lord Viṣṇu! (come) here' — in viṣṇo+iha too, when the substitute av is made by the sūtra 'eco'yavāyāvaḥ', viṣṇu+av+iha is formed.लोपः शाकल्यस्य से व् का लोप होकर विष्णु इह बनने के बाद पूर्वत्रासिद्धम् सूत्र से व् का लोप असिद्ध होगा अर्थात् विष्णु+इह की बीच में व् दीखेगा।After the elision of v by 'lopaḥ śākalyasya' gives viṣṇu iha, the elision of v will be asiddha by the sūtra 'pūrvatrāsiddham' — that is, the v will appear in the middle of viṣṇu+iha.अवर्ण से अच् परे न मिलने के कारण अर्थात् वकार के व्यवधान के कारण आद्गुणः से गुण नहीं होगा।Because an ac is not found following an a-varṇa — that is, because of the obstruction of the va-kāra — the guṇa will not take place by 'ādguṇaḥ'.विष्णु इह ऐसा ही रूप रह जायेगा।The form will remain just as viṣṇu iha.लोप न होने के पक्ष में वकार और इकार में वर्णसम्मेलन होकर विष्णुविह बनता है।In the alternative where the elision does not take place, the va-kāra and the i-kāra undergo varṇa-sammelana, and viṣṇuviha is formed.
हर इह।hara iha.विष्णु इह।viṣṇu iha.हे हरे! इह (आगच्छ) हे विष्णो! इह (आगच्छ)।'O Hare! come here (āgaccha); O Viṣṇo! come here (āgaccha).'हरे और विष्णो ये सम्बोधन के रूप हैं।hare and viṣṇo are vocative (sambodhana) forms.इन प्रयोगों से भगवान् से प्रार्थना करने की प्रेरणा मिलती है कि प्रभो! कभी तो इधर भी देखो! इस अकिंचन के रक्षार्थ भी अवतार लिया करो।These usages give the inspiration to pray to the Lord: 'O Lord! look this way sometimes too! Take an avatāra for the protection of this destitute one as well.'द्रौपदी, गजेन्द्र आदि ने पुकारा तो आप आ गये थे।When Draupadī, Gajendra, and others called out, You came.ये दो प्रयोग पौराणिक प्रसंगों का स्मरण कराते हैं।These two usages call to mind episodes from the Purāṇas.
अभ्यासःabhyāsaḥ (exercises).
(क) निम्नलिखित प्रयोगों में सन्धिविच्छेद कर पुनः सूत्र लगाकर सन्धि करें-(a) In the following usages, perform sandhi-viccheda (dissolution of the sandhi) and then, applying the sūtras again, make the sandhi:
बाला आगच्छतः।bālā āgacchataḥ.श्रिया उत्कण्ठितः।śriyā utkaṇṭhitaḥ.आसन आस्ते।āsana āste.करा एतौ।karā etau.नरा उदारौ।narā udārau.
गृह आसीत्।gṛha āsīt.गुरा आयाते।gurā āyāte.
(ख) निम्नलिखित प्रयोगों की सन्धि करें-(b) Make the sandhi of the following usages:
भानो+इह।bhāno+iha.विश्वे+उपासिते।viśve+upāsite.स्थले+असि।sthale+asi.कस्मै+अयच्छत्।kasmai+ayacchat.छात्रौ+आयातौ।chātrau+āyātau.
(ग) पूर्वत्रासिद्धम् यह सूत्र स्वयं में सपादसप्ताध्यायी है या त्रिपादी?(c) Is the sūtra 'pūrvatrāsiddham' itself part of the sapāda-saptādhyāyī or of the tripādī?
(घ) लोपः शाकल्यस्य इस सूत्र में विकल्प से यह अर्थ कैसे बना?(d) How does the optional (vikalpa) sense arise in the sūtra 'lopaḥ śākalyasya'?
(ङ) हरये, विष्णवे आदि प्रयोगों में लोपः शाकल्यस्य से यकार-वकार का लोप क्यों नहीं होता?(e) In usages such as haraye and viṣṇave, why does the elision of the ya-kāra and va-kāra not take place by 'lopaḥ śākalyasya'?